BPL Ration Card - Sach Kahoon Hindi
BPL Families: बीपीएल परिवारों को राशन के लिए तीन-तीन बार काटने पड़ रहे डिपो के चक्कर
घंटो लाइन में खड़े रहकर करना पड़ रहा इंतजार
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। BPL Ration Card: जिले में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों को राशन लेने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार राशन डिपो पर जाना पड़ रहा है। इसके चलते डिपो के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। बीपीएल राशन कार्ड धारक सुबह-सुबह ही डिपो पर पहुंच जाते हैं, लेकिन राशन लेते-लेते दोपहर हो जाती है। इसके बावजूद कई बार उन्हें डिपो पर उपलब्ध उत्पादों में से केवल एक ही वस्तु मिल पाती है। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। Kaithal News
बता दे कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से बीपीएल परिवारों को हर माह अनाज, चीनी और खाद्य तेल वितरित किया जाता है। पहले यह सब सामान एक बार में ही मिल जाता था लेकिन अब इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग-अलग तीन बार फिंगरप्रिंट स्कैन करवाने पड़ रहे हैं। कई बार अनाज लेने के बाद दोबारा स्कैनर फिंगरप्रिंट नहीं उठाता, जिससे बाकी सामान नहीं मिल पाता। ऐसे में उपभोक्ताओं को चीनी या खाद्य तेल लेने के लिए दोबारा डिपो के चक्कर लगाने पड़ते हैं। फिर उन्हें लंबी लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ता है। इससे मजदूरी करने वाले परिवारों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। उपभोक्ता मांग कर रहे हैं कि एक ही बार फिंगरप्रिंट स्कैन कर सभी आवश्यक वस्तुएं एक साथ दी जाएं।
जल्द किया जायेगा समाधान  डीएफएससी | Kaithal News
इस संबंध में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। कुछ डिपो पर इस तरह की समस्या सामने आई है। विभाग द्वारा समाधान का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– Bombay High Court Bomb threat: बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से फैली दहशत, बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट कराए गए खाली
Haryana BPL Ration Card: हरियाणा में इन लोगों के कटे बीपीएल राशन कार्ड, कटने की वजह जानोगे तो दंग रह जाओगे
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Haryana BPL Ration Card: हरियाणा सरकार की सख्ती और निगरानी व्यवस्था के चलते गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। फर्जी बीपीएल कार्डधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद पिछले तीन महीने में 31110 परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त राशन नहीं मिल पाएगा यानी इतने बीपीएल सूची से बाहर हो गए है। दरअसल नागरिक संसाधन सूचना विभाग के वेरिफिकेशन में जिला के बीपीएल व अंत्योदय अन्न योजना के तहत चयनित परिवारों की छंटनी की गई है। इसमें साधन संपन्न होने के बावजूद सरकारी योजना के तहत मुफ्त राशन खाने वाले परिवारों को चयनित कर लिया गया है। Haryana BPL Ration Card
जिला में कुल दो लाख 91 हजार 932 राशन कार्ड मई माह तक थे। अब आगामी जुलाई माह के दौरान इनकी संख्या घटकर दो लाख 60 हजार 822 ही रह जाएगी। ऐसे में जिला की राशन डिपो पर पहुंचने वाले राशन में भी कटौती होने की संभावना है। डिपोवाइज कार्ड संख्या कम होने पर इन डिपो पर राशन की सप्लाई भी अगले माह से विभाग कम कर सकता है।
21 हजार 259 बीपीएल बनकर उठा रहे थे राशन | Haryana BPL Ration Card
सरकार द्वारा गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अंत्योदय अन्न योजना तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए स्टेट बीपीएल कार्ड बनाए जाते हैं। इन कार्डों को बनाने का जिम्मा खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के पास है। जिला में जून माह तक कुल दो लाख 48 हजार 356 परिवार स्टेट बीपीएल की सूची में शामिल थे। वहीं 21 हजार 245 परिवार अंत्योदय योजना के तहत सुविधा का लाभ ले रहे थे।
सरकार के निदेर्शों पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) ने जब अलग-अलग विभागों से जानकारी एकत्र कर पारिवारिक सदस्यों की आय जुटाई तो उसमें निर्धाारित मानक पूरा नहीं करने वाले परिवारों की छंटनी की गई। जिला में 8779 ऐसे अपात्र कार्ड पाए गए जो कि आय अधिक होने के बावजूद योजनाओं को फायदा उठा रहे थे। इनमें स्टेट बीपीएल में शामिल 8646 परिवार तथा अंत्योदय अन्न योजना के तहत 133 परिवारों का राशन कार्ड सूची में से लाभार्थियों के तौर पर नाम हटा दिया गया है।
अगस्त माह तक और भी कट सकते हैं नाम
विभागीय सूत्रों की माने तो अभी सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। जिसके चलते अगस्त माह के दौरान बीपीएल व अंत्योदय अन्न योजना की सूची से और अपात्र परिवारों को भी हटाया जाएगा। नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग के मैनेजर रविंद्र पूनियां ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर विभाग डिजिटल दस्तावेजों के आधार पर सभी विभागों से जानकारी मैच कर सत्यापन कर रहा है। Haryana BPL Ration Card
इसमें एमएसपी पर फसल बेचने वाले, आरटीए, आइटीआर भरने वाले सहित अन्य डाटा के आधार पर अपात्र परिवारों की पहचान की जा रही है। बता दें कि जिला में 485 डिपों पर वर्तमान में 260822 राशन कार्डों का राशन वितरण होता है। जिसके तहत नौ लाख 42 हजार 644 लोगों को प्रति यूनिट के आधार पर राशन वितरित होता है।
यह भी पढ़ें:– RBI News: आरबीआई जारी करेगा ये नए नोट, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
New BPL List 2024 : बीपीएल सूची में जोड़े गए 1 हजार 575 नए परिवार!
New BPL List 2024 : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष सर्वे करवाकर बीपीएल सूची में 1 हजार 575 नए पात्र परिवारों का नाम जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में बीपीएल परिवारों की कुल संख्या 22 लाख 47 हजार 641 है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में प्रदेश में हुए बीपीएल सर्वे के अनुसार बीपीएल परिवारों की कुल संख्या 17 लाख 36 हजार 200 थी।
राजस्थान में 22 लाख 47 हजार 641 बीपीएल परिवार | New BPL List
उन्होंने बताया कि गत सरकार द्वारा बीपीएल सूची में से 1474 परिवारों के नाम हटाए गए। सभी पात्र परिवारों को बीपीएल श्रेणी में जोड़े जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा द्विस्तरीय अपील प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है। अपील प्रक्रिया द्वारा बीपीएल सूची 2002 में पात्र परिवारों को जोड़ने की प्रक्रिया अनवरत जारी है। Rajasthan Ration Card
इससे पहले विधायक शत्रुघन गौतम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि बीपीएल सर्वे भारत सरकार के निदेर्शानुसार करवाया जाता है। इस संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त होने पर नवीन बीपीएल सर्वे करवाया जा सकेगा। New BPL List
Public Holiday : 9 अगस्त को छुट्टी का ऐलान! सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक व सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, आदे…
How to Apply for Ration Card: भारत की सरकार देश के नागरिकों को बहुत से लाभ देती है उनके लिए बहुत सारी योजनाएं भी चलती है, जिनमें ज्यादा योजनाएं गरीब और जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर लाई जाती है, देश में जितने भी लोग गरीब रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन सभी लोगों को भारत सरकार द्वारा मुफ्त में राशन भी दिया जाता है। भारत में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पब्लिक डिसटीब्यूशन सिस्टम के तहत जरूरतमंद पात्रता प्राप्त लोगों को बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है, खाद्य पूर्ति भाग द्वारा इसके कुछ पात्रता की गई है। BPL Ration Card
पात्रता पूरी करने के बाद ही बीपीएल कार्ड जारी किया जाता है, कार्ड धारकों को सरकार की ओर से काफी लाभ भी दिया जाता है। तो आइये जानते हैं किन-किन लोगों का बीपीएल कार्ड बनता है, और क्या है इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया और क्या-क्या मिलते हैं इससे लाभ..
BPL Ration Card: BPL राशन कार्ड धारकों की हुई मौज! हर महीने अकाउंट में आएगे इतने पैसे…!
कैसे बनवाए बीपीएल कार्ड? BPL Ration Card
BPL कार्ड बनवाने के लिए कोई भी खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन दे सकता हैं, या फिर क्षेत्रीय कार्यालय जाकर कार्ड बनवा सकता हैं, बीपीएल कार्ड के लिए सिर्फ वही लोग आवेदन दे सकते हैं जिनकी सालाना आय एक लाख से कम होती हैं।
वहीं बीपीएल कार्ड आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए, आवेदन करता भारत का नागरिक होना चाहिए, इसके साथ ही बीपीएल राशन कार्ड बनवाने वाले आवेदक के पास पहले से किसी राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
बीपीएल कार्ड से मिलते है ये बेनिफिट्स
बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की ओस से बहुत सारे फायदे दिए जाते हैं, आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, छात्रवृत्ति योजना और इस प्रकार की कई बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता हैं, इसके साथ ही बीपीएल कार्ड धारकों को बैंक द्वारा बेहद कम ब्याज दरों पर लोन भी दिया जाता हैं, बहुत से सरकारी पदों पर बीपीएल कार्ड धारकों को आरक्षण भी दिया जाता हैं।
बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
बीपीएल राशन कार्ड में जिसके नाम पर राशन कार्ड बनवाया जाता हैं, उसे परिवार का मुखिया कहते है, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए मुखिया और उसके पूरे परिवार के आधार कार्ड होना जरूरी हैं, इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए कुछ दस्तावेज भी जरूरी होते हैं।
जिनमें बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पानी का बिल या निवास प्रमाण पत्र देना होता हैं। वहीं इसके अलावा श्रमिक कार्ड या जॉब कार्ड भी जमा करना होता हैं। ग्राम पंचायत या फिर नगर पंचायत से अनुमोदन की भी जरूरत होती हैं, बीपीएल सर्वे क्रमांक, 3 पासपोर्ट साइड फोटो और मोबाइल नंबर भी जरूरी होता है।
BPL Ration Card: बीपीएल राशन कार्ड वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई हैं, इन्हें हर महीने पैसे मिलने वाले हैं। बता दें कि बीपीएल राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, इस कार्ड की मदद से व्यक्ति समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारीर योजनाओं का लाभ उठा सकता हैं, यह कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार बनवा सकते हैं।
यानी वो परिवार इसका लाभ उठा सकता हैं, जिस परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से कम हैं, वह इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं। सरकार बीपीएल राशन कार्ड पर कई तरह के लाभ देती हैं। वहीं हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि सरकार जल्द ही बीपीएल राशन कार्ड धारकों को 1000 रुपये प्रदान कर सकती है।
बता दें की बीपीएल राशन कार्ड लोगों के लिए सरकार से सब्सिडी पाने का एक जरिया हैं, जिससे जरूरी सामान सस्ते हो जाते हैं, बीपीएल राशन कार्ड वाले लोग सरकारी योजनाओं का सबसे पहले लाभ उठाते हैं, फिलहाल सरकार बीपीएल राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड जारी कर रही हैं।
Hair Care Tips: घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल, प्याज के रस में मिलाकर लगाएं ये चीजें!
बीपीएल राशन कार्ड में अपडेट | BPL Ration Card
बीपीएल राशन कार्ड को लेकर समय-समय पर अलग-अलग नियम बनाए जाते हैं, पिछले कई सालों से सरकार ने नए राशन कार्ड बनाना बंद कर दिया था, लेकिन अब सरकार फिर से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही हैं, क्योंकि देश में चुनाव हो चुके हैं, इसलिए यह पोर्टल जल्द ही शुरु हो जाएगा।
इसके बाद आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड बनवा सकते हैं, सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को उनकी आय के हिसाब से राशन कार्ड जारी किया जाता हैं, राशन कार्ड अब एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया हैं, वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबित सरकार बीपीएल राशन कार्ड धारकों को 1000 की आर्थिक सहायता भी देगी।
Haryana News: खट्टर सरकार फ्री में बांटेगी राशन, दिवाली पर इन लोगों की हो गई मौज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा से बड़ी जानकारी सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार सभी बीपीएल परिवारों (BPL Family) को सरकारी राशन डिपों पर मुफ्त बाजरा मिलेगा। विभाग ने डिपो होल्डर को आदेश दे दिया है। इस महीने से शहरों में 149197 परिवार को विभागीय मोटा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि बीपीएल श्रेणी के लाभार्थियों को पहले 5 किलो गेहूं प्रति सदस्य दिया जाता था। Haryana News
नवंबर से प्रत्येक सदस्य को ढाई किलोग्राम बाजरा और ढाई किलोग्राम गेहूं भी मिलेगा। उपभोक्ताओं को विभाग से नि:शुल्क बाजार मिलेगा। वहीं इससे पहले 1 लाख से कम आदमनी वाले परिवार को लीटर तेल मिलता था, लेकिन अब राशन डिपो पर हर श्रेणी के परिवार को दो लीटर सरसों का तेल 40 रुपये में मिलता है। Haryana News
हरियाणा सरकार हुई मेहरबान, नौकरियां भी, भत्ता भी कर रही प्रदान
हरियाणा में सरकारी नौकरियों के आवेदनों को लेकर फजीर्वाड़े के बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कमान अपने हाथों में लेते हुए अधिक पैसे खर्च किए बिना परीक्षाएं कराना शुरू किया। हरियाणा सरकार ने कड़ी मेहनत करके 2014 से यह सुनिश्चित किया कि सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन निष्पक्ष हों और रोजगार के अवसर भी बढ़ें। हरियाणा में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से ऐसा हो भी रहा है। Haryana News
2014 से शुरू होकर भाजपा सरकार के 26 अक्टूबर को 9 साल के कार्यकाल में हरियाणा सरकार ने 114,210 लोगों को नौकरियां प्रदान की हैं और अभी भी 41,217 और पदों को भरने पर कार्य जारी है। उन्होंने हाल ही में कुछ नौकरी के लिए विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की और इसमें कोई पैसा खर्च नहीं हुआ। निजी क्षेत्र में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको नौकरियाँ प्राप्त हुई है और बहुत से लोगों को सरकार के लिए काम करने वाली नौकरियाँ भी मिलीं। बताया गया कि एक सरकार में तो 2005 से 2014 तक 86,067 लोगों को नौकरियां मिल पाई थी वहीं दूसरी सरकार में 2014 से 2023 तक 1,14,200 लोगों को नौकरियां मिलीं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुछ जिलों में बच्चों को कोचिंग देकर उनकी मदद भी की गई और इसके कारण 287 छात्र पास भी हुए।
हरियाणा सरकार ने 15 ऐसे नए स्कूल बनाए जो उन्नत विषय पढ़ाते हैं। अब इन स्कूलों की अधिक छात्र लेने की लिमिट भी बढ़ा दी है। हरियाणा सरकार की योजनाओं के तहत सरकार उन युवाओं को पैसा भी दे रही है जो नौकरी से रहित हैं। ऐसे लोगा जिन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली है, उनको हर महीने 3,000 रुपये, हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर लेने वाले विद्यार्थियों को हर महीने 900 रुपये मिल सकते हैं और अगर किसी ने मिडिल स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली है तो उनको कुछ काम करने के लिए 6000 रुपये मिल सकते हैं। Haryana News
यह भी पढ़ें:– एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान
Haryana News: बीपीएल परिवारों को हरियाणा सरकार दे रही है 80 हजार रुपये, बस आपके पास होने चाहिए ये दस्तावेज
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। हरियाणा में सरकार बीपीएल परिवार (BPL Family) को मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी पहले यह योजना केवल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों को सहायता के तौर पर 50 हजार दिए जाते थे। अब सरकार ने इस योजना को प्रत्येक गरीब परिवार के लिए लागू की है। और आर्थिक सहायता राशि के दायरे को बढ़ाकर 50 हजार से 80 हजार रुपए कर दिया है।
आवेदन करने में इन शर्तों को करें ध्यान इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करता को हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए, उसका नाम बीपीएल सूची में होना चाहिए जाति प्रमाण पत्र, आवेदन करता का घर कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए। आवेदन करने में आवश्यक कागजात  परिवार पहचान पत्र, बीपीएल राशन (BPL Family) कार्ड नंबर, राशन पत्रिका, एसी, बीसी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर, घर के साथ फोटो, बिजली का बिल, हाउस रजिस्ट्री, पानी का बिल, मकान की मरम्मत पर अनुमानित खर्च का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जल्दी करें आवेदन फॉर्म भरने का काम जारी है।
यह भी पढ़ें:–अफीम की सप्लाई देने आया बाड़मेर का युवक गिरफ्तार
बीपीएल कार्ड धारकों के लिए बिजली बिल स्लैब खत्म
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणाएं | BPL Ration Card
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पहले परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले लोगों का अगर 12 हजार रुपये बिजली बिल आता था तो उन्हें बीपीएल कार्ड (BPL Ration Card) में लाभ नहीं मिलता था। अब इसके लिए बिजली बिल की बाध्यता को खत्म करने हुए इस स्लैब को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों भी आगे से सरसों का तेल देने की घोषणा की।
इस योजना के तहत सभी बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card) धारकों को प्रतिमाह 2 लीटर सरसों का तेल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में काम ज्यादा हुआ है और खर्चा कम। उन्होंने कहा कि हम गलत काम नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र किया और कहा कि अब हमारी सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि हमने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आमजन के हित में अपने सरोकार को निभाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस में इन्फोर्समेंट को बढ़ाया है।
महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से 11 प्रतिशत की गई है और आगे 15 प्रतिशत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मिशन स्वावलंबन से आगे बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। युवाओं के हित में हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ विदुर पेंशन और तीन लाख से कम आय वाले 45 वर्ष से अधिक के अविवाहितों के लिए पेंशन की शुरूआत की है। फोरेन कारपोरेशन विभाग बनाया है और युवाओं का पहला बैच भी विदेश भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें होती थी लेकिन हमने इसे 1900 कर दिया है और जल्द ही इसे 3100 करेंगे।
स्वच्छता के कार्य को जन-जन का अभियान बनाना होगा | BPL Ration Card
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता की सेवा पखवाड़े का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद में किया। यहां उन्होंने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छता का कार्य स्वच्छताकर्मियों पर छोड़ने की बजाय जन-जन का अभियान बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अपने आवास, परिसर के साथ-साथ अपने गली मोहल्ले व गांव की स्वच्छता के लिए सामूहिक रूप से अभियान चलाने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को शहर के सेक्टर-9 में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। BPL Ration Card
यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूलों का समय बदला
नए राशनकार्ड के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे फरियादी
लक्ष्य पूरा होने के चलते कई माह से लॉक है रसद आपूर्ति विभाग का पोर्टल
राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में दिलचस्पी नही दिखा रहे नगर व ब्लॉक के अफसर | Kairana News
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोग नए राशन कार्ड बनवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। लक्ष्य पूरा होने के चलते खाद्य आपूर्ति विभाग का पोर्टल पिछले कई माह से लॉक है। एसडीएम कार्यालय से रिमाइंडर जारी होने के बावजूद अधिकारी राशन कार्डों के सत्यापन में दिलचस्पी नही दिखा रहे है। Kairana News
आपूर्ति विभाग पात्र उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ दिलाने की कवायद में जुटा हुआ है। इसी के तहत राशन कार्ड धारकों के सत्यापन का कार्य चल रहा है, ताकि उनके पात्र अथवा अपात्र होने की जानकारी हो सके। लेकिन अफसरों की उदासीनता के चलते सत्यापन का कार्य अधर में लटका हुआ है। राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य पूर्ण न होने की वजह से पात्र उपभोक्ता सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री से वंचित है। लक्ष्य पूरा होने के चलते खाद्य विभाग के पोर्टल पर पिछले कई माह से लॉक लगा हुआ है।
मुफलिसी में जीवन व्यतीत कर रहे लोग नए राशन कार्ड न बन पाने की वजह से अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके है। लेकिन राशन कार्डों के सत्यापन कार्यों में लगे अधिकारियों का ह्रदय नही पसीज रहा। सत्यापन कार्य को पूर्ण करने के लिए एसडीएम कार्यालय से भी कई बार रिमाइंडर जारी किया जा चुका है, लेकिन अफसरों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।
तहसील क्षेत्र में बने हुए है 81,251 राशन कार्ड | Kairana News
शासनादेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र में आबादी के सापेक्ष 64.56 फीसदी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 76.59 फीसदी पात्र लोगो के राशन कार्ड बनाए जा सकते है। कैराना तहसील क्षेत्र में वर्तमान समय में कुल 81,251 राशन कार्ड चल रहे हैं। इनमें कैराना नगरीय क्षेत्र में 13,719 व ग्रामीण क्षेत्र में 32,396 राशन कार्ड बने हुए है, जबकि कांधला नगरीय क्षेत्र में यह आंकड़ा 6,193 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 28,943 है। सत्यापन के कार्य में गति मिलने पर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करके विभाग द्वारा पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
इन्होंने कहा
‘नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया था, जिसमें नगर क्षेत्र से कुछ अपात्र राशन कार्ड धारकों के नाम निकलकर आये है। ईओ एवं बीडीओ को राशन कार्डों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा जाएगा।’-स्वप्निल कुमार यादव, एसडीएम कैराना। Kairana News
यह भी पढ़ें:– ‘तीसरी आंख की जद में होगा कैराना क्षेत्र का नगर-देहात’
बीपीएल कार्ड व फैमिली आईडी पर आया बड़ा अपडेट
बीपीएल कार्ड व फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को सरकार करे दूर: गर्ग
लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। लाडवा के वार्ड 15 में रविवार को वार्ड की महिलाओं व लोगों ने स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग (Sandeep Garg) से नए सर्वे के अनुसार उनके बीपीएल कार्ड कटने के कारण मुलाकात की। वार्ड वासी संदीप कुमार, संगीता, सीता, रजनी, वंशिका, पर्मिला, सुनहरी, बेबी, रजनी, रेखा, काजल, रमा, सोनी शर्मा, रामकुमार, पवन, राजेश, रमेश चालिया व बलवंत राय आदि ने संदीप गर्ग से गुहार लगाई कि सरकार के द्वारा कटे गए उनके बीपीएल राशन कार्ड दोबारा बनवाए जाए। Family id News
वहीं समाजसेवी संदीप गर्ग ने महिलाओं व लोगों से मुलाकात कर कहा कि जिन भी लोगों के बीपीएल राशन कार्ड से नाम कट गए हैं या फैमिली आईडी में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो गई है, उसे तुरंत प्रभाव से सरकार को दूर करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को अपनी जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी इस प्रकार की गड़बड़ी राशन कार्ड आदि में करवाई गई है उसकी तुरंत प्रभाव से सर्वे करवाकर सभी के ठीक करवाने चाहिए ताकि हल्के की जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। मौके पर भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
यह भी पढ़ें:– नशों के खिलाफ किसानों ने संभाला मोर्चा, गांवों में मार्च निकाल कर रहे जागरूक
कांग्रेस राज में कोठियों वालों के बने बीपीएल कार्ड : मनोहर
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
चन्द्रयान-3 की सफलता पर भी हुई चर्चा | Haryana Assembly
महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में पढ़े गए शोक प्रस्ताव
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) के तीन दिवसीय मानसून सत्र का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले सदन में पिछले सत्र की अवधि से इस अवधि के अंतराल में मृत्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। Haryana Assembly
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन भी किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम् योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं।
सत्र की शुरूआत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में हुई अनियमितताओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे। वे विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित मुद्दे का उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
नैना चौटाला ने उठाया ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा
बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से पूछा कि वर्ष 2018 से पहले सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन धारकों को बिजली के कनेक्शन जारी न करने के कारण क्या है नैना चौटाला ने कहा कि हमारा इलाका डार्क जोन में है। भूजल स्तर 400 फीट तक पहुंच चुका है। हमारे इलाके में सोलर ट्यूबवेल से काम नहीं चलेगा। इस लिए हमारे इलाके में बिजली कनेक्शन दिए जाएं। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार सोलर कनेक्शन ही मिल सकते हैं। Haryana Assembly
डिप्टी सीएम दुष्यंत हुए नाराज
दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिए बात रखते हुए कहा कि एक प्रस्ताव में 5 से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते, लेकिन यहां 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं सवालों के जवाब देते जा रहा हूँ। हमारे लिए कोई रूल नहीं है क्या दुष्यंत चौटाला ने कहा सम्बंधित मंत्री यानि मुझे इस प्रस्ताव को कन्वर्जन करने की अनुमति नहीं ली गई है।
कांग्रेस के तीन विधायकों के मॉशन रिजेक्ट
सदन में कांग्रेस के तीन विधायकों ने मॉशन दिया था, लेकिन स्पीकर ने रिजेक्ट कर दिए। विधायक बीबी बत्रा ने स्पीकर से मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि आप बहस से क्यों इंकार कर रहे हैं। इस दौरान सदन में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या भी कांग्रेस सदस्यों ने उठाई। सीएम ने पीपीपी पर जवाब देते हुए कहा कि इसी सेशन में सारे नियम लागू कर दिए जाएंगे। पीपीपी के रूल्स ले डाउन कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गाड़ियों-कोठियों वालों के राशन कार्ड काटे गए हैं, जो भी समस्याएं हैं उनको ठीक करेंगे। हमने 12:50 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं। Haryana Assembly
यह भी पढ़ें:– केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ड्राइवरों को बांटी पोर्टेबल वाटर प्यूरी टंकिया
खुद का घर है नहीं, फिर भी बिजली के चार मीटर दिखाकर बीपीएल सूची से किया बाहर
दो बच्चों की सिंगल पेरैंट है महिला कविता | Family ID
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पूरी दुनिया में उसके नाम पर कोई प्लॉट, मकान, दुकान नहीं है, फिर भी उसके नाम पर बिजली के चार मीटर दिखाकर उसे बीपीएल कार्ड (BPL Ration Card) सूची  से बाहर कर दिया गया। अब पीड़िता यह सफाई देती घूम रही है कि उसका बीपीएल गलत तरीके से काटा गया है। फिर से बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए वह कभी बिजली विभाग तो कभी बीपीएल कार्ड से संबंधित विभाग में चक्कर काटने को मजबूर है। ये किसी एक के साथ नहीं, बल्कि और भी कई लोगों के साथ हुआ है। Family ID
सिंगल पेरैंट कविता के एक बेटा, एक बेटी हैं। अपनी गरीबी से संबंधित सभी सरकारी नियम और शर्तों को पूरा करते हुए उन्होंने अपना बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। सभी दस्तावेजों की जांच आदि के बाद करीब एक साल पहले उनका बीपीएल कार्ड बन गया। अब एकाएक उनको बीपीएल की सूची से बाहर कर दिया गया है। जब उन्होंने संबंधित विभाग में जाकर इसका कारण पूछा तो वे जवाब सुनकर खुद अचंभित रह गई। उन्हें विभाग के कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि उनके नाम से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के चार मीटर लगे हुए हैं।
पीड़ित कविता ने सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस बारे में ट्वीट किया है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग से उन्हें कॉल आई। विभाग की ओर से कहा गया कि उनके स्तर पर कोई गलती नहीं हुई है। इसके लिए वे परिवार पहचान पत्र कार्यालय से संपर्क करें। जब वे परिवार पहचान पत्र कार्यालय गई तो पता चला कि उनके नाम से बिजली के चार मीटर हैं। गत सप्ताह वे कादीपुर बिजली कार्यालय में एसडीओ विपिन यादव से मिलीं। उन्होंने पंकज नाम के कर्मचारी से मिलने को कहा। Family ID
उन्होंने कहा कि आज ही चारों मीटर रिकॉर्ड से हटा देंगे, लेकिन अब तक उनके नाम पर चार मीटर ही रिकॉर्ड में दर्ज हैं। कविता की तरह ही एक अन्य महिला को भी बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया। सरोज नाम की महिला नई बस्ती की रहने वाली है। वह भी अति गरीब महिला है। उसके नाम पर एसडीओ ने जी-24 मारुति के क्षेत्र में बिजली मीटर दर्शाया गया है, जबकि वह नई बस्ती में रहती है। Family ID
यह भी पढ़ें:– ट्राइडेंट ने बदली कॉपियर की पैकेजिंग, ‘माई चॉइस’ स्टेशनरी उत्पाद किए लॉन्च