Punjab News update - Sach Kahoon Hindi

War Against Drugs: केजरीवाल व भगवंत सिंह मान ने लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री ने राज्य से नशे के पूर्ण खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

नशे को राज्य के चेहरे पर बताया धब्बा व बोले, पंजाब इस धब्बे को धोने के लिए दृढ़ | Punjab News

लंगड़ोआ/एसबीएस नगर (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। War Against Drugs: आम आदमी को नशे के विरुद्ध जंग का अभिन्न अंग बनाने के प्रयास के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राज्य के निवासियों को नशे के विरुद्ध लड़ाई में योद्धा बनने की शपथ दिलाई।

यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाते हुए नशे के विरुद्ध जंग में लोगों के पूर्ण समर्थन और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लानत राज्य के चेहरे पर एक धब्बा है और इस लानत को मिटाने के लिए राज्य सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब नशे की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और ऐसे घिनौने अपराधों में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया और यहां तक कि नशा तस्करों की जायदाद भी जब्त करके नष्ट कर दी गई। Punjab News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के रूप में नशे के विरुद्ध जंग शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य को साफ-सुथरा बनाना है। उन्होंने नशे के विरुद्ध इस जंग को लोक लहर में बदलने के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग मांगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस तरह इस गांव ने पुलिस को पूरा सहयोग देने के बाद अपने आप को नशा मुक्त घोषित किया है, उसी तरह इसे राज्य के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाबियों ने राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ इरादा कर लिया है तो हमें इस नेक कार्य से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के हर इंच को महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों का चरण स्पर्श प्राप्त है, जिन्होंने हमें जुल्म और बेइंसाफी का विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य सरकार ने नशे के विरुद्ध जंग छेड़ी है। मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा। Punjab News

‘उड़ता पंजाब से बदलता पंजाब’: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: केजरीवाल

पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लोगों के सक्रिय समर्थन से नशों के विरुद्ध जंग को गाँव और गली स्तर पर ले जाने का ऐलान किया। कस्बा लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) में एकत्रता को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य के हर गाँव और कस्बे तक पहुँच की जाएगी ताकि नशों के विरुद्ध इस जंग में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके।

अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के सख़्त यत्नों के चलते, पंजाब न सिर्फ़ नशा मुक्त होगा, बल्कि हर पक्ष से देश का अग्रणी राज्य भी बनेगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के चलते जिन गाँवों में नशे के केंद्र थे, अब नशों से मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बॉलीवुड फिल्में नशों की दलदल के हालात पर बनने लग गई थीं, अब समय बदल गया है और राज्य के नौजवान खेलों के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– जालंधर में 51 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध हथियार जब्त

NRI Family Attack Case : हमले के शिकार एनआरआई परिवार से अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल
NRI Family Attack Case : चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल के डलहौजी में भीड़ के हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में रविवार को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात की। मंत्री धालीवाल ने पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा सहायता का भरोसा दिया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि हिमाचल में पंजाबी दंपत्ति के साथ हुई मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करेगी। इसके लिए मैंने पीड़ित परिवार से पुलिस को बयान देने को कहा है ताकि घटना के बारे में इनका पक्ष सही ढ़ंग से सामने आ सके। Punjab News

पंजाबी दंपत्ति के साथ मारपीट के खिलाफ पंजाब पुलिस दर्ज करेगी एफआईआर

उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल के डीजीपी से बात करने की कोशिश की लेकिन मुझे बताया गया कि अभी वह राज्य से बाहर हैं। धालीवाल ने कहा कि एक दो दिन में हम हिमाचल के मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपेंगे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।

उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पंजाब से रोज हजारों की संख्या में लोग शिमला, मनाली, कसौली और डलहौजी आदि पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी पर्यटन पर ही काफी निर्भर है। ऐसी घटनाएं पर्यटकों के मन में डर और संदेह पैदा करेगा। इसलिए हिमाचल सरकार को इस घटना पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। Punjab News

मान सरकार एनआरआई भाईचारे के साथ हर दुख-सुख में डटकर खड़ी है

बता दें कि बीते शनिवार को पंजाब मूल के एक एनआरआई कंवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव का भी आरोप लगाया और कहा कि उनपर करीब 100 लोगों ने हमला किया। उन्होंने हिमाचल पुलिस पर भी घटना की वीडियो जबरदस्ती डिलीट करवाने का आरोप लगाया है।

फिलहाल पीड़ित दंपत्ति का अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंवलजीत सिंह स्पेन में 25 साल से रह रहे हैं। वह हाल ही में पंजाब लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्पेनिश पत्नी और रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले डलहौजी घूमने गए थे।

इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया है। सभी पार्टियों के नेताओं ने एनआरआई शख्स के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आश्वासन दिया कि मान सरकार एनआरआई भाईचारे के साथ हर दुख-सुख में डटकर खड़ी है। इस मामले में भी हम उचित कार्रवाई करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे। Punjab News

Amrit Bharat Station Scheme: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास!

4 लाख रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने दबोचे दो युवक
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। राज्य भर में जारी अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब ने शुक्रवार को लुधियाना से विशाल कुमार और जतिन्द्र कुमार नामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पुलिस केस में से शिकायतकर्त्ता का नाम निकलवाने के बदले 4 लाख रुपये रिश्वत ली थी। Ludhiana News

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजीव कुमार उर्फ रवि निवासी न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर आॅनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उपरोक्त लोगों ने एक कत्ल केस में से उसका नाम निकलवाने के लिए उससे 4 लाख रुपए लिए हैं। शिकायत की आगे की जांच से पता चला है कि मनोज कुमार और अन्यों के विरुद्ध लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थाने में भारतीय दंड संहिता ( आई.पी.सी.) की धारा 302 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नम्बर 68 ( 2020) दर्ज की गई थी। मनोज कुमार द्वारा दी गई जानकारी के उपरांत इस मामले में शिकायतकर्त्ता का नाम भी जोड़ा गया था।

इसके बाद विशाल कुमार ने शिकायतकर्त्ता के साथ मुलाकात के दौरान दावा किया कि वह लुधियाना के सुभाष नगर स्थित ब्रांडिड बाना गारमैंट स्टोर के मालिक जतिन्द्र कुमार का जानकार है। विशाल कुमार ने शिकायतकर्त्ता को भरोसा दिलाया कि उसके मालिक के लुधियाना के एक ए.डी.सी.पी. ( अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर) के साथ अच्छे संबंध हैं और वह कत्ल केस की पुलिस जांच करवाकर उसे बेकसूर साबित करवा सकता है।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि विशाल कुमार और जतिन्द्र कुमार ने अगस्त 2020 में उससे 4 लाख रुपए ले लिए थे, परन्तु उसे पैसों के बदले कोई राहत नहीं मिली। उसे ढूँढने के लिए लगातार की गई पुलिस छापेमारी के दौरान उस (शिकायतकर्ता) को गिरफ़्तार कर लिया गया।

जब उसने दोनों आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने उसे कहा कि 4 लाख रुपए तो केवल जांच शुरू करवाने के थे। शिकायतकर्त्ता को बाद में 25 अप्रैल, 2023 को जमानत मिल गई और 18 अगस्त, 2023 को लुधियाना की सैशन अदालत द्वारा उसको बरी कर दिया गया। इसके बाद उसने उक्त आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये वापस करने की मांग की तो उन्होंने पैसे वापस करने के लिए मना कर दिया। Ludhiana News

आखिर में शिकायतकर्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई और विजलैंस ब्यूरो को सबूत के तौर पर आॅडियो रिकार्डिंग प्रदान की। गहराई से जांच करने के बाद यह बात सामने आई कि दोनों आरोपियों ने पुलिस केस में ए.डी.सी.पी. लुधियाना के साथ संबंध होना बताकर शिकायतकर्त्ता से 4 लाख रुपए रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंधी विशाल कुमार और जतिन्द्र कुमार के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए और आइपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 27 तारीख 27 अक्तूबर, 2023 के अधीन मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और इस संबंधी आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:– रिश्वत लेने के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार

निशानेबाज अर्जुन बबूटा ने पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई
एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप के दौरान जीता  स्वर्ण और रजत | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Asian Shooting Championship: पंजाब के उभरते निशानेबाज अर्जुन बबूटा ने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। अर्जुन ने आज दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। Chandigarh News

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाजों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफाई हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं। Chandigarh News

मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– रिश्वत लेने के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार
जमानत कराने में मदद करने के बदले मांग रहा था रिश्वत | Sangrur News

संगरुर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को थाना दिड़बा, जिला संगरुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) बिक्कर सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बलजीत सिंह निवासी गाँव तूरबंजारा, तहसील दिड़Þबा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है। Sangrur News

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उक्त ए.एस.आई. बिक्कर सिंह उसके जानकार गुरविन्दर सिंह की दिड़बा थाने में दर्ज एक मामले में अग्रिम जमानत कराने में मदद करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल करने के उपरांत सतर्कता ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. बिक्कर सिंह के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– किसानों ने किन्नू मंडी में लगाया धरना, आढ़ती व व्यापारी मार्केट कमेटी के बाहर डटे

पटियाला के नन्हें चैम्पियन शिवराज सिंह ने जीता ‘सम्मान पुरस्कार’
‘किसमें कितना है दम के’ ग्रैंड फिनाले में में दिखाई प्रतिभा | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। जब प्रतिभा उत्कृष्टता के साथ दिखाई जाती है तो उत्साह का माहौल होता है। स्कॉलर फील्ड्ज पब्लिक स्कूल पटियाला के सिर्फ 6 साल का छोटा चैंपियन शिवराम सिंह ने पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा ‘किसमें कितना है दम के’ (kisamen kitana hai dam) ग्रैंड फिनाले में सम्मान पुरस्कार जीत कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है, जो कि बड़ी प्रसन्नता की बात है। पंजाब की संस्कृति के लिए गर्व और उल्लास की बात है। Patiala News

इस छात्र ने भांगड़ा प्रतियोगिता के मई के महीने में आॅडिशन, जून के महीने में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल का सफर तय किया और आज ग्रैंड फिनाले में अवार्ड आॅफ आॅनर से सम्मानित किया गया। जहां इस छात्र ने मंच पर सर्वोच्च और अति उत्तम प्रदर्शन किया और उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस प्रतिभाशाली गुणी छात्र ने पहले भी कई टीवी राउंड में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता और अविश्वसनीय प्रतिभा दिखाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य चंदनदीप कौर ने शिवराम की अभूतपूर्व ऊर्जा उत्साह की सराहना की और छात्र के अभिभावकों बधाई दी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– किसानों ने किन्नू मंडी में लगाया धरना, आढ़ती व व्यापारी मार्केट कमेटी के बाहर डटे

किसानों ने किन्नू मंडी में लगाया धरना, आढ़ती व व्यापारी मार्केट कमेटी के बाहर डटे
किसानों ने नहीं होने दी किन्नू की बोली | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर की किन्नू मंडी (Kinnu Mandi) में किसानों ने शुक्रवार को धरना लगाकर किन्नूू की बोली नहीं होने दी। तो वहीं व्यापारियों व आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के बाहर धरना लगाकर मंडी चालू रखने की मांग की। किसान नेता सुखमंदर सिंह सुख, अजय वधवा, सुखजिंदर सिंह राजन ने सुभाष गोदारा, सुखमंदर सिंह भोमा ने कहा कि हरा किन्नूू ही मंडी में बिक्री के लिए आ रहा था जिसका उचित भाव नहीं मिलता व 7 से 8 रुपये किलो ही व्यापारी खरीद करते है। उनका आरोप है कि ऐसा व्यापारियों व आढ़तियों की मिलीभगत के कारण ही होता है। Abohar News

उन्होंने कहा कि अगर एक बार किसान या बागवान किन्नू तोड़कर मंडी में ले आता है तो फिर उसे किन्नू बेच कर ही जाना पड़ता है। बस इसी बात का फायदा व्यापारी व आढ़ती उठाते है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते किसानों संगठनों ने यह फैसला लिया है कि दिसंबर महीने तक जब तक किन्नू पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता तब तक वह किन्नूू मंडी में नहीं लेकर आएंगे। उन्होंने सभी बागवानों से भी अपील की है कि वह तब तक किन्नू की तुड़ाई न करें जब तक किन्नू पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता ताकि बागवानों को पूरा भाव मिल सके व उनका शोषण बंद हो सके। किसानों की मांग है कि किन्नूू का एमएसपी मूल्य दिया जाए व किन्नू की खरीद भी सरकारी एजेंसी करें।

उधर, किन्नूू मंडी आढ़तियों व व्यापारियों ने किन्नूू की बोली करवाने की मांग को लेकर मार्केट कमेटी के बाहर धरना लगाया व प्रशासन से मांग की कि वह किसानों की इस तरह की जबरदस्ती बंद करवाएं व इसका पुख्ता हल करें। इस मौके पर किन्नूू मंडी एसोसिएशन के प्रधान राम प्रताप, बब्बी कंबोज, इन्द्रशर्मा, व अन्य व्यापारी मौजूद थे।

उधर, कुछ किसान भी मटीली व अन्य शहरों से किन्नूू लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि उनको अपना नफा नुकसान पता है और हरा किन्नूू बेचना उनकी मजबूरी है लेकिन किसानों को आज तक अन्य फसलों का तो एमएसपी मिला नहीं किन्नू का कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किन्नूू पर एमएसपी देती है तो अच्छी बात है लेकिन किसान संगठनों को इसके लिए सरकार से बात करनी चाहिए इस तरह मंडी बंद करवानी उचित नहीं है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– सरकारी अधिकारियों से धन उगाहने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

Illegal construction demolished: अवैध निर्माण पर एक्शन, पर्ल की जमीन पर बने 3 शोरुम किये ध्वस्त
Illegal construction demolished: बठिंडा में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की कार्रवाही

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। आज शहर के घोड़ेवाला चौक के पास 100 फीट रोड पर स्थित पर्ल्स ग्रुप की बेशकीमती जमीन पर कथित फर्जी रजिस्ट्री करवाकर पूर्व सरकार के दौरान बनाए गए तीन शोरुमों को शनिवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे के आदेशों पर एमटीपी सुरिंदर सिंह बिंदरा की अगुआई में पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध तरीके से बने उक्त शोरुमों को तोड़कर उस पर निगम ने अपना कब्जा कर लिया है। Bathinda News

हालांकि, निगम की इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए किसान नेता और शोरुम मालिक मौके पर पहंचे थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उक्त कार्रवाई अदालत के आदेशों पर की जा रही है और उक्त जमीन सरकार की है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की मदद से उन्हें वहां से हटा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ डीसी के आदेशों पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस जमीन को बेचने वाले दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की गिरफ्तारी होनी बाकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि जिस जमीन पर शोरुम बनाएं गए थे, वह जमीन पर्ल कंपनी की थी, जिस पर पूर्व कांग्रेस सरकार के समय राजनीतिक संरक्षण रखने वाले कुछ प्रभावशाली लोगों ने माल विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उक्त जमीन के गलत दस्तावेज के आधार पर रजिस्टरी करवा ली। साथ ही बाद में निगम अधिकारियों के साथ मिलकर बिना सीएलयू और नक्शा पास करवाएं उक्त जमीन पर तीन शोरुम बनाकर उन्हें आगे बेच दिया था। जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन मामला को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, लेकिन अब मुख्यमंत्री पंजाब के आदेशों पर प्रदेश भर में स्थित पर्ल कंपनी की सभी जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए शुरु किए गए अभियान के तहत बठिंडा में यह कार्रवाई की गई है।

डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि ‘प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस में यह मामला दर्ज किया गया है और जमीन पर अपना कब्जा लेने के लिए दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है और अगर जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति व अधिकारी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।उधर, पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने वाली संस्था इंसाफ की आवाज संस्था के मालवा जोन के अध्यक्ष जग्गा सिंह ने डीसी से मांग की है कि अन्य लोगों और राजस्व विभाग की भूमिका की भी जांच की जाए। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए ड्राईफ्रूट की दुकानों से सैंपल

स्प्रिंग डेलज स्कूल का विद्यार्थी रोलर स्केटिंग में करेगा भारत की प्रतिनिधिता
स्कूल प्रबंधकों व अभिभावकों में खुशी की लहर | Sangrur News

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। वर्ल्ड स्केट एशिया द्वारा करवाई जा रही 19वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्प्रिंग डेलज पब्लिक स्कूल संगरूर का विद्यार्थी गुरसेवक सिंह चीमा भारत की तरफ से खेलने गया है। इस संबंधी जानकारी देते स्कूल के पीआरओ ने बताया कि स्कूल के लिए बेहद गर्व की बात है कि उनके स्कूल का विद्यार्थी अंतरराष्टÑीय स्तर पर करवाई जा रही चैंपियनशिप में भारत की प्रतिनिधिता करेगा। यह विद्यार्थी स्कूल के ग्यारवीं कक्षा का विद्यार्थी है। Sangrur News

स्कूल के प्रिंसीपल विकेश गर्ग ने बताया कि समूह स्कूल और गुरसेवक सिंह के अभिभावकों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुचित किया जा रहा है, क्योंकि मानसिक व शारीरिक तन्दरुस्ती के लिए खेल भी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने पहले भी जिला स्तरीय खेलों से लेकर राज्य स्तरीय खेलों तक में उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं गुरसेवक के माता-पिता ने कहा कि उनको अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा उसे रोलर स्केटिंग में काफी अच्छे मौके प्रदान किए गए हैं, जिस कारण गुरसेवक की खेल प्रतिभा में और भी निखार आया है। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए ड्राईफ्रूट की दुकानों से सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए ड्राईफ्रूट की दुकानों से सैंपल
घटिया ड्राईफ्रूट मिलने पर विभाग को दें शिकायत: गगनदीप कौर | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। सुरक्षा विभाग द्वारा जहां त्यौहारी सीजन को देखते हुए मिठाईयों की दुकानों व बेकरी आदि की जांच की जा रही है, वहीं पंजाब सरकार तथा फूड सेफ्टी कमीशनर के आदेशों पर ड्राईफ्रूट ड्राईव के तहत जिला फाजिल्का व अबोहर में ड्राईफ्रूट की दुकानों पर जाकर जांच पड़ताल की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की जिला अधिकारी गगनदीप कौर ने बताया कि विभाग के सहायक कमिशनर मनजिन्द्र सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर यह जांच अभियान चलाया गया है, जिसके तहत फाजिल्का में 2 तथा अबोहर के भी दो ड्राईफ्रूट की बड़ी दुकानों पर जांच की गई है। Abohar News

जहां से ड्राईफ्रूट के सैंपल लेकर विभाग को जांच हेतू भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें लोगों से भी अपील की है कि वे ड्राई फ्रूट लेते समय उसकी गुणवता की जांच करें। अगर वह घटिया क्वालिटी का हो तो उसकी सूचना तुरंत विभागीय अधिकारी को देें, क्योंकि त्योहारी सीजन में मिठाई के साथ-साथ ड्राईफ्रूट का भरपूर इस्तेमाल होता है। इसलिए यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– साइलेंस जोन के पास पटाखे चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

साइलेंस जोन के पास पटाखे चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
ये आदेश तीन जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे | Jalandhar News

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने दशहरा, दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने का समय तय कर दिया है। सारंगल ने शनिवार को आदेश जारी किया है कि जालंधर जिले की सीमा के भीतर अधिकृत व्यक्ति के इलावा कोई भी व्यक्ति दशहरा, दिवाली और गुरुपर्व त्योहारों के अवसर पर आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले पटाखों या अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण प्रदर्शन या बेच नहीं सकेगा। Jalandhar News

आदेशों के अनुसार दशहरे पर शाम छह बजे से सात बजे तक, दिवाली पर रात आठ बजे से रात 10 बजे तक, गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन) पर सुबह चार बजे से पांच बजे तक और रात नौ बजे से 10 बजे तक तथा क्रिसमस और नया साल के लिए रात 11:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि इन अवसरों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पटाखों का प्रदर्शन निर्धारित समय के दौरान ही हो तथा प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न हो। इन आदेशों की पालना एसडीएम, कार्यकारी मैजिस्ट्रेट एवं पुलिस विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा दशहरा के अवसर पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे फाटकों के आसपास भीड़ एकत्र न होने दी जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो। इसलिए संबंधित क्षेत्रों के डी.एस.पी. तथा थाना प्रभारी को पूरी निगरानी रखने और इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साइलेंस जोन (अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान) के 500 मीटर के दायरे में किसी भी समय पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तेल टर्मिनलों के 500 गज के दायरे में ऐसे गांव के सीमांकन पर भी प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश तीन जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

यह भी पढ़ें:– India-Canada Row: कनाडा के राजनयिकों की संख्या सीमित करना आवश्यक हो गया था: भारत

‘रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा’
पैतृक गांव सतौज में हजारों युवाओं ने रक्तदान कर मनाया मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्मदिन

सतौज/संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को अपने पेतृक गांव सतौज पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया और इस दौरान विशाल रक्तदान कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की।

पत्रकारों से बात करते सीएम मान (Bhagwant Mann) ने रक्तदान को सबसे बड़ी सेवा बताते कहा कि इस प्रयास में हर व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है, जिससे कई कीमती जिदंगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं ने हर क्षेत्र में शानदार काम किया है, जिस कारण रक्तदान करने में भी युवा पीछे नहीं रहे। उन्होंंने कहा कि रक्तदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। मान ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने के लिए आगे आए हैं।

उन्होंने कहा कि हर युवा को यह अहसास होना चाहिए कि हर रक्तदानी एक नायक है और समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। एक सवाल के जवाब में सीएम मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी सैशन कानूनी तौर पर पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि 20 से 21 अक्तूबर को होने वाला सैशन कानूनी विशेषज्ञों की सलाह के बाद और भारत के संविधान अनुसार ही बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय सैशन दौरान कई लोकपक्षीय बिल पेश किए जाएंगे जो राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में धान की पराली को आग लगाने के रुझान को रोकने के लिए पहले भी कई पहलकदमियां की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कई किसानों ने पराली को आग न लगाकर मिसाल कायम की है, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने पंजाब में चल रहे लगभग 2500 भट्ठों में जलाने के तौर पर 20 फीसदी कोयले को धान की पराली की गठड़ियों से बदलने को नोटीफाई किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले धान की पराली के प्रबंधन के लिए 23,000 और मशीनें किसानों को सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आगामी कुछ दिनों तक पराली जलाने के क्षेत्र को रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बुधवार को पवित्र शहर अमृतसर से नशों के विरुद्ध फैसलाकुन युद्ध की शुरूआत की जा रही है, जिसके तहत राज्य भर के हजारों युवा श्री हरिमन्द्र साहिब में नतमस्तक होकर पंजाब में नशों का मुकम्मल सफाया करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध मुहिम जमीनी स्तर से शुरु की गई है और लोगों के पूर्ण सहयोग से राज्य से इस बुराई को खत्म किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में नये मेडिकल कॉलेज खोलकर पंजाब को मेडिकल शिक्षा के धूरे के तौर पर उभारने के अलावा लोगों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मान ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए राज्य भर के अस्पतालों और स्वास्थ्य संभाल केन्द्रों का बड़े स्तर पर कायाकल्प किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा में ज्वेलर से लूट, दुकान में घुसते ही तानी पिस्तौल