Baarish News - Sach Kahoon Hindi
Heavy Rain: संगरूर व बरनाला में भारी बारिश ने मचाई ‘तबाही’
कारोबार, स्कूल-कॉलेज बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
चारों तरफ भरा पानी ही पानी, लोग घरों में हुए कैद
संगरूर/बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur News: सोमवार सुबह से बरनाला और संगरूर जिलों में हुई मूसलधार जबरदस्त बारिश के कारण चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लगातार कई घंटे हुई बारिश के कारण जहां दुकानदारों ने कई घंटे अपनी दुकानें बंद रखीं, वहीं स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चे और व्यापारी घरों में कैद होकर रह गए। लोग कहते सुने गए कि इतनी भारी बारिश कई सालों बाद हुई है, जिससे चारों तरफ कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा हो गई। Barnala News
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश सोमवार को पूरे दिन भी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक संगरूर में रिकॉर्ड तोड़ 216.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मूसलधार बारिश ने पूरे शहर को तालाब में बदल दिया। बारिश के कारण शहर की कई जगह गालियां और सड़कें धंस गईं, घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सरकारी दफ़्तर भी पानी में डूबने से न बच सके और कई दफ़्तरों में पानी भर जाने से दिक्कतें और बढ़ गईं। बारिश को देखते हुए कई स्कूलों में बच्चों को छुट्टी दे दी गई। Barnala News
उल्लेखनीय है कि सावन का महीना लगभग सूखा ही रहा, लेकिन भादों महीने के पहले हफ़्ते में ऐसी बारिश हुई कि कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए। बारिश इतनी हुई कि पूरा शहर जलमग्न हो गया। संगरूर शहर का शायद ही कोई इलाका हो जहाँ पानी न भरा हो। शहर के बाजार, गालियाँ, मोहल्ले पानी में डूबे नजर आए। बारिश के पानी में लोगों के दोपहिया वाहन बंद हो गए और लोग उन्हें घसीटते हुए दिखाई दिए। बारिश के पानी की निकासी न होने का मुख्य कारण सीवरेज मजदूरों की हड़ताल भी मानी जा रही है। पूरा सीवरेज सिस्टम ठप पड़ा हुआ है, ऐसे में घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
6 से 20 घंटे तक बिजली प्रभावित | Barnala News
इलाके में बारिश लगातार होती रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में 6 से 20 घंटे तक बिजली गुल रही और लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर 3 बजे से ही बिजली काट दी गई थी और सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई।
बरनाला में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, कई जगहों पर भरा पानी
वहीं बरनाला की बात करें तो यहाँ भी बड़े पैमाने पर बारिश के कारण जलथल हो गया। शहर के मुख्य इलाकों सदर बाजार, हंडियाया बाजार, फरवाहा बाजार, सब्जी मंडी, कचहरी चौक, शक्ति नगर आदि में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। कई जगह सड़कों के धंसने की खबरें भी आईं। बारिश के कारण दुकानदारों ने पूरे दिन दुकानें बंद रखीं और स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे घरों में ही कैद रहे।
इन जगहों पर भरा बारिश का पानी
जिन जगहों पर बारिश का पानी भर गया उनमें जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, वॉटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड कार्यालय, सिविल अस्पताल, एसडीएम निवास, एडीसी निवास, जिÞला परिषद, बिजली बोर्ड शिकायत केंद्र, सब्जी मंडी, कौला पार्क, कचहरी रोड, एक्सचेंज रोड, प्रेम बस्ती की सभी गालियाँ, गुरु नानक कॉलोनी, धूरी गेट, नाभा गेट, पटियाला गेट, सुनामी गेट, होमी भाभा अस्पताल के बाहर, जेपी कॉलोनी, सुंदर बस्ती की सभी गालियाँ, महल मुबारक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पूनिया टॉवर के पास, राम बस्ती, प्रताप नगर, माता रानी गली, सैनिक रेस्ट हाउस, क्लब रोड, अजीत नगर, गंगा राम बस्ती, राम नगर बस्ती समेत कई अन्य इलाके शामिल रहे।
प्रीत नगर में गिरी दीवार, वार्ड 22 में मीटर में लगी आग
बारिश के चलते संगरूर शहर के प्रीत नगर में रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई दीवार गिर गई और उसके साथ खड़ी एक कार भी दब गई। वार्ड नंबर 22 में बिजली के मीटर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद अवतार तारा ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन मीटर से चिंगारियाँ निकलती रहीं। मीटर जलने से इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। Barnala News
तेज आँधी और बारिश से शैलर की दीवार गिरी
बरनाला में तेज आँधी-तूफान और लगातार हो रही बारिश से जहाँ इलाके में भारी नुकसान की घटनाएँ सामने आईं, वहीं दूसरी ओर एक शैलर की दीवार गिरने की खबर भी आई। इससे शैलर मालिकों को लगभग एक लाख रुपये का नुक्सान हो गया। इस बारे में जानकारी देते हुए रविंद्रा राइस मिल के मालिक रविन्द्र कुमार पुत्र शामलाल निवासी तपा ने बताया कि उनके शैलर की लगभग 100 फुट लंबी दीवार तेज आँधी, तूफान और बारिश के कारण गिर गई, जिससे उनका लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
वहीं बारिश के कारण तपा-ढिलवां रोड पर एक पेड़ गिरने से आवाजाही पूरी तरह से बंद रही और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक बोलेरो गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह खड्ड में चली गई, लेकिन जानी नुकसान से बचाव हो गया।
यह भी पढ़ें:– ऑपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद
Baarish News: फतेहाबाद में झमाझम बारिश, जोरदार बारिश से जलभराव, लोगों को परेशानी
कुलां में सबसे ज्यादा 107 एमएम बारिश दर्ज, रतिया-भूना में नाममात्र
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad Baarish News: जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाती गर्मी और उमस के बीच आसमान से बरसी बूंदों ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।
कहां कितनी बारिश | Fatehabad News
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा बारिश कुलां में रिकॉर्ड की गई, जहां 107 एमएम बारिश दर्ज की गई। फतेहाबाद में 61 एमएम, भट्टू कलां में 16 एमएम, जाखल में 15 एमएम, टोहाना में 7 एमएम, रतिया में 2 एमएम और भूना में सिर्फ 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश से खेतों को नमी मिली है, जिससे खरीफ फसलों को फायदा होगा। किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में और बारिश होती है, तो सिंचाई की जरूरत कम होगी और फसल की सेहत सुधरेगी। वहीं आमजन ने भी राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि बारिश से गर्म हवाओं से राहत मिली है और मौसम ठंडा हो गया है।
जोरदार बारिश से जलभराव, लोगों को परेशानी
रतिया। रविवार दोपहर रतिया क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश ने जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। मेन बाजार, टोहाना रोड, भगत सिंह चौक, बुढ़लाड़ा रोड, फतेहाबाद रोड समेत कई प्रमुख सड़कों और बाजारों में बरसाती पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी धर्मपाल, कुलदीप, अजय, विवेक, मनदीप और सुखचैन आदि ने बताया कि कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को अच्छी बारिश हुई, लेकिन निचले इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी दुकानों और घरों में घुस गया। Fatehabad News
लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रत्येक बारिश में यही हालात पैदा होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यह भी पढ़ें:– Theft News: मिस्त्री की जेब से 500 डॉलर चोरी, रुपए में बदलवाने आ रहा था सरसा
Rain: हरियाणा में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Heavy Rain: बुधवार को मानसून की पहली बरसात ने हरियाणा के छह जिलों को भिगोया। बुधवार सुबह जींद, सफीदों, जुलाना, बरवाला, हांसी, नारनौंद, भिवानी, मुंढाल, बवानीखेड़ा, तोशम, राजौंद, महम, लाखनमाजरा, कलानौर, कोसली, चरखी दादरी और झज्जर के कुछ स्थानों पर बरसात हुई। हालांकि सरसा, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत तथा एनसीआर एरिया में बरसात नहीं हुई। बरसात से जहां लोगों ने गर्मी से राहत पाई वहीं शहरी क्षेत्र में अनेक जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। उधर हिसार के मटका चौक पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिर गई। बारिश और तेज हवा चलने की वजह से हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है Haryana Weather Update
जुलाना में हुई 39 एमएम बरसात, खोली प्रशासन की पोल
जुलाना: क्षेत्र में मानसून की पहली बरसात ने ही प्रशासन की पोल खोलने का काम किया। जुलाना क्षेत्र में 39 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात से नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़क पर लगभग 2 से तीन फीट तक पानी भर गया। जुलाना में अल सुबह ही मौसम ने करवट ली और अचानक तेज बरसात हुई। बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़क पर जलभराव होने से बाजारों में दुकानदारी प्रभावित हुई । हालांकि किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली क्योंकि किसानों की धान की फसल लगाने का समय हो गया है और किसानों का बरसात से काफी मात्रा में तेल बचेगा।
हिसार, मटका चौक पर धमाके के साथ बिजली गिरी | Heavy Rain
हिसार। हिसार के मटका चौक के पास बनी एक नर्सरी में बुधवार सुबह जोरदार धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। बिजली के गिरने से वहां लगे एक पेड़ में आग लग गई । मौके पर मौजूद नर्सरी के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। बिजली के गिरने से नर्सरी के काफी पौधों को नुकसान पहुंचा है।
मानसून की पहली बारिश से नागरिकों को मिली गर्मी से राहत
भिवानीा: भिवानी में बुधवार को मानसून की पहली बारिश की दस्तक हुई। जिससे गर्मी से काफी राहत मिली। यही नही इस बारिश से किसानो की भी उमीद जगी है। बारीश से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं भिवानी शहर में कई कॉलोनियों व मुख्य मार्गो पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिसने नागरिकों की समस्या बढ़ाई। स्थानीय हनुमान ढाणी, हनुमान गेट, चुंगी, विकास नगर, ढाणा रोड, शिव नगर, कन्हीराम अस्पताल, पतराम गेट, रामगंज माहौला, नीम चौक सहित अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी।
क्षेत्रवासियों कृष्ण, नरेश, श्यामपाल व विरेंद्र ने कहा कि मानसून की पहली बारिश में जो कई स्थानों पर सीवरेज और नाले ओवर फॉलो हो चुके हैं। पानी खड़ा हुआ है तथा जल राव के कारण कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई है। उन्होने कहा की गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बारिश के पानी से शहर के अंदर जलभरा भी हुआ है।
कैथल में हल्की बारिश, दोपहर को उमस | Heavy Rain
कैथल। बुधवार को कैथल जिले में बरसाई हुई। बरसात से सुबह मौसम सुहावना हो गया लेकिन दोपहर को गर्मी के साथ उमस ने लोगों का हाल बेहाल किया। बुधवार को करीब दो घंटे तक बरसात हुई। बरसात से तापमा में गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें:– Indian Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे पर 5145 रूट किलोमीटर ट्रेक का किया विद्युतीकरण
शहर-गांवों में जमकर हुई वर्षा
जलभराव से लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी | Abohar News
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। शहर व आसपास के गांवों में आज जमकर बरसात (Rain) हुई, जिससे शहर के अधिकतर हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी के बाद लोगों द्वारा बरसात की कामना की जा रही थी और आज सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही थी कि 11 बजे के बाद शहर में जमकर बादल बरसे। करीब एक घंटे तक हुई बरसात के बाद शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया जिससे वाहन चालकों खासकर दोपहिया वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के स्लम बस्ती ऐरियों में जलभराव होने से लोगों को दूषित पानी में से निकलना पड़ा। बारिश के कारण ठाकर आबादी, आर्य नगरी, पुरानी सूरज नगरी, जम्मू बस्ती आदि में पानी भर गया। Abohar News
वहीं सबसे अधिक परेशानी तो स्कूली बच्चों को हुई जिन्हें बरसात के कारण भरी गलियो के बीच में गुजर कर अपने घरों को जाना पड़ा। जब बच्चों घरों से स्कूल गए तो बारिश नहीं थी लेकिन जब वह घरों को लौटे तो गलियां पानी से लबालब भरी हुई थी। स्लम बस्ती एरियों में बच्चों को दूषित पानी से निकलकर घरों को जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य विभाग ने एकीकृत निक्षय दिवसों में खोजे 213 नये टीबी मरीज
सड़कों व चौकों पर जमा हुआ बारिश का पानी, राहगीर हुए परेशान
बारिश से बिजली की मांग में आएगी कमी
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। बीते कई दिनों से पड़ रही भयानक गर्मी (Heat) के कारण जहां आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था, वहीं गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ था। इस गर्मी से बीती देर रात हुई भारी बारिश (Rain) ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं यह बारिश रोजाना अपने काम काज पर जाने वाले लोगों के मुसीबतें लेकर आई है। भारी बारिश से शहर के चौकों व सड़कों पर पानी जमा हो गया है व बारिश का पानी सीवरेज होल में जाने की बजाय सड़क पर जमा हो गया है। वहीं आज पानी में से राहीगर अपने-अपने काम काज पर जाते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें:– दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा व राजस्थान में हल्की बारिश से बदला मौसम
जानकारी के अनुसार शहर की सबसे मशहूर छोटी बारांदरी के बेअंत कॉम्पलैक्स के सामने से गुजरती सड़क पूरी तरह से पानी से भरी नजर आई, जिसमें से वाहन चालक कीड़ी की चाल चलते नजर आए। इसी तरह लीला भवन, 22 नम्बर फाटक, पुराना बस स्टैंड, धर्मपुरा बाजार, किला चौक, अनारदाना चौक आदि स्थानों का जब दौरा किया गया तो देखा गया कि वहां भी बारिश (Rain) का पानी जमा था। देखने में आया कि राहीगर इसी तरह शाम तक सड़कों व चौकों में बारिश के जमा हुए दूषित पानी में से गुजरते रहे अते लेकिन किसी भी नगर निगम के अधिकारी या कर्मचारी ने इस पानी को निकालना मुनासिब नहीं समझा।
टीमों को कह दिया है, जल्द होगी समस्या हल: उप्पल | (Patiala News)
इस संबंधी जब नगर निगम के कमिशनर अदित्त्या उप्पल को अवगत करवाया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मामला नोट कर लिया है व इस संबंधी टीमों को कह दिया है व जल्द ही इन समस्याओं से शहरवासियों को राहत दिलाई जाएगी।
किसानों के लिए सोने पर सुहागा साबित हुई बारिश, भूमिगत पानी की होगी बचत
इसके अलावा बीती देर रात हुई बारिश (Rain) किसानों के लिए सोने पर सुहागा साबित हुई। क्योंकि पड़ रही गर्मी के कारण किसानों ने खेतों को ठंडा करने के लिए दिन रात पानी वाली मोटरें चला रखी थी व खेतों को गिला किया जा रहा था, लेकिन अब हुई बारिश से जहां धरती में से निकलन वाले पानी की बचत होगी, वहीं लगातार बढ़ रही बिजली की मांग पर भी रोक लगेगी व बिजली की भारी बचत भी होगी व पॉवरकॉम भी राहत की सांस लेगा।
Weather:- आज लू का सितम तो कल होगी बारिश
मंगलवार से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में मिलेगी राहत
हिसार (संदीप सिंहमार)। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत (North India) इन दिनों लू के थपेड़ों की चपेट में है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश पर मध्य भारत में पारा 40 से पार ही ठहरा हुआ है। बढ़ते अधिकतम तापमान की वजह से लू के सितम से आमजन ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश व गंगीय पश्चिम बंगाल में भी लू चलेंगी। इन सभी जगहों पर पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:– Weather Update:- आय-हाय गर्मी, जानें चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत
भारत मौसम विभाग के अनुसार इसके तुरंत बाद 23 मई को मौसम अचानक परिवर्तनशील होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान (Rajasthan) के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं 24 से 27 तक दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश की भी संभावना है। जिसका असर साथ लगते हरियाणा व राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ उत्तर पश्चिमी राज्यों असम और मेघालय में अगले 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।
इसके अलावा नागालैंड (Nagaland) मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में 24 या 25 को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत के हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में तो 23 व 24 को 50 से 60 किलोमीटर की गति से हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में भी 23 को बारिश होगी।
28 मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर | (Weather Update)
पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 22 मई से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने तथा पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 23 मई रात्रि व 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवायों के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु 25 मई से एक ओर पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 मई से 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई तथा हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा, भादरा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि
पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। मई माह की शुरुआत हल्की ठंड और बादल वाही के साथ शुरू होने के बाद मंगलवार को भी मौसम परिवर्तन जारी रहा। (Weather Update) दोपहर बाद उत्तरी दिशा से तेज हवा के बाद आसमान में छाए बादलों ने रिमझिम बौछारें शुरू कर दी। गहरे काले बादल लगातार अच्छी बारिश होने का संकेत दे रहे हैं।
इससे पूर्व दिन की शुरुआत में भी आसमान में छाए बादलों से मौसम खुशनुमा ही रहा। अधिकतर किसानों ने गेहूं कटाई कर ली है और कृषक वर्ग अगली फसल की बिजाई में जुटा हुआ है। डींगवाला, अहमदपुरा सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में धान की फसल के लिए खेत खलियान तैयार हो रहे है। हालांकि घर के बड़े बुजुर्गों का मानना है कि अप्रैल-मई माह में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार अभी तक हल्की-फुल्की ठंड नहीं गर्मी का बिल्कुल भी एहसास नहीं होने दिया वही उनका यह भी मानना है कि मई के दूसरे पखवाड़े में जबरदस्त लू और भीषण गर्मी रहने की भरपूर संभावनाएं हैं।
समाचार लिखे जाने तक हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी था एवं आसमान (Weather Update) में घने काले बादल आसमान में डेरा जमाए हुए थे। उधर, भादरा तहसील क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि होने के समाचार हैं। रोजाना बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच जिले में कहीं न कहीं पर बेर के आकार के ओले भी गिर रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Rajasthan Weather: ठंड से कंपकंपाया राजस्थान, अस्पताल में पानी-पानी; 12 साल में पहली बार मई में इतनी ठंड
राजस्थान में बारिश के बहाव में फंसे 6 लोग, जेसीबी की ली गई मदद
जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान में कंपकंपाती ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार मई की शुरूआत फरवरी की सर्दी जैसी हुई। (Rajasthan Weather) बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से राज्य के कई शहरों में रातें ठंडी और दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जयपुर, उदयपुर, कोटा समेत कई शहरों में 12 साल में पहली बार मई में इतनी ठंडी रात रही। वहीं, बरसात से जगह-जगह पानी भरने के समाचार भी मिल रहे हैं। करौली में तेज बहाव में तीन बच्चों सहित 6 लोग फंस गए, जिन्हें बचाने में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी वहीं बारिश से बाड़मेर अस्पताल में पानी-पानी हो गया।
यह भी पढ़ें:– Delhi Weather: अचानक हुई बारिश से सर छिपाते नजर आए प्रदर्शनकारी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट पर नजर डालें तो जयपुर, टोंक, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, झालावाड़, बूंदी, बाड़मेर, जालोर सहित कई स्थानों पर 2 इंच तक बरसात हुई। विभाग का अनुमान है कि 3 मई तक राजस्थान में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। 4 मई से प्रदेश में मौसम साफ होगा और तापमान बढ़ने लगेगा।
जेसीबी और रस्सी की मदद से नाले में फंसे लोगों को निकाला बाहर
वहीं करौली जिले में बेमौसम बरसात से नाले का बहाव तेज हो गया और उसमें 3 बच्चों समेत 6 लोग फंस गए जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली और देखते ही देखते वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। (Rajasthan Weather) दो घंटे तक हुई तेज बारिश से भकूला नाला में भी तेज बहाव आ गया और इन लोगों ने पानी के बहाव में बहकर आए पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई। काफी देर बाद जब उनकी चीख पुकार एक चरवाहे ने सुनी तो उसने ग्रामीणों को बताया।
लोगों की सूचना पर रास्ता बंद होने से पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। लेकिन ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर सबको बाहर निकाला। नाले में पानी आने से करणपुर-मंडरायल रोड करीब 5 घंटे बंद रहा।
बाड़मेर में अस्पताल की बिल्डिंग नीचे होने से भरा पानी
बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बे में तेज बारिश से हॉस्पिटल, अंडर ब्रिज सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। समदड़ी के सरकारी हॉस्पिटल में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। (Rajasthan Weather) पानी भर जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डॉक्टरों का कहना कि हॉस्पिटल बिल्डिंग नीचे होने के कारण बारिश होने पर हर साल पानी भर जाता है। नई बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है, जल्द ही वहां पर शिफ्ट हो जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार हर साल जयपुर में मई माह में लू चलने की स्थिति बनने लगती थी, लेकिन इस बार बारिश ने गर्मी को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
बारिश से पारा लुढ़का
जयपुर में रविवार को अधिकतर जगहों पर अच्छी बारिश हुई। फागी, पावटा और किशनगढ़-रेनवाल में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। फागी में 35 एमएम बरसात से जगह-जगह पानी भर गया। बारिश से जयपुर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया, जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
जयपुर में बारिश ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मई महीने में इतनी ठंडी रात कभी नहीं रही, जितनी कल रात थी। बीती रात जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 20 मई 2021 को रहे 19.4 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। (Rajasthan Weather) जयपुर के साथ ही उदयपुर और कोटा में बीती रात मई महीने की सबसे ठंडी रात रही। उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि साल 2012 में 1 मई को 18.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।
इसी तरह कोटा में आज न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री पर आ गया, जो कोटा में अब तक मई का सबसे कम तापमान रहा। कोटा में 17 मई 1971 में मई का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो अब तक का सबसे कम तापमान रहा था। (Rajasthan Weather) बांसवाड़ा में रविवार को रात साढ़े 12 बजे 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। मई के पहले सप्ताह में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, बिजलियां चमकने और तेज हवा के दौरान बारिश होने की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी की है। वहीं सीकर में 4 मई तक बारिश के आसार हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।