powercom - Sach Kahoon Hindi

Powercom: पावरकॉम के दो अधिकारी किडनैप, फर्जी एसटीएफ अफसर बनकर 7.20 लाख रुपये की फिरौती वसूली
48 घंटे में दाखां पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, दो फरार

मुल्लांपुर दाखां (सच कहूँ/सुरिंदर शर्मा)। Mullanpur Dakha News: लुधियाना जिले के दाखां कस्बे में पीएसपीसीएल के दो अधिकारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एसटीएफ और विजिलेंस अधिकारी बताकर अधिकारियों को डराया और जान से मारने की धमकी देकर 7.20 लाख रुपये की जबरन वसूली की। दाखां पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।

15 अक्टूबर को एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग फैक्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन लेने के बहाने जेई परमिंदर सिंह के आसपास मंडरा रहे थे। 13 अक्टूबर को राजवीर नामक व्यक्ति ने कनेक्शन संबंधी जानकारी ली। उसी दिन दोपहर में एक्सईएन रवि कुमार चोपड़ा के सरकारी मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें बाहर बुलाया गया। जब वे कार्यालय पहुंचे तो एक्सईएन मौजूद नहीं थे, लेकिन दो अज्ञात व्यक्ति वहां बैठे थे। उनमें से एक ने खुद को एसटीएफ इंस्पेक्टर गगन बताया और विजिलेंस रेड का हवाला देकर उन्हें डराया।

आरोपियों ने एसडीओ और जेई को कमरे में बंद कर धमकाया कि एक्सईएन ने दो लाख की रिश्वत मांगी है, जिसमें एक लाख एसडीओ को देना है। उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं और विभाग से सस्पेंड करवा देंगे। इसके बाद दोनों अधिकारियों को कार में बंधक बनाकर लुधियाना ले जाया गया और जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से संपर्क करवा कर 7.20 लाख रुपये की जबरन वसूली की गई। आरोपी पाम कोर्ट होटल के पास कार में बैठकर फरार हो गए।

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि एसएचओ हमराज सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर उर्फ अमन राजपूत (असली नाम अमनदीप सिंह, निवासी फ्लैट नंबर 01, रंजीत नगर, पटियाला) और विनय अरोड़ा (पुत्र सुरिंदर अरोड़ा, निवासी किला चौक, पटियाला) शामिल हैं। अन्य दो आरोपी गगनदीप उर्फ गुरविंदर गिल (पुत्र सिकंदर सिंह, निवासी झिल्ल, थाना त्रिपड़ी, पटियाला) और ब्रह्मप्रीत सिंह (पुत्र गुरिंदर सिंह, निवासी मकान नंबर 30/189, सफाबादी गेट, पटियाला) की पहचान हो चुकी है।

बरामद हुई गाड़ियाँ, मोबाइल फोन और मीडिया कार्ड | Mullanpur Dakha News

गिरफ्तार आरोपियों से दो इनोवा गाड़ियाँ, दो मोबाइल फोन और दो मीडिया कार्ड बरामद किए गए हैं। अमनदीप सिंह और विनय अरोड़ा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज किया है। पीएसपीसीएल दाखा के एक्सईएन रवि कुमार चोपड़ा ने पत्रकार से बातचीत में कहा कि जिला जगराओं के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और सब-डिवीजन दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा सहित पूरी पुलिस टीम बधाई की पात्र है, जिन्होंने 48 घंटे में केस को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:– राजनाथ और योगी ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी

टैक्नीकल सर्विस यूनियन द्वारा पावरकॉम के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन
पूरा वेतन देने की मांग को लेकर की नारेबाजी | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। टैक्नीकल सर्विस यूनियन मंडल अबोहर के सदस्यों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर पावरकॉम (Powercom) के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। ये सभी कर्मचारी उन्हें पूरा वेतन देने की मांग कर रहे थे। रोष प्रदर्शन के दौरान सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि कॉर्पोरेशन की प्रबंधन द्वारा जत्थेबंदी को मीटिंग के मसले के हल करने का विश्वास दिलाया गया लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि सीआए 295/19 द्वारा भर्ती कर्मचारियों को पूरी तनख्वाहें नहीं दी जा रहीं। Abohar News

विभाग द्वारा डिसमिस किए जा रहे कर्मचारी बहाल नहीं किए जा रहे जबकि हजारों पोस्टें खाली पड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय कमेटी के फैसले अनुसार 10 जुलाई से 31 जुलाई तक विधायकों ओर आप हल्का इंचार्जों के माध्यम से बिजली मंत्री को मांगपत्र भेजे जाएंगें। अगर फिर भी उनकी मांगें पूरी न हुई तो बिजली मंत्री के निवास के समक्ष पंजाब स्तर का धरना लगाया जाएगा। इस मौके पर इकबाल सिंह, नरिन्द्र बहल, जगतार सिंह, कॉमरेड ओम प्रकाश, शिवचरण, सुखजिंदर सिंह, जतिन्द्र कमार, विजय कुमार, जरनैल सिंह व सुरेश सिंह आद मौजूद थे। Abohar News

यह भी पढ़ें:– प्रशासन ठप करने पहुंचे किसान तो प्रशासन ने ताला लगाकर बंद किए दरवाजे

Electricity rate in Punjab: पंजाब में आज से बिजली हुई महंगी, बढ़ी दरों का खर्च उठाएगी सरकार
सच कहूँ/अश्वनी चावला

चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के होते ही पंजाब में बिजली (Electricity rate in Punjab) महंगी हो गई है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इनके अनुसार पंजाब में 16 मई से बिजली दरें महंगी होंगी। हालांकि सीएम bhagwant mann (Aam Aadmi Party) ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का खर्चा सरकार वहन करेगी, आम लोगों पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा।

आम जनता को झटका | Electricity rate in Punjab

नए टैरिफ के अनुसार, 2 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट के लिए दर 3.49 रुपए से बढ़ाकर 4.19 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। इसके साथ ही फिक्स चार्ज भी 35 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 101 से 300 यूनिट तक दर 5.84 रुपए से बढ़ाकर 6.64 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक यूनिट के लिए 7.30 रुपए से बढ़ाकर 7.75 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।

7.75 रुपए प्रति यूनिट होगी | Electricity rate in Punjab

इसी प्रकार 2 से 7 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए पहले 100 यूनिट तक दर 3.74 रुपए की जगह अब 4.44 रुपए होगी। 100 से 300 तक 5.84 रुपए के बजाय 6.64 रुपए प्रति यूनिट, 300 से अधिक के लिए 7.30 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 60 से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 7 से 50 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें अब पहले 100 यूनिट 4.64 रुपए की जगह 5.34 रुपए प्रति यूनिट, 100 से 300 के लिए 6.50 रुपए की जगह 7.15 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक के लिए 7.50 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट होगी। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 95 से बढ़ाकर 110 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं।

वहीं 50 से 100 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए शुल्क 6.43 रुपए की बजाय 6.75 रुपए प्रति यूनिट होंगे। इस श्रेणी के लिए फिक्स चार्ज 115 से बढ़ाकर 130 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं। 100 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए 6.63 की जगह अब 6.96 रुपए प्रति किलोवाट दर होगी और फिक्स चार्ज 125 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं।

जालंधर चुनावों के बाद पहली सौगात: वडिंÞग | Electricity rate in Punjab

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वडिंÞग ने बिजली की दरों में किए गए वृद्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जालंधर चुनावों की जीत के बाद पंजाबियों को सरकार ने पहली सौगात दी है। बिजली के बिलों में यह वृद्धि किया जाना निंदनीय है और सरकार द्वारा पाया गया बोझ है, जिसे तुरंत वापिस लेना चाहिए।

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक 17 को जालंधर में | Electricity rate in Punjab

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक 17 मई को जांलधर सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ वादे के मुताबिक सरकार की अगली कैबिनेट की बैठक बुधवार, 17 मई सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस जालंधर में होगी, जिसमें जालंधर सहित पंजाब के कई विकास कार्यों की स्वीकृति सहित पुराने लंबित मुद्दों को हल करने पर विचार किया जाएगा और तत्काल निर्णय लिया जाएगा।