Cricket News - Sach Kahoon Hindi

India vs Afghanistan T20: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का हो रहा आगाज, जानें-कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मैच?
India vs Afghanistan T20: नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क/एजेंसी)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आगामी एशियन गेम्स 2026 को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज में अपनी रणनीति, खिलाड़ियों के संयोजन और टीम संतुलन को परखना चाहेंगी।

सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है और इसके तीनों मुकाबले दिल्ली में ही आयोजित किए जाएंगे। भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 प्रारूप में दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया

नई टी20 साइकिल में भारतीय टीम का सफर पूरी तरह एकतरफा नहीं रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के विरुद्ध भारतीय खिलाड़ियों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए वापसी के संकेत दिए। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

भारतीय स्क्वॉड में अनुभव और युवा जोश का अच्छा संतुलन नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी एवं प्रमुख खिलाड़ी टीम की उम्मीदों का केंद्र होंगे। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी। उन्होंने हाल में इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

अफगानिस्तान के पास मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी

अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी। टीम में टी20 क्रिकेट के कई अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज की आक्रामक बल्लेबाजी, राशिद खान की स्पिन गेंदबाजी और मोहम्मद नबी का अनुभव अफगान टीम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ी भी भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुकाबलों के जरिए दोनों टीमें अपने खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में आजमाने के साथ-साथ प्लेइंग कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगी।

पहला टी20 कब और कहां?

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

टीवी और ऑनलाइन कहां देख सकेंगे?

भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट के माध्यम से देखी जा सकेगी।

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

Indian Cricket Team: लंबा ब्रेक नहीं झेल पाते मोहम्मद सिराज, बोले- मेरी लय बिगड़ जाती है
नई दिल्ली। Indian Cricket Team: क्रिकेट में लगातार बढ़ते वर्कलोड के बीच खिलाड़ियों को आराम देने पर काफी जोर दिया जा रहा है। BCCI समेत दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की राय इस मामले में थोड़ी अलग है। जहां कई तेज गेंदबाज लंबे ब्रेक का इंतजार करते हैं, वहीं सिराज का कहना है कि ज्यादा लंबा आराम उनकी गेंदबाजी की लय बिगाड़ देता है।

लंबे ब्रेक से बिगड़ी गेंदबाजी की लय

हाल ही में मोहम्मद सिराज दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेलते नजर आए। इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सिराज को सिर्फ एक विकेट मिला और उन्होंने काफी रन भी खर्च किए।

मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी की गति को लेकर भी चर्चा हुई। अब सिराज ने अपनी लय और स्पीड में आई गिरावट के पीछे लंबे ब्रेक को एक बड़ी वजह बताया है।

'मैं पूरी तरह लय वाला गेंदबाज हूं'

दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद सिराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी गेंदबाजी में लय का बहुत बड़ा महत्व है और लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने पर उनके रनअप का तालमेल प्रभावित होता है।

सिराज के मुताबिक, जब रनअप सही तरीके से सेट नहीं होता तो गेंदबाजी की लय टूट जाती है और इसका असर उनकी गति पर भी पड़ता है। उन्होंने श्रीलंका का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां उनका रनअप असंबद्ध महसूस हो रहा था। कुछ स्ट्राइड छोटे और कुछ ज्यादा लंबे होने के कारण उनका तालमेल बिगड़ गया, जिसका असर गेंद की स्पीड पर पड़ा।

'मेरी बॉडी ज्यादा लंबा ब्रेक नहीं संभाल पाती'

सिराज ने यह भी कहा कि हर गेंदबाज की बॉडी अलग होती है और हर खिलाड़ी लंबे ब्रेक को अलग तरह से संभालता है। उनके मुताबिक, उनकी बॉडी ज्यादा लंबे ब्रेक के साथ सहज नहीं है।

उन्होंने कहा कि छोटा ब्रेक उनके लिए ठीक रहता है, लेकिन अपने करीब 10 साल के करियर में उन्होंने कभी लगातार दो महीने का ब्रेक नहीं लिया। यही वजह है कि लंबे आराम के बाद उन्हें अपनी गेंदबाजी की लय दोबारा हासिल करने में मुश्किल महसूस होती है।

तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेल चुके हैं सिराज

मोहम्मद सिराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं और टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। उनके नाम अब तक 48 टेस्ट, 50 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट की 90 पारियों में सिराज ने 144 विकेट हासिल किए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन 9/190 रहा है। वनडे की 49 पारियों में उन्होंने 76 विकेट चटकाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/21 है। वहीं, 17 टी20 इंटरनेशनल पारियों में सिराज के नाम 17 विकेट हैं।

सिराज के बयान से साफ है कि उनके लिए नियमित क्रिकेट और गेंदबाजी की लय बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में उनकी नजर अपनी पुरानी रफ्तार और लय हासिल करने पर होगी।

Cricket News: मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम का ऐलान, पडिक्कल कप्तान; हार्दिक पांड्या की वापसी
Cricket News: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम की घोषणा कर दी है। मल्टी-डे मुकाबलों में टीम की अगुवाई देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि वनडे सीरीज की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।

भारत-ए को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले और तीन वनडे मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। वनडे टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट में सफल होने पर निर्भर करेगा। मल्टी-डे मुकाबलों के लिए घोषित टीम में साई सुदर्शन को जगह मिली है। चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब उनकी टीम में वापसी हुई है।

इसके अलावा अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद को भी टीम में शामिल किया गया है। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भी टीम में स्थान दिया गया है।

मल्टी-डे टीम में शम्स मुलानी और तनुष कोटियान स्पिन विभाग को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे और नचिकेत भुटे जैसे खिलाड़ियों पर होगी। आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले प्रफुल्ल हिंगे पर भी नजरें रहेंगी। एन जगदीशन और कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

वनडे टीम में हार्दिक पांड्या को जगह

वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम में साई सुदर्शन और प्रियांश आर्या को भी शामिल किया गया है। मध्यक्रम में रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र और नमन धीर अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वनडे टीम में हार्दिक पांड्या की मौजूदगी से भारत-ए को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी। हालांकि, सीरीज में उनकी भागीदारी फिटनेस टेस्ट के परिणाम पर निर्भर रहेगी। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला मल्टी-डे मुकाबला 22 सितंबर से खेला जाएगा। दूसरा मल्टी-डे मैच 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा। दूसरा वनडे 9 अक्टूबर और तीसरा तथा अंतिम मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत-ए मल्टी-डे टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे और वी. वैश्य।

भारत-ए वनडे टीम

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर।

Indian Team News: रोहित पर उम्र में गड़बड़ी के कारण बड़ी कार्रवाई, लगा दो साल का बैन
Rohit Yadav Ban: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम से जुड़े लेग-स्पिनर रोहित यादव मुश्किल में फंस गए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) की जांच में उनके जन्म और उम्र से संबंधित दस्तावेजों में असंगतियां सामने आने के बाद उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के चलते वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। Indian Team News

रोहित यादव जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 पुरुष टीम में शामिल थे। उन्होंने यूथ टेस्ट मुकाबले में प्रभावी गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह मिली थी। अब सीएबी की कार्रवाई के बाद उनका नाम इन टीमों से हटा दिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमें इस महीने के अंत में राजकोट और अहमदाबाद में पांच वनडे तथा दो बहुदिवसीय मुकाबले खेलने वाली हैं।

जन्म प्रमाण पत्रों में अलग-अलग वर्ष दर्ज

सीएबी की जांच के दौरान रोहित यादव से संबंधित दस्तावेजों में जन्मतिथि को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आई। जांच में कथित तौर पर तीन अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र मिले, जिनमें जन्म वर्ष 2006, 2007 और 2009 दर्ज था। इसके अलावा वर्ष 2014 से 2021 के बीच उनके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी में भी कई बदलाव किए जाने की बात सामने आई है।

अलग-अलग दस्तावेजों में दर्ज विवरण के कारण उनकी वास्तविक उम्र को लेकर करीब 27 महीने का अंतर सामने आया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि सीएबी से जानकारी मिलने के बाद रोहित को संबंधित टीमों से हटा दिया गया है। उनकी जगह किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, इस बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।

65 खिलाड़ियों पर सीएबी की कार्रवाई

उम्र और दस्तावेजों में अनियमितताओं से जुड़े मामलों में सीएबी ने व्यापक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कुल 65 खिलाड़ियों को 2026-27 और 2027-28 के घरेलू सत्रों में पंजीकरण अथवा स्थानांतरण से रोक दिया गया है। इस सूची में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज रवि कुमार का नाम भी शामिल है।

रवि कुमार ने 2022 अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार विकेट लेकर भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सीएबी की जांच में उनके उम्र संबंधी दस्तावेजों में करीब 45 महीने का अंतर पाए जाने की बात सामने आई है। इसके परिणामस्वरूप 2021-22 से 2025-26 तक जूनियर और आयु-वर्ग की प्रतियोगिताओं में उनके रिकॉर्ड को अमान्य माना जाएगा।

बंगाल की ओर से तीन प्रथम श्रेणी और दो लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विशाल भट्टी भी उम्र से संबंधित अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की जद में आए हैं। सीएबी की इस कार्रवाई ने आयु सत्यापन और खिलाड़ियों के दस्तावेजों की विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। संघ की ओर से ऐसे मामलों में रिकॉर्ड की जांच के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। Indian Team News

अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट के लिए हनुमानगढ़ टीम का चयन ट्रायल 26 अगस्त को
हनुमानगढ़। राज्य स्तरीय अंडर-16 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए 26 अगस्त को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से 26 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से जिला क्लब क्रिकेट मैदान, जंक्शन में ट्रायल रखा गया है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। Hanumangarh News

जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल हनुमानगढ़ जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच होना आवश्यक है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां भी लानी होंगी।

खिलाड़ियों को जो दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, उनमें खिलाड़ी और पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र अथवा वैध पासपोर्ट, खिलाड़ी, माता और पिता के आधार कार्ड, खिलाड़ी के आधार कार्ड पर फोटो 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद की, राशन कार्ड, पिछले तीन वर्षों की शैक्षणिक अंक तालिकाएं, हाल ही में खिंचवाई गई दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो शामिल है। संघ के अनुसार ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित सफेद क्रिकेट किट पहनकर आना अनिवार्य रहेगा।

खिलाड़ियों को सुबह 7.30 बजे निर्धारित स्थल पर समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। चयन समिति की ओर से प्रदर्शन और निर्धारित पात्रता के आधार पर चयनित टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला क्रिकेट संघ ने जिले के प्रतिभाशाली अंडर-16 खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने का आह्वान किया है। Hanumangarh News

Cricket News: अंपायर को बचने का नहीं मिला मौका! तेज गेंद लगते ही मैदान पर मचा हड़कंप, अंपायर ICU में भर्ती
Cricket News:  दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के एक मुकाबले के दौरान मैदान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार गेंद सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगी। गेंद इतनी तेजी से आई कि अंपायर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद अंपायर धर्मेश भारद्वाज को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ICU में रखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हादसे का पूरा दृश्य देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों की चिंता साफ नजर आती है।

बचने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला समय | Cricket News

यह घटना ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नई दिल्ली टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रन चेज के दौरान हुई। पारी के 18वें ओवर में बल्लेबाज ने स्पिनर मीना की गेंद पर जोरदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे अंपायर धर्मेश भारद्वाज की दिशा में तेजी से गई। अंपायर ने गेंद से बचने की कोशिश की, लेकिन गेंद की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उन्हें प्रतिक्रिया देने का पर्याप्त समय नहीं मिला और गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी। गेंद लगते ही मैदान पर मौजूद खिलाड़ी तुरंत अंपायर की तरफ दौड़े। बल्लेबाज भी इस घटना से बेहद परेशान नजर आया और वीडियो में उसे अपना सिर पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

मैच में दूसरी बार लगी गेंद

कॉमेंट्री के दौरान बताया गया कि धर्मेश भारद्वाज के साथ इस मुकाबले में गेंद लगने की यह दूसरी घटना थी। पहली बार के बाद भी वह अंपायरिंग कर रहे थे, लेकिन दूसरी बार गेंद सीधे मुंह पर लगने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। हालांकि, दिल्ली प्रीमियर लीग की ओर से अंपायर की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

वायरल हो रहा हादसे का वीडियो

अंपायर को गेंद लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बल्लेबाज का शॉट सीधे अंपायर की ओर जाता है और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिलता।

इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बल्लेबाजों के शॉट अब बेहद तेज गति से आते हैं और अंपायर कई बार गेंद की सीधी लाइन में खड़े होते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

36 रन से जीती ईस्ट दिल्ली राइडर्स

मैच की बात करें तो ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने नई दिल्ली टाइगर्स को 36 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नई दिल्ली टाइगर्स की टीम 19.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 36 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लगातार छह हार के बाद मिली जीत

ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए यह जीत काफी अहम रही, क्योंकि टीम इससे पहले लगातार छह मुकाबले हार चुकी थी। टीम का एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा भी रहा था। इस जीत के बाद टीम के सात मैचों में एक जीत के साथ 3 अंक हो गए हैं। हालांकि, टूर्नामेंट में आगे क्वालीफाई करने की राह अभी भी टीम के लिए काफी मुश्किल दिखाई दे रही है। फिलहाल मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा अंपायर धर्मेश भारद्वाज के साथ हुए हादसे को लेकर है। क्रिकेट प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर रचा इतिहास, 23 साल बाद दी ऑस्ट्रेलिया को मात
Bangladesh vs Australia Test: डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचते हुए मेजबान टीम को डार्विन टेस्ट में 9 विकेट से मात दे दी। करीब 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश की यह कंगारुओं के खिलाफ उनकी जमीन पर पहली टेस्ट जीत है। इस शानदार सफलता के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। Australia vs Bangladesh

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 284 रन बनाए, जिससे बांग्लादेश के सामने जीत के लिए केवल 57 रन का लक्ष्य था। बांग्लादेश ने बिना ज्यादा परेशानी के 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शादमान इस्लाम 25 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोमिनुल हक ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली। पहली पारी में शतक लगाने वाले तंजिद हसन दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके।

कैमरन ग्रीन ने अकेले संभाला मोर्चा

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन ने शानदार संघर्ष किया। पांचवें नंबर पर उतरे ग्रीन ने 201 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 104 रन बनाए। वह टीम के नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। ग्रीन के अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 284 रन तक पहुंच सकी और बांग्लादेश को कुल 57 रन का लक्ष्य मिला।

बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट झटके, जबकि हसन महमूद ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 198 रन पर सिमट गई थी। जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाकर 228 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। यही बढ़त मुकाबले में निर्णायक साबित हुई। Australia vs Bangladesh

तंजिद हसन ने रचा खास रिकॉर्ड

बांग्लादेश की पहली पारी में तंजिद हसन ने शानदार शतक लगाया था। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का पहला टेस्ट शतक बताया गया है। उनके अलावा बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने पहली पारी में छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। मैच में कुल नौ विकेट हासिल करने वाले हसन महमूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत ने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है और अब उसकी नजर सीरीज को जीत के साथ समाप्त करने पर होगी। Australia vs Bangladesh

Cricket News: बीसीसीआई व क्रिकेट के धुरंधरों ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
Independence Day 2026: नई दिल्ली। देश अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश के हर वर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई और पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर लिखा, "हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।" Cricket News

भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है। शनिवार से ही गाले में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई है। टेस्ट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने गाले में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया।

आईसीसी अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, "किसी देश की असली ताकत सिर्फ उसकी जीत में नहीं, बल्कि उन मूल्यों में होती है जो उसके लोगों को एक साथ लाते हैं। सभी को गर्व और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "उनका बलिदान। हमारी आजादी। हमारी जिम्मेदारी। भारत, जय हिंद।" सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

बीसीसीआई क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के निदेशक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम आजादी की भावना का जश्न मनाएं। उन लोगों के बलिदान का सम्मान करें जिन्होंने हमें आजादी दी, और एक मजबूत, ज्यादा एकजुट और आगे बढ़ने वाला भारत बनाने में अपना योगदान देते रहें। जय हिंद।

पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।" पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने पिता की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व बल्लेबाज ने देश के जवानों की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी पहचान। 80 साल की आजादी, अनगिनत कुर्बानियां। 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।"

Punjab Cricket News: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का रोमांच 30 अगस्त से, सीएम भगवंत मान ने की खिलाड़ियों संग मुलाकात
Sher-e-Punjab T20 League: नई दिल्ली। पंजाब में क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया रोमांच शुरू होने वाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का पहला संस्करण 30 अगस्त से खेला जाएगा। प्रतियोगिता से पहले 9 अगस्त को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लीग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। Punjab Cricket News

मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए पंजाब में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई। मुलाकात के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नजर आए। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने देश को लंबे समय से बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और पंजाब को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिले।

छह शहरों की टीमें लेंगी हिस्सा

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी मैदान में उतरेंगी। इनमें अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना और मोहाली की टीमें शामिल हैं। लीग के सभी मुकाबले 30 अगस्त से 13 सितंबर के बीच मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 27 मैच खेले जाएंगे। Punjab Cricket News

टूर्नामेंट के लिए 9 अगस्त को होने वाली नीलामी में करीब 250 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें से लगभग 120 खिलाड़ियों पर छह फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। प्रत्येक टीम अपने दल में अधिकतम 20 खिलाड़ी रख सकेगी। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स दिया गया है। लीग में पंजाब से ताल्लुक रखने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी नजर आएंगे।

अर्शदीप, अभिषेक और शुभमन गिल पर रहेंगी निगाहें

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में भारतीय क्रिकेट के कई चर्चित चेहरे खेलते दिखाई दे सकते हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और भारतीय टेस्ट एवं वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के नाम प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से लीग को दर्शकों के बीच खास आकर्षण मिलने की उम्मीद है। Punjab Cricket News

लीग का आयोजन राउंड रॉबिन प्रारूप में किया जाएगा। शुरुआती चरण में टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले करेंगी। इसके बाद प्रतियोगिता नॉकआउट चरण में पहुंचेगी, जहां खिताब के लिए निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे। पंजाब की इस नई टी20 प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अवसर देना और राज्य में क्रिकेट के प्रति युवाओं की रुचि को और मजबूत करना है।

Entertainment News: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंधी
Charlie Chauhan-Ramandeep Singh's wedding: मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री चार्ली चौहान भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कई दिनों से दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे थे। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। रमनदीप और चार्ली ने गुरुद्वारे में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। निजी समारोह में दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व टेलीविजन जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। शादी में अर्शदीप सिंह समेत कई क्रिकेटर भी नजर आए। Entertainment News

अभिनेत्री चार्ली चौहान ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। एक तरफ चार्ली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जबकि रमनदीप ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। अभिनेत्री चार्ली चौहान के पोस्ट करने से पहले शादी की तस्वीरें कई समय दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि, अभिनेत्री ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए पोस्ट की। अभिनेत्री ने लिखा, "एक-दूसरे से प्यार करने, साथ आगे बढ़ने, हंसने और सपने देखने के 8 खूबसूरत साल और अब, एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बितानी है। शुक्रगुजार हूं।"

समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दीं। कुंवर अमरजीत सिंह ने भी बधाई देने के साथ-साथ कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "बधाई दो, चौहान साहब, आपके लिए इसे सच होते देखना बहुत ही खूबसूरत नजारा है, जिसके लिए बहुत-बहुत खुशी है। नजर न लगे ढेर सारी बधाईयां।" इसी के साथ ही, अभिनेत्री माही विज ने भी चार्ली चौहान को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बधाई दी। Entertainment News

चार्ली चौहान जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और कई हिट शोज 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर', 'कैसी ये यारियां' का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत एमटीवी रोडीज सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर की थीं और नच बलिए में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जहां उनके डांस पार्टनर कुंवर अमर थे।

उन्होंने 'ये है आशिकी 4' में इनारा का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। रमनदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है। Entertainment News

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की CM धामी से गुहार! धामी ने दिया जवाब
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर लगाई गई गुहार का जवाब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है। मुख्यमंत्री ने पंत की तारीफ करते हुए उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि विकेटकीपर बल्लेबाज की हरसंभव मदद की जाएगी।  Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पंत की गुहार का जवाब देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।"

दरअसल, पंत ने अपने एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद करने की गुहार लगाई थी। पंत ने अपने ट्वीट में लिखा, "हेलो, पुष्कर सिंह धामी सर। आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि जमीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ-सुथरी जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।" Uttarakhand News

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "इसके अलावा, एक जमीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था। सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार रहेगा।"

"इंटरनेशनल स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर जमीन खरीदना चाहता हूं ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूं।" Uttarakhand News

SL W vs PAK W: श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
दांबुला। Sri Lanka Women vs Pakistan Women: गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद संजना कविंदी (46) और कप्तान चामरी अटापट्टू (40) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 14 गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 17.4 ओवरों में चार विकेट पर 178 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपना नाम कर लिया। श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी (पांच) रन का विकेट गवां दिया।

इसके बाद संजना कविंदी और चामरी अटापट्टू की जोड़ी ने तेजी के साथ रन बनाते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान छठें ओवर में कप्तान चामरी अटाटपट्टू 15 गेंदों में (40) को उम्म-ए-हानी ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर में आयशा जफर ने संजना कविंदी 24 गेंदों में (46) रन का शिकार कर लिया। विश्मी गुणारत्ने (31) रन बनाकर आउट हुई। हर्षिता समरविक्रमा ने 22 गेंदों में (नाबाद 37) रन बनाये। कविशा दिलहारी ने आठ गेंदों में (नाबाद 14) रनों की पारी खेली। हर्षिता ने विजयी चौका लगाया। श्रीलंका ने 12 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती है।

इससे पहले आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। कप्तान मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों को चामुंडी प्रबोध ने आउट किया। मुनीबा अली ने (45) और शवाल जुल्फिकार ने (48) रनों की पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तानी पारी लड़खड़ती हुई नजर आई। इमान नसीर (21), आयशा जफर (आठ) और सायरा जबीन (16) रन बनाकर आउट हुई। एमान फातिमा ने (नाबाद 30) रन बनाये। श्रीलंका की ओर से चामुंडी प्रबोध ने दो विकेट लिये। सुगंधा कुमार, चामरी अटापट्टू और कविशा दिलहारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

SL W vs PAK W: श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त