work - Sach Kahoon Hindi
सांसद रमेश कौशिक ने की रेल कोच फैक्टरी के निर्माण कार्य की समीक्षा
गन्नौर (सच कहूँ न्यूज)। सांसद रमेश कौशिक ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एचएसआईआईडीसी बढ़ी में स्थापित किए जा रहे रेल कोच नवीनीकरण कारखाना के निर्माण की प्रगति की मंगलवार को समीक्षा की। कौशिक ने कहा कि हरियाणा के गठन के बाद प्रदेश को रेलवे की यह पहली सौगात मिली है, जिससे गन्नौर और सोनीपत समेत समस्त प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना का ले-आउट प्लान देखते हुए सांसद रमेश कौशिक ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर पूरी परियोजना के निर्माण की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से भी विशेष बातचीत कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
रेल कोच नवीनीकरण कारखाना स्थापित करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने 165 एकड़ भूमि लीज पर दी है।
जिसमें से 150 एकड़ भूमि पर कारखाना बनाया जा रहा है।
कारखाने में शुरूआती चरण में एलएचबी प्रकार के उच्च गति वाले 250 डिब्बों (कोच) का नवीनीकरण किया जाएगा।
एक डिब्बे के नवीनीकरण पर एक करोड़ रुपये की लागत आएगी अर्थात् 250 करोड़ रुपये का टर्न ओवर मिलेगा।
इसके बाद आगामी वर्षों में इसे विस्तार देते हुए प्रति वर्ष 1000 डिब्बों का नवीनीकरण किया जाएगा।
इस प्रकार रेल कोच फैक्टरी से 1000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का टर्न ओवर होगा।
इस मौके पर सांसद ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ कारखाना परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक मोहनलाल बड़ौली, अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश यादव, एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल, उत्तर रेलवे के पीसीएमई अरूण अरोड़ा, रेल विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप गौड़, उत्तर रेलवे दिल्ली के डीआरएम एस.सी.जैन, तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बदलापुर के दूसरे पार्ट में काम करेंगे वरूण धवन
यह फिल्म बदलापुर की सीक्वल नही होगी
मुंबई (वार्ता)। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन अपनी सुपरहिट फिल्म बदलापुर के दूसरे पार्ट में काम करने जा रहे हैं।वरूण धवन की फिल्म बदलापुर का दूसरा भाग बनाया जाएगा जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बदलापुर के निर्देशक श्रीराम राघवन ने इस बात की पुष्टि कर दी है। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। यह फिल्म बदलापुर की सीक्वल नही होगी।इसे फिल्म के दूसरे भाग की तरह ट्रीट किया जायेगा। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे।
फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी पहले भाग से आगे नहीं बढ़ेगी बल्कि नए सिरे से शुरू होगी। फिल्म के शुरू होने की घोषणा भी अगले साल ही की जायेगी। बदलापुर में वरुण धवन के अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी ने काम किया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
नई दिल्ली (एजेंसी)।  देश में पहली बार लेजर एक्टिव बाड़ यानी फेंस लगाई गई है। आज यानी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान से लगी सीमा पर 5-5 किलोमीटर के दो क्षेत्रों में ‘स्मार्ट फेंस’ पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि राजनाथ सिंह जम्मू में अग्रिम मोर्चे पर जाकर एक दिन के दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस तकनीक का इस्तेमाल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) करेगा। गृह मंत्री के सामने इस अ‌र्द्धसैनिक बल के वरिष्ठ अफसर स्मार्ट फेंस का संचालन करके दिखाएंगे। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के दो हिस्सों में अपनी तरह का यह पहला हाईटेक सर्विलांस सिस्टम तैयार किया गया है। इसकी मदद से जमीन, पानी और हवा में एक अदृश्य इलेक्ट्रानिक बैरियर होगा, जिससे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को घुसपैठियों को पहचानने और मुश्किल इलाकों में घुसपैठ रोकने में मदद मिलेगी।
कई उपकरणों का इस्तेमाल
स्मार्ट फेंस में सतर्कता, निगरानी, संचार और डाटा स्टोरेज के लिए कई उपकरणों का इस्तेमाल होता है। सेंसर जैसे थर्मल इमेजर, अंडरग्राउंड सेंसर, फाइबर ऑप्टिकल सेंसर, रडार और सोनार आदि उपकरण स्मार्ट फेंस में विभिन्न स्थानों जैसे एयरोस्टैट, टावर और खंभों पर लगे होते हैं।अधिकारियों ने बताया कि इस नई प्रणाली से चौबीसों घंटे सीमा की निगरानी की जा सकती है। मौसम कैसा भी हो, धूल भरी आंधी, धुंध या बरसात निगरानी में कोई दिक्कत नहीं आएगी। महानिदेशक केके शर्मा ने पहले बताया था कि भविष्य में स्मार्ट फेंस पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी 2,400 किमी तक की भारतीय सीमा को पूर्णत: सुरक्षित करने के लिए लगाई जाएगी।
भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से घुसपैठ और अवैध आव्रजन रोकने के लिए यह पहल एक समग्र एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (सीआइबीएमएस) का हिस्सा है। मोदी सरकार ने दोनों देशों से लगी भारतीय सीमा को पूरी तरह से सील करने के लिए यह फैसला लिया है।लेजर फेंस में अन्य उपकरण जोड़कर एक अदृश्य इलेक्ट्रानिक दीवार बनाई गई है। इस अत्याधुनिक बाड़ के सीसीटीवी फीड तत्काल बीएसएफ की एक चौकी को पहुंचेंगे। ताकि वह घुसपैठ के किसी भी प्रयास को तत्काल नाकाम कर दे। सोमवार को शुरू की जाने वाली इन दो स्मार्ट फेंसों में पहली विदेशी है जबकि दूसरी भारतीय कंपनी की देन है।
ऐसे काम करेगी नई फेंस
स्मार्ट फेंस में थर्मल इमेजर, इन्फ्रा-रेड और लेजर बेस्ड इंट्रूडर अलार्म की सुविधा होगी। इससे एक अदृश्य जमीनी बाड़, हवाई निगरानी के लिए एयरशिप, नायाब ग्राउंड सेंसर लगा होगा जो घुसपैठियों की किसी भी हरकत को भांपकर सुरक्षा बलों को सूचित कर देगा। सुरंग खोदकर भारतीय सीमा में घुसपैठ अब मुमकिन नहीं होगी। सुरंग, रडार और सोनार सिस्टम से सीमा पर नदी के किनारों को सुरक्षित किया जा सकेगा। कमांड और कंट्रोल सिस्टम सभी सर्विलांस उपकरणों से डाटा को रियल टाइम में रिसीव करेंगे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
संजय दत्त ने टोटल धमाल में काम करने से किया मना
मुंबई (एजेंसी)।
बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त ने स्पेशल अपीयरेंस की वजह से टोटल धमाल में काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड फिल्मकार इंद्र कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म धमाल का तीसरा संस्करण बना रहे हैं। संजय दत्त ‘धमाल’ के दोनों पार्ट्स का हिस्सा रहें, लेकिन तीसरे संस्करण में वह काम नहीं कर रहे हैं। संजय की जगह अजय देवगन का चयन किया गया है। इंद्र कुमार चाहते थे कि संजय दत्त फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दें। उन्हें को लगा कि संजय के साथ उनके दोस्ताना रिश्ते हैं, पिछली दो फिल्मों में काम किया ही है लिहाजा वह मना नहीं करेंगे लेकिन संजय ने ‘टोटल धमाल’ में काम करने से मना कर दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
अब पुलिस को नहीं दिखाने होंगे DL और कागजात, फोन से होगा काम
नई दिल्ली(एजेंसी)। अपने निजी वाहन पर सड़क यात्रा करने वालों के लिए केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से अच्छी खबर आई है। अब आपको यात्रा के दौरान अपने पास हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस या फिर वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं रखना होगा।अब कागज की जगह सिर्फ अपने मोबाइल से ही आप जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपको केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए डिजिलॉकर या फिर परिवहन मंत्रालय के एमपरिवहन प्लेटफॉर्म पर अपनी डिटेल्स डालनी होंगी।
केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट को भौतिक रूप से साथ रखने की अनिवार्यता को खत्म करते हुए सरकार ने गुरुवार को राज्यों को सलाह जारी की है कि वे इस प्रकार के सभी दस्तावेजों को डिजिलॉकर या एमपरिवहन प्लेटफार्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक फार्म में प्रस्तुत किए जाने पर स्वीकार करें। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को कहा कि आधिकारिक प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज ड्राइविंग परिवहन प्राधिकरणों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के बराबर माना जाएगा।
ऐसे करें इस्तेमाल
सरकार ने इसके लिए एक वेबसाइट digilocker.gov.in बनाई है। यहां से आप डिजिलॉकर एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपना डिजिलॉकर अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर डालना पड़ता है। फिर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आपके मोबाइल नंबर पर आएगा जिसे इस्तेमाल कर मोबाइल नंबर को ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। फिर यूजरनेम और पासवर्ड सेलेक्ट करना होगा। डिजिलॉकर अकाउंट बनने के बाद आप अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर की अन्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप अपना आधार नंबर भी दे सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो
हर मनुष्य को कर्मयोग करना चाहिए
इसलिए दु:खी नहीं हैं कि भगवान ने उन्हें सुख नहीं दिया। उनका एकमात्र दु:ख यही है कि और लोग सुखी क्यों हैं। विशेषकर पावन कहे जाने वाले अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों की जबर्दस्त भरमार है। जो बेचारे बहुत दु:खी हैं और उनके दु:ख का निवारण करने का सामर्थ्य किसी में नहीं है। सुख और दु:ख की प्राप्ति के पौराणिक मनोविज्ञान से नासमझ ये लोग कभी इस बात का चिंतन नहीं करते कि उनका दु:ख क्या है, इसका कारण क्या है और निवारण का तरीका क्या है। दु:खों के वैचारिक व्योम में सदैव दु:ख प्रकटाने वाले विचारों को लिए हुए ये लोग धीरे-धीरे इतने दु:खी होने लगते हैं कि इनका पूरा आभा मंडल ही दु:खों के कई-कई आवरणों से ढक जाता है और इनका मौलिक सूक्ष्म शरीर भी दिखना बंद हो जाता है।
जो जैसा चिंतन करता है वैसा स्थूल जगत उसके लिए तैयार हो जाता है और उन्हीं तरह के विचारों के अनुरूप उसके जीवन की दिशाएं और दशाएं निश्चित होती रहती हैं। जो किसी भी रूप में वर्तमान या भावी अथवा भूतकालीन दु:ख का चिंतन करता है, सूक्ष्म रूप में उसकी वैचारिक धारणाएं और क्रियाएं इन्हीं दु:खों में ढलने लगती हैं और बाद में मौका पाकर स्थूल आकार पा लेती हैं। इसके विपरीत जो लोग ईश्वरीय विधान को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार कर दु:खों की बजाय सकारात्मक भावों और सुखों का चिंतन करते हैं उन्हें कालान्तर में सुखों की प्राप्ति होने लगती है। इस सकारात्मक चिंतन से उनका शरीर और आभामण्डल भी दिव्य हो उठता है और सदैव प्रसन्नता की भाव-धारा का प्रवाह बना रहता है।
सुखों की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम, ईमानदारी के साथ निरन्तर प्रयास, पुरातन श्रेष्ठ परंपराओं का अनुगमन और उच्च विचारों तथा शुचिता भरी जीवन यात्रा जरूरी है। जो लोग आज श्रेष्ठीजन कहे जाते हैं उन्होंने अपने जीवन में कितनी मेहनत की होती है, इससे इन दु:खी होने वालों को कोई सरोकार नहीं। दूसरों के सुख से दु:खी होने वाले लोगों को मनोरोगी की श्रेणी में रखा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। ये लोग न मेहनत करना चाहते हैं, न कर सकते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में न नैतिकता होती है न ईमानदारी और न ही समाज के लिए जीने का जज्बा। इन लोगों का सर्वोपरि गुण होता है हड़प जाना और डकार भी न लेना। जिसे जो प्राप्त हुआ है, हो रहा है और होना है, वह उसके पूर्वजन्मों व वर्तमान की मेहनत का प्रतिफल होता है।
हर मनुष्य को कर्मयोग करना चाहिए। इसके लिए पुरुषार्थ चतुष्टय धर्म, अर्थ, कर्म और मोक्ष की प्राप्ति का विधान है। लेकिन इन सभी को दरकिनार कर सिर्फ प्राप्ति ही प्राप्ति के पीछे पड़ जाने वाले लोग आसुरी वृत्तियों का दामन थाम लेते हैं और फिर इनके जीवन से शेष सारी अच्छाइयां और लक्ष्य पलायन कर जाते हैं। इन्हें हर संबंध और हर रास्ता आवक भरा ही लगता है। जो मिल जाए उसी में संतोष नहीं कर पाते, बल्कि ये चाहते हैं जिस तरह भी हो सके, जितनी जल्दी हो सके धन-दौलत का रास्ता उन्हीं के घर आकर समाप्त हो जाए। ऐसे में इन्हें घेर लेती हैं कुण्ठाएं। जहाँ मनोमालिन्य शुरू हो जाता है वहाँ वह सब दिखने लगता है जो अंधकार में ही हो सकता है।
यह अंधकार इनमें वे सारे अवगुण भर देता है जिसकी वजह से जीवन में रोशनी आने के तमाम रास्ते बंद हो जाते हैं। तब इन्हें परिवेश में जो कुछ होता दिखता है उसे ये अपने कब्जे में लाने को लालायित रहने लगते हैं। यहीं से शुरू होती है दु:खी होने की यात्रा। औरों का हर सुख इन्हें दु:खी करता है और इनका दिन उगता ही है दु:खों की फेहरिश्त लेकर। रात को इन्हें सपने में भी दु:खी होने की आदत पड़ जाती है। ऐसे दु:खी लोगों को आप कितना ही कुछ समझा लें, इन उल्लूओं को कभी रोशनी का कतरा रास आता ही नहीं।
इस किस्म के हर दु:खी इंसान का जिस्म भी दुर्गन्ध देने लगता है और बीमारियां घेर लेती हैं। इन आत्म-दुखियारों की पीड़ाओं का निवारण न लुकमान हकीम कर सकते हैं न भगवान या कोई और। इनके शरीर छोड़ने के बाद भी आत्मा दु:खों के पैगाम के साथ यहाँ-वहाँ भटकती रहती है और उन सभी ?से लोगों के इर्द-गिर्द मण्डराने लगती है जो दूसरों के सुख से दु:खी रहते हैं। इन्हें देख कर हम दु:खी न हों, इन पर तरस खाएं और यह मानकर आगे बढ़ चलें कि हमारे यहाँ पिशाचों और प्रेतों का वजूद हर युग में रहा है, और रहेगा।
दीपक आचार्य
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
मदवि गैर के शिक्षक कर्मियों ने किया कामकाज का बहिष्कार
जब तक वित्ताधिकारी की नियुक्ति रद्द नहीं होती सरकार जारी रहेगा आंदोलन
रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी विवि में हुडा विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी सोमबीर सिंह की नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने विवि के प्रशासनिक भवन के सामने गेट मीटिंग की और विवि के कामकाज का बहिष्कार करने का फैसला लिया। कर्मचारियों के हडताल पर चले जाने के कारण छात्रों व अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।
मंगलवार को भी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने गेट मीटिंग होगी। संघ के प्रधान फूल कुमार बोहत ने गेट मीटिंग में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सोमबीर सिंह को विवि के लेखाधिकारी के पद पर ज्वाइन नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने स्तर पर लेखाधिकारी की नियुक्ति करके विवि की स्वयता पर प्रहार करने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विवि की स्वयता खत्म करके अपने अधीन करने की पुरजोर कोशिश कर रही है जिसे कर्मचारी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।
फूल कुमार ने कहा कि सरकार ने बीएड कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज जोकि मदवि की आय के प्रमुख स्त्रोत थे उन्हें दूसरे विश्वविद्यालयों को दे दिया है। जिससे विवि की आय में काफी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि विवि में कार्यरत 60 से 70 अधिकारी व कर्मचारी हर साल सेवानिवृत हो रहे है। सरकार ने विवि में नई नियुक्तियों में पिछले कई सालों से रोक लगा रखी है। जिसके चलते कर्मचारियों को देर रात तक काम करने के लिए बाध्य होना पड रहा है। कर्मचारी देर तक काम करके न केवल अपने कत्र्तव्य का निर्वहन कर रहे है और इसी के चलते समय पर छात्रों के परिणाम घोषित किए जा रहे हंै।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
ठेकेदार द्वारा टैंडरों प्रति नहीं दिखाई गई रुचि
दो करोड़ की राशि के बावजूद नहीं हो सके विकास कार्य
लुधियाना/रायकोट(राम गोपाल रायकोटी)। रायकोट शहर की मुख्य सड़को व गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है। शहर के विकास कामों में लम्बे समय से रुकावट आई हुई है। कुछ समय पहले नगर कौंसिल विकास के कामों में आई रुकावट के संबंध में बुरी वित्तीय हालत का हवाला दिया जाता था परंतु पिछले छह माह से कौंसिल के पास विकास कामों के लिए दो करोड़ की राशि अनुदान राशि के तौर पर आई हुई है फिर भी शहर में किसी भी नए विकास काम को अब तक शुरू नहीं करवाया जा सका है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए नगर कौंसिल रायकोट को आज से करीब छह माह पहले दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि का चैक भेजा गया था, परंतु अब तक नगर कौंसिल इस दो करोड़ की रकम के साथ शहर में किसी भी विकास काम को शुरू नहीं करवा सकी है।
ठेकेदार द्वारा इन टैंडरों प्रति अपनी रुचि नहीं दिखाई
बेशक नगर कौंसिल द्वारा शहर के अलग-अलग विकास कामों के लिए कई बार अखबारों में विज्ञापन देकर कामों के लिए टैंडरों की मांंग की गई है, परंतु अब तक किसी भी ठेकेदार द्वारा इन टैंडरों प्रति अपनी रुचि नहीं दिखाई गई है, जिस कारण शहर के विकास काम पूरी तरह ठप्प हो चुके हैं। जब इस संबंधी एक ठेकेदार के साथ बात की गई तो उसने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकार ने टैंडर डालने के लिए नियम ही ऐसे बना दिए हैं कि कोई भी ठेकेदार काम के लिए आगे नहीं आ रहा। नियमों अनुसार एक काम के लिए तीन टैंडर डाले जाने जरूरी हैं। उस के अलावा काम लेने वाले ठेकेदार की कुल रकम का 30 प्रतिशत सरकार की तरफ से अपने के पास रिजर्व रखा जाता है, जिसकी अदायगी काम मुकम्मल होने के बाद भी आसानी के साथ नहीं होती है।
कई सालों से नगर कौंसिल की तरफ बकाया पड़े हैं ठेकेदारों के लाखों रुपये
एक अन्य कारण नगर कौंसिल द्वारा किए जाने वाले कामों की अदायगी में देरी होना भी है। उन्होंने बताया कि अब तक ठेकेदारों द्वारा किए कामों के लाखों रु पये पिछले कई सालों से नगर कौंसिल की तरफ बकाया पड़े हैं, जिनकी अदायगी नहीं की जा रही है, जिस कारण ठेकेदारों को काम चलाने काफी कठिन हो गए हैं। अगर विकास काम शुरू न हुए तो विकास कामों के लिए आई दो करोड़ की रकम वापिस भी जा सकती है।
इस संबंधी जब नगर कौंसिल के अध्यक्ष सलिल जैन से बात की गई तो उनका कहना था कि ठेकेदारों की 30 प्रतिशत रकम की अदायगी सरकारी नियमों कारण ही कौंसिल द्वारा रोकी जाती है, जो कि ठेकेदारों को काम मुकम्मल होने के बाद सारी कागजी कार्रवाई व किये कामों प्रति संतुष्टि के बाद ही की जाती है। विकास कामों में आई रुकावट संबधी उन्होंने कहा कि कामों के टैंडर डाले जा चुके हैं जो कुछ दिनों में खुल जाएंगे, जिस के बाद शहर के विकास काम शुरू हो जाएंगे।ठेकेदारों की रोकी गई अदायगी के संबंध में जब नगर कौंसिल के कार्य कारी अधिकारी बलवीर सिंह गिल के साथ बात की तो उनका कहना था कि अदायगी उन कुछ ठेकेदारों की रोकी गई है जिनके कामों के सम्बन्ध कोई आपत्ति जताई गई है, उन्होंने कहा कि ठेकेदार आपत्तियों का निपटारा कर दें, कौंसिल उनकी अदायगी साथ ही कर देगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
राष्ट्रपति कोविंद: मानसून सत्र में जनहित कार्यों को आगे बढ़ाएं
फतेहाबाद में राष्टपति रामनाथ कोविंद ने जनसभा को किया संबोधित
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कबीर महाकुंभ से भारतीय लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में संत शिरोमणि कबीर के विचारों की प्रासंगिकता का जिक्र करते हुए लोकतंत्र के मंदिरों के जनप्रतिनिधियों को बेहद अहम पाठ पढ़ाया। संत कबीर को उनकी 620वीं जयंती पर पुष्पांजलि देने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कबीर पंथ के रास्ते ही पंथनिरपेक्षता आती है।उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी न केवल सही व्यक्ति, समाज व राष्ट्र को सही दिशा देती है बल्कि अगर उसे व्यावहारिकता में उतारें तो लोकतंत्र को भी ताकत मिलेगी। वह यहां धानक समाज द्वारा आयोजित कबीर महाकुंभ में समस्त उत्तर भारत से आए प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
सांसदों व विधायकों से कबीर  वाणियों को  आत्मसात का आह्वान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानसून सत्र से ही कबीर की वाणियों को मन, कर्म व वचन से आत्मसात का आह्वान देशभर के सांसदों व सभी राज्यों के विधायकों से किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मानसून आ चुका है। लोकतंत्र के मंदिरों में मानसून सत्र शुरू होने वाले हैं। उनका विश्वास है कि देश के हर क्षेत्र के सांसद व सभी राज्यों के विधायक लोकतंत्र के मूलमंत्र अर्थात चर्चा, परिचर्चा व संवाद के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कबीर पंथ का रास्ता ही पंथ निरपेक्षता का मार्ग
उन्होंने कहा कि समरस समाज की स्थापना के पैरोकार संत कबीर की वाणी को व्यावहारिक पटल पर उतारने की जरूरत है। सही मायनों में कबीर पंथ का रास्ता ही पंथ निरपेक्षता का मार्ग है। राष्ट्रपति ने कबीर को किसी एक समाज अथवा समुदाय से जोड़ने वालों को भी नसीहत दी कि वह सभी के थे। उनकी वाणी सबके लिए है और वह हमें सही दिशा में ले जाती है। लोकतंत्र को भी इससे ताकत मिलेगी। संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान निर्माता बाबा सहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को भी संत शिरोमणि कबीर से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के चिंतन पर कबीर का स्पष्ट प्रभाव दिखाई देता है। कबीर के विचारों से ही प्रेरित होकर उन्होंने कमजोर व निरीह लोगों के हित की बात की थी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
अब्बास के साथ काम करने को तैयार हैं: कुशनेर
डोनाल्ड ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनेर
यरुशलम (Varta):
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनेर ने कहा है कि वह फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमौद अब्बास के साथ काम करने को तैयार है। फिलिस्तान के एक अखबार में रविवार को प्रकाशित हुए साक्षात्कार में श्री कुशनेर ने कहा, “अगर श्री अब्बास चाहे तो मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं।”
श्री ट्रम्प की बेटे इवांका ट्रम्प के पति कुशनेर ने अपने साक्षात्कार में फिलिस्तीन निवासियों को स्पष्ट संदेश दिया, “आप लोग एक उज्ज्वल भविष्य के हकदार हैं। अब समय आ गया है कि इजरायल और फिलिस्तीन के नेता अपने नेतृत्व को मजबूत करें और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करें, भय का नहीं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
डेरे की साध-संगत ने राहगीरों के लिए लगाया प्याऊ
संगरिया (सुरेंद्र जग्गा)।  पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए लोक भलाई कार्यों में अग्रसर ब्लॉक संगरिया की साध-संगत ने बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए आज दूसरे प्याऊ का उद्घाटन ग्राम चक हीरा सिंह वाला बस स्टैंड पर किया। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार लालचंद इन्सां ने बताया कि चकहीरा सिंह वाला बस स्टैंड पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यहां पर नुकेरा जंडवाला सादुलशहर गंगानगर व संगरिया की तरफ आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।
परंतु पीने के पानी के लिए कोई सार्वजनिक प्याऊ आदि की व्यवस्था न होने से इस भीषण गर्मी में राहगीरों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा था। ऐसे में साध-संगत ने यहां पर आज प्याऊ का उद्घाटन विनती का भजन बोलने के बाद किया। पानी पिलाने के लिए नियमित सेवा प्रेमी रोशनलाल इन्सां देंगे, इस मौके पर उपस्थित मार्केट प्रधान कृष्ण लाल कस्वा ने साध-संगत द्वारा किए गए। इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से लालचंद इन्सां ट्विंकल इन्सां, निंदी सोनी इन्सां, अमनदीप इन्सां, सुरेंद्र जग्गा इन्सां, लखबीर मिस्त्री इन्सां, धन्नाराम इन्सां, बद्रीप्रसाद इन्सां, भंगीदास पृथ्वी इन्सां, भंगीदास रज्जीराम इन्सां, साजन इन्सां, जगनंदन इन्सां, बलकरन सिंह इन्सां, अक्षितइन्सां, गुरबचन इन्सां, मदनलाल, मोहनलाल, सुदेश वर्मा व जगतार मिस्त्री ने भरपूर सहयोग किया।
वीकेंड में नहीं खुलेंगे बैंक
अब छुट्टी लेकर पूरे करने होंगे बैंकिंग काम
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल्द ही बैंकों के खुलने और बंद होने के समय में तब्दीली हो सकती है। इस बारे में बैंक यूनियन और इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच पहले दौर की बातचीत हो गई है। इस महीने के अंत तक, बैंकों में पांच दिन काम करने और शनिवार-रविवार को पूरी तरह से बंद रहने की घोषणा हो सकती है। हालांकि इससे उन लोगों को नुकसान होगा, जो शनिवार को हाफ डे में अपने बैंकिंग काम पूरा करते थे।
अभी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंदी रहती है। इसके अलावा रविवार को बैंक पूरे दिन बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी यूनियन और आईबीए में जो बातचीत हुई है, उसके मुताबिक बैंक सुबह 10 बजे के बजाए 9.30 से खुलेंगे और शाम चार बजे तक पब्लिक से डील करेंगे। अभी ज्यादातर बैंक 3.30 बजे पब्लिक से डीलिंग बंद कर देते हैं। बैंक यूनियनों ने सरकार से मांग की है कि वो ज्यादा देर काम करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें 5 डे वर्किंग चाहिए।
सरकार मान सकती है मांग
सूत्रों के मुताबिक सरकार भी बैंक कर्मियों की इस मांग को मानने के पक्ष में है। सरकार का मानना है कि बैंकों में ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा है, जिससे वर्क लोड काफी बढ़ गया है। कई बार बैंकों में खाता खुलवाने, एफडी जमा कराने वालों की इतनी लंबी लाइन होती है, कि कई व्यक्तियों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
नौकरीपेशा लोगों को होगा नुकसान
अगर बैंक 5 डे वर्किंग करते हैं तो फिर ऐसे लोगों को नुकसान होगा, जो नौकरीपेशा हैं। ज्यादातर लोग अपने बैंकिंग काम शनिवार को जाकर के पूरा करते थे। अब लोगों को आॅफिस के बीच में छुट्टी लेकर के बैंकिंग काम पूरे करने होंगे। हालांकि अब इंटरनेट के कारÞण बहुत से काम घर बैठे हो जाते हैं, लेकिन फिर भी एड्रेस चेंज, एफडी अकाउंट खोलना, आधार से अकाउंट को लिंक कराना, अकाउंट को दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करना जैसे काम है, जो बैंक में बिना जाए पूरे नहीं हो सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।