Kapurthala News - Sach Kahoon Hindi

पंजाब में पाक जासूसी नेटवर्क का खुलासा, कपूरथला से दो आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला (एजेंसी)। Kapurthala News: पंजाब की कपूरथला पुलिस ने एक ऐसे जासूसी गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है, जो भारत से जुड़ी अहम जानकारियों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ साझा करते थे। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस ने यह कार्रवाई अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर की है। साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को चिन्हित कर अब उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस पूरे मामले में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस गिरोह में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, सिम-आधारित कनेक्टिविटी वाला एक सीसीटीवी उपकरण सभी संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए थे, जिसके जरिए यह सभी संवेदनशील जानकारी जुटाकर उसे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भेजा जा रहा था। इस काम को करने के लिए बाकायदा एक गिरोह बनाया गया था, जिमसें कई लोग शामिल किए गए थे।

साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि हम राज्य में शांति स्थापित करने और जासूसी नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम राज्य में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, जिससे हमारे राज्य की शांति के लिए खतरा पैदा हो।

इससे पहले, जालंधर से भी एक ऐसे ही गिरोह का मामला प्रकाश में आया था, जो सैन्य गतिविधियों को कैमरे में कैद करके उसे मोबाइल ऐप्स के जरिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भेजा करते थे। जालंधर पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसका इसके पीछे मकसद क्या था? पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी।

Drone: कपूरथला की आधुनिक जेल के सुरक्षा टावर के पास गिरा ड्रोन
जेल परिसर में संदिग्ध हलचल से बढ़ी चिंता, पैकेट से मिली प्रतिबंधित वस्तुएं

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज, ड्रोन की फोरेंसिक जांच जारी

कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: पंजाब में कपूरथला की आधुनिक जेल के सुरक्षा टावर के पास एक ड्रोन गिरा हुआ पाया गया। इस घटना ने मानवरहित हवाई उपकरणों के जरिए जेलों में प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के प्रयासों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। बुधवार रात नियमित गश्त के दौरान जेल कर्मचारियों ने सुभानपुर रोड स्थित थेह कंझला के जेल परिसर में संदिग्ध हलचल और तेज आवाज सुनी। रात में तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन अंधेरे के कारण कोई बरामदगी नहीं हो सकी।

अगली सुबह बैरक संख्या 3 के पास सुरक्षा टावर संख्या 9 के पीछे एक भूरे रंग का ‘मिनी 255’ मॉडल ड्रोन मिला। उस पर टेप से चिपका एक सीलबंद पैकेट था। जांच में तंबाकू के दो पैकेट, सिगरेट के चार पैकेट (मार्लबोरो गोल्ड एडवांस सहित अन्य ब्रांड), रोलिंग पेपर का एक पैकेट और पांच लाइटर बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने बताया कि बरामद वस्तुओं को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। कोतवाली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ड्रोन को उसकी उत्पत्ति और संचालन नियंत्रण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच हेतु भेजा गया है। Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– Murder Case: दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार

भू-जल संरक्षण के लिए 31 मई 2026 तक स्थापित होंगे रिचार्ज सिस्टम: पंचाल
कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: पंजाब के कपूरथला जिले में भू-जल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने ठोस कदम उठाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। जिले में 31 मई 2026 तक रिचार्ज सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण किया जाएगा और पानी के अपव्यय को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में जिला उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने मंगलवार को जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गांव स्तर पर फीजिबिलिटी मैप यानी संभावना नक्शे तैयार किए गए हैं, ताकि सही और प्रभावी स्थानों पर रिचार्ज सिस्टम लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि नडाला और बेगोवाल जैसे कस्बों के लिए विशेष योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं, जिससे वहां भू-जल स्तर में सुधार लाया जा सके। उपायुक्त ने केंद्रीय भू-जल बोर्ड की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कपूरथला जिले में भू-जल की स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है। Kapurthala News

नई सरकारी हिदायतों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि अब मनरेगा फंड का 65 प्रतिशत हिस्सा जल संरक्षण और पुनर्भरण से जुड़ी संरचनाएं बनाने पर खर्च किया जाएगा। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि सभी जिले 31 मई 2026 तक रिचार्ज सिस्टम तैयार कर लेंगे, जिससे भू-जल स्तर को स्थिर करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:– Operation Prahar: पंजाब में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, 72 घंटें में गैंगस्टरवाद के खात्मे का दावा

कपूरथला के उपभोक्ता फोरम ने डीटीडीसी पर लगाया 15 हजार जुर्माना
महिला का पार्सल समय पर डिलीवर नहीं किया

कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: पंजाब में कपूरथला जिला उपभोक्ता फोरम ने मंगलवार को एक महिला ग्राहक को सही सेवाएं न देने के लिए डीटीडीसी कूरियर सर्विसेज पर 15,000 रुपये का जुमार्ना लगाया है। महिला का पार्सल समय पर डिलीवर नहीं किया गया और आखिर में उसे वापस कर दिया गया। फोरम ने कूरियर कंपनी को सर्विस में कमी का दोषी पाया। फोरम में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, रिया अरोड़ा आर्टिफिशियल नाखून बनाने का बिजनेस करती हैं और कूरियर सर्विस के जरिए ग्राहकों को अपने उत्पाद की आपूर्ति करती हैं। Kapurthala News

सत्रह मई, 2024 को, उन्होंने जालंधर में डिलीवरी के लिए एक पार्सल तैयार किया। अगले दिन, उन्होंने कमालिया खालसा हाई स्कूल बिल्डिंग में मौजूद डीटीडीसी कार्यालय में पार्सल बुक किया और सर्विस के लिए 70 रुपये का भुगतान किया, जिसकी उन्हें रसीद मिली। कई दिन बीत जाने के बाद भी, पार्सल जालंधर के बताये गये पते पर डिलीवर नहीं हुआ। अरोड़ा ने कई बार कूरियर कंपनी से संपर्क किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बाद में, कंपनी के प्रबंधक ने उनसे कूरियर भेजने के लिए गये पैसे के साथ पार्सल लेने को कहा। जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने देरी का कारण डिलीवरी बॉय की बीमारी बताया।

इस स्थिति से परेशान होकर, अरोड़ा ने पार्सल दूसरी कूरियर सर्विस से भेज दिया, जिससे उनके बिजनेस और कस्टमर दोनों को परेशानी हुई। अरोड़ा ने एडवोकेट मुकुल अरोड़ा के जरिए कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करायी। सुनवाई के बाद, फोरम, जिसमें प्रधान राजेश भाटिया और सदस्य रजिता सरीन और कंवर जसवंत सिंह शामिल थे, ने यह नतीजा निकाला कि डीटीडीसी ठीक से कूरियर सर्विस देने में नाकाम रही है। इसने कंपनी को शिकायत करने वाली को मानसिक और शारीरिक परेशानी के लिए 10 हजार और मुकदमे के खर्च के लिए पांच हजार रुपये, कुल 15,000 देने का निर्देश दिया।  Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: गुरु तेग बहादुर 350वें बलिदान दिवस पर PM मोदी ने डाक टिकट और विशेष सिक्का लांच किया

मुख्य आरोपी सुखा गिरफ्तार, पांच अन्य सदस्यों की पहचान
हमले के 18 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब के फगवाड़ा के निकट ईस्टवुड गांव में हुए सशस्त्र हमले के 18 दिन बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखा को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान तलहन गांव निवासी के रूप में हुई है। फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक माधवी शर्मा ने रविवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पहले ही तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसके अलावा कम से कम पांच अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है। नामजद आरोपियों में सहभा, रक्षत, करतारपुर, नीरज और राज वर्मा शामिल हैं, जिन पर हमले में प्रत्यक्ष भूमिका निभाने का संदेह है। पुलिस जांच के अनुसार, सुखा पहले ईस्टवुड गांव के एक आइसक्रीम पार्लर में काम करता था। सहकर्मियों से बार-बार विवाद और कथित उत्पीड़न के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 14 अक्टूबर की शाम को सुखा कथित तौर पर लाठी-डंडों और एक बंदूक से लैस अपने पांच-छह साथियों के साथ सुरक्षा चौकी पर लौटा। Phagwara News

पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने एक लंबे बालों वाले युवक को गोली चलाते देखा। गोली गार्ड संदीप कुमार की जेब में रखे मोबाइल फोन से टकराई, जिससे वह फट गया और संदीप को जलने के साथ-साथ गोली भी लगी। गोली अंतत: उसकी जांघ में जा धंसी, जिससे उसके कई महत्वपूर्ण अंग बाल-बाल बच गए। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), धारा 34 (साझा इरादा) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान, 150 वाहनों के चालान

डीसी ने किया पराली के उचित निपटान का आह्वान
कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: पंजाब के कपूरथला जिले में पराली को आग लगाने के बजाय खेतों में ही मिलाकर निपटाने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कृषि, सहकारिता और पुलिस की संयुक्त टीमों ने हॉटस्पॉट गांवों का दौरा कर किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया। उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने सोमवार को पिछले सीजन में तीन या उससे अधिक पराली जलाने के मामलों वाले 27 गांवों का दौरा कर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने के आदेश दिये थे। इसी के तहत एसडीएम कपूरथला मेजर इरविन कौर, भुलत्थ के एसडीएम डैवी गोयल और सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम अलका कालिया ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।

भुलत्थ सब डिवीजन के गांवों खस्सण, मंड रायपुर, चक, नंगल लुबाना, बेगोवाल और करनैल गंज में एसडीएम डैवी गोयल के नेतृत्व में किसानों के साथ बातचीत की गयी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन-सीटू और एक्स-सीटू गतिविधियों के तहत पराली का निपटान खेतों में ही करें या फिर बेलर के माध्यम से गठान बनाकर खेतों से हटाने की व्यवस्था करें। इसके अलावा, कपूरथला सब डिवीजन के गांवों में एसडीएम मेजर इरविन कौर के नेतृत्व में किसानों तक पहुंच बनायी गई। उन्होंने शाहपुर डोगरा, मिट्ठड़ा, परवेज नगर, देसल, फजलाबाद, पड़्डे, रंधावा और भवानीपुर में किसानों से कहा कि वे कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर दी गयी, मशीनरी के साथ पराली का निपटान खेतों में ही करें, जिससे न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि मिट्टी की सेहत को भी नुकसान नहीं होगा। Kapurthala News

इस अवसर पर कृषि अधिकारी डॉ. बलकार सिंह भी उनके साथ थे। इसके अतिरिक्त, सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन के गांवों में एसडीएम अलका कालिया के नेतृत्व में गांव मोखे, जैनपुर, तरफ बहिबल बहादर, शेरपुर डोगरा और नूरोवाल में किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। कृषि विकास अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह ने किसानों को सब्सिडी पर दी गयी मशीनरी जैसे स्ट्रॉ रीपर, बेलर, मल्चर आदि के उचित उपयोग की जानकारी दी।

Kapurthala: बेकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान
कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Kapurthala: कोटकपूरा के रेलवे रोड पर आधी रात के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण एक बेकरी की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने दुकान के शटर तोड़कर कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। जानकारी के मुताबिक रेलवे रोड स्थित ‘हिमालया बेकरी’ चलाने वाले भूपिन्द्र कुमार अपने परिवार सहित दुकान के ऊपर ही रहते हैं और दुकान को अंदर से शटर लगाकर बंद करते हैं। Kapurthala

आधी रात के बाद करीब ढाई बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख पीसीआर और चौकीदार ने दुकान मालिक को जगाया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस मामले में बात करते हुए दुकान मालिक भूपिन्द्र कुमार ने बताया कि इस घटना से उनका लगभग 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की मेहनत के कारण ही आग पर काबू पाया जा सका और और बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। Kapurthala

यह भी पढ़ें:– PRTC Bus Accident जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Nangal News: ब्यास नदी में उफान से सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का संकट गहराया
धान की फसल डूबी, 20 से अधिक गांव जलमग्न, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

राहत व बचाव कार्य जारी

कपूरथला/नंगल (सच कहूँ न्यूज)। Nangal News: ब्यास नदी में जलस्तर 1.16 लाख क्यूसेक पर स्थिर बने रहने से सुल्तानपुरलोधी क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। मंड इलाकों में करीब 25 से 30 हजार एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। जल निकासी विभाग के एसडीओ खुशविंदर सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 20 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं और स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समाजसेवी बलबीर सिंह सीचेवाल के अनुयायियों ने अहलीकलां गांव के पास अग्रिम बांध को बचाने हेतु एक हजार रेत की बोरियां डालीं।

किसान बलविंदर सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी लगभग 150 एकड़ फसल बचाई गई, जिसके लिए उन्होंने संत सीचेवाल का आभार जताया। वहीं राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें राहत और मुआवजे का आश्वासन दिया। संत सीचेवाल और हरभजन सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

तत्काल फॉगिंग करवाने के निर्देश | Kapurthala News

उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए तत्काल फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एसडीआरएफ के सहयोग से दवाइयों की आपूर्ति और जागरूकता अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। पशु चिकित्सा और सूखे चारे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मार्कफेड से अतिरिक्त चारा खरीदने के निर्देश भी जारी किए गए। राहत शिविरों में पेयजल, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के आदेश प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने की योजना

भाखड़ा ब्यास प्रबंधक बोर्ड (बीबीएमबी) ने भाखड़ा बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर, जल विनियमन ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे से बांध के गेट क्रमश: एक, दो और तीन फुट तक खोले गए। सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 1665.06 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी सामान्य क्षमता 1680 फीट है। अधिकारियों को सुरक्षित और सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तटबंध पूरी तरह सुरक्षित

कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि धुसी बांध सहित सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। एक्सईएन ड्रेनेज सरताज सिंह ने कहा कि खिजरपुर में अग्रिम मोर्चे को मजबूत करने के लिए पत्थर के कैरेट और 20,000 रेत की बोरियां सुरक्षित रखी गई हैं। जल निकासी विभाग की ओर से रातभर गश्त जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 01822-231990 का उपयोग करने की अपील की है। Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– PRTC Bus Accident जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत

ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर एसडीआरएफ ने बचाव, राहत अभियान चलाया
कपूरथला (ब्यूरो)। Kapurthala News: पंजाब में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों के गांवों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया। जिला प्रशासन ने प्रारंभिक चेतावनियों पर कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ इकाइयों को पहले ही अलर्ट पर रखा था ताकि स्थिति बिगड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। Kapurthala News

पायुक्त अमित कुमार पंचाल ने वीरवार को बताया कि इंस्पेक्टर दीपक के नेतृत्व में बचाव दल प्रशासन के साथ मिलकर फंसे हुए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। बचाव कार्यों के अलावा, प्रभावित घरों तक नावों के जरिए सूखा राशन, पशुओं के लिए चारा और पेयजल पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त ने संवेदनशील इलाकों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे जान-माल के किसी भी नुकसान से बचने के लिए तुरंत निर्धारित राहत शिविरों में चले जाएं। इस बीच, बाढ़ प्रभावित गांवों संगरा, रामपुर गौरा, बाऊपुर जदीद और भेड़ कदीम में घरों तक सीधे राशन पहुंचाने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। Kapurthala News

पांचाल के अनुसार, राशन वितरण घरेलू जरूरतों के अनुसार किया जा रहा है, और अतिरिक्त उपायुक्त (ज) नवनीत कौर बल्ल स्वयं इस कार्य की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद परिवार तक राशन पहुंचाने के लिए पंचायत सचिवों को तैनात किया गया है, जबकि सुल्तानपुर लोधी के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को इस प्रक्रिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राहत सामग्री के कुशल वितरण के लिए एसडीआरएफ की सहायता का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राशन किट तैयार करने में लगाया है, जबकि दवाइयां और अन्य आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें:– नगर परिषद ने सफाई से संबंधित शिकायत के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर: गुलजार मलिक

Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर चन्नी की टिप्पणी पर भाजपा का आया बड़ा बयान
फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एस आर लद्धड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कड़ी निंदा की है। लद्धड़ ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में चन्नी की टिप्पणियों को ह्यबेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाकह्ण बताया और कहा, ‘ऐसे समय में जब हमारे बहादुर सैनिक आतंकवाद का मुकाबला कर रहे हैं और सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं, एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान पर संदेह करना राष्ट्र के साथ विश्वासघात से कम नहीं है। Kapurthala News

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा नियंत्रण रेखा के पार की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को व्यापक रूप से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एक साहसिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह स्ट्राइक देश के लिए एक ‘गर्व का क्षण’ था और उन्होंने उनकी वैधता को कम करने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों पर सवाल उठाकर चन्नी ने न केवल हमारे जवानों का अपमान किया है, बल्कि भारत के दुश्मनों का हौसला भी बढ़ाया है। Kapurthala News

भाजपा नेता ने चन्नी पर राजनीतिक दबाव में पीछे हटने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि जनता के विश्वास और मनोबल को नुकसान पहले ही हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘इस तरह के गैरजिम्मेदार और राष्ट्रविरोधी बयान कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दशार्ते हैं, जो बार-बार संकट के समय देश के साथ खड़े होने में विफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Rashtriya Bal Puraskar: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित

कपूरथला में टैक्सी ड्राइवर के पास मिली एक किलो हेरोइन
पुलिस को देखकर कार मोड़कर भागा, पीछा कर दबोचा | Kapurthala News

90 हजार ड्रग मनी बरामद, 12वीं पास है आरोपी

कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: कपूरथला पुलिस ने नशा तस्करी मामले में टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1 किलो हेरोइन और 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी पुलिस को देखकर कार मोड़कर भाने लगा था, जिसे पुलिस ने पीछा करके दबोच लिया। Kapurthala News

एसएसपी गौरव तूरा के मुताबिक, आरोपी की पहचान अमनोलप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो जालंधर के जमशेर इलाके का रहने वाला है। पुलिस टीम जब ढिलवां के पास गश्त कर रही थी, तब आरोपी इनोवा कार में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने गाड़ी को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया, जिससे पुलिस को शक हुआ और पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि 12वीं पास है और टैक्सी ड्राइवर की आड़ में नशे का कारोबार करता था और अमृतसर से नशे की खेप लेकर आ रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी जालंधर में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने थाना ढिलवां में मामला दर्ज करके अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– जन-धन योजना के नाम पर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के दो आरोपी काबू

चिकित्सा व पैरा-मेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहा फगवाड़ा का सिविल अस्पताल
मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ के 119 में से 61 पद खाली

फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब सरकार के राज्य के सिविल अस्पतालों में बेहतरीन चिकित्सा बुनियादी ढांचे और मरीजों को पूरी तरह से मुफ्त लैब टेस्ट और दवाइयां देने के लंबे दावों के बावजूद, 140 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल फगवाड़ा सहित 30 बिस्तरों वाले जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र पिछले दो वर्षों से चिकित्सा और पैरा-मेडिकल स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। सिविल अस्पताल का दौरा करने के दौरान पाया गया कि 140 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में चिकित्सा, पैरा-मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। Kapurthala News

यह देखा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ स्थित 140 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल फगवाड़ा में कोई रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, त्वचा विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, इलेक्ट्रीशियन, साइकिल स्टैंड ठेकेदार, धोबी, कैंटीन, प्लंबर नहीं है और अस्पताल स्टाफ के अलावा मरीजों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि निगम शहर के 140 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल का ‘ब्लड बैंक’ भी पिछले दो सालों से बंद पड़ा है। संपर्क करने पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. परमिन्द्र कौर ने माना कि नर्सों के कुल 24 स्वीकृत पदों में से 12 पद रिक्त पड़े हैं। Kapurthala News

वहीं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) ने बताया कि डायलिसिस यूनिट वार्ड में एक स्टाफ नर्स की तैनाती है, इमरजेंसी विंग में तीन नर्स की तैनाती है, इसलिए सभी वार्डों में केवल आठ स्टाफ नर्स ही उपलब्ध हैं। एसएमओ ने कहा कि अस्पताल में सुचारू रूप से काम करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नर्सों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा है।

वहीं एसएमओ ने भी माना कि 140 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल फगवाड़ा में कुल स्वीकृत 31 पदों में से मेडिकल अफसरों के 14 पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित नागरिक अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को बार-बार लिखा है। Kapurthala News

सिविल अस्पताल के नेत्र विभाग में ग्लूकोमा रोगियों की आंखों का दबाव जांचने के लिए कोई ‘टोनोमीटर’ नहीं है। नेत्र सर्जन ने कहा कि उन्होंने सक्षम अधिकारियों के समक्ष पहले ही अपनी आवश्यकताएं प्रस्तुत कर दी हैं। कुल मिलाकर यह पाया गया कि सिविल अस्पताल में कुल स्वीकृत 119 पदों में से मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ के 61 पद रिक्त पड़े हैं। एसएमओ ने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 450 मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– School Holidays: आठवीं तक के स्कूलों में कल अवकाश