Rain News - Sach Kahoon Hindi

Rain News: मुजफ्फरनगर में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar Rain News: जिले में मंगलवार को अचानक तेज बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। देखते ही देखते बारिश ने रफ्तार पकड़ ली, जिससे शहर और आसपास के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक हुई तेज बारिश से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। बारिश के कारण वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर व्यवस्था की पोल खोल दी। लोगों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है।

बारिश के पानी में बहने लगी कार, पुलिसकर्मियों ने परिवार को किया रेस्क्यू
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: इमामगेट चौकी प्रभारी जितेंद्र त्यागी व अन्य पुलिसकर्मियों ने बारिश के पानी में फंसी कार को सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए बामुश्किल बाहर निकाला। कार में युवक व उसके परिवार की महिलाएं सवार थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र में अचानक हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई, जिसके चलते लोगो ने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। भारी बारिश के कारण कस्बे की सड़कों पर पानी का सैलाब बह निकला, जिससे आवागमन में राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। क्षेत्र के छोटा नंगला निवासी इनाम अली गाजियाबाद के वैशाली में रहता है। वह कार से कैराना स्थित रिश्तेदारी से होकर परिवार की दो महिलाओं के साथ में वापिस लौट रहा था। इसी बीच उसकी कार कस्बे की इमामगेट चौकी के सामने बारिश के पानी में फंस गई।

पानी का बहाव तेज होने के कारण कार विपरीत दिशा में घूम गई और बहने लगी। कार के शीशे लॉक्ड होने से उसमें सवार लोगो के हाथ-पांव फूल गए। इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी चौकी पर मौजूद थे। उन्होंने कार को बहता देखकर मामले  की गम्भीरता को भांपने में देरी नही की। जितेंद्र त्यागी ने चौकी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को आवाज लगाई। बारिश की परवाह किये बगैर चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने साहस व बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए सीढ़ी आदि लगाकर बह रही कार को रोका तथा उसमें सवार लोगो को बामुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद, कार सवार लोगो ने राहत की सांस ली। पुलिसकर्मियों की तत्परता व सहयोग की पीड़ित परिवार ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

Rajasthan Weather Update: नोहर-भादरा में मेहरबान रहा मानसून, रामगढ़ में सर्वाधिक 96 मिमी बारिश
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। नोहर और भादरा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जबकि रावतसर और संगरिया क्षेत्र में खंड बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह भी भादरा क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके विपरीत जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्र दूसरे दिन भी बारिश से महरूम रहे। दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

जिला कलक्टर कार्यालय की ओर से जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर कुल 302 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 96 मिमी बारिश नोहर तहसील के रामगढ़ में हुई। इसके अलावा भादरा में 45 मिमी, पल्लू में 44 मिमी, नोहर में 26 मिमी, नौरंगदेसर में 24 मिमी, संगरिया में 14 मिमी, डूंगराना में 12 मिमी, ढाबां में 11 मिमी, छानीबड़ी और फेफाना में 8-8 मिमी तथा रावतसर और खुइयां में 7-7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है तथा मानसून ट्रफ उत्तरी राजस्थान से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 6-7 अगस्त से पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में नया परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 7 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है, लेकिन 7 से 9 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। Rajasthan Weather Update

Sawan Ki Baarish: सावन की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
रानियां/खारियां/सरसा (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा/सुनील कुमार)। Monsoon Rain: सावन के आगमन के साथ ही मानसून ने रानियां क्षेत्र में जोरदार दस्तक दी। वीरवार दोपहर करीब एक बजे के बाद रानियां शहर सहित आसपास के नानुआना, मंगालिया, खारियां, भुन्ना, चक्कां, घोड़ांवाली, गिंदड़ां, कुस्सर, सादेवाला, ढुडियांवाली, मोहम्मदपुरिया, केहरवाला, ओटू और अभोली समेत अनेक गांवों में झमाझम बारिश हुई। करीब 70 से 80 एमएम वर्षा ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई तो किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। इससे पहले बुधवार को भी रानियां शहर को छोड़ अधिकांश गांवों में अच्छी बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश से धान, नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा और मूंग जैसी खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होगा और फसलों की बढ़वार को भी गति मिलेगी।

कई जगह खेत पानी से लबालब भर गए, जिसे किसान अच्छी पैदावार के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पशुपालकों ने भी इसे राहतभरी बारिश बताया, वहीं पशु-पक्षियों को भी तपिश से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। किसानों का कहना है कि सावन की पहली अच्छी बरसात खरीफ फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। यदि आने वाले दिनों में भी मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद और मजबूत होगी।

बारिश से तालाब बनी डिंग मंडी, सड़क पर थमा जनजीवन

सरसा। वीरवार को हुई बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई, वहीं डिंग मंडी में एक बार फिर बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। हल्की बारिश के बाद ही रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर पानी भर गया। सड़क तालाब में तब्दील होने से राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा, जबकि दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिंग मंडी में हर बारिश के साथ यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

डिंग के सरपंच प्रतिनिधि दरिया सिंह पचार ने बताया कि बारिश के दौरान रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर जाने से रेलवे लाइन के दोनों ओर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इससे डिंग मंडी ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में उन्हें इसी परेशानी से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि डिंग मंडी की जलनिकासी व्यवस्था में जल्द सुधार कराया जाए और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Sirsa News: हल्की बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर भरे पानी से गुजरते राहगीर व झमाझम बारिश के बीच शहर की सड़क से गुजरते वाहन।

लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, शहर की सड़कें बनीं तालाब
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है। रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर नहीं, बल्कि लगातार जारी रहा, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों और बाजारों में भी पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई जगहों पर वाहन पानी में धीमी गति से चलते दिखाई दिए, जबकि कुछ इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि जिन फसलों को पानी की जरूरत थी, उनके लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, लेकिन लगातार वर्षा जारी रहने पर नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

मौसम का बदला मिजाज लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर दे रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने दैनिक जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Rain News: 24 घंटे की लगातार बारिश से संभलहेड़ा में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी, लाखों की फसल बर्बाद
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है और तालाब का पानी उफनकर दर्जनों घरों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के चलते गांव का मुख्य तालाब पूरी तरह भर गया। इसके बाद पानी आसपास के मकानों और गलियों में फैल गया। कई परिवारों के घरों में पानी भर जाने से घरेलू सामान खराब हो गया और लोगों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गांव के मुख्य मार्गों पर करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया है। वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी करीब तीन फीट पानी भर गया है, जिससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार जलभराव के कारण किसानों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव में बड़े पैमाने पर की गई मिर्च की खेती पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं गन्ने के खेतों में भी कई फुट तक पानी भर जाने से फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तालाबों की समय पर सफाई नहीं कराई गई। इसके अलावा तालाबों पर हुए अवैध अतिक्रमण और गाद भर जाने के कारण उनकी जलधारण क्षमता काफी कम हो गई है। यही वजह है कि मात्र 24 घंटे की बारिश में ही गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, तालाबों से अतिक्रमण हटाने तथा फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जलभराव के कारण पशुओं के लिए चारा लाने, खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने और दैनिक आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द राहत कार्य शुरू नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मानसूनी बारिश से 'टापू' बना कैराना, पालिका के सफाई दावों की खुली पोल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर में हुई झमाझम बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश के चलते जहां लोगो ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं मानसून को लेकर नगरपालिका की तैयारियां और सफाई दावों की भी पोल खुलकर सामने आ गई। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को लोगों को राहत मिल गई। सुबह के समय झमाझम बारिश शुरू हुई, जो करीब डेढ़-दो घण्टे तक लगातार चलती रही। भारी बारिश के चलते नगर एवं क्षेत्र में एकबारगी जल-थल समान नजर आया। सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश बाद में रिमझिम-रिमझिम होकर शाम तक बरसती रही। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने भयंकर गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन नगरपालिका के सफाई दावों की भी पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण नगर के मुख्य चौक बाजार, इमामगेट, ईदगाह रोड, अस्पताल रोड, बिसातियान आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विदित रहे कि प्रतिवर्ष मानसून को लेकर नगर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरपालिका की होती है। पिछले दिनों डीएम आलोक यादव ने भी नगर पालिका का निरीक्षण करके मानसून से पहले नालों की सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नगरपालिका की सफाई व्यवस्था कैसी रही, यह मंगलवार को हुई बारिश होते ही हुए जलभराव से साफ हो गया।

सड़कें बनीं तालाब, घंटों जलभराव से जूझते रहे लोग

मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मूसलाधार बारिश के चलते नगर की प्रमुख सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर घंटों तक पानी भरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव के कारण नगरपालिका की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आई। सबसे अधिक परेशानी इमाम गेट और ईदगाह रोड पर देखने को मिली, जहां बारिश रुकने के करीब दो घंटे बाद तक पानी सड़कों पर जमा रहा। राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, कांधला रोड पर स्थित मीट प्लांट के सामने टूटी सड़क में पानी भर जाने से गड्ढे पूरी तरह छिप गए, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। दूसरी ओर, कैराना-खंद्रावली मार्ग पर जलभराव के कारण टीचर्स कॉलोनी के निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नगरपालिका के नियमित सफाई एवं जलनिकासी कार्य भी बारिश के चलते प्रभावित रहे। हालांकि कई स्थानों पर सफाईकर्मी जलनिकासी में जुटे दिखाई दिए, लेकिन लगातार बारिश के कारण पानी की निकासी सामान्य गति से नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों की कई ग्राम पंचायतों में भी गलियों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

गांव कण्डेला में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में जलभराव से तालाब जैसा नजारा बन गया। लोगो ने जलनिकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग उठाई है। उधर, नगरपालिका परिषद कैराना के सफाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जेई हिमांशु नारायण ने बताया कि लगातार हुई तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी है। पानी की निकासी के लिए सफाईकर्मियों की टीम को तत्काल लगाया गया है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निकासी कराई जा रही है।

मूसलाधार बारिश और आंधी से जाखल बेहाल; राइस शैलरों में लाखों का चावल भीगा, सड़कें बनीं दलदल
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जाखल शहर की नागरिक व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। नालों की सफाई न होने और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण शहर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर घंटों पानी जमा रहा। इस प्राकृतिक आपदा ने सबसे बड़ा घाव स्थानीय व्यापार और बुनियादी ढांचे को दिया है।गोदामों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान।

सड़कें बनीं दलदल, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। विशेष रूप से चंडीगढ़ रोड से पुराने गैस एजेंसी मार्ग की स्थिति इतनी बदतर हो गई कि पूरी सड़क कीचड़ और दलदल में बदल गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलते नजर आए, वहीं चारपहिया वाहनों को भी निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पहले से ही जर्जर थी, लेकिन इस बारिश ने हालात को और अधिक गंभीर बना दिया है।

जनता और व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग

इस भारी अव्यवस्था से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है।

उन्होंने मांग की है कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को तुरंत मजबूत किया जाए।
सभी छोटे-बड़े नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो।
क्षतिग्रस्त और बदहाल सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए।
औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

Rain News: पहली बारिश में भूना की निकासी व्यवस्था बदहाल, धंसी सड़क पर पलटा रेत से भरा ट्राला, 7 वाहन फंसे
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: मानसून की पहली ही बारिश ने भूना शहर की बरसाती पानी निकासी व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी। वीरवार तड़के हुई बारिश के बाद बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मिट्टी धंस गई, जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान यमुना रेता से भरा एक ट्राला पलट गया, जबकि ट्रालों, कैंटरों और कारों सहित कुल सात वाहन कीचड़ में फंस गए। हादसे में ट्राला चालक रामनिवास को मामूली चोटें आईं। घटना के चलते सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर शहीद भगत सिंह पार्क के पास कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर क्रेन की मदद से पलटे ट्राले को हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार शहर में बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़क की खुदाई की गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत करने के बजाय केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुई पहली बारिश में यह मिट्टी बह गई और सड़क कई स्थानों पर धंस गई। सबसे गंभीर स्थिति शहीद भगत सिंह पार्क के पास सामने आई, जहां सिरसा-चंडीगढ़ और रतिया-जाखल मार्ग की क्रॉसिंग पर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई गई थी। खुदाई के बाद सड़क को पर्याप्त मजबूती नहीं दिए जाने के कारण एक ट्राला पलट गया और कई अन्य वाहन घंटों तक फंसे रहे।

लोगों को भुगतना पड़ रहा ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा

नगरपालिका भूना के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने बताया कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने संबंधित विभागों और ठेकेदारों को 15 जून तक बरसाती पानी निकासी के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे, लेकिन धरातल पर तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो इस मानसून में भी भूना शहर जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ सकता है।

दोपहर बाद संबंधित एजेंसी ने धंसी हुई सड़क को दोबारा मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन पहली ही बारिश में सामने आई इस अव्यवस्था ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जाखल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी और कॉलोनियों में जलभराव

जाखल। Jakhal News: जाखल में हुई भारी बारिश के बाद अनाज मंडी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और कई रिहायशी कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जल निकासी व्यवस्था ठप होने से मंडी में किसानों की मक्की, मूंग और धान की फसल तथा आढ़तियों का अनाज पानी में भीग गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका है और कारोबार प्रभावित हुआ है। रुलदू कॉलोनी, पुरानी मंडी सहित कई इलाकों में घरों में सीवरेज का पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की है। वहीं मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कैराना में तेज हवा व बारिश से तापमान गिरा, राहत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Rain News: कैराना क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगो ने गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं, कुछ जगह तेज बारिश व ओले गिरने की भी खबर है, जिससे ईंख की बुवाई का कार्य प्रभावित हुआ है। गुरुवार दोपहर कैराना क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। करीब दो बजे आसमान में काले बादल छा गए और मोटी-मोटी बूंदे गिरनी शुरू हो गई। बूंदों के साथ आई तेज हवा से तापमान का स्तर थोड़ा नीचे आ गया, जिससे कई दिनों से भयंकर गर्मी की तपिश झेल रहे लोगो ने राहत महसूस की।

कस्बे में कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है। कैराना क्षेत्र में कहीं पर तेज तथा कहीं पर हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते जहां ईंख की बुवाई व गेंहू थ्रेसिंग का कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है, वहीं तेज हवा व ओले गिरने से सब्जी व बागवानी की फसलों को भी हलका नुकसान है। हालांकि बारिश के कारण तापमान नीचे आने से लोगो ने लू से राहत महसूस की है। मौसम में बदलाव का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

Jammu and Kashmir Weather: भारी बारिश से कटरा में भूस्खलन: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पाँच की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा
Vaishno Devi Yatra accident:नई दिल्ली। कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के निकट हुए भूस्खलन के बाद भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने राहत व बचाव अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की गई जानकारी में बताया गया कि सेना की राहत टुकड़ी, श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) तथा सीआरपीएफ के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रही है। सेना ने लिखा— “हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं।” Jammu and Kashmir Weather News

लगातार हो रही वर्षा के चलते यह भूस्खलन हुआ, जिसमें पाँच लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार को किशनपुर-डोमेल मार्ग पर गरनई लोटा क्षेत्र में घटी। राजस्थान के धौलपुर जिले के संपू कस्बे से आए पाँच श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। पुलिस के अनुसार, उनमें से तीन युवक तेज़ पानी की धारा में बह गए, जबकि दो किसी प्रकार तैरकर तथा एक पेड़ से चिपककर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

जम्मू-पठानकोट व जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

तेज़ वर्षा ने पूरे जम्मू-कश्मीर में कहर बरपाया है। कश्मीर घाटी में खराब मौसम के कारण कई सेवा प्रदाताओं ने मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दीं, जिससे आम जनजीवन बाधित हो गया और लोग आवश्यक संचार साधनों से वंचित रह गए।

जम्मू संभाग की स्थिति भी चिंताजनक रही। सभी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई तथा सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुँची। जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर एक पुल उफनती नदी के दबाव से टूट गया, जिसके चलते यातायात रोकना पड़ा। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग भी पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया है। राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए सेना, स्थानीय प्रशासन, श्राइन बोर्ड और अर्धसैनिक बल मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों तथा फँसे हुए तीर्थयात्रियों को शीघ्र आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। Jammu and Kashmir Weather News

Nasser Hospital attack: गाज़ा के नासिर अस्पताल पर दोहरा इज़राइली हमला, 20 लोगों की मौत

Rain News: तारानगर में मूसलाधार बारिश सड़कें बनी नहर
तारानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Taranagar Rain: तारानगर क्षेत्र में गुरुवार को हुई जबरदस्त मूसलाधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर खुशियां आयी हैं तो वहीँ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया, तारानगर शहर के बस स्टैंड से लेकर बाजार तक सड़के नहर बन गयी आमजन को विशेष कर महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया लोगो को भारी बारिश से काफी नुकसान उठाना पड़ा लोगो के घरों में पानी भर गया एवं ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश से लोगो के घरों में पानी घुस जाने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी।

कच्चे घरों में रहने वाले लोगो को घर गिरने का डर भी सत्ता रहा है। उधर नगर पालिका प्रशासन पानी निकासी के लिए एकजुट होकर लगा हुआ हैं। बारिश भी इतनी हो गयी हैं कि जहाँ भी पानी निकासी करने की कोशिश की जा रही हैं वो क्षेत्र पहले से ही लबालब हुआ पड़ा हैं। Taranagar News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया को सतनाम सिंह विर्क ने दी बधाई, बोले– युवाओं में जोश और विचारधारा का नया संचार होगा