Faridkot News - Sach Kahoon Hindi

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए
फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज़)। Faridkot News: पंजाब को नशामुक्त, स्वस्थ और खेल संस्कृति वाला राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज पूरे राज्य में 500 आधुनिक ग्रामीण जिम जनता को समर्पित कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पहले से चल रहे ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। 1,791 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड खेल बजट के सहयोग से राज्य सरकार पूरे पंजाब में 3,000 आधुनिक ग्रामीण जिम स्थापित कर रही है तथा 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कृषि में टिकाऊ जल उपयोग सुनिश्चित करने के लिए गांवों के तालाबों के व्यापक नवीनीकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है।

ग्रामीण जिम जनता को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज पंजाब के युवाओं और खेल जगत के लिए ऐतिहासिक दिन है। ये ग्रामीण जिम और खेल मैदान हमारे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमने फरीदकोट के गांव चंद बाजा से 500 ग्रामीण जिमों का उद्घाटन किया है और मैं पंजाब के युवाओं को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई देता हूं। हमारा एकमात्र सपना नशामुक्त, स्वस्थ और रंगला पंजाब का निर्माण करना है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार केवल खेलों के लिए 1,791 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट रखा गया है। युवाओं को खेल मैदानों और आधुनिक जिम की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य में 3,000 आधुनिक ग्रामीण जिम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।”

उन्होंने कहा, “ये केवल जिम नहीं हैं, बल्कि पंजाब के युवाओं के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 250 खेल मैदान पहले ही जनता को समर्पित किए जा चुके हैं।”

एक अन्य महत्वपूर्ण पहल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने पूरे राज्य के गांवों के तालाबों के पुनरुद्धार के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इन तालाबों की सफाई के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा चुकी है और शुद्ध किए गए पानी का उपयोग कृषि कार्यों में किया जाएगा। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी और टिकाऊ जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।”

‘मांवां धीयां सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “1 जुलाई से 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को उनके मोबाइल फोन पर सहायता राशि संबंधी सूचना मिलनी शुरू हो जाएगी और राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह तथा अन्य सभी वर्गों की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र होंगी।”

उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक पहल से पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहले ही 9,300 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।”
इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज़)। भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann) के नशा विरोधी अभियान के तहत फरीदकोट जिला एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया है। जिले में कुल अपराध में 37% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी दर हासिल हुई है। यह “युद्ध नशेयां विरुद्ध” और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार चल रही कार्रवाई का परिणाम है। Faridkot News

फरीदकोट में यह बदलाव सख्त कार्रवाई, तकनीक आधारित निगरानी और मजबूत जनभागीदारी के संयोजन से संभव हुआ है। इन प्रयासों ने स्थानीय स्तर पर नशा नेटवर्क को कमजोर किया है और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया है। भगवंत मान सरकार का नशे के तंत्र को खत्म करने का अभियान अब जिला स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्राम रक्षा समितियों (VDC), गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और सामाजिक संस्थाओं के साथ नियमित बैठकों से जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी मजबूत हुई है। इसके चलते लोग अब नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की जानकारी सक्रिय रूप से साझा कर रहे हैं, जिससे पुलिस को तेजी और सटीकता के साथ कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।

अभियान की निगरानी कर रहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रज्ञा जैन, आईपीएस ने कहा, “लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है क्योंकि सूचनादाताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और तुरंत कार्रवाई की जाती है। हर आयु वर्ग के लोग इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह विश्वास नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण ताकत बनकर उभरा है।

इस बदलाव में तकनीक की भी अहम भूमिका रही है। फरीदकोट के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने निगरानी और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत किया है। ढिलवां कलां गांव में एक व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो लिंक सड़कों और आसपास के राजमार्गों को कवर करता है। इस प्रणाली की रियल-टाइम निगरानी गांव प्रशासन और पुलिस दोनों के पास उपलब्ध है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी इन प्रयासों के असर को स्वीकार किया है। गांव के सरपंच सुखजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी के जरिए नशा तस्करी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों का समय रहते पता चल रहा है, जिससे पुलिस तुरंत कार्रवाई कर पा रही है और अपराध होने से पहले ही आरोपियों को पकड़ा जा रहा है।

सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी इस बदलाव को सकारात्मक बताया है। सहारा सेवा सोसाइटी के चेयरमैन प्रवीण काला ने कहा कि सख्त कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और पुलिस के साथ लोगों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और पर्यावरण व पौधारोपण जैसी सामुदायिक पहल भी चलाई जा रही हैं, ताकि नशे के खिलाफ दीर्घकालिक सामाजिक बदलाव सुनिश्चित किया जा सके।

भगवंत मान सरकार के “युद्ध नशेयां विरुद्ध” अभियान के तहत सख्त पुलिसिंग, तकनीक का प्रभावी उपयोग और मजबूत जनभागीदारी के साथ फरीदकोट एक आदर्श जिले के रूप में उभर रहा है। यह दिखाता है कि समन्वित प्रयासों से नशा नेटवर्क को कमजोर किया जा सकता है और कानून-व्यवस्था में जनता का विश्वास और मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

डेरा श्रद्धालुओं ने 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया
परिवार ने भावुक होकर पूज्य गुरू जी और डेरा श्रद्धालुओं का जताया आभार

गुजरात से गलत ट्रेन में चढ़कर फरीदकोट पहुँचा था बच्चा

फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक फरीदकोट के सेवादारों ने एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से अक्षम बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाकर सराहनीय सेवा कार्य किया। यह बच्चा पांच दिन पहले गलत ट्रेन में बैठकर गुजरात से फरीदकोट आ पहुँचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल पुत्र रमेश लालू, निवासी गांव खडोसा, जिला बनासकांठा (तहसील बाबरा), गुजरात, गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गया और पंजाब के जिला फरीदकोट पहुँच गया। जब इस संबंध में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं को जानकारी मिली तो वे उसे फरीदकोट रेलवे स्टेशन से अपने साथ लेकर आए और मानवता भलाई केंद्र में सुरक्षित रखकर उसकी देखभाल की। Faridkot News

इस दौरान प्रेमी सेवक बिट्टू इन्सां निवासी गांव चहल, गुरप्रीत इन्सां बिजली समिति तथा जसविंदर इन्सां मिस्त्री ने बच्चे की देखरेख की। सेवादारों ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की और संपर्क स्थापित किया। बातचीत के बाद बच्चे के पिता रमेश लालू, उसका मामा और भाई फरीदकोट स्थित मानवता भलाई केंद्र पहुँचे। वहाँ बच्चे को सही-सलामत उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर बच्चे के पिता, भाई और मामा ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत तथा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का हृदय से धन्यवाद किया। पूज्य गुरू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बच्चा सही स्थान पर पहुँचने के कारण सुरक्षित मिल गया। परिवार की आँखों से खुशी के आँसू बह रहे थे। Faridkot News

उन्होंने भावुक होकर कहा कि वे शब्दों में धन्यवाद व्यक्त नहीं कर सकते, क्योंकि सेवादारों ने उनके बच्चे को अपने बच्चों की तरह संभाला और उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी। सच्चे नम्र सेवादार नरेंद्र सिंह इन्सां ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत मानसिक रूप से अक्षम बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाना भी एक बड़ी सेवा है। इसी भावना के तहत सेवादारों ने प्राथमिकता के आधार पर बच्चे को उसके परिवार के हवाले किया, ताकि वह सुरक्षित अपने घर लौट सके। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार नरेंद्र सिंह इन्सां, हरप्रीत सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक बिट्टू सिंह इन्सां निवासी गाँव चहल, गुरप्रीत सिंह इन्सां निवासी फरीदकोट, जसविंदर सिंह इन्सां निवासी फरीदकोट, संत राम इन्सां सहित अन्य सेवादार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Stray Dog ​​Attack: कुत्ते ने साढ़े 4 वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से नोंचा, पांव पर गंभीर जख्म

Punjab Police: फरीदकोट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़
4.804 किग्रा हेरोइन, 30 हजार ड्रग मनी व हथियार बरामद

मामले में 2 महिलाओं सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ के अंतर्गत, गौरव यादव (डीजीपी पंजाब) के नेतृत्व में नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए फरीदकोट पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान-आधारित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.804 किलोग्राम हेरोइन और 1 हथियार बरामद किया गया है। उपरोक्त जानकारी एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने रविवार को प्रेस कॉन्फै्रंस के दौरान साझा की।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार | Faridkot News

गिरफ्तार आरोपियों में अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर और डिंपल रानी (जिला फिरोजपुर), जबकि रमनदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा और अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत (जिला मोगा) के निवासी हैं। एक अन्य आरोपी जरनैल सिंह उर्फ गोल्डी (जिला लुधियाना) से संबंधित है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 किलो 804 ग्राम हेरोइन, .30 बोर की एक पिस्तौल सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त तस्करी में प्रयुक्त एक थार और एक एक्सयूवी-500 वाहन भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि 20-21 फरवरी की मध्यरात्रि को सीआईए स्टाफ फरीदकोट की टीम ने ग्रीन एवेन्यू जाने वाली सड़क पर खड़ी एक थार गाड़ी को संदेह के आधार पर रोका। वाहन में सवार जरनैल सिंह उर्फ गोल्डी, रमणदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा और अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत की डीएसपी (फरीदकोट) तरलोचन सिंह की निगरानी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की अगली कंडक्टर सीट के पास रखे किट बैग से 1 किलो 8 ग्राम हेरोइन और 30,000 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। Faridkot News

इसके बाद चारों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह खेप अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर द्वारा अपनी एक्सयूवी-500 के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई थी, जिसके बदले 2 लाख 60 हजार रुपये दिए गए थे। इसके बाद उसे नामजद कर तलाश शुरू की गई। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिन्द्र सिंह ने पुलिस टीम सहित पीछा करते हुए गांव गोलेआणा सेमनाला के पास अमरदीप सिंह को उसकी कार और महिला आरोपी डिंपल रानी सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 5 पैकेटों से कुल 3 किलो 796 ग्राम हेरोइन, .30 बोर पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पाकिस्तान से जुड़े तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों के संपर्क में थे। ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हेरोइन भेजी गई थी, जिसे आगे अन्य तस्करों तक पहुंचाया जाना था। एसएसपी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में पाया गया कि अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर के खिलाफ पहले से नशा तस्करी व अन्य गंभीर धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी 3 मामले दर्ज हैं। बताया गया कि अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर पीएपी कैडर का बर्खास्त कर्मचारी है, जबकि उसका साथी जरनैल सिंह उर्फ गोल्डी सेना में कार्यरत है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, ताकि उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच की जा सके। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज किया गया है।

हेरोइन व अफीम सहित 2 गिरफ्तार

लुधियाना। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत लुधियाना पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के अंतर्गत असामाजिक एवं गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों के पास से 100-100 ग्राम हेरोइन और अफीम बरामद की गई है। यह मामले लुधियाना कमिश्नरेट के अधीन थाना जमालपुर और कूम-कलां से संबंधित हैं। Faridkot News

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुमित निवासी 33 फुटा रोड (100 ग्राम हेरोइन) और लाल सिंह निवासी रतनगढ़ (100 ग्राम अफीम) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना जमालपुर के जांच अधिकारी जसविन्द्र सिंह तथा थाना कूम-कलां के जांच अधिकारी राम नरेश ने बताया कि वे बीते दिन गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मौजूद थे। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को शक के आधार पर नियमानुसार जांचा गया, जिसमें इन दोनों व्यक्तियों के पास से 100-100 ग्राम हेरोइन और अफीम बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:– Tourist Bus Accident: लुधियाना से राजस्थान जा रही टूरिस्ट बस टोहाना में दुर्घटनाग्रस्त हुई

गांव रोडीकपुरा के डेरा श्रद्धालुओं ने बचाई दो बेजुबानों की जिंदगी
पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत कर रही मानवता भलाई के कार्य

कुएं में गिरी गायों को निकाला सुरक्षित बाहर

जैतों (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Jaitu News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों के तहत जिला फरीदकोट के ब्लॉक जैतों के अंतर्गत गांव रोडीकपुरा के सेवादारों ने दो बेजुबान गायों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। जानकारी के अनुसार गांव रोडीकपुरा की अनाज मंडी भट्ठियां रोड के पास बलकरण सिंह के घर के निकट दो गाय कुएं में गिर गई थीं। इस संबंध में एक राहगीर ने सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार हैप्पी शर्मा इन्सां को फोन पर सूचना दी। Jaitu News

इसके बाद हैप्पी शर्मा इन्सां ने अन्य सेवादारों से संपर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। सेवादारों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाई गई गायों में से एक पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि दूसरी गाय बीमार है, जिसका इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर सरपंच जसपाल सिंह, बलकरण सिंह, जगदीप सिंह, राजू सिंह, निर्मल सिंह, सोनू बराड़ इन्सां, निर्मल सिंह इन्सां, बूटा सिंह, गुरतेज सिंह, मेजर सिंह और हैप्पी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

इस अवसर पर मेजर सेठ और सच्चे नम्र सेवादार बलवीर दास इन्सां ने सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादारों का दिल से धन्यवाद करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की। Jaitu News

यह भी पढ़ें:– CBSE Board Exams: सीबीएसई की दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा कल से, 19 केंद्रों पर 11753 विद्यार्थी देंगे पेपर

Body Donation: राम चन्द्र इन्सां बने 21वें शरीरदानी, पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान
Body Donation: फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की राह पर चलते हुए मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु राम चंद्र इन्सां (75) के मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया। जानकारी के अनुसार सच्चे नम्र सेवादार जगमीत सिंह इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के अथक सेवादार राम चंद्र इन्सां, निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, ब्लॉक फरीदकोट, अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा विराजे। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार परिवार द्वारा उनका पार्थिव शरीर चिकित्सकीय शोध के लिए हरियाणा के झज्जर मेडिकल ऑफ साइंसेज अस्पताल को दान किया गया। Faridkot News

‘शरीरदानी राम चन्द्र इन्सां अमर रहें, अमर रहे’ के लगाए नारे

शरीरदानी राम चन्द्र इन्सां की अर्थी को परिजनों ने कंधा दिया, एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया तथा बड़ी संख्या में साध-संगत ने ‘शरीरदानी राम चन्द्र इन्सां अमर रहें, अमर रहे’ के नारे लगाए। सच्चे नम्र सेवादार जगमीत सिंह इन्सां ने इस मानवता भलाई के कार्य के लिए परिवार का धन्यवाद किया। इस दौरान पार्थिव शरीर को ले जा रही एंबुलेंस को गुरु तेग बहादुर नगर के एम.सी. सुखमंदर सिंह ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर मृत्यु के बाद मिट्टी में मिल जाता है, यदि हमारा शरीर मानवता भलाई के काम आ जाए तो इससे बड़ी कोई सेवा नहीं।

इस मौके सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य दर्शन सिंह इन्सां ने परिवार से कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हमेशा परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार जगमीत सिंह इन्सां, हरप्रीत सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य नेत्रपाल इन्सां, करमजीत कौर इन्सां, शाह सतनम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार व साध-संगत उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि राम चन्द्र इन्सां ने फरीदकोट के 21वें शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। Faridkot News

लूट की योजना बनाते दो गिरोह के 11 आरोपी गिरफ्तार
थाना सिटी कोटकपूरा ने नई दाना मंडी में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। Faridkot News: एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन और डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार के दिशा-निर्देश पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने नई दाना मंडी के पास एक सुनसान स्थान पर लूट की योजना बना रहे गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन नगर निगम निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, मिंटू सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, फिरोजपुर के गांव लुहाम निवासी गुरजीत सिंह और देवी वाला रोड निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से दो खंडे, एक कापा, एक नलके की हत्थी और दो कृपाण बरामद कीं।

इसी तरह थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने गांव देवीवाला के पास लूट की योजना बना रहे एक अन्य गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान निक्का, बूटा सिंह, दीपू, प्रितपाल सिंह और बहादुर सिंह के रूप में हुई। इनके पास से एक कापा, गरारी लगी पाइप, एक नलके की हत्थी, एक दातर और एक लाठी बरामद की गई। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत दोनों मामलों में कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले ही नशे की तस्करी व अन्य संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। अब इन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे कुछ अन्य मामलों की भी गुत्थियां सुलझेंगी। Faridkot News

यह भी पढ़ें:– पंजाब की महिलाओं को अब तक एक हजार रुपये नहीं मिले: नायब सैनी

Faridkot Police: लूट की योजना बनाते पांच युवक तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार
फरीदकोट पुलिस की विशेष मुहिम के तहत कोटकपूरा में बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं नशा तस्करी और असला एक्ट के मामले

फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच युवकों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी डी.एस.पी. (सब-डिवीजन) कोटकपूरा संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार युवकों की पहचान चाहत शर्मा उर्फ मोहित, हर्ष कुमार उर्फ काकू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी, आकाशदीप सिंह उर्फ काशी और अमित्रपाल सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक खंडा, दो किरपान, लोहे की पाइप और एक दांतनुमा हथियार बरामद किया। Faridkot News

डी.एस.पी. संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आॅपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों को मोगा रोड लकड़ मंडी गेट के पास बने कमरे के निकट पकड़ा गया, जब वे छिपकर लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से तेजधार हथियार भी बरामद किए। डी.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपराध करने के आदी हैं। इनके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, असला एक्ट और अन्य अपराधों के तहत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।  इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा में मुकदमा नंबर 296, धारा 11(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी। Faridkot News

यह भी पढ़ें:– विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में उठाया सफाई कर्मचारियों का मुद्दा

फरीदकोट: पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी।

150 पुलिस कर्मियों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकाने तलाशे
फरीदकोट में बड़े पैमाने पर चला सर्च ऑपरेशन, संवेदनशील इलाकों पर छापेमारी

फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। Faridkot News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध सी के तहत रविवार को जिले में 150 पुलिस कर्मियों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पूरे जिले में बड़े पैमाने पर कॉर्डन एंड सर्च आॅपरेशन चलाया गया। यह अभियान सुबह छह बजे से 8:30 बजे तक तीनों सब-डिवीजनों में एक साथ चलाया गया।

इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग सब-डिवीजनों में निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। करीब ढाई घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस स्टेशन स्तर पर आठ विशेष टीमें बनाई गईं, जिन्होंने संदिग्ध ठिकानों पर अचानक रेड कर चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, वाहनों की जांच की गई और इलाकों की नाकाबंदी कर आने-जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया। Faridkot News

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने स्पष्ट किया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज सभी मामलों की गहन जांच की जाएगी और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि नशा पीड़ितों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है। Faridkot News

यह भी पढ़ें:– यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा

Blackmail Gang: ब्लैकमेल गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी से 8 लाख रुपये वसूले थे

पुलिस ने नकदी भी बरामद की, अदालत ने रिमांड पर भेजा

फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Blackmail Gang News: एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में फरीदकोट पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलिंग के मामले में 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख रुपये भी बरामद किए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरनीत सिंह निवासी घुद्दूवाला, राजविंदर सिंह उर्फ पप्पू निवासी सिमरेवाला, वरिंदर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी संगतपुरा, परमजीत कौर पत्नी गुरचरण सिंह निवासी पहलूवाला, लवप्रीत कौर पत्नी गुलजार सिंह निवासी फरीदकोट और नवदीप कौर पुत्री जसवीर सिंह निवासी हीरा सिंह नगर, कोटकपूरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को एक व्यापारी, जो राधा कृष्ण धाम ट्रस्ट का सदस्य है, को एक महिला ने फोन कर आरोप लगाया कि वहां कोई अनैतिक कार्य होते हैं और उसके पास सबूत हैं। Faridkot News

मुलाकात के दौरान महिला ने कोई सबूत न होने की बात स्वीकार की और पैसों की मांग की। बाद में गिरोह ने व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की, जो 8 लाख रुपये में तय हुई। 14 नवंबर को वंस विला में भुगतान किया गया। फरीदकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेलिकन प्लाजा के पास छापेमारी कर गिरोह के सभी छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही 8 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें:– एसटीएफ यूनिट नोएडा व एका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पैट्रोल पम्प संचालक समेत पांच गिरफ्तार

4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने किया नाकाम

फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: डॉ. प्रज्ञा जैन, आईपीएस, एसएसपी फरीदकोट के नेतृत्व में फरीदकोट को एक सुरक्षित जिÞला बनाए रखने के मकसद से असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक सख़्त और निर्णायक मुहिम की शुरूआत की गई है। इसी तहत एक और सफलता हासिल करते हुए फरीदकोट पुलिस ने एक गिरोह से जुड़े 4 आरोपियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही काबू कर लिया है। यह जानकारी संदीप कुमार, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) फरीदकोट ने प्रेस कॉन्फ्रÞेंस के दौरान दी। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, सरबजीत सिंह उर्फ बब्बलू, सावन सिंह और रामू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी फरीदकोट शहर से संबंधित हैं। पुलिस पार्टी ने आरोपियों से 1 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 01 खंडा, 01 कापा और 1 तलवार बरामद की है।

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह, थाना सिटी फरीदकोट के इंचार्ज की निगरानी में एएसआई इकबाल चंद पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि उपरोक्त आरोपी तलवंडी फाटक के नीचे बने अंडरब्रिज के नीचे बैठकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में हैं, जिस पर उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को हथियारों सहित काबू कर लिया। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज किया गया है। Faridkot News

एसपी ने बताया कि इन आरोपियों को गिरफ़्तार करने से फरीदकोट पुलिस को किसी बड़ी वारदात को रोकने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी और चोरी की धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं। उक्त मामले में गिरफ़्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड हासिल करने के उपरांत आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी। Faridkot News

यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: संगरूर व बरनाला में भारी बारिश ने मचाई ‘तबाही’

Thief Arrested: आठ आरोपी चोरी के सामान सहित काबू
फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोर गिरोह का पर्दाफाश

फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: डॉ. प्रज्ञा जैन, आईपीएस, एसएसपी के नेतृत्व में फरीदकोट को सुरक्षित जिला बनाए रखने के प्रयासों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदीप कुमार, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) फरीदकोट के नेतृत्व में एक और सफलता प्राप्त करते हुए फरीदकोट पुलिस ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक बड़े चोर गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त जानकारी मनविन्द्र बीर सिंह, एसपी (स्थानीय) फरीदकोट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान दी। Faridkot News

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विलियम, जोरा बाबा, युवराज, अर्शदीप सिंह, शिवम उर्फ शिब्बू और आकाश, जो कि फिरोजपुर जिले के निवासी हैं, जबकि 2 आरोपी अमरीक सिंह उर्फ अमरीका और लवप्रीत सिंह लुधियाना जिले से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपियों से 3 इन्वर्टर बैटरी, 1 इन्वर्टर, 1 एसी सहित स्टेबलाइजर, 2 एलईडी, 1 स्कॉर्पियो कार, 1 इनोवा कार और तेजधार हथियार बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 19 व 20 अगस्त की दरमियानी रात एक अज्ञात चोर गिरोह ने सेठिया वाला मोहल्ला फरीदकोट में 2 दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी किया था। इसमें शेख फरीद मेडिकल स्टोर से 1 इन्वर्टर बैटरी सहित, डीवीआर, 1 आईफोन, 35 हजार रुपये और गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर से 1 एलईडी और 15 हजार रुपये चोरी किए थे। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) संदीप कुमार की देखरेख और डीएसपी त्रिलोचन सिंह की निगरानी में थाना सिटी फरीदकोट और सीआईए स्टाफ की विशेष टीमें बनाई। Faridkot News

तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा गया। वहीं 22 अगस्त की रात अनाज मंडी फरीदकोट में स्कॉर्पियो कार सहित 5 आरोपी विलियम, जोरा बाबा, युवराज सिंह उर्फ जग्गू, अर्शदीप सिंह और शिवम उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी की योजना बना रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके 3 साथियों आकाश उर्फ राजू, अमरीक सिंह उर्फ अमरीका और लवप्रीत सिंह को फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर इनोवा कार सहित गिरफ्तार किया। Faridkot News

यह भी पढ़ें:– Road Accident News: पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से पांच घायल, अस्पताल में भर्ती