Haryana Board Result - Sach Kahoon Hindi

Haryana Board Result: जींद जिले की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
Haryana Board Result: जींद जिले की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 के परिणाम में जींद जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। प्रदेश की टॉप-3 मेरिट सूची में जींद जिले की दो छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुढ़ाइन की छात्रा योगिता तथा ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब की छात्रा मुस्कान ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं रेवाड़ी जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्लर की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। रोहतक जिले के विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की की छात्रा उदिता ने 498 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज़ कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा परिणामों में दबदबा, सिमरन यूनिवर्सिटी में टॉप
परिणामों में कॉलेज की आठ छात्राएं टॉप-10 में

सरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को जारी विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मास्टर ऑफ आर्ट्स (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में 8 छात्राएं इसी कॉलेज की शामिल रही। वहीं एमए (हिंदी) प्रथम सेमेस्टर में भी कॉलेज की एक छात्रा ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया। इसी क्रम में मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में दो छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई। Sirsa News

इसके अलावा मास्टर ऑफ साइंस (मैथमेटिक्स) तृतीय सेमेस्टर में भी कॉलेज की एक छात्रा ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, आरके चौहान इन्सां, रामकिशन बजाज इन्सां, प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा इन्सां व आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रिशू तोमर ने सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी।

एमए हिंदी व एमकॉम में भी शानदार प्रदर्शन | Sirsa News

एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में कॉलेज की पूजा ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में सातवां स्थान हासिल किया। वहीं मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) प्रथम सेमेस्टर में कंचन बाला ने विश्वविद्यालय में दूसरा और तजिंदर कौर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

एमएससी मैथ में अर्ज इन्सां ने पाया दूसरा स्थान

मास्टर ऑफ साइंस (मैथमेटिक्स) तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में इसी महाविद्यालय की अर्ज इन्सां ने विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सिमरन बनी यूनिवर्सिटी टॉपर

मास्टर ऑफ आर्ट्स (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। सिमरन कौर ने 600 में से 524 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्रेया देवी ने टॉप-10 सूची में दूसरा, धर्मप्रीत कौर ने तीसरा, साक्षी इन्सां ने चौथा, किंजल ने पांचवां, गुरजीत कौर ने छठा, खुशप्रीत कौर ने सातवां और अनिता रानी ने नौवां स्थान हासिल किया। अन्य छात्राओं ने भी अच्छे अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। Sirsa News

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डा. गीता मोंगा इन्सां ने कहा कि छात्राओं की यह शानदार उपलब्धि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद, संस्थान में उपलब्ध सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ समय-समय पर मार्गदर्शन, प्रेरणा और संसाधन उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उच्च लक्ष्य प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्राएं पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद व प्रेरणा से इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी। Sirsa News

Haryana Board Result: खत्म होगा इंतजार, इस तारीख तक आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Board Result: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं दे चुके विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 15 या 16 मई को रिजल्ट जारी कर सकता है। चेयरमैन डा. वीपी यादव ने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्किंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिसके चलते 15 या 16 मई से पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। Haryana Board Result

चेयरमैन डा. वीपी यादव ने कहा कि अबकी बार 10वीं कक्षा का परिणाम अब तक के परिणामों के औसत से 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक आने की संभावना है। क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के मूल्यांकन प्रणाली में सीबीएसई के पैटर्न को अपनाया है। जिसके चलते ये परिणाम बढ़े है।

हरियाणा की अन्य खबरें पढ़ें | Haryana Board Result

हरियाणा की मंडियों में 218631 टन गेहूं की खरीद: हरियाणा की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में 218631 टन गेहूं की आवक हो चुकी है। उपायुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गेहूं को विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीद लिया गया है। मंडियों में पहुंचे 218631 गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 65314 टन, हैफेड 91030 टन, एचडब्ल्यूसी 53357 तथा एफसीआई ने 8930 टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने बताया कि बरोदा खरीद केंद्र पर 1300 टन, भैंसवाल 730 टन, बिचपड़ी 195 टन, दतौली 4044 टन, फरमाणा 3781टन, गन्नौर मंडी में

22767 टन, गोहाना में 75480 टन, कासंडी 4430 टन, कथूरा 3615 टन, खानपुर 5273 टन, खरखौदा 27450 टन, मुण्डलाना 4150 टन, मुरथल 7329 टन, नाहरा 5280 टन, पुगथला 11457 टन, पुरखास 6247 टन, रूखी 2770 टन, सनपेड़ा 6940 टन, सोनीपत साइलो पर 5149 टन तथा सोनीपत मण्डी में 20244 टन गेहूं की आवक हुई है। उपायुक्त ने बताया कि 218631 टन गेहूं को 13512 किसान लेकर आये हैं और गेहूं की खरीद 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गयी है।

भाजपा का ‘400 पार’ नारा पूरी तरह फुस्स साबित होने वाला है: हुड्डा

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लोकसभा चुनावों में 400 सीटों से अधिक जीतने वाला नारा पूरी तरह फुस्स साबित होने वाला है। हुड्डा ने यहां पत्रकारों से कहा कि पूरे देश की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। जो चुनावी विश्लेषक कुछ दिन पहले भाजपा को आठ से नौ सीटें दे रहे थे, आज वहीं लोग उसे हराता हुआ दिखा रहे हैं। तमाम चुनावी सर्वे बता रहे हैं कि कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है और भाजपा का ग्राफ गिरता जा रहा है। Haryana Board Result

मतदान की तारीख आते-आते स्पष्ट हो जायेगा कि हरियाणा में कांग्रेस एकतरफा जीत रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे से हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने की नींव भी पड़ जायेगी, क्योंकि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। आज बेरोजगार युवा सड़कों पर बारात निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं, न्यूनतम समर्थन मूल्य( एमएसपी) नहीं मिलने से नाराज किसान मंडियों में परेशान बैठे हैं और घटती आमदनी से मजदूर, कामगार और मध्यम वर्ग हताश हो चुका है। 2014 तक देश के सबसे समृद्ध प्रदेश रहे हरियाणा की 63 प्रतिशत जनता को भाजपा ने गरीबी के दलदल में धकेल दिया है।

यह भी पढ़ें:– Arvind Kejriwal Case: सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

Haryana Board Result 2023 date: जानें कब आएगा 10वीं और 12वीं के नतीजे
भिवानी (इन्द्रवेश)। पिछले रुझानों और रिपोर्टों के आधार पर, यह अनुमान (Haryana Board Result 2023 date) लगाया गया है कि हरियाणा बोर्ड द्वारा मई में दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे। बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा , भिवानी, अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर परिणाम लिंक जारी करेगा। हरियाणा बोर्ड की मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण देने होंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने मंगलवार को बताया 15 से 20 मई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

12वीं के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद

हरियाणा बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा (Haryana Board Result 2023 date) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी, जहां अधिकारी बीएसईएच टॉपर्स 2023 और परिणाम के साथ पास प्रतिशत का खुलासा करेंगे। हालांकि बीएसईएच ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एचबीएसई परिणाम दिनांक 2023 की घोषणा नहीं की है, रिपोर्ट बताती है कि कक्षा 10वीं के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

खबरों के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम (Haryana Board Result 2023 date) मई के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। परिणामों तक पहुंचने के लिए, छात्रों को आधिकारिक एचबीएसई वेबसाइट ु२ीँ.ङ्म१ॅ.्रल्ल पर जाना होगा और अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। एचबीएसई 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।