Haryana Board Bhiwani - Sach Kahoon Hindi

Haryana Board Paper Leak: 10वीं के गणित का पेपर लीक मामले में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दो सुपरवाइजरों के खिलाफ भी एक्शन, दोनों निलंबित किए जाने की सिफारिश

भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Haryana Board Paper Leak: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान उस वक्त हडकंप मच गया, जब गणित विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला चरखी दादरी जिले के गांव रानीला स्थित परीक्षा केंद्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने त्वरित एक्शन लेते हुए न केवल केंद्र पर छापेमारी की, बल्कि संलिप्त पाए गए छात्रों, शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिराई है।

इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि पेपर लीक की कोशिश को नाकाम करने में बोर्ड की नई तकनीक बेहद कारगर साबित हुई। जैसे ही प्रश्न पत्र की फोटो वायरल हुई, उस पर अंकित क्यूआर कोड और अल्फा न्यूमेरिक कोड के जरिए चंद मिनटों में यह पहचान कर ली गई कि पेपर किस केंद्र और किस कमरे से बाहर आया है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले में दो छात्रों और दो सुपरवाइजरों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। सुपरवाइजर विनोद और राजबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

वही केंद्र पर तैनात पूरे स्टाफ को भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही केंद्र अधीक्षक और उप-केंद्र अधीक्षक पर भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है। यही नहीं सुरक्षा में चूक को लेकर दादरी एसपी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल नरेश और ईएचसी जयकिशन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बोंद कलां थाने के एसएचओ और संबंधित एसपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Haryana Board Paper Leak

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Fire News: भिवानी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, तीन बच्चों व तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Haryana Board: बोर्ड चेयरमैन के रूप में डॉ. पवन कुमार ने संभाला पदभार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिला ने नवनियुक्त चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाकर कराया पदभार ग्रहण | Haryana Board

छात्रों को साक्षर ही नहीं, शिक्षित बनाने का करेंगे काम : डॉ. पवन कुमार

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana Board of School Education: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की चल रही परीक्षाओं में मॉनिटरिंग सिस्टम को और भी बढ़ाया जाएगा, ताकि परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे। बोर्ड परीक्षाओं में पेपर आऊट के मामलों में राज्य सरकार व शिक्षा बोर्ड के स्तर पर पहचान करके नकल करवाने में संलिप्त निरीक्षक, छात्रों व अन्य कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ताकि बोर्ड परीक्षाओं में नकल में हस्तक्षेप को समाप्त किया जा सकें। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक बुजुर्ग महिला द्वारा नवनियुक्त बोर्ड चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में 10वीं के गणित के पेपर में सैलेबस से बाहर से प्रश्र पत्र आने के मामले को लेकर कमेटी बनाकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। उसके आधार पर ही यह निर्णय लिया जाएगा कि 10वीं के मैथ के पेपर के विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाए या नहीं। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू करने का कार्य किया है। वह ना केवल स्कूली, बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी लागू की गई है। उनहोंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत उनका उद्देश्य संस्कारवान शिक्षा देना तथा बच्चों के रूचिख्के विषयों को शामिल करना रहेगा।

बोर्ड का उद्देश्य यह भी रहेगा कि वे बच्चों को ना केवल साक्षर करें, बल्कि उन्हे शिक्षित बनाने का काम भी करें। अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि लंबे समय से चेयरमैन व अन्य अधिकारियों के पद खाली थे, जिसके चलते यह काम आगे नहीं बढ़ पाया था। अब अध्यापक पात्रता परीक्षा के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा तथा जल्द ही एचटेट की परीक्षाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि नवनियुक्त बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार इससे पूर्व चरखी दादरी जिला के गर्वमेंट पीजी कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही वे दो वर्षो तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) में संयुक्त सचिव के पद पर भी रह चुके है।

यह भी पढ़ें:– Chhachhrauli: छछरौली में ज्वेलर्स के साथ लूट का प्रयास बाइक छोड़ मौके से फरार हुए बदमाश पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट
डीएलएड परीक्षाओं का रिजल्ट किया जारी

प्रवेश परीक्षा 2020-22 के प्रथम वर्ष में 31.64 तथा द्वितीय वर्ष में 77.40 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास

प्रवेश परीक्षा 2021-23 के प्रथम वर्ष में 47.41 प्रतिशत भावी अध्यापक पास हुए

मई के मध्य तक जारी होगा 10वीं व 12वीं का वार्षिक रिजल्ट : शिक्षा बोर्ड चेयरमैन

एसएलसी को लेकर बढ़ी फीस पर पुनर्विचार करेगा शिक्षा बोर्ड : शिक्षा बोर्ड चेयरमैन

बच्चे छीनने की होड़ व फर्जी एसएलसी पर रोक के लिए लिया था फीस बढ़ोतरी का फैसला : चेयरमैन

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम इसी माह के अंत तक घोषित हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने एसएलसी को लेकर बढाई फिस पर पुनर्विचार करने की बात भी कही।

डीएलएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) का रिजल्ट जारी करते हुए चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2020-2022 प्रथम वर्ष की पास प्रतिशतता 31.54 रही है। वही डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2020-2022 द्वितीय वर्ष की पास प्रतिशतता 77.40 रही है। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2021-2023 प्रथम वर्ष की पास प्रतिशतता 47.41 रही है। गौरतलब है कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा दो वर्षीय कोर्स है। जिसे पास करके भावी अध्यापक तैयार होते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम इसी माह के मध्य तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट को लेकर तीन हजार रूपये फीस बढ़ाने पर हो रहे विरोध पर कहा कि ये सिस्टम के तहत लिया गया नीतिगत फैसला था, ताकि बच्चों छिनने के लिए स्कूलों के बीच मची होड़ रोकी जा सके और स्कूलों की मनमानी पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार 867 एसएलसी फर्जी जारी हुई थी।

जिसको लेकर 6 हजार बच्चों का रिजल्ट रोका गया और 100 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया कर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नक़ल पर लगाम लगाने में काफी हद तक कामयाब हुआ है। ऐसे में ये बोर्ड देश के अग्रणीय बोर्डों की श्रेणी में आ रहा है।

डॉ. वीपी यादव चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।