Gogamedi News - Sach Kahoon Hindi

गोगामेड़ी में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके पास से नकदी व मोटर साइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सागर (25) पुत्र मांगेराम निवासी ललानाबास उत्तराद्धा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 19 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे जब ठेके के सामने से गुजर रहा था, तभी पीछे से माईसुख पुत्र गुगनराम ने उसे आवाज देकर बुलाया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। Gogamedi News

इसी दौरान माईसुख के साथ मौजूद जयसिंह पुत्र पालाराम और रमेश (सेल्समैन) ने मिलकर सागर को जबरन एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद उसका भाई समोद कुमार मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मारपीट में सागर के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास से करीब 20 हजार रुपए नकद और मोटर साइकिल की चाबी भी छीनकर फरार हो गए। गोगामेड़ी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Gogamedi News

RAS 2024 Results: नेठराना की इस बेटी ने पहले ही प्रयास में रच दिया बड़ा इतिहास, पूरे गांव में खुशी का माहौल
984वीं  रैंक हासिल कर दिव्या सिंगाठिया बनी आरएएस

RAS 2024 Results: गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बेनीवाल)। क्षेत्र के गांव नेठराना के लिए गर्व का क्षण तब आया जब गांव की होनहार बेटी दिव्या सिंगाठिया ने आरएएस 2024 में 984वीं रैंक हासिल कर अंतिम रूप से चयनित होकर सफलता का नया इतिहास रच दिया। दिव्या, एडवोकेट विनोद कुमार सिंगाठिया की सुपुत्री और कुम्भाराम सिंगाठिया की सुपौत्री हैं। Gogamedi News

दिव्या की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की और अपने गांव की पहली महिला आरएएस अधिकारी बनकर मिसाल पेश की। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग इसे गांव के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने दिव्या की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

दिव्या की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी दिव्या को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी, खासकर गांव की बेटियों के लिए। दिव्या को इस शानदार सफलता पर परिवार, गांववासियों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रदेश की सेवा में अहम भूमिका निभाएंगी। दिव्या ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया। Gogamedi News

‘अपना घर अनाथ आश्रम’ में सामने आई एक सराहनीय मानवीय पहल
परिजनों के सुपुर्द किया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक, परिवार ने जताया आभार | Gogamedi News

गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। गोगावीर जन सेवा फाउंडेशन, मुन्सरी गोगामेड़ी द्वारा संचालित ह्यअपना घर अनाथ आश्रमह्ण बागड़ धाम में एक सराहनीय मानवीय पहल सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक 30 मार्च को रास्ता भटककर हिसार पहुंच गया था। वहां उसे एडवोकेट महेंद्र सिंह कुलेरी मिले। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लिया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गोगामेड़ी स्थित अपना घर अनाथ आश्रम के संचालक सतपाल बरोड़ को सूचना दी। Gogamedi News

महेंद्र सिंह कुलेरी ने मास्टर सुरेश (गोरखपुर) के साथ युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर गोगामेड़ी आश्रम पहुंचाया, जहां आवश्यक लिखित कार्यवाही के बाद उसे आश्रय दिया गया। युवक की मानसिक स्थिति सही होने पर उसने अपना नाम महावीर व अपना गांव गणेशपुर जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) बताया। इस पर आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ और मीडिया प्रभारी विनोद खन्ना के प्रयासों से युवक के परिवार का पता लगा। सूचना मिलते ही 12 अप्रैल को युवक का भाई रामलिखावन मुन्ना अपने साथी सतीश के साथ अपना घर आश्रम गोगामेड़ी पहुंचा।

उन्होंने बताया कि युवक लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कई दिनों से घर से लापता था, जिसकी तलाश में पूरा परिवार जुटा हुआ था। आश्रम में युवक को सुरक्षित पाकर परिवार और रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली और आश्रम परिवार का आभार जताया। आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ ने आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के बाद एडवोकेट महेंद्र सिंह कुलेरी, मास्टर सुरेश गोरखपुर, मीडियाकर्मी दयाराम ढील और विनोद खन्ना की मौजूदगी में युवक को भाई के साथ उसके घर रवाना किया। Gogamedi News

सलाम है ऐसे सेवादार को जो इस कलियुग में भी मानवता की सेवा में हर समय खड़े रहते हैं: सरपंच राजेंद्र
10 परिवारों को राशन बांटकर सचखंडवासी खेताराम इन्सां को दी श्रद्धांजलि

गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। क्षेत्र के गांव नेठराना में सोमवार को सचखंडवासी प्रेमी खेताराम इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में आसपास के गांवों से आई साध-संगत व प्रेमी सेवकों ने खेताराम इन्सां को श्रद्धांजलि दी। नामचर्चा की शुरुआत प्रेमी सेवक मुखराम इन्सां ने पवित्र नारा ”धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा” लगाकर की। इस दौरान कविराजों ने भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। Gogamedi News

नामचर्चा में वक्ताओं ने खेताराम इन्सां के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रेमी खेताराम डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार थे। उनमें सेवा करने का जज्बा काबिलेतारीफ था वे मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 175 कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नामचर्चा में सचखंडवासी के परिजनों ने 10 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित कर उनकी सहायता की।

इस दौरान सचखंडवासी के परिजन संतोष देवी (धर्म पत्नी), धर्मा देवी (भाभी), मोहनलाल -विमला, रोहतास कुमार-कविता, राधेश्याम-सुलोचना, बुधराम-सुमन, जगदीश-कलावती, इंद्रपाल-रेणु (पुत्र-पुत्रवधु), सुमित, आशीष, मोहित, आयूष, कुलदीप, अंकित, स्नेहा, श्रुति रेंहासी (पौत्र-पोत्रियां) मौजूद रहे। वहीं नामचर्चा में सच्चे नम्र सेवादार सम्पूर्ण सिंह, बलराम, मोहन लाल, प्रहलाद भादरा, मनीराम, महेंद्र, इन्द्रपाल, हरदत, जगदीश प्रेमी सेवक मुखराम, बहन सुमित्रा छानी, अंगुरी भिरानी, सरपंच राजेंद्र कुमार निमिवाल, पूर्व चेयरमैन क्रय विक्रय सतपाल नेहरा शेरपुरा व आसपास के गांवों की साध-संगत मौजूद रही।

सचखंडवासी का परिवार भी मानवता भलाई कार्यों में अग्रसर: मुखराम इन्सां | Gogamedi News

इस दौरान गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार निमिवाल ने कहा कि पूज्य गुरुजी की शिक्षा पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता की सेवा में हर समय खड़े रहते हैं, जिन्हें सलाम है। कलियुग में ऐसे सच्चे सेवादार मिलना मुश्किल है, ये सेवादार मानवता भलाई कार्य की ज्योत जगाए हुए हैंं, जो काबिले तारीफ है। सच्चे नम्र सेवादार सम्पूर्ण सिंह इन्सां ने बताया कि जिस प्रकार प्रेमी खेताराम इन्सां मानवता भलाई की सेवा से जुड़े रहे उसी तरह मालिक उनके परिवार को सेवा में जोड़े रखें। वहीं प्रेमी सेवक मुखराम इन्सां ने सचखंडवासी प्रेमी खेताराम इन्सां के परिवार के बारे में कहा कि यह परिवार मानवता भलाई कार्य में हमेशा अग्रसर रहता है।

Gogamedi News: अभिषेक मौत मामले को लेकर ग्रमीणों ने फिर घेरा गोगामेडी थाना
पुलिस प्रशासन ने मांगा 23 फरवरी तक का समय कहा, हम मुल्जिमों को कर लेंगे गिरफ्तार

गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। Nethrana News: नेठराना के बालक अभिषेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पांचवें दिन शनिवार को ग्रामीणों ने कारवाई की मांग को लेकर गोगामेडी थाना के आगे भारी आक्रोश प्रदर्शन किया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने नेठराना से पैदल मार्च करते हुए गोगामेड़ी तक नारेबाजी करते हुए गोगामेडी थाने के सामने पहुंचे। इस दौरान जहां पर एक बड़ी सभा की जहां पर पूर्व विधायक बलवान पूनिया, कामरेड मंगेज चौधरी के साथ अनेक वक्ताओं ने कहा कि आज अभिषेक की मौत को पांच दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस हथियारों को पकड़ नहीं पाई है। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अभिषेक के हत्यारों को नहीं पकड़ा तो भीम आर्मी जयपुर मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सकती है। Gogamedi News

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। वक्ताओं ने स्थानीय विधायक संजीव बेनीवाल के इस घटना के बारे में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आने पर भी रोष प्रकट किया। दोपहर बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी के साथ गोगामेडी थाना में वार्ता की, गीता चौधरी ने कहा कि ग्रामीण पुलिस का साथ दें, संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताश के लिए बुलाया गया, दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा, हमारा सघन अनुसंधान जारी है, 23 फरवरी तक हम मुलजिमों को पकड़ लेंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में कामरेड मंगेज चौधरी, ग्राम प्रशासक नेठराना राजेंद्र निमिवाल, ग्राम प्रशासक रामगढ़ अजब भांभू, घड़सीराम जांगिड़, महबूब खान, एड .श्रवण सहारन, मुकेश, महेंद्र राजपूत, महंत शिल्पा, सरस्वती देवी, नरसी जालंधरा सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

रिपोर्ट में खुलासा-गला दबाने से हुई बच्चे की मौत | Gogamedi News

पुलिस प्रशासन ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि अभिषेक की मौत गला दबाने से हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने 23 तक का समय दिया है, अगर 23 तक मुलजिम नहीं पकड़े जाते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। शनिवार शाम को विधायक संजीव बेनीवाल अभिषेक के घर पहुंचे, गांव के नागरिकों से इस मामले को लेकर बातचीत की और ढांढस बंधाया।

न्याय की मांग को लेकर गोगामेड़ी थाने के आगे प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।

यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Gogamedi News: कुएं में मिला नेठराना से लापता मासूम का शव, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोगामेड़ी थाना
शाम 5 बजे से था लापता, रात्रि करीब 11 बजे कुएं में मृत मिला

गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। Nethrana News: हरियाणा की सीमा से सटे गांव नेठराना में 5वीं कक्षा के छात्र अभिषेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा है। मासूम अभिषेक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज समाज का हर वर्ग सड़कों पर उतर आया। परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की गहरी आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।Gogamedi News

परिजनों व ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि अभिषेक की मौत के जिम्मेदारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की उच्च-स्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। फिलहाल, नेठराना गांव में शोक और आक्रोश की लहर है, और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। किन्नर समाज, दिव्यांगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ ने गोगामेड़ी पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला | Gogamedi News

बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय अभिषेक 5वीं कक्षा का छात्र था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। अभिषेक शाम को 4 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला था लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास के घरों व गलियों में खोजबीन शुरू की लेकिन काफी तलाश के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिला। देर रात्रि अभिषेक का शव गांव के ही एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इस घटना से गांव में मातम छा गया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा (12) पुत्र रजनीश शर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हर कोई इस दु:खद हादसे से स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें:– नोटिस निस्तारण में रुचि नही दिखा रहे मतदाता, अपील बेअसर

Gogamedi: ट्रॉली का टूटा हुक, हादसे में 4 की मौत
किसानों ने घायलों को संभाला, अस्पताल पहुंचाया | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नाथूसरी चोपटा से नोहर जाने वाले रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गोगामेड़ी (Gogamedi) जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली हुक टूटने से पलट गई। इस हादसे में 3 बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। Sirsa News

अचानक हुए इस हादसे के बाद ट्रॉली में सवार लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाजें सुनकर आसपास की ढाणियों के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। मरने वालों में 8 वर्षीय गुरेंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी देगना, 17 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र पोला सिंह निवासी देगना, 14 वर्षीय आकाशदीप पुत्र गुरमीत सिंह निवासी पातड़ा व 60 वर्षीय करनैल सिंह निवासी माछीवाड़ा शामिल हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया व उनका कुशलक्षेम जाना। जानकारी अनुसार पंजाब के पातड़ा से ट्रैक्टर-ट्रॉली व टाटा ऐस में सवार होकर श्रद्धालु गोगामेड़ी धोक लगाने व भंडारा लगाने के लिए जा रहे थे। Sirsa News

घायल गुरप्रीत ने बताया कि ट्रॉली में ऊपर-नीचे करीब करीब 45 लोग सवार थे। गांव रूपावास के समीप देर शाम को अचानक ट्रॉली का हुक टूट गया। हादसा इतना भयानक था कि किसी को पता ही नहीं लगा कि क्या हुआ? सब ट्रॉली पलटने से नीचे दब गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से दूर जा गिरा। ट्रॉली पलटने पर उसमें सवार लोगों ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले तो चोपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, लेकिन घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी छोटा पड़ गया, जिस पर घायलों को सरसा रेफर करना पड़ा।

इस हादसे में तीन बच्चों सहित एक बुजुर्ग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग अभी भी घायल हंै। मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर अस्पताल में पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। ट्रॉली में सवार लोग हरियाणा-पंजाब के अलग-अलग गांवों से थे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– आठ लोगो को कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा

गोगामेड़ी में मिले अज्ञात युगल के जानवरों द्वारा नोचे कंकाल
प्रथम दृष्टया में खुदकुशी व अज्ञात कारणों से मौत की आशंका

युगल की आयु 30 से 35 वर्ष होने की आशंका | Gogamedi News

भादरा (सच कहूँ न्यूज)। जिले के भादरा उपखंड क्षेत्र के गांव गोगामेड़ी (Gogamedi) में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध लोक देवता गोगापीर का मेला खत्म होने के बाद मेला स्थल से कुछ ही दूरी पर एक खेत में ग्वार की फसल में अज्ञात युगल के नर कंकाल बरामद हुए हैं। गोगामेड़ी थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि गोगामेड़ी में पशु मेला स्थल के नजदीक चक 5-जीजीएम में भरतसिंह कल दोपहर अपने खेत में ग्वार फसल की कटाई करवा रहा था तब एक युवक और एक युवती के नर कंकाल पड़े दिखाई दिए। Gogamedi News

भरत सिंह की सूचना पर पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची। नर कंकालों के पास प्लास्टिक की एक बोतल और एक गिलास पड़े थे। युवक और युवती के शव जानवरों द्वारा बुरी तरह से नोच खाए हुए थे। उनके पहने हुए कपड़े कट-फट गए थे। इस जगह का गहनता से निरीक्षण किया गया। कहीं भी युगल का सामान तथा आईडी प्रूफ आदि कुछ भी नहीं मिला। युगल की लाशें 20 से 25 दिन से यहां पड़ी हुई थीं, जिसे जानवर नोच कर खाते रहे। शवों के नाम पर कंकाल ही रह गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक युगल की आयु 30 से 35 वर्ष की प्रतीत हो रही है।

मौके की कार्रवाई के बाद नर-कंकालों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। यह युगल उत्तर प्रदेश का निवासी होने की प्रबल संभावना है। गोगामेड़ी का मेला रक्षाबंधन के दिन शुरू होता है। थाना अधिकारी ने बताया कि मेला अवधि के दौरान थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी रिपोर्ट की भी जांच की गई है। इससे भी इन शवों की पहचान की मदद नहीं मिली। युवक-युवती के शव मिलने की सूचना राजस्थान ही नहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने प्रथम दृश्यता में अज्ञात युगल द्वारा खुदकुशी व अज्ञात कारणों से मृत्यु होने की संभावना जताई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि युगल की शिनाख्त हो जाए, तभी इनकी मौत की गुत्थी सुलझेगी। भरत सिंह निवासी गांव न्यांगल की ओर से शिकायत दर्ज की गई है। Gogamedi News

यह भी पढ़ें:– सरकारी बसों का नियमित संचालन न होने से विद्यार्थी व यात्री परेशान

मौत का मोड़, अनियंत्रित हुई 2 कारें, 5 दोस्त बनें काल का ग्रास
सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से उड़े परखच्चे; गोगामेड़ी माथा टेकने आ रहे

हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसे में गूगामेड़ी मंदिर में माथा टेकने आ रहे 5 दोस्तों (Road Accident) की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मोड़ पर अनियंत्रित होने से इनकी कारें सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:– Delhi Weather: अचानक हुई बारिश से सर छिपाते नजर आए प्रदर्शनकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छानी बड़ी रोही में सड़क हादसे हो गया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो 2 कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरी हुई थी। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को भादरा अस्पताल में पहुंचा दिया है। घायलों को हरियाणा के हिसार और अग्रोहा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।

गड्ढे में गिरने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी देते हुए एसआई रामकरण ने बताया कि 2 कारों में 10 दोस्त हरियाणा से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में माथा टेकने आ रहे थे। (Road Accident) राजस्थान में प्रवेश करने के बाद झांसल गांव के पास जैसे ही मोड़ आया, कारें अनियंत्रित हो गईं और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के टायर निकल गए और पूरी बॉडी पिचक गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चतर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुलेखचंद सैनी निवासी गन्दापुर, विकास उर्फ विक्की पुत्र गुरमेल सिंह जाट निवासी जीवरेड़ी, सचिन पुत्र रामेश्वर दास निवासी घनगौरी, राजन पुत्र श्यामसिंह घनगौरी और नरेंद्र पुत्र जगतसिंह निवासी लाडवा, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में साहिल, राहुल, आकाश, अरविंद और विमल शामिल है। घायलों का इलाज हरियाणा के हिसार और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।