Roads - Sach Kahoon Hindi

बठिंडा : गोनियाना मंडी की सड़कों का बुरा हाल, दो दिन पहले बनी हुई टूटनी शुरू
स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार पर लगाया सड़क निर्माण में घटिया मटीरियल इस्तेमाल करने का आरोप | Road Damage

बठिंडा/गोनियाना(सच कहूँ/जगतार जग्गा)। गोनियाना मंडी की नई बनी सड़कों  की बीते दिन आई बारिश ने पोल खोल कर रख दी है। सड़कों पर लगे घटिया मटीरियल के कारण सड़कें पानी के साथ टूटनी (Road Damage) शुरू हो गई हैं। इन सड़कों का अभी दो दिन पहले ही निर्माण किया गया था।  विवरणों अनुसार गोनियाना मंडी की टूटीं सड़कों का मुद्दा मीडिया ने पूरी तरह उठाया हुआ था जब सड़कें बननी शुरू हुई तो अगले दिन ही बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ ठेकेदार की पोल खुलने लगी और पूरे का पूरा मटीरियल पानी में बह चला।

सड़क विभाग अनुसार जब सड़कें बनतीं हैं और जब भी ब्लैक कंक्रीट सड़क बनाई जाती है तो यह पूरी गर्मी के सीजन में ही बन सकती है परंतु गोनियाना मंडी की सड़कें गर्मी के सीजन की बजाय वोटों के सीजन दौरान बनाई जातीं हैं और आदेशों की कोई परवाह नहीं की जाती जब वोटों का सीजन आता है फिर धूप -छाया, ठंड या गर्मी नहीं देखी जाती और न ही किसी बारिश का ध्यान रखा जाता है फिर तो रातों-रात ही सड़कें बननीं शुरू हो जाती हैं। इस बार भी इसी तरह ही हुआ क्योंकि लगभग एक महीने के करीब नगर कौंसिल की वोटों में शेष समय रह गया है और नगर कौंसिल ने जल्दी -जल्दी यह काम शुरू करवा दिया कि बारिश तक को भी नहीं देखा गया और सड़कें बनते ही बारिश में बह गई।

दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जब इस पत्रकार ने गोनियाना मंडी की सड़कों पर जाकर देखा कि जो सड़क बनाई गई थी पानी की वजह से वह टूट कर बजरी की ढेरियों का रूप धारण कर चुकी थी लोगों ने मांग की कि इस सड़क पर अच्छी क्वालिटी का मटीरियल लगा कर सड़क को बनाया जाए। गोनियाना के डॉ. त्रिलोक जिन्दल,दुकानदार अमृत लाल सिंगला, कृष्ण बांसल, हरशदीप, मुकेश जिन्दल और जिता सिंह ने कहा कि लोगों की ओर से दिए गए टैक्स को नगर कौंसिल और ठेकेदार की ओर से मिलीभुगत के साथ इसी तरह पानी में बहाया जा रहा है क्योंकि बुरा मटीरियल लगाने से ही सड़कें अगले दिन ही टूट गई। उन्होंने मांग की कि सड़क की जांच एजेंसी से करवा कर इस में दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ बनती कार्रवाई करके सड़क का नव निर्माण करवाया जाना चाहिए।

मामले की उच्च स्तरीय जांच हो: मट्टू | Road Damage

संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार मट्टू ने कहा कि यह सड़क बिल्कुल भी सही नहीं बन रही और उन्होंने खुद जा कर सड़क बनने समय निरीक्षण किया था जो कि बारिश पड़ने के बावजूद सड़क बनाई जा रही थी। यह नियमों की सरासर उल्लंघना है। उनकी मांग है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच करवा कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : नगर कौंसिल अध्यक्ष | Road Damage

नगर कौंसिल के अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रेमा कहा कि उन्होंने सड़क का काम खुद पास खड़े होकर करवाया है परंतु यदि फिर भी किसी को इससे कोई शिकायत है तो इस की जांच करवाकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और किसी को भी लापरवाही नहीं बतरने दी जायेगी।

सड़क बनाने में इस्तेमाल नहीं किया गया घटिया मटीरियल : जेई

नगर कौंसिल के जेई इंजी: गुरबखशीश सिंह ने घटिया मटीरियल के लगे दोषों को नकारते कहा कि यह सभी दोष बेबुनियाद हैं।

उन्होंने खुद के पास खड़े होकर सड़क बनवाई है।

जितना तापमान सड़क बनने समय चाहिए वह तापमान भी पूरा था।

इस सड़क को बनाने के लिए किसी भी किस्म के घटिया मटीरियल का प्रयोग नहीं किया गया।

न ही इसे बनाने वाले स्टाफ की तरफ से कोई कोताही बरती गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रदेश में अब एक ही मापदंड पर बनेंगी सड़कें
मार्केटिंग बोर्ड की 1700 किलोमीटर सड़कें बनाएगा लोक निर्माण विभाग

हिसार(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में अब सभी सड़कें एक ही मापदंड के अनुसार बनेंगी। मनोहर सरकार ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ अब ग्रामीण अंचल में छह करम व इससे अधिक चौडाई वाले संपर्क मार्गों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने का फैसला ले लिया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य में मार्केटिंग बोर्ड की 1700 किलोमीटर लंबाई की 659 सड़कों के विस्तार से लेकर जीर्णोद्धार तक की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग निभाएगा। इसके तहत हिसार जिला की मार्केटिंग बोर्ड की 188.16 किलोमीटर लंबाई की 71 सडकें बीएंडआर विभाग के अधीन चली जाएंगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ अब सड़कों के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बड़ा नीतिगत निर्णय लिया गया है। पूर्व में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय, अंतरराज्यीय, राज्य एवं जिला मार्गों के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग निभा रहा है।

हिसार: मार्केटिंग बोर्ड की 188 किलोमीटर सड़कें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन हिसार जिला में 188.16 किलोमीटर लंबाई की 71 सड़कें इस निर्णय के कारण अब मार्केटिंग बोर्ड से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के पास चली जाएंगी।

जिनके निर्माण व पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी बीएंडआर विभाग ही निभाएगा

जिला में सदलपुर से भाणा, ढांड से सदलपुर, दुर्जनपुर में बस स्टैंड से जगाण, खासा महाजन से सारंगपुर, दड़ौली से राजस्थान सीमा पर बीरण तक, मोडा खेड़ा से राजस्थान सीमा बीरण तक, फ्रांसी से लांधड़ी, बालसमंद स्थित खेल स्टेडियम की अप्रोच रोड, आदमपुर में खेल स्टेडियम की अप्रोच रोड, बुड़ाक से राजस्थान बोर्डर स्थित गांव दबड़ी, सदलपुर भोडि?ा रोड से सदलपुर चबरवाल रोड, कालीरावण से खासा महाजन, सारंगपुर भाणा रोड से चिंदड़ रोड, काजला में मेन रोड से हनुमान बिश्रोई के मकान तक, आदमपुर में नायक चौपाल से रेलवे क्रॉसिंग वाया राजकीय उच्च विद्यालय तक की सड़कपीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के पास चली गई हैं।

चीन से सटी सीमा पर 44 सड़कें बनाएगा भारत
नई दिल्ली(एजेंसी)। भारत सरकार चीन से सटी सीमा के पास 44 सड़कें बनाने की तैयारी में है। इसके अलावा सरकार पाकिस्तान से लगे पंजाब और राजस्थान के इलाकों में 2100 किमी लंबे मुख्य और संपर्क मार्ग का भी निर्माण करेगी। ये सड़कें भारत के लिए रणनीतिक तौर पर काफी अहम होंगी।

सीपीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में सड़कें बनाए जाने की बात

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन सीमा पर रणनीतिक तौर पर अहम 44 सड़कों को बनाने के लिए कहा गया है, जिससे संघर्ष की स्थिति में सेना की तुरंत तैनाती हो सके। भारत और चीन के बीच करीब 4,000 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक के इलाकों से गुजरती है। सीपीडब्ल्यूडी की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब चीन भारत से सटे इलाकों में विभिन्न परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहा।

4 सड़कों को बनाने में करीब 21 हजार करोड़ की लागत आएगी

पिछले साल डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर भारत और चीन के सैनिक आमने सामने आ गए थे। 73 दिनों चला यह विवाद 28 अगस्त को समझौते के बाद खत्म हुआ था। इसके बाद चीन ने यहां सड़क निर्माण का काम रोक दिया था।रिपोर्ट के मुताबिक, 44 सड़कों को बनाने में करीब 21 हजार करोड़ की लागत आएगी। ये सड़कें पांच राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बनेंगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीएसएस) से मंजूरी मिलना बाकी है।

सीपीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान और पंजाब में 5,400 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। राजस्थान में 945 किलोमीटर मुख्य और 533 किलोमीटर संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। जबकि पंजाब में 482 किलोमीटर मुख्य और 219 किलोमीटर संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हनुमानगढ़ पहुंची मन्दसौर की आग
सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व किसान

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विगत दिनों मध्य प्रदेश के मन्दसौर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाकर आठ किसानों की हत्या करने के खिलाफ जिले में भी धीरे-धीरे किसान आंदोलन गर्माता जा रहा है। विभिन्न किसान संगठन सड़कों पर उतर धरना-प्रदर्शन, पुतले फूंक विरोध जता रहे हैं।

घटना के विरोध में शुक्रवार को खेती बचाओ किसान बचाओ मोर्चा ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के बाद मन्दसौर में किसानों पर गोली चलाने वालों पर हत्या का मामला दर्ज करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सुभाषचन्द्र को ज्ञापन सौंपा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के प्रो. ओम जागू ने कहा कि एक तरफ केन्द्र सरकार व मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार बड़े-बड़े पूजीपतियों का कर्जा माफ कर उनकी तिजोरियां भरने का काम करती है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों की सरकारें किसानों की जायज मांग करने वाले आयोजनों

पर गोली-लाठी के माध्यम से उनकी हत्या करवाकर उनका मुंह बन्द करना चाहती है, इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इससे भाजपा का किसान विरोधी रवैया स्पष्ट हो जाता है। कुलविन्द्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि देश का किसान खेती व खलिहान बचाने के लिए आंदोलनरत है।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे तथा मोर्चा सदस्यों से मांगपत्र लिया। मोर्चा ने मन्दसौर में किसानों पर गोली चलाने वालों पर हत्या का मामला दर्ज करने, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू कर किसानों को लाभकारी मूल्य देने, किसानों को कर्जमुक्त कर बिना ब्याज ऋण देने, निराश्रित गोवंश पर सरकारी नियंत्रण कर फसल को नुकसान से बचाने, इदिरा गांधी नहर परियोजना की मुख्य नहर का पुर्ननिर्माण करवा किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी देने व पंजाब से नहरों में आ रहे केमिकल युक्त पानी को रोकने की व्यवस्था करने की मांग की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।