Assam News - Sach Kahoon Hindi

Air Force Plane Crash: असम में विमान हादसा, वायुसेना के विमान में लगी आग
Air Force Plane Crash: गुवाहाटी। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग गई। इसके बाद एयरबेस पर इमरजेंसी उपाय शुरू किए गए। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि यह दुर्घटना विमान के लैंड करने के तुरंत बाद हुई। विमान से आग की लपटें और घना धुआं निकलता देखा गया। एयरपोर्ट और भारतीय वायुसेना की इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। विमान को कितना नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई। Plane Crash News

भारतीय वायु सेना ने विमान के दुर्घटना होने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा," आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है।" सोवियत मूल का एएन-32 एक ट्विन-इंजन वाला टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जो दशकों से वायु सेना के लिए एक अहम विमान रहा है, खासकर मुश्किल इलाकों और उत्तर-पूर्व व हिमालयी सीमा के ऊंचे इलाकों में। इस ताजा घटना ने एक बार फिर इस विमान के ऑपरेशनल इतिहास की ओर ध्यान खींचा है।

गौरतलब है कि जून 2019 को 13 लोगों को लेकर वायु सेना का एएन-32 विमान अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया। बड़े पैमाने पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद, विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में मिला और उस पर सवार सभी 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। Plane Crash News

जुलाई 2016 में एक और एएन-32 विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था, जिसमें 29 लोग सवार थे। भारत के सबसे बड़े सर्च ऑपरेशन में से एक के बावजूद विमान का पता सालों तक नहीं चल सका और उस पर सवार सभी लोगों को मृत मान लिया गया। आखिरकार 2024 में विमान से जुड़ा मलबा मिला।

पिछले कुछ सालों में एएन-32 बेड़े के साथ कई और दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिनमें अरुणाचल प्रदेश में क्रैश और मिलिट्री एयरफ़ील्ड पर ऑपरेशनल घटनाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को हुई जोरहाट की घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बचाव, स्थिति का आकलन और जांच का काम जारी है, इसलिए और जानकारी का इंतजार है। Plane Crash News

साबुन के 22 डिब्बों में छिपाकर ले जा रहा था 55 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन, जीआरपीएफ ने दबोचा
सिलचर (एजेंसी)। Silchar News: असम में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे पुलिस बल (जीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। बदरपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान के दौरान जीआरपीएफ ने 55.84 लाख रुपए मूल्य की संदिग्ध हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 279.21 ग्राम बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11:20 बजे जीआरपीएफ की टीम बदरपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित निगरानी और जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके कंधे पर बैकपैक था।

पुलिसकर्मियों को देखकर वह घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, सतर्क जीआरपीएफ जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसके बैग की तलाशी ली गई। जांच के दौरान बैकपैक के अंदर छिपाकर रखे गए साबुन के 22 डिब्बे बरामद हुए। जब इन डिब्बों की जांच की गई तो उनमें संदिग्ध हेरोइन पाई गई।

जीआरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, साबुन के डिब्बों से निकाले गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 279.21 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 55.84 लाख रुपए आंकी गई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय मो. ताजउद्दीन के रूप में हुई है। वह श्रीभूमि जिले के नीलांबाजार थाना क्षेत्र के मालिया गांव का निवासी है और मो. अब्दुल्ला का पुत्र बताया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह बदरपुर निवासी जसीम नामक व्यक्ति के लिए बतौर कैरियर काम कर रहा था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपए मिलने थे। उसने बताया कि वह हेरोइन की इस खेप को बदरपुर से भंगा पहुंचाने वाला था, जहां किसी अन्य व्यक्ति को यह बैग सौंपा जाना था।

जीआरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Assam UCC Bill 2026: हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल, भारी हंगामा
Assam UCC Bill 2026: गुवाहाटी। असम सरकार में मंत्री अरूप बोरा ने सोमवार को राज्य विधानसभा में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी, असम, 2026' बिल पेश किया। इस बिल में राज्य के सभी निवासियों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप को नियंत्रित करने वाले एक ही नागरिक कानूनी ढांचे का प्रस्ताव किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजातियों को उनके संवैधानिक सुरक्षा उपायों की रक्षा के लिए इससे बाहर रखा गया है। Assam News

प्रस्तावित कानून का मकसद धर्म-आधारित कानूनों की जगह एक समान संहिता लाना है, जिसका लक्ष्य सभी समुदायों में लैंगिक न्याय, समानता और कानूनी एकरूपता सुनिश्चित करना है। इस बिल के तहत एक-विवाह को अनिवार्य बना दिया गया है, जबकि शादी की कानूनी उम्र पुरुषों के लिए 21 साल और महिलाओं के लिए 18 साल तय की गई है। साथ ही यह कानून मौजूदा रीति-रिवाजों और समारोहों के अनुसार शादियां करने की अनुमति देकर सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को भी बनाए रखता है। इनमें वैदिक विवाह, अहोम चकलोंग, सप्तपदी, निकाह, पवित्र मिलन और आनंद कारज शामिल हैं।

यह बिल पूरे राज्य में शादियों और तलाकों का पंजीकरण अनिवार्य बनाता है। जोड़ों को शादी की के 60 दिनों के भीतर सब-रजिस्ट्रार के सामने एक विवाह ज्ञापन जमा करना होगा। तलाक के लिए एक समान आधार, जिनमें क्रूरता, परित्याग (छोड़ देना) और आपसी सहमति शामिल हैं, उसको इस कानून में संहिताबद्ध किया गया है। बिल यह भी प्रावधान करता है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की कस्टडी (देखभाल का अधिकार) आमतौर पर मां के पास ही रहेगी।

उत्तराधिकार के मामलों में प्रस्तावित कानून बिना वसीयत के होने वाले उत्तराधिकार के लिए एक लैंगिक-समान विरासत ढांचा पेश करता है, जिसमें पति-पत्नी, बच्चे और माता-पिता को वारिसों की एक ही 'श्रेणी-1' (क्लास-1) में रखा गया है। यह हर वयस्क और मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति को एक लिखित और गवाहों द्वारा प्रमाणित वसीयत बनाने का कानूनी अधिकार भी देता है। यह कानून लिव-इन संबंधों के लिए भी नियम पेश करता है, जिसके तहत एक महीने के भीतर उनका पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। Assam News

ऐसे संबंधों से पैदा हुए बच्चों को वैध माना जाएगा, जबकि छोड़े गए साथी अदालतों के माध्यम से आर्थिक भरण-पोषण की मांग करने के हकदार होंगे। यह बिल नियमों के उल्लंघन के लिए कठोर दंड का प्रावधान करता है। भारतीय न्याय संहिता के तहत, दो-विवाह और बहु-विवाह के लिए सात साल तक की कैद हो सकती है। जबरदस्ती, बल-प्रयोग या तथ्यों को छिपाकर की गई धोखाधड़ी वाली शादियों के लिए भी सात साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

निर्धारित समयसीमा के भीतर शादियों, तलाकों या लिव-इन संबंधों का पंजीकरण न कराने पर जुर्माना लगेगा, जबकि जाली दस्तावेज जमा करने पर कैद और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। प्रस्तावित कानून 'असम मुस्लिम विवाह और तलाक अनिवार्य पंजीकरण अधिनियम, 2024' को भी निरस्त करता है। हालांकि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) के लागू होने से पहले किए गए बहु-विवाह, एक 'सेविंग्स क्लॉज' (सुरक्षा प्रावधान) के तहत कानूनी रूप से संरक्षित रहेंगे। Assam News

असम में अतिक्रमण के खिलाफ तेज अभियान, हिमंता सरमा ने शेयर की कार्रवाई की झलक
गुवाहाटी (एजेंसी)। Guwahati News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुलडोजर कार्रवाई की एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वादे को पूरा करने के लिए पहले से ही जमीन पर काम जारी है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि एनडीए 3.0 असम में अतिक्रमण की गई 1250 वर्ग किलोमीटर से अधिक जमीन को वापस हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस वादे को पूरा करने की दिशा में जमीन पर पहले से ही काम कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि कल के अभियान की कुछ झलकियां।

इससे पहले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने 13 मई को राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने को लेकर बड़ी बात कही थी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार का मुख्य ध्यान असम की पहचान की रक्षा करने के साथ-साथ पूरे राज्य में तेजी से विकास सुनिश्चित करने पर रहेगा। हम हमेशा असम की सुरक्षा और असम के विकास के बारे में सकारात्मक बातें करेंगे। हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि असम के लोग राज्य की सीमाओं के भीतर सुरक्षित रहें और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं की झलक उसके मौजूदा कार्यकाल के दौरान किए गए कामों में साफ दिखाई देगी। आने वाले दिनों में आप हमारे काम को लगातार देखते रहेंगे। हमारा काम खुद अपनी कहानी बयां करेगा। अब सिर्फ बातों का कोई मोल नहीं है। भाषण देने और चुनाव प्रचार करने का समय अब ​​बीत चुका है।

उन्होंने कहा था कि सरकार लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को जमीनी स्तर पर लागू करके पूरा करेंगे। हमारी सरकार सिर्फ बातें करने में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस नतीजे देने में विश्वास रखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब बात असम की सुरक्षा की आएगी, तो उससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चुनावों से पहले हमने जो रुख अपनाया था, वह बिल्कुल भी नहीं बदलेगा और उसी के अनुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Heavy Rain: लगातार बारिश से असम में बढ़ा संकट, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात
गुवाहाटी (एजेंसी)। Heavy Rain News: असम के सिलचर और श्रीभूमि के शहरी इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शुक्रवार को असम के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से बराक घाटी क्षेत्र के कछार जिले के सिलचर के शहरी इलाकों और श्रीभूमि जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

भारी बारिश की वजह से कछार, श्रीभूमि और हैलाकांडी जिलों के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सिलचर शहर की सड़कें पानी में डूब गईं। कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद नालियों के उफान से श्रीभूमि शहर के भी विभिन्न हिस्सों में जलभराव की भी स्थिति हो गई है। श्रीभूमि जिले में बारिश के दौरान कथित तौर पर बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मौत जलभराव वाले इलाके में करंट लगने से हुई है। इस घटना की जांच जारी है।

अगले कुछ घंटों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि असम के कई हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश लाने वाले बादल सक्रिय बने हुए हैं। शुक्रवार को आईएमडी की ओर से जारी बारिश के आंकड़ों से पता चला कि गुवाहाटी और उसके आसपास के इलाकों में भी अच्छी-खासी बारिश हुई है।

गुवाहाटी के रूपनगर में गुरुवार सुबह से अब तक सबसे अधिक 50.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि डाउनटाउन यूनिवर्सिटी इलाके में 21.5 मिमी और गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में 19.5 मिमी बारिश हुई। कामरूप जिले के हाजो में 15.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सुआलकुची में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को आईएमडी की ओर से जारी 'नाउकास्ट' बुलेटिन में कहा गया है कि असम के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश के एक या दो दौर आने की 'बहुत अधिक संभावना' है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य प्रशासन बराक घाटी के जिलों में, विशेष रूप से उन संवेदनशील शहरी इलाकों में, जहां अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा रहता है, स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

Gharial News: वन विभाग की गश्ती टीम नदियों के क्षेत्र में कर रही थी निगरानी, अचानक दिखा दुर्लभ घड़ियाल!
गुवाहाटी। असम की नदी प्रणालियों से लगभग विलुप्त माने जा रहे घड़ियाल की काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पुनः मौजूदगी दर्ज होने से वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में नई आशा का संचार हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसे राज्य की नदी पारिस्थितिकी और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व की निदेशक सोनाली घोष के अनुसार, 26 अप्रैल को बुरापहाड़ रेंज के मैते एंटी-पोचिंग कैंप के निकट एक घड़ियाल को नदी किनारे रेतीले क्षेत्र में धूप सेंकते हुए देखा गया। यह दुर्लभ दृश्य उस समय सामने आया जब वन विभाग की गश्ती टीम डिफोलू और ब्रह्मपुत्र नदियों के संगम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। Gharial News

विशेषज्ञों का मानना है कि नदी संगम और रेतीले तट घड़ियालों के लिए अत्यंत उपयुक्त आवास होते हैं, जहां वे भोजन, विश्राम और प्रजनन जैसी गतिविधियां करते हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दृश्य के बाद आगामी दिनों में भी उसी क्षेत्र में घड़ियाल दिखाई देने की कई घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं के फोटोग्राफिक प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं। हाल ही में 8 मई को एक पर्यटक गाइड ने भी उसी क्षेत्र में घड़ियाल को देखा। असम सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस दुर्लभ दृश्य को वन्यजीव संरक्षण के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। अधिकारियों का कहना है कि यह राज्य के जंगलों, नदियों और आर्द्रभूमियों में लंबे समय से चल रहे संरक्षण प्रयासों की सकारात्मक सफलता का संकेत है।

घड़ियाल एक अत्यंत दुर्लभ जलीय सरीसृप है, जिसकी पहचान उसकी लंबी और पतली थूथन से होती है। यह मुख्य रूप से मछलियों का शिकार करता है और मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, बीते दशकों में घड़ियालों की संख्या में लगभग 98 प्रतिशत तक गिरावट आई है और वर्तमान में विश्व में इनकी प्रजनन योग्य आबादी बेहद सीमित रह गई है। भारत में इनकी प्रमुख उपस्थिति राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, कटारनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य तथा बिहार की गंडक नदी क्षेत्र में दर्ज की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि घड़ियाल किसी भी नदी तंत्र के स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है। इसकी मौजूदगी यह दर्शाती है कि संबंधित नदी क्षेत्र में जैव विविधता और जलीय जीवन अभी भी सुरक्षित है।

काजीरंगा प्रशासन द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ तथा अन्य संरक्षण संस्थाओं के सहयोग से किए गए हालिया सर्वेक्षणों में क्षेत्र में एक अकेली मादा घड़ियाल की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यहां कई प्रकार के जलीय जीव भी पाए गए, जिससे भविष्य में घड़ियाल पुनर्वास परियोजनाओं को बल मिलने की संभावना बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि Kaziranga National Park विश्व प्रसिद्ध एक सींग वाले भारतीय गैंडे सहित अनेक दुर्लभ वन्यजीवों का सुरक्षित आवास माना जाता है। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह राष्ट्रीय उद्यान अपनी समृद्ध जैव विविधता और सफल संरक्षण प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है। Gharial News

Assam Swearing-in Ceremony: असम में नई सरकार के गठन को हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया बड़ा संकेत
Assam Swearing-in Ceremony: दिसपुर। असम की राजनीति में नई सरकार के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में नई सरकार का गठन तथा शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के पश्चात ही आयोजित किया जाएगा, जब सभी संवैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के उपरांत उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप मंत्रिपरिषद सहित त्यागपत्र प्रस्तुत किया। साथ ही, वर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफारिश भी की गई, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। Assam News

उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन तक वर्तमान मंत्रिमंडल कार्यवाहक रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो। यह व्यवस्था नई सरकार के शपथ ग्रहण तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण की संभावित तिथि 11 मई के बाद निर्धारित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सत्तारूढ़ दल के विधायक दल की बैठक शीघ्र आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में नए नेता का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जगत प्रकाश नड्डा तथा नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

विधायक दल द्वारा नेता के चयन के पश्चात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) औपचारिक रूप से समर्थन प्रदान करेगा और सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल द्वारा चयनित नेता को सरकार बनाने हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा नए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद राज्य में नई सरकार शीघ्र ही कार्यभार संभाल लेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर पुनः सत्ता में वापसी की है, जिससे नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। Assam News

'भाजपा होगी तो विकास होगा, लोग सुरक्षित रहेंगे', प्रचंड बहुमत के बाद पार्टी कार्यालय में जश्न
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त प्रचंड बहुमत के बाद राज्यभर में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। राजधानी गुवाहाटी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और जीत का आनंद साझा किया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal Statement) ने इस अवसर पर जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते वर्षों में सरकार ने विकास, सामाजिक समावेशन तथा विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके अनुसार, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के हित में किए गए कार्यों के कारण लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत हुआ है। Assam Results

उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के आधार पर पुनः समर्थन प्रदान किया है। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने भी इस जनादेश को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में किए गए कार्यों की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने स्थिरता, विकास और सुरक्षा के पक्ष में मतदान किया है। सैकिया ने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए प्रत्येक वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और असम को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोक कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया। एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार हुआ है, जिससे उनका जीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान नेतृत्व में राज्य विकास की दिशा में और आगे बढ़ेगा। Assam Results

Assam Election Results: ''असम से दिल्ली तक भाजपा की सत्ता''
Assam Election Results 2026: नई दिल्ली। देश के चार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जारी विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक संकेत व्यक्त किए हैं। विशेष रूप से असम से प्राप्त प्रारंभिक रुझान सत्तारूढ़ दल के पक्ष में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि असम में पार्टी पुनः सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है। उनके अनुसार, अन्य राज्यों में भी मतदाताओं के बीच परिवर्तन की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। Assam Election Results

इसी क्रम में पार्टी की नेता चारू प्रज्ञा ने भी कहा कि असम में शुरुआती संकेत भाजपा के अनुकूल हैं। बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन बोरा ने भी राज्य में पार्टी की स्थिति को सुदृढ़ बताते हुए कहा कि मतदाता मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास की दिशा में एकजुट हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में स्थिर और विकासोन्मुख शासन के प्रति जनता का समर्थन बना हुआ है।

असम में मतगणना प्रक्रिया सोमवार सुबह 8 बजे आरंभ हुई। राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतों की गिनती 35 जिलों में स्थापित 40 केंद्रों पर की जा रही है, जहां प्रत्याशी, निर्वाचन अधिकारी तथा समर्थक लगातार रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रातः लगभग 9:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। असम का यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Assam Election Results

भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रहा है, जबकि कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल उसके प्रभाव को चुनौती देने के लिए सक्रिय हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पहचान, जनकल्याणकारी योजनाएं तथा क्षेत्रीय अपेक्षाएं प्रमुख मुद्दे रहे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने पारंपरिक क्षेत्र जलुकबारी से चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने जोरहाट से पहली बार विधानसभा चुनाव में प्रवेश किया है।

इसके अतिरिक्त एआईयूडीएफ के नेता बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकंडी से वापसी का प्रयास कर रहे हैं, जबकि रायजोर दल के अखिल गोगोई सिबसागर से चुनावी मुकाबले में हैं। विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत डाइमरी भी तामुलपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलकों में उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही अंतिम परिणामों पर पैनी दृष्टि बनाए हुए हैं, जो राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा तय करेंगे। Assam Election Results

Assam News: असम चुनाव मतदान से पहले खरगे का हिमंता पर हमला, लगाये भ्रष्टाचार के आरोप
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। असम विधानसभा चुनाव मतदान (Assam Elections) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने राज्य की जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए “सबसे भ्रष्ट सरकार” को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायें। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में भ्रष्टाचार बढ़ा है और मुख्यमंत्री केवल अपने निजी हितों को साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में “सिंडिकेट राज” चल रहा है, जिसमें जमीन उनके करीबी लोगों और कॉरपोरेट्स को सौंपी जा रही है। Assam News

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर असम में कथित भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कांग्रेस नेताओं गौरव गोगोई और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिकॉर्ड साफ रहा है और उन्होंने कभी इस तरह के आरोपों का सामना नहीं किया। खरगे ने असम के गायक जुबिन गर्ग से जुड़े मामले में न्याय में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने में देरी हुई और सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री किसे बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Narendra Modi: असम में दोहरे इंजन सरकार के फायदे गिनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने असम के कार्यकर्ताओं से की बात, बोले- कांग्रेस पहले गुमराह करने के लिए करती थी समझौता

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सभी कार्यकर्ता साथियों का मैं अभिनंदन करता हूं। मैं भी आपकी तरह एक कार्यकर्ता ही हूं और पार्टी जो दायित्व सौंपती है, उसे निभाने के लिए जो भी मुझसे हो सकता है करता हूं। मुझे असम में आपके बीच आकर काम करना होता है। इस दौरान आप में से बहुत सारे साथियों के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। आज बूथ स्तर पर काम करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला है।”

उन्होंने कहा, “असम में मतदान के रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन हमें जीत के रिकॉर्ड भी तोड़ने होंगे और इसके लिए हमें बूथ स्तर पर रिकॉर्ड बनाने होंगे। पहले भी सभी कार्यकर्ताओं ने शानदार काम किया है और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है।”

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं से कहा, “आपको उन्हें बंगाल में चाय बागान श्रमिकों की समस्याओं के बारे में भी बताना चाहिए। पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाएं भी रोक दी गई थीं। यदि कोई पश्चिम बंगाल और भाजपा शासित राज्यों में चाय बागानों की स्थिति की तुलना करे, तो उसे दोहरी इंजन सरकार का महत्व समझ में आ जाएगा।

हमें लोगों को याद दिलाना होगा कि कांग्रेस पहले सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने के लिए सिर्फ कागजों पर समझौते करती थी। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने उन समझौतों को दरकिनार कर दिया और युवाओं को कष्ट सहने व अशांति की ओर बढ़ने के लिए छोड़ दिया था। वहीं, भाजपा ने शांति स्थापित करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम किया। हम पूरी ईमानदारी से शांति समझौतों को जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं। असम ने देखा है कि पिछले एक दशक में ईमानदार प्रयासों से शांति कैसे स्थापित हुई है।”

उन्होंने कहा, “सभी कार्यकर्ताओं के पास नमो ऐप होना अनिवार्य है। इस ऐप के माध्यम से आपको नारी शक्ति सशक्तिकरण के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही, आपको यह भी पता चलेगा कि दो इंजन वाली सरकार के क्या लाभ हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमने असम में ओरुनोदोई योजना और लखपति दीदी योजना शुरू की है। लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता के साथ साझा किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “विशाल जनसभाओं को संबोधित करना तो एक आम बात है लेकिन असम के समर्पित बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।”

यह भी पढ़ें:– UPPCS में सफलता का परचम, पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे विजेंद्र सिंह बने नायब तहसीलदार

असम के बदरुद्दीन अजमल के पास 169 करोड़ से अधिक की संपत्ति, संपत्ति में पिछले एक दशक में हुई तीव्र वृद्धि
Assam Election 2026: गुवाहाटी। असम की क्षेत्रीय पार्टी अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकंडी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 169 करोड़ रुपए से अधिक की कुल संपत्ति और 4.45 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियों की घोषणा की है। नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, अजमल की कुल चल संपत्ति लगभग 52.43 करोड़ रुपए, जबकि अचल संपत्ति लगभग 149.12 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी रिजवाना की चल संपत्ति लगभग 31.08 लाख रुपए और अचल संपत्ति लगभग 6.82 लाख रुपए है। Assam News

हलफनामे में 4.45 करोड़ रुपए की देनदारियों का भी खुलासा किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण शामिल हैं। आय के संदर्भ में, अजमल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 3.21 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की, जबकि उनकी पत्नी ने इसी अवधि के दौरान 49,950 रुपए की आय घोषित की। अजमल की घोषित संपत्ति में पिछले एक दशक में तीव्र वृद्धि हुई है और उनके नवीनतम चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति अब 169 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। उनके पहले के हलफनामों से तुलना करने पर पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में अजमल की कुल संपत्ति में लगातार वृद्धि हुई है।

2014 में अजमल ने लगभग 44-50 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी

2014 के लोकसभा चुनावों के आसपास, अजमल ने लगभग 44-50 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों तक उनकी कुल संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह लगभग 78-90 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो पांच वर्षों के भीतर लगभग दोगुनी वृद्धि को दर्शाती है। अपने नवीनतम हलफनामे में, अजमल ने 169 करोड़ रुपए से अधिक की कुल संपत्ति घोषित की है, जो एक और महत्वपूर्ण उछाल को दर्शाता है और एक दशक पहले की तुलना में उनकी संपत्ति को तीन गुना से अधिक कर देता है। यह वृद्धि मुख्य रूप से अचल संपत्तियों में वृद्धि के कारण हुई है, जो अब लगभग 149 करोड़ रुपए है, साथ ही 52 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की चल संपत्तियां भी इसमें शामिल हैं। Assam News

एआईयूडीएफ प्रमुख ने बैंक जमा, शेयर, बॉन्ड और विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों में हिस्सेदारी सहित निवेश की एक विस्तृत शृंखला का विवरण दिया है। शपथपत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों से कंपनियों और साझेदारी फर्मों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के साथ-साथ वाहन और आभूषण जैसी संपत्तियों का पता चलता है। अजमल की अचल संपत्तियों में कृषि और गैर-कृषि भूमि के साथ-साथ असम और अन्य राज्यों में फैली आवासीय संपत्तियां भी शामिल हैं।

हलफनामे में होजाई, गुवाहाटी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थित संपत्तियों का उल्लेख है, जो एक विविध रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को दर्शाता है। हलफनामे में अजमल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित एक लंबित आपराधिक मामले का उल्लेख है, जिसकी वर्तमान में जांच चल रही है। हलफनामे में आगे कहा गया है कि अजमल की उच्चतम शैक्षणिक योग्यता दारुल उलूम देवबंद से मैट्रिकुलेशन है। Assam News