Man Ki Baat - Sach Kahoon Hindi

Man Ki Baat with Modi:: जिस पक्षी को कभी अशुभ माना गया, आज पीएम मोदी ने मन की बात में क्यों किया उसका जिक्र?
Man Ki Baat with Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में असम के दुर्लभ पक्षी 'हरगिला' (Hargila Bird) (Greater Adjutant Stork) और उसके संरक्षण की प्रेरक कहानी देशवासियों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था, जब असम के कुछ इलाकों में इस पक्षी को अशुभ माना जाता था, लेकिन लोगों की सोच बदलने के प्रयासों ने आज इसे गांवों की पहचान बना दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरगिला एक बेहद दुर्लभ पक्षी है, जो प्रकृति को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद लंबे समय तक लोगों के मन में इसे लेकर गलत धारणाएं बनी रहीं। लोग इस पक्षी को अपने आसपास देखना पसंद नहीं करते थे। यहां तक कि जिन पेड़ों पर हरगिला अपने घोंसले बनाता था, उन्हें भी काट दिया जाता था।

पीएम मोदी ने बताया कि इसी दौरान जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने यह स्थिति देखी और लोगों की सोच बदलने का संकल्प लिया। पूर्णिमा देवी ने सबसे पहले महिलाओं से संवाद किया और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर लोगों को समझाया कि हरगिला पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है। धीरे-धीरे महिलाएं इस अभियान से जुड़ती गईं और फिर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। जिस पक्षी को कभी अशुभ मानकर गांवों से दूर भगाया जाता था, वही आज कई गांवों की पहचान और गर्व का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इस प्रयास को समाज में जागरूकता और सामूहिक भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।

बता दें कि हरगिला दुनिया के सबसे दुर्लभ और विशाल सारस प्रजातियों में से एक है। इसका नाम संस्कृत के दो शब्दों 'हड' (हड्डी) और 'गिला' (निगलना) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ 'हड्डी निगलने वाला पक्षी' है। यह मुख्य रूप से भारत के असम और कंबोडिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। वैश्विक स्तर पर इस पक्षी की करीब 80 प्रतिशत आबादी अकेले असम में रहती है।

हरगिला एक मांसाहारी और मृतभक्षी (स्कैवेंजर) पक्षी है। यह सड़े-गले मांस, मरे हुए जीवों और कचरे को खाकर प्राकृतिक सफाईकर्मी की भूमिका निभाता है। साथ ही, यह आर्द्रभूमि (वेटलैंड) और जलाशयों के आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

जींद के सुनील की पीएम से मन की बात
हरियाणा के छोटे से गांव से शुरू ‘सेल्फी विद डॉटर’ बेटियां बचाने में बना कारगर

जींद। (सच कहूँ न्यूज) जिले के छोटे से गांव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले सुनील जागलान ने रविवार को प्रधानमंत्री के बहुचर्चित (Jind News) कार्यक्रम मन की बात को अपनी बेटियों संग सुना। बता दें कि वर्ष 2015 में सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू हुआ। आज यह अभियान पूरे देश में फैला हुआ है। सेल्फी विद डॉटर अभियान से बेटियों के प्रति अभिभावकों का जो स्रेह जागा है वो किसी से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री ने सुनील जागलान से सेल्फी विद डॉटर को लेकर मन की बात की तो सुनील जागलान ने भी उत्साहित होकर अभियान को क्रांतिकारी कदम बताया।

यह भी पढ़ें:– खन्ना पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप 7 दबोचे

‘सेल्फी विद डॉटर’ विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंचा

सुनील जागलान ने कहा कि उनकी दोनों बेटियां भी आपकी प्रशंसक हैं। दोनों ने अपने क्लासमेट्स से थैंक्यू प्रधानमंत्री के लेटर भी लिखवाए। इससे पहले सुनील जागलान गत 26 अप्रैल से देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस कार्यक्रम का समापन समारोह रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। सुनील जागलान ने कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज न केवल विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक चार बार मन की बात कार्यक्रम में भी इसका जिक्र कर चुके हैं।

जागलान के अनुसार 9 जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। (Jind News) इसके बाद प्रधानमंत्री ने चार बार मन की बात कार्यक्रम में इस अभियान को प्रचारित किया।

अब तक किए सैकड़ों अभियान शुरू

उल्लेखनीय है कि सुनील जागलान ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओ से लेकर सेल्फी विद डॉटर, बेटियों के नाम नेमप्लेट, पीरियड चार्ट, लाडो पंचायत, लाडो गो आॅनलाइन, लड़कियों की शादी की उम्र 21, विमेन हैप्पीनेस चार्ट, फर्स्ट ऐड किट फॉर विमेन इत्यादि सैकड़ों अभियान शुरू किए हैं, जो देश विदेशों में प्रशंसा पाने के अलावा देश भर में लोगों द्वारा बहुत पंसद किए जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।