Sanjeev Arora - Sach Kahoon Hindi
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा
मोहाली में मेगा प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर के आने से 15-25 हजार नौकरियों का रास्ता खुलेगा: संजीव अरोड़ा
मोहाली आई.टी. सिटी में अत्याधुनिक ई.सी.सी. प्रोजेक्ट से पंजाब माइस हब के रूप में उभर रहा है: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने आज मोहाली में पल्कशा यूनिवर्सिटी और सेक्टर 83 के इंफोसिस कैंपस के निकट एक अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (ई.सी.सी.) विकसित करने का ऐलान किया। यह निवेश, बुनियादी ढांचे और विश्वव्यापी व्यापारिक अवसरों के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहे पंजाब का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी नेतृत्व में की जा रही यह ऐतिहासिक पहल पंजाब को निवेश और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पसंदीदा स्थान बनाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
प्रोजेक्ट की अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर मोहाली आईटी सिटी के बिल्कुल बीच में लगभग 14 एकड़ क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। लगभग 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला यह प्रोजेक्ट एग्जीकन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा विकसित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रोजेक्ट के लिए रियायत की अवधि 15 वर्ष होगी।
मंत्री ने कहा, “इस प्रोजेक्ट के तहत बड़े स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा, जो विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से लैस होगा।”
उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 31 दिसंबर 2026 तक और दूसरा चरण 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि ई.सी.सी. में बड़े स्पैन वाले कॉलम-फ्री प्रदर्शनी हॉल होंगे, जिनमें लगभग 40,000 वर्ग फुट और 15,000 वर्ग फुट के दो बड़े हॉल के साथ लगभग 15,000 वर्ग फुट में फैला रिटेल, फूड और बेवरेज जोन तथा लगभग 1000 वाहनों की पार्किंग सुविधा भी शामिल होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा में विश्व स्तरीय लैंडस्केप वाले पब्लिक स्पेस और आयोजन करने के लिए खुले सार्वजनिक क्षेत्र भी शामिल होंगे।
मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने कहा, “ई.सी.सी. एक लचीला, बहु-कार्यात्मक स्थान के रूप में काम करेगा, जो 5,000 से 10,000 डेलिगेट्स वाली कॉन्फ्रेंस और सम्मेलनों की मेजबानी, 2,000 लोगों की सुविधा के लिए लगभग 20,000 वर्ग फुट के मीटिंग एरिया, 200 से 500 बूथों वाले व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों, 1,000 से 10,000 श्रोताओं वाले कॉर्पाेरेट कार्यक्रमों, 1,000 से 10,000 लोगों वाले सांस्कृतिक और विविध कार्यक्रमों तथा 15,000 लोगों तक के सामाजिक आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।”
आधुनिक डिजाइन और स्थिरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस सुविधा में उन्नत कॉलम-फ्री संरचनात्मक प्रणालियां, कुशल ट्रैफिक सर्कुलेशन और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग, आधुनिक एमइपी, एवी, आइटी सिस्टम का एकीकरण, एनबीसी मानकों का पालन, अग्नि सुरक्षा और पहुंच-योग्यता मानक तथा ग्रीन 5-स्टार सस्टेनेबल डिजाइन सिद्धांत अपनाए जाएंगे।
मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने कहा, “यह कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र पंजाब के लिए एक नुहार बदलने वाला प्रोजेक्ट साबित होगा। यह ग्लोबल कार्यक्रमों की मेजबानी, निवेश आकर्षित करने और बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की हमारी क्षमता को प्रभावी ढंग से बढ़ाएगा। मोहाली एक आधुनिक शहरी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में तेजी से उभर रहा है और ऐसा विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा इसके विकास की गति को और तेज करेगा।”
आर्थिक प्रभावों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पहले पांच वर्षों में 15,000 से 25,000 के बीच रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन, आतिथ्य और सहायक क्षेत्रों को बढ़ावा देते हुए पंजाब को एक अग्रणी माइस डेस्टिनेशन के रूप में पंजाब की स्थिति मजबूत करेगा।
मंत्री संजीव अरोड़ा ने आगे कहा, “यह प्रोजेक्ट मोहाली को 21वीं सदी के आईटी और सेवाओं के हब के रूप में विकसित करने, व्यवसाय करने में आसानी बढ़ाने, निवेशक इकोसिस्टम को मजबूत करने और विश्व स्तरीय सहयोग एवं आयोजनों को समर्थन देने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाने के पंजाब सरकार के व्यापक विजन से पूरी तरह मेल खाता है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एग्जीकन ग्रुप के चेयरमैन एम. क्यू. सईद, पुडा के ए.सी.ए. विकास हीरा, प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट संजय सूर्या और राहुल शाह, डायरेक्टर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:– कोतवाली पुलिस ने तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा
जोगिंद्रा ग्रुप का स्टील में 700 करोड़ रुपये और नवीकरणीय ऊर्जा में 400 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है: संजीव अरोड़ा
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किए जा रहे विस्तार से रोजगार के अवसर पैदा होंगे, क्षमता में वृद्धि होगी और पंजाब के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी: संजीव अरोड़ा
नए निवेशों से मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब के औद्योगिक विकास के मुख्य केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करेगा: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा 1,100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ रणनीतिक विस्तार की योजना की घोषणा की गई है, जिससे पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा के उपयोग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश पंजाब की प्रगतिशील नीतियों और कारोबार अनुकूल माहौल के प्रति उद्योगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब की प्रगतिशील नीतियों और कारोबार अनुकूल माहौल के प्रति उद्योगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस विस्तार के तहत स्टील क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जो मुख्य रूप से जोगिंद्रा कास्टिंग्स और वर्धमान आदर्श के माध्यम से किया जाएगा। इसमें जोगिंद्रा ग्रीन इंडिया के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा में 400 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।
इस विस्तार की महत्वता को रेखांकित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा, “जोगिंद्रा ग्रुप का टर्नओवर 3,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है और इसके कर्मचारियों की संख्या 1,800 से बढ़कर 3,000 हो जाएगी, जिससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।” उन्होंने आगे कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 37 मेगावाट से बढ़कर 120 मेगावाट हो जाएगी।
जोगिंद्रा ग्रुप के पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 1992 में स्थापित जोगिंद्रा ग्रुप उत्तरी भारत की एक अग्रणी औद्योगिक समूह है, जो स्टील निर्माण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और यह कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा में भी पैर पसार रही है। उन्होंने आगे कहा, “इस ग्रुप की अगुवाई सीएमडी आदर्श गर्ग द्वारा डायरेक्टर संजय गुप्ता और निमित गुप्ता के साथ की जाती है।”
इस संबंध में क्षेत्रीय प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ हमेशा से पंजाब के स्टील उद्योग की रीढ़ की हड्डी रहा है। उन्होंने कहा, “आज भगवंत मान सरकार के अधीन यह नए निवेश, आधुनिकीकरण और साफ-सुथरे तथा अधिक कुशल उत्पादन के साथ अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया गया विस्तार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि गोबिंदगढ़ एक बार फिर पंजाब की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का मुख्य केंद्र बन रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब निर्माण और ग्रीन ऊर्जा में निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है और यह 1,100 करोड़ रुपये का निवेश औद्योगिक आधार को मजबूत करेगा, रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करेगा और स्थायी विकास को सुनिश्चित करेगा। Chandigarh News
भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा, “आप सरकार उद्योग अनुकूल माहौल प्रदान करने, कारोबार करने में आसानी सुनिश्चित करने और पूरे सूबे में पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित निवेशों को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है।”
स्वर्ण मंदिर के पास 150 कमरों वाला प्रीमियम आतिथ्य प्रोजेक्ट, लगभग 350 नौकरियां पैदा करेगा; पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज यहां बताया कि ओबेरॉय ग्रुप (Oberoi Group) और स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अमृतसर में एक विश्वस्तरीय आतिथ्य परियोजना के विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जो पंजाब के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देगा।
इस समझौते पर दोनों पक्षों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए, जिनमें ओबेरॉय ग्रुप के कॉर्पोरेट और कानूनी मामलों के अध्यक्ष श्री आर. शंकर तथा स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. शाहबाज सिंह, डॉ. अवतार सिंह और डॉ. अमनदीप कौर शामिल थे। इस अवसर पर प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य, पंजाब स गुरकिरत किरपाल सिंह भी उपस्थित रहे। Sanjeev Arora
उन्होंने बताया कि यह 150 कमरों वाला आगामी प्रोजेक्ट ओबेरॉय ग्रुप के ट्राइडेंट ब्रांड के तहत विकसित किया जाएगा और अमृतसर-तरणतारण रोड पर श्री हरिमंदिर साहिब से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। लगभग 3 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे अमृतसर के प्रीमियम आतिथ्य बुनियादी ढांचे को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से लगभग 350 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
अधिक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आतिथ्य परियोजना ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से विकसित की जाएगी, जिसमें ओबेरॉय ग्रुप की वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त लक्जरी आतिथ्य विशेषज्ञता और स्प्रिंगएज की मजबूत स्थानीय उपस्थिति का समावेश होगा।
उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट ब्रांड के तहत पंजाब में यह पहला होटल होगा। वर्तमान में देशभर में ट्राइडेंट ब्रांड के अंतर्गत 9 होटल संचालित हो रहे हैं। वहीं, ओबेरॉय ग्रुप के भारत में कुल 32 होटल संचालित हैं और 10 अन्य निर्माणाधीन हैं। पंजाब में यह समूह पहले से ही न्यू चंडीगढ़ में ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट का संचालन कर रहा है।
इस संदर्भ में अमृतसर प्रोजेक्ट विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे ट्राइडेंट ब्रांड के तहत पंजाब में इस स्तर का पहला ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस परियोजना पर काम जुलाई 2026 में शुरू होने की संभावना है और इसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पंजाब सरकार ने इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से इस सहयोग को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्वेस्ट पंजाब पिछले डेढ़ वर्ष से दोनों पक्षों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें एक मंच पर लाने में सक्रिय रहा है, जो राज्य सरकार की उच्च-मूल्य निवेश आकर्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उद्योग क्षेत्र में पंजाब की बढ़ती प्रगति को रेखांकित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य ने वर्ष 2025-26 में 59,448 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए हैं, जो राज्य के इतिहास में सर्वाधिक है, जिससे लगभग 1,33,221 रोजगार सृजित होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल 2022 से अब तक पंजाब ने 1,59,947 करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए हैं, जिनसे लगभग 5,57,664 रोजगार सृजन की संभावना है। Sanjeev Arora
यह साझेदारी पंजाब को उच्च स्तरीय पर्यटन, आतिथ्य और निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो पवित्र शहर अमृतसर की वैश्विक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब न केवल उद्योग बल्कि प्रीमियम पर्यटन और आतिथ्य निवेश के लिए भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब के सक्रिय सहयोग से ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धरातल पर उतर रहे हैं और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– खेतों में लापता युवक का शव मिला, ग्रामीणों में दहशत
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा
पंजाब सरकार राज्य को मेडिकल हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: राज्य के मजबूत मेडिकल बुनियादी ढांचे और तृतीयक स्तर के अस्पतालों की बढ़ती संख्या के कारण पंजाब उत्तरी भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभर रहा है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज घोषणा की कि लिवासा अस्पताल द्वारा 360 करोड़ रुपये के निवेश से लुधियाना में एक नया मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। यह पंजाब की स्वास्थ्य सेवा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
उन्होंने बताया कि लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 368 बेडों वाला मल्टी-स्पेशलिटी तृतीयक देखभाल अस्पताल बनाने के लिए प्राइमवॉक इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक समझौता किया गया है। Chandigarh News
यह अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शेरपुर चौक के पास बनाया जा रहा है, ताकि लुधियाना और आसपास के जिलों के मरीजों की आसान पहुंच सुनिश्चित की जा सके। यह अस्पताल फिलहाल निर्माणाधीन है और अगले 18 महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगा।
परियोजना के पैमाने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का निर्मित क्षेत्र 2.3 लाख वर्ग फुट से अधिक होगा और इसे 9,500 से अधिक वर्ग गज फ्रीहोल्ड जमीन पर विकसित किया जाएगा। लिवासा समूह इस परियोजना में लगभग 235 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है और भूमि मालिकों के योगदान सहित कुल निवेश 360 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इस परियोजना को पीरामल समूह और बेन कैपिटल की स्पेशल सिचुएशन टीम के संयुक्त उद्यम इंडिया रिसर्जेंस फंड (प्दकपंत्थ्) का समर्थन प्राप्त है।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश पंजाब के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और आर्थिक क्षमता में निवेशकों के मजबूत संस्थागत विश्वास को दर्शाता है।
लिवासा अस्पताल पहले से ही पंजाब में मोहाली (फ्लैगशिप सेंटर), अमृतसर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर और खन्ना में अस्पतालों के साथ एक मजबूत क्षेत्रीय नेटवर्क संचालित कर रहा है। इस नए प्रोजेक्ट के साथ लिवासा का लक्ष्य पंजाब में अपनी कुल क्षमता को 2,000 बेडों तक बढ़ाना है, जिससे राज्य के उन्नत स्वास्थ्य सेवा ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
लिवासा अस्पताल के सीईओ अनुराग यादव ने बताया कि हम 38 से अधिक मेडिकल स्पेशलिटी, 800 से अधिक बेड, 250 से अधिक वरिष्ठ सलाहकार, 280 आईसीयू बेड, 20 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 6 एडवांस कैथ लैब के साथ तकनीक-आधारित तृतीय और चतुर्थ स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमारी विशेष सेवाओं में कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और एडवांस कैंसर केयर, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक ऑर्थाेपेडिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और लिवर केयर, किडनी ट्रांसप्लांट और नेफ्रोलॉजी तथा 24×7 गंभीर और आपातकालीन देखभाल शामिल हैं।
संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिससे लोगों को अपने घर के नजदीक उन्नत तृतीयक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। Chandigarh News
उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सैकड़ों कुशल और अर्ध-कुशल नौकरियां उपलब्ध होंगी।
मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को एक मेडिकल हब के रूप में विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है और इस परियोजना के माध्यम से पंजाब उत्तरी भारत में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा।
पंजाब सरकार आधुनिक मेडिकल बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली क्लिनिकल सेवाओं में निवेश को प्रोत्साहित करके एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की परियोजनाएं जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं, वहीं राज्य के निवेश इकोसिस्टम को भी मजबूत बनाती हैं। Chandigarh News
गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड देगी 1500 नए रोजगार अवसर: संजीव अरोड़ा
पंजाब को ऊनी और फैंसी धागे के कारोबार में 750 करोड़ रुपये का निवेश
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय सरकारों के मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ऊनी और फैंसी धागे की अग्रणी निर्माता कंपनी गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड ने पंजाब में अपने कारोबार के विस्तार का ऐलान किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव अरोड़ा ने बताया कि गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड 60 से अधिक देशों को अपने उत्पाद निर्यात करती है और वर्तमान में कंपनी में 5600 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 850 करोड़ रुपये है। पिछले 4-5 वर्षों में कंपनी ने 3000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है और 1998 से हर औद्योगिक नीति के तहत पंजाब में निवेश करती रही है। ताजा निवेश से 1500 नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कंपनी पंजाब में 690 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिसमें से 53 करोड़ रुपये पराली-आधारित बॉयलर और टरबाइन पर खर्च होंगे। यह बॉयलर प्रति वर्ष लगभग 1.2 लाख टन पराली की खपत करेगा, जिससे 20-25 किलोमीटर दायरे में आने वाले खेत पराली जलाने से मुक्त होंगे। Chandigarh News
गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड के अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने पहले 301 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया था, लेकिन अनुकूल औद्योगिक माहौल और नीतिगत बदलावों के चलते इसे बढ़ाकर 690 करोड़ किया गया और अब इसे लगभग 750 करोड़ रुपये तक ले जाया जा रहा है। इसमें से 400 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही हो चुका है और शेष निवेश अगले 24 महीनों में किया जाएगा। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– धूरी हलके के 13 गांवों के परिवारों को मुआवजा राशि के मंजूरी पत्र वितरित
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया
वज़ीराबाद इंडस्ट्रियल पार्क में ₹300 करोड़ का कारगिल डेयरी फ़ीड प्लांट शुरू हुआ, इससे पंजाब के डेयरी और एग्रो-इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा: संजीव अरोड़ा
AAP सरकार में पंजाब पसंदीदा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है: संजीव अरोड़ा
किसानों की इनकम और दूध प्रोडक्शन को मज़बूत करने के लिए साउथ एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फ़ीड प्लांट: संजीव अरोड़ा
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 पंजाब को भारत के टॉप इंडस्ट्रियल राज्यों में शामिल करेगा: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Mandi Gobindgarh: औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज इंडस्ट्रियल पार्क, वज़ीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में ₹300 करोड़ की लागत से स्थापित कारगिल प्राइवेट लिमिटेड के नए डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में “इन्वेस्ट पंजाब” पहल के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आ रहे हैं। इन निवेशों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य के समग्र आर्थिक विकास को गति मिल रही है। Mandi Gobindgarh
उन्होंने कहा कि बढ़ता निवेशक विश्वास इस बात का संकेत है कि पंजाब विशेष रूप से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। राज्य सरकार प्रगतिशील नीतियों और शांतिपूर्ण औद्योगिक वातावरण के माध्यम से व्यवसाय-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
15 एकड़ में फैला यह संयंत्र 4.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता रखता है और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फीड प्लांट है। बठिंडा के बाद पंजाब में कारगिल की यह दूसरी प्रमुख इकाई है, जिससे राज्य की कृषि-औद्योगिक मूल्य श्रृंखला और सुदृढ़ होगी। कारगिल प्रबंधन ने संयंत्र की स्थापना में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के अथक प्रयासों की सराहना की।
मंत्री ने कहा कि यह संयंत्र डेयरी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा, जिससे दूध उत्पादन, गुणवत्ता और किसानों की आय में वृद्धि होगी। वैज्ञानिक रूप से विकसित यह फीड पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बेहतर बनाएगा तथा पंजाब के डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार पंजाब को देश का अन्न भंडार कहा जाता है, उसी प्रकार वह शीघ्र ही अन्य राज्यों को दूध आपूर्ति करने वाला अग्रणी राज्य भी बनेगा।
मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक मोहाली में आयोजित होने वाला “प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026” राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की बड़ी भागीदारी आकर्षित करेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार पंजाब को देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है और उद्योगपतियों ने राज्य की सक्रिय एवं प्रगतिशील नीतियों पर संतोष व्यक्त किया है।
इससे पूर्व स्थानीय विधायक श्री लखबीर सिंह राय ने कहा कि कारगिल संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र के लगभग 1,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले फीड की उपलब्धता से पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. सोना थिंद, अतिरिक्त उपायुक्त सुश्री पूजा स्याल ग्रेवाल, डेविड वेबस्टर (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ रिस्क ऑफिसर), ऋषि वर्मा (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, चीफ लीगल एवं कंप्लायंस ऑफिसर एवं कॉर्पोरेट सेक्रेटरी, चेयर एशिया पैसिफिक क्षेत्र), एड्रियानो मारकॉन (प्रेसिडेंट, कारगिल एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ) तथा रविंदर बलैन (सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, कारगिल एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, इंडिया एवं प्रेसिडेंट, कारगिल इंडिया) भी उपस्थित थे। Mandi Gobindgarh
यह भी पढ़ें:– Greater Noida: कुआं पूजन के दौरान दो युवकों में झगड़ा, एक की मौत, दूसरा गिरफ्तार
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज मुंबई में प्रमुख उद्योगपति एवं Sajjan Jindal, चेयरमैन, JSW Group से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पंजाब इन्वेस्ट के सीईओ अमित ढाका भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सज्जन जिंदल ने राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि JSW समूह पंजाब में अपने विविध व्यवसायिक क्षेत्रों में अतिरिक्त निवेश की संभावनाओं का अन्वेषण करेगा। प्रस्तावित निवेश से राज्य के विनिर्माण आधार को मजबूती मिलेगी, इस्पात मूल्य श्रृंखला गहरी होगी तथा क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित होंगे। Chandigarh
जिंदल ने 13 मार्च को Plaksha University में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट पंजाब समिट के उद्घाटन सत्र में अपनी उपस्थिति की भी पुष्टि की। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे उद्योग-अनुकूल वातावरण और सक्रिय औद्योगिक पहुँच प्रयासों की सराहना की।
मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब की मजबूत औद्योगिक नींव को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य उत्तरी बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, सशक्त एमएसएमई तंत्र, कुशल मानव संसाधन तथा इस्पात, ऑटो कंपोनेंट्स, वस्त्र, खेल सामान, खाद्य प्रसंस्करण और लाइट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विकसित औद्योगिक क्लस्टरों से युक्त है। उन्होंने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुधारों में पंजाब को लगातार “टॉप अचीवर” के रूप में मिली मान्यता तथा समयबद्ध स्वीकृतियों के लिए प्रगतिशील सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली का भी उल्लेख किया।
मंत्री ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार नई, सुदृढ़ एवं भविष्य उन्मुख औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने के उन्नत चरण में है, जिसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के विनिर्माण और प्रौद्योगिकी आधारित निवेश को प्रोत्साहित करना है। यह नीति प्रतिस्पर्धी वित्तीय प्रोत्साहन, प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक अवसंरचना, क्षेत्र-विशिष्ट पार्क, त्वरित स्वीकृतियाँ, बेहतर लॉजिस्टिक्स दक्षता तथा रक्षा निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत सामग्री, नवीकरणीय ऊर्जा और उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए मजबूत नीति समर्थन पर केंद्रित होगी। मूल्य संवर्धित विनिर्माण को बढ़ावा देने, निर्यात में वृद्धि तथा पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पंजाब सरकार की सक्रिय एवं उद्योग-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए जिंदल ने राज्य में नए निवेश आकर्षित करने हेतु मंत्री संजीव अरोड़ा के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की तथा स्थिर एवं अनुकूल कारोबारी वातावरण सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकार किया। उन्होंने रक्षा निर्माण, ऑटोमोबाइल क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में संभावनाएँ तलाशने में गहरी रुचि व्यक्त की। Chandigarh
मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रस्तावित JSW परियोजनाओं के लिए हर संभव सहयोग, मार्गदर्शन और त्वरित स्वीकृतियों का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योगों की स्थापना और विस्तार के लिए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, बेहतर लॉजिस्टिक्स अवसंरचना और उत्तरदायी प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बैठक प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 से पूर्व समावेशी विकास, औद्योगिक विविधीकरण और रोजगार सृजन के विजन के अनुरूप, पंजाब को भारत के सबसे पसंदीदा और प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के सतत प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, संजीव अरोड़ा को मिला स्थानीय सरकार विभाग
डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा गया एनआरआई विभाग, सीएम उनके कामकाज से असंतुष्ट
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को एक बार फिर तरक्की देते हुए स्थानीय सरकार विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। आम आदमी पार्टी और विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान का संजीव अरोड़ा पर गहरा विश्वास है, जिसके चलते उन्हें लगातार बड़े विभाग दिए जा रहे हैं। वीरवार को डॉ. रवजोत सिंह से स्थानीय सरकार विभाग लेकर संजीव अरोड़ा को दिया गया, वहीं अरोड़ा से एनआरआई विभाग लेकर डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. रवजोत सिंह के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। मुख्यमंत्री शहरी विकास को प्राथमिकता देते हुए शहरों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चाहते हैं। Punjab News
इसी कारण संजीव अरोड़ा को स्थानीय सरकार विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। संजीव अरोड़ा छह महीने पहले तक राज्यसभा सदस्य थे। लुधियाना उपचुनाव जीतकर वे पहले विधायक बने और कुछ ही दिनों में कैबिनेट मंत्री भी नियुक्त कर दिए गए। उनके पास पहले उद्योग और एनआरआई विभाग था, बाद में उन्हें बिजली विभाग भी दिया गया। इन विभागों में उनके काम को सराहा गया और अब उन्हें एक और पदोन्नति देते हुए स्थानीय सरकार विभाग भी सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें:– पुलिस और वाइल्डलाइफ विभाग ने एक घर से बरामद की भारी मात्रा में खेर की लकड़ी
Punjab News: अब 50 किलोवाट तक के बिजली उपभोक्ता खुद कर सकेंगे प्रमाणन
नए कनेक्शन और लोड बदलाव की प्रक्रिया हुई सरल: लाइसेंसधारी ठेकेदार की रिपोर्ट अब अनिवार्य नहीं, ऊर्जा मंत्री ने दी जानकारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 50 किलोवाट तक के नए बिजली कनेक्शन और लोड परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब एलटी श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को किसी लाइसेंस प्राप्त विद्युत ठेकेदार से परीक्षण रिपोर्ट या हस्ताक्षरित दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके स्थान पर, ऑनलाइन आवेदन में एक स्व-घोषणा देनी होगी कि परिसर में आंतरिक वायरिंग का कार्य अधिकृत व्यक्ति द्वारा किया गया है और प्रमाण पत्र उनके पास उपलब्ध है। Punjab News
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पीएसपीसीएल में 50 किलोवाट से कम लोड वाले उपभोक्ताओं की संख्या 99.5 प्रतिशत से अधिक है, जिन्हें इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि, 50 किलोवाट से अधिक लोड वाले एलटी उपभोक्ताओं के लिए परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी, लेकिन उसका सत्यापन पीएसपीसीएल द्वारा नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार, एचटी और ईएचटी श्रेणी के नए आवेदकों के लिए मुख्य विद्युत निरीक्षक की निरीक्षण रिपोर्ट आवश्यक होगी, लेकिन परीक्षण रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
लोड विस्तार में मिली राहत
मौजूदा एचटी/ईएचटी उपभोक्ताओं के लिए, यदि नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, तभी सीईआई निरीक्षण आवश्यक होगा। अन्य मामलों में इसकी आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक द्वारा प्रस्तुत परीक्षण रिपोर्ट का सत्यापन पीएसपीसीएल द्वारा नहीं किया जाएगा। यह सुविधा कृषि विद्युत (एपी) श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि लाइनमैन ट्रेड में 2,600 प्रशिक्षुओं की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनमें 2,500 पीएसपीसीएल और 100 पीएसटीसीएल के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीकी दक्षता और जनशक्ति दोनों के स्तर पर बिजली विभाग को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
लोड विस्तार में मिली राहत | Punjab News
मौजूदा एचटी/ईएचटी उपभोक्ताओं के लिए, यदि नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, तभी सीईआई निरीक्षण आवश्यक होगा। अन्य मामलों में इसकी आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक द्वारा प्रस्तुत परीक्षण रिपोर्ट का सत्यापन पीएसपीसीएल द्वारा नहीं किया जाएगा। यह सुविधा कृषि विद्युत (एपी) श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि लाइनमैन ट्रेड में 2,600 प्रशिक्षुओं की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनमें 2,500 पीएसपीसीएल और 100 पीएसटीसीएल के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीकी दक्षता और जनशक्ति दोनों के स्तर पर बिजली विभाग को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
प्रशिक्षण के बाद मिलेगा एनएसी प्रमाण पत्र: मंत्री
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पीएसपीसीएल में लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे यह अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत आता है। इस अधिनियम के अनुसार, प्रत्येक प्रतिष्ठान को अपनी कुल जनशक्ति का 2.5 से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षु नियुक्त करना अनिवार्य है। वर्ष 2023-24 में 1,500 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा किया है और अब नया बैच 52 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरेगा। Punjab News
यह भी पढ़ें:– Job Fair: 11 नवंबर को फतेहाबाद में रोजगार मेला
बुड्डा दरिया के पुनरुद्धार में हुई उल्लेखनीय प्रगति: अरोड़ा
जुलाई-अगस्त की बैठकों में लिए 90% निर्णयों को किया लागू
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Budda Dariya: पंजाब में लुधियाना के बुड्ढा दरिया के पुनरुद्धार के लिए गठित उच्च-स्तरीय समिति (एचएलसी) ने जलाशय के जल की गुणवत्ता को बहाल करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की सूचना दी है। हाल ही में की गयी समीक्षा के अनुसार, जुलाई-अगस्त 2025 की बैठकों में लिए गये लगभग 90 प्रतिशत निर्णयों को लागू किया जा चुका है। पंजाब सरकार द्वारा 14 जुलाई, 2025 की अधिसूचना के माध्यम से उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। Chandigarh News
इसके अध्यक्ष उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा और मुख्य सचिव इसके उपाध्यक्ष हैं। स्थानीय निकाय, जल संसाधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पीपीसीबी, पेडा, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), पीडीसी, आईआईटी रोपड़ विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और लुधियाना के उपायुक्त एवं नगर आयुक्त इसके सदस्य हैं, जिससे राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासनिक अधिकार और तकनीकी विशेषज्ञता सुनिश्चित होती है। गोबर और डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन पर जानकारी देते हुए, अरोड़ा ने बताया कि शून्य-निर्वहन नीति का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन किया गया है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण कार्य चल रहा है। आरएफपी के माध्यम से दीर्घकालिक प्रबंधन साझेदार को शामिल किया जा रहा है, नवंबर 2025 के अंत तक कार्य-निष्पादन की उम्मीद है।
संयुक्त विभागीय पैदल सर्वेक्षण के बाद 21 अवैध अपशिष्ट निपटान बिंदुओं की पहचान की गई है और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर की सीमा के बाहर अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसके तहत जिला टास्क फोर्स द्वारा 76 में से 71 अवैध डेयरियों को बंद कर दिया गया है। शेष पांच डेयरियां प्रदूषणकारी नहीं पाई गई और उन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीबीजी संयंत्रों और दीर्घकालिक अपशिष्ट-से-ऊर्जा समाधानों की खोज की गई है और मौजूदा 200 एमटीपीडी सीबीजी संयंत्र पूरी तरह से चालू हो गया है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– धूरी को नई पहचान देगा ‘क्लॉक टॉवर’
संजीव अरोड़ा ने सरकारी कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का किया उद्घाटन
लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। Ludhiana News: राज्यसभा मैंबर संजीव अरोड़ा ने सोमवार को स्थानीय एससीडी सरकारी कॉलेज के वार्षिक इनाम वितरण समारोह की अध्यक्षता की व पिछले वित्तीय साल में उनके एमपीएलएडी फंड में से 1 करोड़ की ग्रांट से बने बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। अरोड़ा ने सड़क सुरक्षा को हल करने की तुरंत जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रिपोर्ट मानवीय जिंदगीयां बचाने में सार्थक योगदान देगी। बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की मांगों के जवाब में अरोड़ा ने कॉलेज के लिए 30 लाख की ग्रांट का ऐलान भी किया।
अपने स्थानीय कॉलेज के दिनों को याद करते उन्होंने कहा कि बहुत से व्यक्ति जो विदेश गए थे, वह अब घर वापिस आ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के बाद समाज में योगदान देने की अपील की। उन्होंने अपने संसद मैंबर के कार्यकाल दौरान लुुधियाना में किए विकास कार्यों का उदाहरण दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा शास्त्री सुमन लता, प्रो. अजीत सहगल, शरनजीत परमार व राजीव सहगल के अलावा विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। उपरांत कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गुरशरनजीत सिंह संधू ने अरोड़ा को उनके निरंतर सहयोग के लिए यादगारी चिन्न्ह भेंट किया। सड़क सुरक्षा पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए 5 लाख की ग्रांट का ऐलान किया। Ludhiana News
यह भी पढ़ें:– Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस का निधन, दुनिया भर में शोक की लहर
ईएसआईसी अस्पताल में नया आईसीयू वार्ड बनकर तैयार: संजीव अरोड़ा
लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। ESIC Hospital: लुधियाना में स्थित ईएसआई कॉप्रोरेशन (ईएसआईसी) मॉडल अस्पताल में 73.03 लाख की लागत से एक नए इंटैंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) वार्ड का निर्माण मुकम्मल हो गया है। यह 10.58 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं को अपग्रेड व नवीनीकरण के लिए चल रहे कार्यों का हिस्सा था। लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की पहलकदमी से हाल ही में सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम शुरु किया गया था। Ludhiana News
अरोड़ा ने रविवार को यहां एक ब्यान में कहा कि मुझे संंबंधित अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई है कि अस्पताल के ग्राऊंड फ्लोर पर आईसीयू वार्ड के नवीनीकरण का काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनको खुशी है कि उनकी कोशिश आखिरकार सफल हुई है। उन्होंंने बताया कि आईसीयू का नवीनीकरण जरूरी था, क्योंकि यह जीवन बचाने वाले गंभीर रूप में बीमार मरीजां को स्थिर करने व उनकी बीमारी या रिकवरी के सबसे नाजुक पड़ावों दौरान उच्च स्तरीय देखभाल प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Ludhiana News
अरोड़ा ने बताया कि इससे पहले ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, लुधियाना में आईसीयू में सुविधाओं की कमी होने के कारण बहुत से गंभीर मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों में भेजा जाता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब सभी गंभीर मरीजों का इलाज अस्पताल में ही होगा व उनको प्राईवेट अस्पतालों में शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नए बने आईसीयू में मरीजों को समय पर ईलाज उपलब्ध होगा। अरोड़ा ने कहा कि उनको संबंधित अधिकारियों ने यह भी बताया है कि 49.73 लाख की लागत से मेडिकल गैस पाईप लाईन का विस्तार पहले ही पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि यह भी एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे अस्पताल के कामकाज में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि वेट राईजर व सप्रिंकलर सिस्टम व आॅटोमैटिक फायर अलार्म सिस्टम से फायर फाईटिंग सिस्टम का 83 फीसदी काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि सीपीडब्ल्यूडी द्वारा यह काम 4.68 करोड़ की लागत से हो रहा है और यह काम इस साल 31 दिसम्बर तक मुकम्मल होने की संभावना है। Ludhiana News
यह भी पढ़ें:– 5 लुटेरे धरे, क्रॉस फायरिंग में 2 घायल