Monkeypox Virus - Sach Kahoon Hindi

चीन में मंकीपॉक्स का पहला मामला, जानें इसके लक्षण
मकाओ (एजेंसी)। चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) मकाओ में मंकीपॉक्स (Monkeypox Virus) का पहला मामला दर्ज किया गया है, जिससे उच्च जोखिम वाले निवासियों से इस बीमारी के खिलाफ टीका लगवाने का आग्रह किया गया है।मकाओ एसएआर सरकार के स्वास्थ्य ब्यूरो ने मंगलवार देर रात कहा कि मकाओ निवासी एक युवक (29) मंकीपॉक्स की चपेट में है। उसने हाल ही में हांगकांग एसएआर और मकाओ के पड़ोसी मुख्य शहर झुहाई की यात्रा की है।

जानें कैसे फैलता है ये…

ब्यूरो ने कहा कि व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज जारी है। ब्यूरो ने बीमारी से बचने के लिए तुरंत चिकित्सा उपचार लेने का आह्वान किया। Monkeypox Virus

ब्यूरो ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा चिन्हित निवासियों को मुफ्त में टीका लगाया जा सकता है। इस तरह के गैर-निवासी टीकाकरण के लिए भुगतान कर सकते हैं। गौरतलब है कि मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है। अधिकांश लोग पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ बहुत बीमार पड़ जाते हैं। यह वायरस किसी संक्रामक व्यक्ति, दूषित सामग्री या संक्रमित जानवरों के साथ शारीरिक संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। मंकीपॉक्स के लक्षण दाने और पीठ दर्द, सूजी हुई लिम्फ नोड्स, बुखार की तीव्र शुरूआत, सिरदर्द, मांसपेशियों और शरीर में दर्द होना है। Monkeypox Virus

यह भी पढ़ें:– शहीद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया प्रण

मंकीपॉक्स का खतरा, स्कूलों में हाई अलर्ट
सऊदी अरब से आए शख्स ने बढ़ाई चिंताएं

क्वेटा (एजेंसी)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामले सामने आने के बाद इसके संक्रमण को लेकर स्कूलों को हाई अलर्ट किया गया है। प्रांतीय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना में जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को वायरल संक्रमण (मंकीपॉक्स) के प्रसार पर नियंत्रण के लिए समूचित और त्वरित कार्रवाई तथा निवारक उपाय करने के लिए कहा है।

अगर किसी में इसके लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें किसी अस्पताल से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऐसे छात्र या व्यक्ति को दूसरों से दूर रखने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान में विदेश से देश की यात्रा करने वाले दो लोग मंकीपॉक्स से ग्रसित पाए गए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मंकीपॉक्स के रोगी को सऊदी अरब से निर्वासित किया गया था और 17 अप्रैल को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ पाकिस्तान में उतरा था। इसी बीच फ्लाइट में उनके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति में भी एमपॉक्स के लक्षण दिखे।

इस बीच डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान को मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस से निपटने में सहायता का आश्वासन दिया। संगठन ने एक बयान में कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार के साथ मिलकर वायरस के प्रसार की जांच कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने सरकार को विशेष रूप से प्रयोगशाला परीक्षण प्रक्रिया, प्रवेश के बिन्दू और परीक्षण किट प्रदान करने में सहायता का आश्वासन दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।