Ludhiana gas leak accident - Sach Kahoon Hindi

Giaspura Gas Leak: लुधियाना गैस लीक हादसा मामला: घटनास्थल पर पहुंची एनजीटी टीम
टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए इलाके के लोगों से की बातचीत

हादसे संबंधी किसी भी तरह का सबूत मिलने पर जांच टीम के साथ सम्पर्क करने के लिए कहा

लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर गहल/वणरिंद्र मणकू) महानगर के ग्यासपुरा में सोमवार को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की टीम पहुंची। (Ludhiana Gas Leak) टीम के सदस्यों ने 8 दिन पहले रविवार सुबह हुए गैस लीक कांड मामले में पड़ताल की। इलाके में चल रही अवैध केमिकल इंडस्ट्रीज को लेकर अधिकारियों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और निगम अधिकारियों की क्लास भी लगाई। एनजीटी ने इस मामले में 8 मेंबरी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की हुई है। जो 30 जून तक रिपोर्ट सौंपेगी। टीम की अगुआई पंजाब पॉल्यूशन बोर्ड के चेयरमैन करेंगे।

यह भी पढ़ें:– अब Mobile App से डाल सकेंगे चुनाव में वोट | Eection

कमेटी में केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के नॉर्थ रीजनल डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च सेंटर, पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर, एनडीआरएफ पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक लुधियाना व नगर निगम कमिश्नर डॉ. सेना अग्रवाल लुधियाना शामिल हैं। (Ludhiana Gas Leak) टीम के सदस्यों ने जिस जगह से गैस लीक हुई उस सीवरेज की भी पड़ताल की। इलाके के लोगों से भी टीम के सदस्यों ने बातचीत कर एरिया में चल रही अवैध केमिकल इंडस्ट्रीज के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने भी खुल कर अपनी समस्याएं उन्हें बताई। मृतकों के परिवारों से टीम ने काफी देर पूछताछ की ताकि हादसे के दिन की जानकारी जुटाई जा सके।

जिस जगह पर सीवरेज से एच2एस गैस रिसाव हुआ उस एरिया के में कई ऐसे इंडस्ट्रीज चल रही हैं जिसके पास ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं लगा है। वह लोग रात के समय या बरसात होने पर केमिकल युक्त पानी सीवरेज में बहा देते हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल अभी 3 ऐसी इंडस्ट्रीज को पीसीबी ने सील किया है, जिनमें अवैध गतिविधियां चल रही थी। तीनों इंडस्ट्रीज घटना स्थल वाली जगह से 400 से 500 मीटर दायरे में है। बता दें कि लुधियाना के गैस लीक कांड में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

सबूत मिले तो जमा करवाओ: विग

पैनल के प्रमुख डॉ. आदर्श पाल विग ने मौजूद लोगों से अपील की कि वह गैस लीक हादसे संबंधी किसी भी तरह के सुबूत जो उनके पास मौजूद हैं, कमेटी में जमा करवाएं, जिससे जांच में सहयोग होगा। डॉ. विग ने कहा कि पैनल एक विस्तरित व तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट तैयार करेगा ताकि भविष्य में ऐसा कोई दु:खद हादसा घटित न हो।

आरोप सरासर गलत: उद्योगपति

एनजीटी टीम को मिलने पहुंचे कारोबारियों ने कहा कि बिना किसी कारण ही उद्योग पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। (Ludhiana Gas Leak) उन्होंने कहा कि उनको जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही जा रही है, लेकिन जिस तरह फैक्ट्रियों पर छापेमारी किए जाने की बात कही जा रही है, इससे फैक्ट्रियों में काम करते मजदूर घबरा जाएंगे, जिससे उनका काम भी प्रभावित होगा। कारोबारियों ने कहा कि वह यहां अपना पक्ष रखने के लिए आए हैैं लेकिन उनको अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जा रहा।

चारों तरफ चीत्कार, एक साथ हुआ परिवार के 5 सदस्यों का दाह-संस्कार
साइलेंट किलर संडे ने एक साथ थामी थी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सांसें

गया। (सच कहूँ न्यूज) कहते हैं कि जब विपदा आती है तो कह कर नहीं आती। (ludhiana gas leak accident) पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में रविवार को अचानक गैस लीक होने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। यह परिवार बिहार के गया जिले का गन्नू बिगहा का रहने वाला था, जोकि कोच प्रखंड के मंझोली पंचायत के अंतर्गत आता है।

यह भी पढ़ें:– सैकिंडों में सन्नाटे के साए में शहर, 50 लाख जिंदगियां हुई तबाह

सोमवार देर रात डॉ. के परिवार का पार्थिव शरीर लुधियाना से एंबुलेंस द्वारा (ludhiana gas leak accident) उनके पैतृक गांव लाया गया। शव गांव में पहुंचते ही चारों तरफ चीत्कार मच गयी। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव में पांचों के शवों के लिए 5 ठठरी बनाई गई जिन्हें गांव के पास ही जलाया गया। इस दौरान औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह टिकारी के विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक अभय कुशवाहा सहित जिला प्रशासन शामिल हुआ जबकि इस दौरान हजारों ग्रामीण वहां पर मौजूद रहे।

बिहार सीएम ने दिए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

लुधियाना गैस लीक हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2-2 लाख देने का ऐलान किया गया था, जिसे जिला प्रशासन ने मृतक के परिजन को दिया। डॉक्टर कविलाश यादव का परिवार 20 साल से लुधियाना में रह रहा था और डॉ भी वहीं पर रह कर निजी प्रैक्टिस करते थे।

बता दें कि लुधियाना गैस हादसे में डॉक्टर कविलास के साथ उनकी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी की मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई जयंत और पिता झलकदेव यादव ने बताया कि करीब 25 सालों से वे लुधियाना में ही रहते थे। जानकारी मिली कि इस तरह की घटना हुई है इससे हम सभी लोग बहुत आहत हैं।

ग्रामीण पांच ठठरी बना कर रहे थे शवों का इंतजार

उल्लेखनीय है कि लुधियाना में घटना के बाद स्थानीय जिला प्रशासन ने एंबुलेंस द्वारा सभी के शवों को गया भेजा था। ग्रामीण सोमवार को दिनभर पांच ठठरी बनाकर टकटकी लगाकर शवों के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब आधी रात के बाद सभी का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो चारों तरफ चीत्कार मच गया, परिवार वालों का रो-रोकर बहुत बुरा हाल था। करीब 1:30 बजे गांव के पास ही सभी का अंतिम संस्कार किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।