Wrestlers Protest - Sach Kahoon Hindi

साक्षी मलिक ने कर दिया बहुत बड़ा खुलासा
बबीता फोगाट ने धरना देने के लिए कहा: साक्षी

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण और रेसलर्स विवाद में अब (Wrestlers Protest) पहलवान साक्षी मलिक ने एक नया दावा किया। साक्षी मलिक ने कहा कि हमें धरना देने के लिए भाजपा नेता बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने कहा था। इन दोनों नेताओं ने उन्हें कहा था कि बृजभूषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाओ। यही नहीं, जंतर-मंतर पर धरने की परमिशन भी बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने ही दिलाई थी। साक्षी ने परमिशन लेटर भी दिखाया।

क्या है मामला | (Wrestlers Protest)

यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि बृजभूषण सिंह के समर्थन में 19 लोगों के बयान आए है। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता को जांच के लिए कुश्ती संघ के कार्यालय ले गई, वहां भी छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले। इसके अलावा पीड़िता द्वारा 5 फोटोग्राफ और एक पेन ड्राइव भी पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस की ओर से आरोप साबित होने की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। Wrestlers Protest

पहलवानों के केस वापस करने की सिफारिश

28 मई को संसद मार्च के दौरान पहलवानों और उनके समर्थकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। जिसके चलते अब दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को उन मामलों को खारिज करने का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 188, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उधर, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में पेश चार्जशीट को लेकर पहलवानों ने शुक्रवार को 4 बैठकें कीं।

यह भी पढ़ें:– बीच-बचाव करने पहुंचे युवक का फोड़ डाला सर, हालत नाज़ुक मेरठ रेफर

Brij Bhushan Case: पहलवानों को झटका, बृजभूषण को क्लीन चिट, दिल्ली पुलिस ने बताई ये वजह
बृजभूषण के खिलाफ पॉस्को रद्द करने की रिपोर्ट दाखिल

Wrestlers Harassment Case: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) के तहत दर्ज मामले को रद्द करने की रिपोर्ट दाखिल की। दिल्ली पुलिस ने संबंधित मामले की जांच के बाद पटियाला हाउस अदालत में यह रिपोर्ट दाखिल की।

इससे पहले केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले सप्ताह पहलवानों से अपने सभी विरोध को वापस लेने का अनुरोध करते हुए आश्वासन दिया था कि पुलिस से 15 जून तक आरोपपत्र दाखिल करने के लिए कहा गया है। वहीं, 6 बालिग महिला पहलवानों का मामला राउज एवेन्यू कोर्ट में दर्ज किया गया। Brij Bhushan Case

दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की है और पीड़िता एवं उसके पिता के बयानों के आधार पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ पॉस्को मामले को रद्द करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने नाबालिग के बयान और जांच के विवरण को शामिल किया और कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर इसे रद्द करने की रिपोर्ट दाखिल की है।

मामले की अगली सुनवाई के लिएचार जुलाई की तिथि मुकर्रर की गयी है। Brij Bhushan Case

Wrestlers Protest: प्रदर्शन को लेकर पहलवान Sakshi Malik का बड़ा ऐलान
सोनीपत (Sonipat)। Wrestlers Protest Khap Mahapanchayat: पहलवानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के बीच पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने शनिवार को कहा कि जब तक मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं जाता वे एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी। सोनीपत में संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने कहा कि कोई नहीं समझ सकता कि पहलवान रोज मानसिक रूप से किस स्थिति से गुजर रहे होते हैं। (Brij Bhushan Sharan Singh)

क्या है मामला

30 वर्षीय पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पहलवानों के लिए भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत में भाग लेने के लिए सोनीपत पहुंचीं साक्षी ने कहा, “हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि यह मानसिक रूप से कितना थका देने वाला है और हम हर रोज किस स्थिति से गुजर रहे हैं।”

“सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है

साक्षी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एशियाड के लिए ट्रायल इसी महीने में होने वाले हैं। विरोध में शामिल लोगों सहित सभी पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने और एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम में अपनी जगह अर्जित करने की आवश्यकता है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक हांग्जो, चीन में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले बुधवार को साक्षी ने बजरंग पूनिया और अन्य लोगों के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके घर पर मुलाकात की थी और कहा था कि सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। “सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। वह कुश्ती से संबंधित हमारे अधिकांश प्रस्तावों पर सहमत हो गई है। अब हम इन प्रस्तावों को किसान संघों, महिला संघों, हमारे वरिष्ठों के सामने रखेंगे।”

पहलवानों के खिलाफ दायर मामले पर आई बड़ी अपडेट
पहलवानों के खिलाफ दायर मामले पर सुनवाई सात जुलाई तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाले पहलवानों के खिलाफ दायर मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सुनवाई आगामी सात जुलाई तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी। (Wrestlers Protest)

क्या है मामला | (Wrestlers Protest)

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने गत 25 मई को आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत नए आवेदन/शिकायत की सुनवाई के बाद सुनवाई की अगली तिथि (एनडीओएच) के लिए संबंधित एसएचओ से कार्रवाई रिपोर्ट पेश किये जाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कार्यवाही के लिए नौ जून की तिथि तय की थी। दिल्ली पुलिस ने आज अदालत के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की और यह कहते हुए मामले को खारिज करने का अनुरोध किया कि शिकायतकतार्ओं

की ओर से पेश वीडियो (Video) में पहलवान नारे लगाते नहीं दिख रहे हैं और अभद्र भाषा का कोई अपराध नहीं बनता है और इसे खारिज करने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने अब मामले की सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि मुकर्रर की है। बम बम महाराज नौहटिया ने पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के खिलाफ सिंह पर कथित रूप से झूठे आरोप लगाने और अभद्र भाषा में लिप्त होने के मामले को लेकर याचिका दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:– Cm Ashok Gehlot: मुख्यमंत्री गहलोत की सौगात, अब तेज रफ्तार में दौड़ेंगे दिव्यांग

Wrestlers Protest Today: पहलवानों को लेकर आई इस वक्त की बड़ी खबर
नई दिल्ली। Wrestlers Protest Today: भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवान सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur) से मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी समय और जगह तय नहीं हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले पहलवानों ने 3 जून यानि शनिवार की रात केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की थी।

रेलवे की नौकरी पर लौटे पहलवान, जारी रहेगा आंदोलन | Wrestlers Protest Today

इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह ‘सत्याग्रह के साथ-साथ’ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी। Wrestlers Protest Today

साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, ‘यह खबर बिलकुल गलत है। इंसाफ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिÞम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए। Wrestlers Protest Today

बजरंग ने ट्वीट किया, ‘आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं। ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। Wrestlers Protest Today

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। Wrestlers Protest Today

प्रताप स्कूल के खिलाड़ी यशिका ने जीता खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के मामले में आई बड़ी अपडेट, बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ (Wrestlers Protest) के निवर्तमान अध्यक्ष और कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज दोनों एफआईआर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के एक दो नहीं बल्कि 10 मामलों का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों ने कहा है कि बृजभूषण ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की। Wrestlers FIR Against Brij Bhushan

जांच रिपोर्ट का मुझे बेसब्री से इंतजार: ब्रजभूषण | Wrestlers Protest

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहलवानो की तरह उन्हे भी दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। नंदनीनगर महाविद्यालय परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये उन्होने कहा कि पहलवानों के आरोपों की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

इस मामले में यदि आरोप सिद्ध हुये तो फांसी पर लटकने को तैयार हूं। वे अपने इस ऐलान पर अभी भी तैयार है। उन्होंने कहा कि पहलवानों द्वारा बार बार मांगे बदली जा रही है। उन्होंने कहा ‘फलाने क्या पंचायत कर रहे है, फलाने क्या कह रहे है,क्या कह रहे है इससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। और न ही कुछ होने वाला है। ब्रजभूषण ने कहा कि पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है जो रिपोर्ट में आयेगा और न्यायालय मुझे जो रास्ता दिखायेगा उसी रास्ते में चलूंगा। मुझसे कोई सवाल न कीजिये जांच रिपोर्ट का इंतजार कीजिये।

इन धाराओं में केस दर्ज | Wrestlers Protest

गौरतलब हैं कि 28 अप्रैल को हुई दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है इन आरोपों में एक से तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

चुनाव नहीं हुए तो निलंबित हो सकता है कुश्ती महासंघ-यूडब्ल्यूडब्ल्यू |

| Wrestlers Protest

विश्व स्तर पर कुश्ती के शासी निकाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने 28 मई को एक विरोध मार्च के दौरान भारत के प्रमुख पहलवानों के हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लंबित चुनाव नहीं हुए तो वह इसे निलंबित कर सकता है।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू कड़े शब्दों में जारी एक बयान में कहा कि वह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा शक्ति के दुरुपयोग और यौन उत्पीड़न पर पहलवानों के विरोध से संबंधित स्थिति को ‘बड़ी चिंता’ के साथ देख रहा था।

बयान में कहा गया है, ‘इन अंतिम दिनों की घटनाएं और भी अधिक चिंताजनक हैं कि पहलवानों को विरोध मार्च शुरू करने के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया।’ यूडब्ल्यूडब्ल्यू पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार और उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता है। वह अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर निराशा व्यक्त करता है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता है।

शासी निकाय ने कहा कि यह पहलवानों से ‘उनकी स्थिति और सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने और उनकी चिंताओं के निष्पक्ष और न्यायपूर्ण समाधान के लिए हमारे समर्थन की पुन: पुष्टि करने के लिए मिलेगा।’

उल्लेखनीय है कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने इस विवाद के कारण इस साल की शुरुआत में एशियाई चैंपियनशिप को दिल्ली से अस्ताना में स्थानांतरित कर दिया था। शासी निकाय ने कहा कि वह डब्ल्यूएफआई के चुनावों के बारे में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और कुश्ती संघ की तदर्थ समिति से जानकारी तलब करेगा।

बयान में कहा गया, “45 दिनों की समय सीमा जो शुरू में इस चुनावी सभा को आयोजित करने के लिए निर्धारित की गई थी, उसका सम्मान किया जाएगा। ऐसा करने में विफल रहने पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू महासंघ को निलंबित कर सकता है, जिससे एथलीटों को (अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में) तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।’

Wrestlers Protest: आरोप साबित हुआ तो खुद फांसी पर लटक जाऊंगा: बृजभूषण
पहलवानों के पास जो सबूत हैं वो कोर्ट में दें बोले डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष

नई दिल्ली (एजेंसी)। ‘सब इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं।’ (Brij Bhushan) अगर मेरे खिलाफ आपके पास कोई सबूत है तो उसे पुलिस को दें। और मेरे पर लगे सबूत साबित हुए तो मैं खुद फांसी पर लटकने के लिए तैयार हूं और लटक जाऊंगा। ये कहना है रेसलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह का। बृजभूषण ये बातें उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

बता दें कि पिछले एक महीने से अधिक (Brij Bhushan) समय से अवार्ड विनिंग पहलवान बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें 29 मई को वहां से जबरन हटाया गया। उसके बाद ये पहलवान मंगलवार को देर शाम हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने यह घोषणा की थी कि, यदि सरकार ने भाजपा सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया तो वो सभी अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल गंगा में बहा देंगे। हरिद्वारा की हर की पौड़ी पर वह शाम को ही पहुंच गए थे। उसके बाद किसान नेता नरेश टिकैत ने उनसे मेडल को गंगा में प्रवाहित न करने की मांग की और उनसे उनके मेडल ले लिए।

ये सब इमोश्नल ड्रामा है | Brij Bhushan

बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने गाना भी गाया। उन्होंने कहा पहलवान क्यों नहीं बताते कि उनके साथ, ‘कहां हुआ, किसके साथ हुआ और कब हुआ। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे पर लगे आरोप साबित हुए तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आपके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत हो तो उसे पुलिस को दें।’

सिंह ने आगे कहा, ‘भगवन मुझसे जरूर कोई बड़ा काम करवाना चाहता है। भगवन राम को भी वनवास नहीं होता तो इतिहास कैसे बनता?’ पहलवानों द्वारा उठाए गए कदम को ड्रामा करार देते हुए उन्होंने कहा, ‘ये सब एक इमोशनल ड्रामा है। ये वही लोग है जो कल तक कुश्ती को भगवान मानते थे।’

मैडल गंगा में बहाने से मुझे फांसी नहीं मिलेगी | Brij Bhushan

बृज भूषण शरण सिंह आगे बोले, ‘4 महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो वो (पहलवान) अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृज भूषण को फांसी नहीं मिलेगी। अगर तुम्हारे पास सबूत है तो न्यायालय को दो और न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे वो स्वीकार है।’

दिल्ली पुलिस ने डिलीट किया टवीट् | Brij Bhushan

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा, अब तक हमें बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। 15 दिनों के भीतर हम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगे। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट हो सकती है। पहलवानों के दावे को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है। थोड़े ही समय बाद ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ट्वीट को डिलीट करते हुए कहा कि, कुछ मीडिया चैनल महिला पहलवानों द्वारा दर्ज मुकद्दमे में पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट दाखिल किए जाने की खबर प्रसारित कर रहे हैं । यह खबर पूरी तरह गलत है। यह केस अभी जांच में है और पूरी तफ्तीश के बाद ही उचित रिपोर्ट न्यायालय में रखी जायेगी।

ऐसा कदम न उठाएं जिससे खिलाड़ियों का नुकसान हो: ठाकुर

पहलवानों का भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो। पहलवानों की मांग पर कमेटी का भी गठन कर दिया गया, जो महासंघ का काम देख रही है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए। उचित यह होगा कि जब तक जांच पूरी ना हो तब तक कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित होंं।’’

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों पर भाजपा नेता ने तोड़ दी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों पर भाजपा नेता ने तोड़ दी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय (Wrestlers Protest) अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मंगलवार को यहां गंगा में अपने पदक विसर्जित करने आये पहलवानों को रोककर उनसे पांच दिन का समय मांगा है। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट रविवार को दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवहार के बाद गंगा में अपने पदक विसर्जित करने के लिये पहुंचे थे। यह पहलवान यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

करीब एक महीने से प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने (Wrestlers Protest) रविवार को नवनिर्मित संसद भवन तक मार्च करने और वहां महिला महापंचायत करने की योजना बनायी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर मार्ग पर ही हिरासत में ले लिया और प्रदर्शन-स्थल से उनके तंबू उखाड़ दिये। टिकैत के पांच दिन की महुलत मांगने के बाद पहलवान गंगा तट से लौट गये। वहीं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान | Wrestlers Protest

वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि किसी खिलाड़ी का नुकसान हो। पहलवानों की मांग पर कमेटी का भी गठन कर दिया गया, जो महासंघ का काम देख रही है। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करना चाहिए। उचित यह होगा कि जब तक जांच पूरी ना हो तब तक कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे खेल और खिलाड़ी प्रभावित होंं। उन्होंने दावा किया कि देश में खेल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा है।

पहलवानों के समर्थन में बोले कुंबले | Wrestlers Protest

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। कुंबले ने ट्वीट किया, “हमारे पहलवानों के साथ 28 मई को हुई बदसलूकी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उचित संवाद से किसी भी बात का समाधान निकाला जा सकता है। जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें:– तंबाकू रोकथाम के लिए प्रचार की कमी

उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित देश के कई नामचीन पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान संसद तक मार्च करने और महिला महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया था। पहलवान हालांकि जंतर-मंतर रोड से आगे नहीं बढ़ सके और पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू उखाड़ दिये।

पहलवानों के साथ पुलिस के बर्ताव पर निराशा व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग के सदस्य अभिनव बिंद्रा, टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर भी ट्वीट कर चुके हैं। Wrestlers Protest

बीजिंग ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज बिंद्रा ने ट्वीट किया था, “ कल रात सो नहीं सका। अपने साथी भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की भयावह तस्वीरों ने (मुझे) विचलित रखा। समय आ गया है कि हम सभी खेल संगठनों में स्वतंत्र सुरक्षा उपाय लागू करें। ” बिंद्रा ने कहा, “हमें सुनिश्चित करना होगा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसका निपटान बेहद संवेदनशीलता और सम्मान के साथ किया जाये। हर एथलीट एक सुरक्षित और सशक्त करने वाले माहौल का हकदार है।” नीरज ने रविवार को पहलवानों के हिरासत में लिये जाने के एक वीडियो पर टिप्पणी की, “यह देखकर बहुत दुख हो रहा है। इससे निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है।”Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: पहलवानों ने Ganga में क्यों नहीं बहाए Medal जानिए?
साक्षी मालिक बोली-जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत करके इन पदकों को हासिल किया था

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Wrestlers Protest ) के खिलाफ धरना देने वाले देश के शीर्ष पहलवानों साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपने पदक गंगा में विसर्जित करने का फैसला मंगलवार को किसान नेता नरेश टिकैत के आग्रह पर टाल दिया। मंगलवार सायं पहलवान मेडल बहाने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही किसान नेता नरेश टिकैत वहां पहुँच गए। पहलवानों से बातचीत करके उन्होंने 5 दिन का समय लिया। टिकैत ने उनसे मेडलों और मोमेंटो वाली पोटली भी ले ली।

इसके बाद सभी खिलाड़ी एक ही गाड़ी में बैठकर वापस हरियाणा लौटे। इससे पहले (Wrestlers Protest ) साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट करीब एक घंटे तक हर की पौड़ी में बैठकर मेडल पकड़े रोते रहे। वहीं गंगा समिति पहलवानों के खिलाफ खड़ी हो गई थी। उनका कहना था कि ये (हर की पौड़ी) पूजा-पाठ की जगह है, राजनीति की नहीं। इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान में कहा कि पहलवान पदकों को पवित्र गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार जाएंगे, इसके बाद इंडिया गेट पर ‘आमरण अनशन’ पर बैठेंगे। साक्षी ने बयान में कहा कि ‘‘पदक हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं। हम इन्हें गंगा में बहाने जा रहे हैं क्योंकि वह गंगा माँ है। इनके गंगा में बहने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।’’

पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की नहीं मिलेगी इजाजत | Wrestlers Protest

नई दिल्ली। पहलवानों को इंडिया गेट पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी, राष्ट्रीय स्मारक प्रदर्शन स्थल नहीं है। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहलवानों को उनके प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थानों का सुझाव दिया जाएगा। पुलिस सूत्र ने कहा कि पहलवानों ने इस तरह के किसी भी अनुरोध के साथ अब तक हमसे संपर्क नहीं किया है। अगर वे प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो उन्हें संबंधित डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को एक लिखित पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद फैसला किया जाएगा।

Hisar Road Accident: बारिश में टकराए ट्रक, क्रूज़र व बाइक, 5 की मौत, महिला गंभीर

Wrestlers Protest LIVE: गंगा में मेडल बहाने निकले पहलवान
ये हमारी आत्मा, इनके बिना जीने का मतलब नहीं

जंतर-मंतर से लौटे अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे पहलवान

नई दिल्ली। Wrestlers Hunger Strike ये हमारे देश के लिए बड़े ही शर्म और दुर्भाग्य (Wrestlers Protest) की बात है कि हमारे देश की बेटियां, अपने ही देश में अपने आप को असहज महसूस करें। वो बेटियां जो हमारे देश का गौरव हैं, वो बेटियां जिन्होंने पूरी जी-जान लगाकर देश के लिए मैडल जीते हैं। आज वही बेटियां उन खून-पीसने की वर्षों की अपनी कमाई को गंगा में बहाने की बात कर रही हैं। इसके लिए वह हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।

देश के कुछ उत्पीड़कों की बदौलत उन्हें अपना देश ही असुरक्षित लग रहा है। देश की वो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ तो देश बेटियों को बचाने, पढ़ाने की बात करता है वहीं दूसरी ओर उनका शोषण करने वाले उत्पीड़कों को बचाकर उन्हें मरने पर मजबूर करता है।

अपने साथ हुई बदसलूकी के कारण भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफए) (Wrestlers Protest) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवान मंगलवार शाम 6 बजे हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करेंगे। ये पहलवान रेसलिंग फेडरेशन (डब्ल्यूएफए) के अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। रविवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद ये जंतर-मंतर से लौट आए हैं।

रेसलर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर डाली अपनी (Wrestlers Protest) पोस्ट में लिखा कि मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। साक्षी ने लिखा- हमने पवित्रता से इन मेडल को हासिल किया था। इन मेडल को पहनाकर तेज सफेदी वाला तंत्र सिर्फ अपना प्रचार करता है। फिर हमारा शोषण करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नहीं लौटाएंगे, क्योंकि उन्होंने हमारी कोई सुध नहीं ली। वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में महारैली बुलाई है। इसमें संत भाग लेंगे। बृजभूषण और संतों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट का फायदा उठाकर इसका दुरूपयोग किया जा रहा है।

साक्षी मलिक की सोशल मीडिया पर डाली हुई पोस्ट…

🙏 pic.twitter.com/wdMCzeADEo

— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) May 30, 2023

यह भी पढ़ें:–महिला के हत्यारोपी हरिबाबा की जमानत अर्जी खारिज

Wrestlers protest: बजरंग पुनिया के इस बयान से मचा तहलका, दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच बढ़ सकता है दंगल
नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के पास (Wrestlers protest) महिला महापंचायत के लिये जा रहे Bajrang Punia, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित अन्य प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में ले लिया। जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे, उस समय करीब दो किलोमीटर दूर स्थित पहलवान विनेश फोगाट और संगीता फोगाट ने संसद की ओर जाने के लिये पुलिस सुरक्षा भेदने की कोशिश की। Wrestlers Protest March

दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया। वहीं इस घटनाक्रम एक पूर्व आईपीएस अफसर ने ऐसा ट्वीट किया जिस पर पहलवान बजरंग पूनिया भड़क गए। पुनिया ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं साथ ही पूर्व अधिकारी को चुनौती भी दे डाली।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी | Wrestlers protest

पहलवानों के ‘महिला सम्मान महापंचायत’ के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। लुटियंस दिल्ली इलाके में रविवार को हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और कई जगहों पर बैरिकेड लगायी गयी थीं। पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नये संसद भवन के पास अपनी ‘महापंचायत’ करेंगे। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नये भवन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पहलवानों को किसी भी ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधि’ में शामिल नहीं होना चाहिए। पहलवानों ने कहा था कि पुलिस का बल प्रयोग उन्हें शांतिपूर्ण मार्च और महापंचायत आयोजित करने से नहीं रोक पाएगा। Wrestlers Protest March

ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है। भाई सामने खड़े हैं, बता कहाँ आना है गोली खाने… क़सम है पीठ नहीं दिखाएँगे, सीने पे खाएँगे तेरी गोली। यो ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो यो भी सही। https://t.co/jgZofGj5QC

— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) May 29, 2023

नीरज, श्रीशंकर ने पहलवानों की दुर्गति पर जताया दुख | Wrestlers protest

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पद विजेता श्रीशंकर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने पर निराशा व्यक्त की है। भाला फेंक एथलीट नीरज ने रविवार को ट्विटर पर पहलवानों के हिरासत में लिये जाने के एक वीडियो पर टिप्पणी की, “यह देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। इससे निपटने का एक बेहतर तरीका होना चाहिये। ” वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बल का प्रयोग करते हुए पहलवानों को हिरासत में ले रही है।

इसी बीच, लंबी कूद एथलीट श्रीशंकर ने पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस के बर्ताव को ‘बर्बर’ करार दिया। श्रीशंकर ने ट्वीट किया, “बेहद बर्बर! हमारे चैंपियन इसके हकदार नहीं थे। ओलंपिक में विजय का सपना देखने वाले एक एथलीट के तौर पर, यह तस्वीर (मेरे मस्तिष्क पर) बहुत गहरे घाव छोड़ेगी।” पहलवानों ने नये संसद भवन तक पदयात्रा करने और ‘महिला महापंचायत’ आयोजित करने की योजना बनायी थी। यह महापंचायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भवन के उद्घाटन के साथ होनी थी। पहलवानों को शुरू में जंतर-मंतर में प्रदर्शन स्थल से निकलने की अनुमति दी गयी लेकिन जैसे वे सुरक्षा बैरिकेड्स से आगे नहीं जा सके। पहलवान जंतर-मंतर रोड से आगे नहीं जा सके और बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक तथा विनेश फोगाट सहित दूसरे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। Wrestlers protest

साक्षी के अकाउंट से उनकी टीम द्वारा किये गये एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से पहलवानों के तंबू भी हटाना शुरू कर दिये थे। उल्लेखनीय है कि देश के कई नामचीन पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है।  Wrestler Protest

नये संसद भवन के उद्घाटन पर हुआ बेटियों का अपमान: कांग्रेस | Wrestler Protest

कांग्रेस ने कहा है कि संसद जनता की आवाज होती है लेकिन जब नये संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो देश के लिए मेडल लाने वाली महिला खिलाड़ियों को संसद के नजदीक सड़कों पर अपमानित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा तथा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहंकार और भाजपा सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की बात करने वाली सरकार ने जिस दिन नये संसद भवन का उद्घाटन किया उसी दिन संसद भवन के करीब अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही महिला पहलवानों को प्रताड़ित करके देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों को अपमानित किया जाता है।

खड़गे ने यहां जारी एक बयान में कहा, “सड़कों पर महिला खिलाड़ियों को तानाशाही के बल से पीटा। भाजपा-आरएसएस के सत्ताधीशों के तीन झूठ अब देश के सामने बे-पर्दा हैं। लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, बेटी बचाओ। याद रहे मोदी जी,लोकतंत्र केवल इमारतों से नहीं,जनता कीआवाज़ से चलता है।”गांधी ने कहा “राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़।”

2000 ka Note: नोट में क्या खोट हुआ…

Delhi Police ने पहलवानों को किया गिरफ्तार, प्रदर्शन स्थल से उखाड़े तंबू
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के पास महिला महापंचायत के लिये जा रहे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित अन्य प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में ले लिया। जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे, उस समय करीब दो किलोमीटर दूर स्थित पहलवान विनेश फोगाट और संगीता फोगाट ने संसद की ओर जाने के लिये पुलिस सुरक्षा भेदने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:– नये संसद भवन को लेकर राष्ट्रपति मूर्मु ने दिया बड़ा बयान

इसी बीच, साक्षी (Sakshi) के अकाउंट से किये गये एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे प्रदर्शनकारी पहलवानों के तंबुओं को उखाड़ना शुरू कर दिया है। एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान एक माह से यहां प्रदर्शन पर बैठे थे। पहलवानों के ‘महिला सम्मान महापंचायत’ के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

लुटियंस दिल्ली इलाके में रविवार को हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और कई जगहों पर बैरिकेड लगायी गयी थीं। पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नये संसद भवन (new parliament building) के पास अपनी ‘महापंचायत’ करेंगे। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नये भवन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पहलवानों को किसी भी ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधि’ में शामिल नहीं होना चाहिए। पहलवानों ने कहा था कि पुलिस का बल प्रयोग उन्हें शांतिपूर्ण मार्च और महापंचायत आयोजित करने से नहीं रोक पाएगा।