Bilaspur News - Sach Kahoon Hindi

Chhattisgarh Bomb Threat: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
बिलासपुर (एजेंसी)। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला।

बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट रास्तों को बंद कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ मिला नहीं।

पुलिस की तरफ से परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं। Bilaspur News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ईमेल कहां से आया है, उसको पता लगाने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई बार सूचना मिली है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ है। वकीलों के साथ समन्वय कर काम किया जा रहा है। हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के परिसर में आने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने इस तरह की झूठी सूचना दी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड परिसर में मौजूद हैं। लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। कोर्ट परिसर संवेदनशील स्थानों में शामिल है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन अधिकांश मामलों में धमकियां फर्जी पाई गईं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। Bilaspur News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

श्री नैना देवी के 40वें स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिता
Shri Naina Devi foundation Day: बिलासपुर। मंदिर न्यास श्री नैना देवी के स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार से खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मपाल ने किया। इस अवसर पर मंदिर के लेखा अधिकारी मनीष सरीन भी उपस्थित रहे। Bilaspur News

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। अंडर-14 वर्ग के अंतर्गत खेल गतिविधियों का विधिवत आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले कराए गए।

प्रतिभागी बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीएम धर्मपाल ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। उन्होंने बताया कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

एसडीएम धर्मपाल ने इच्छा जताई कि यह खेलकूद प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित हो और धीरे-धीरे राज्य स्तर पर पहचान बनाए, ताकि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें। Bilaspur News

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के स्थापना दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। स्थानीय बच्चे उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 16 और 17 दिसंबर को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, उससे पूर्व सभी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम संपन्न कर लिए जाएंगे।

उन्होंने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे माता नैना देवी के विशाल जागरण में शामिल होकर मंदिर न्यास के आयोजनों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। Bilaspur News

Bulldozer Action: बिलासपुर में जिला नगर योजनाकार यमुनानगर द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण को तोड़ा गया
बिलासपुर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Bilaspur News: कन्ट्रोल एरिया बिलासपुर में पडऩे वाले राजस्व संपदा मौजा बिलासपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर में दो अनाधिकृत कॉलोनी व निर्माण विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी व निर्माणों के विरूद्ध जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन की सहायता से तोडऩे की कार्यवाही की गई। उपायुक्त पार्थ गुप्ता के आदेशानुसार कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार अपने स्टाफ सहित, नायब-तहसीलदार बिलासपुर जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गए थे तथा थाना प्रबंधक, राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, यमुनानगर व थाना प्रबन्धक, बिलासपुर अपने दल-बल सहित तोड़-फोड़ के दौरान मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला नगर योजनाकार, यमुनानगर द्वारा इन अवैध कॉलोनी/निर्माण जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 1.5 एकड़ है, में बनी 8 डीपीसी, पक्की सडक़ें (ब्लॅाक) व एक निर्माण को तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि चूककर्ताओं को कन्ट्रोल एरिया एक्ट न. 12 की उपधारा 2 ऑफ 1963 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किये गए थे तथा चूककर्ताओं द्वारा विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई तथा भू-मालिकों आदि द्वारा अवैध कॉलोनी/निर्माणों की स्थापना करने से पहले आवश्यक अनुमति नहीं लेने के कारण इस अवैध कॉलोनी/निर्माण पर तोड़-फोड़ की कार्यवाही की गई। Bilaspur News

जिला नगर योजनाकार ने राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कॉलोनी में कोई भी प्लाट आदि की खरीद फरोख्त न करें। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी/निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उसके विरूद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:– लक्कड़ मय प्रताप के लोगों ने यमुना में बेलगढ़ से निवाजपुर तक तट बंध बनवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Lion Attacked: खेत की रखवाली करने गए किसान पर शेर ने किया हमला, गंभीर
ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया रोष

Bilaspur Lion Attacked: बिलासपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में देर रात धान की फसल की रखवाली करने खेत गए एक किसान पर शेर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट में उस दौरान हुई, जब एक किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया हुआ था। तभी शेर ने अचानक उस पर हमला किया। Lion Attacked

शेर के पंजे और दांत से हमला करने पर जायसवाल सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गया। बाद में उसे होश आया और उन्होंने परिजनों को फोन के जरिए इस बारे में जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से किसान को सिम्स बिलासपुर में स्थानांतरित कर दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, वन विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की जानकारी नहीं थी, जिसको लेकर वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है और उनका कहना है कि उन्हें विभाग की ओर से जंगल में शेर जैसे खतरनाक पशु होने की जानकारी नहीं दी जा रही है और न ही विभाग के पास शेर से बचाव के कोई उपाय किया है। Lion Attacked

Rajasthan Accident: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, 6 की गई जान, एक गंभीर

डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षण ओर बचाव के बारे किया जागरूक
बिलासपुर/यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Bilaspur News: तीर्थराज श्री कपाल मोचन मेला में प्रशासन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें डेंगू जैसे रोगों के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल पर एएनएम रजविन्दर कौर तथा काउंसलर राकेश कुमार द्वारा डेंगू, एचआईवी, एड्स एवं टीबी के बारे में जागरूक किया गया। डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला ऐडीज मच्छर दिन में काटता है व रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। Yamunanagar News

एएनएम कौर ने बताया कि अकस्मात तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। उन्होने बताया कि डेंगू बुखार की रोकथाम सरल, सस्ती और बेहतर है। जरूरत है कुछ सामान्य उपायों का प्रयोग करने का। जिनमें एडीज मच्छरों का प्रजनन (पनपना) रोकने के साथ उनके काटने से बचाव करना। एएनएम रजविन्द्र कौर ने बताया कि इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केन्द्र एवं सरकारी अस्पताल में खून की जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही दवा खाएं। डेंगू व चिकनगुनिया की जांच सभी जिला अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– खाद जमाखोरी पर नकेल: पंजाब में डीएपी अन्य खाद की पर्याप्त उपलब्धता के लिए उड़नदस्ते की 5 टीमें गठित