Nathusari Chopta - Sach Kahoon Hindi

रुपाणा की सरोज की शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
पास की यूजीसी नेट परीक्षा

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। गांव रुपाणा निवासी एमए इतिहास की छात्रा सरोज पुत्री बलबीर सिंह ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा को सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। सरोज की इस सफलता को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉलेज संचालक राजेश कुमार, डायरेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण लाल गुप्ता सहित इतिहास विभाग के सभी प्राध्यापक एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा सरोज तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सरोज जमाल के एक निजी कॉलेज की छात्रा है। Sirsa News

गांव ढुकड़ा में ढाणी में घुसकर दंपति को बंधक बना लूटे बालियां-कोका, इलाके में दहशत
नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी

नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। जिले के गांव ढुकड़ा में खेत में बनी एक ढाणी में देर रात लूटपाट की वारदात सामने आई है। 31 मार्च की रात करीब 1:19 बजे तीन नकाबपोश युवक ढाणी में घुसे और दंपति को बंधक बनाकर मारपीट की तथा महिला के कानों की सोने की बालियां और नाक का कोका छीनकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ढुकड़ा निवासी गोपीराम सिहाग अपनी पत्नी के साथ ढाणी में रह रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश युवक घर में घुस आए और दोनों को काबू कर लिया। बदमाशों ने गोपीराम के साथ मारपीट की और पति-पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर बदमाश महिला के गहने छीनकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने दंपति को जान से मारने की धमकी भी दी। Sirsa News

घटना के कुछ मिनट बाद दंपति किसी तरह खिड़की के रास्ते बाहर निकले और पास की दूसरी ढाणी में जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच जमाल पुलिस चौकी प्रभारी राम कुमार द्वारा की जा रही है।

पीड़ित गोपीराम ने बताया कि वह पिछले 23 वर्षों से ढाणी में रह रहे हैं और पहली बार इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ रही नशेड़ियों की गतिविधियों के चलते इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। घटना के बाद आसपास की ढाणियों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके। Sirsa News

नाथूसरी चौपटा के तीन भाइयों ने अपनी माता की याद में किया ये नेक काम
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। क्षेत्र के खेड़ी गांव की गौशाला में तीन भाइयों राजेंद्र, रामनिवास और राजेराम बुडानिया ने मिलकर अपनी माता स्वर्गीय सावित्री देवी की याद में 51 हजार रुपए का दान किया। इस दौरान रामनिवास ने कहा कि हमारे धर्म में सबसे बड़ा दान गायों की सेवा के लिए दिए गए दान को माना जाता है। इसलिए हमने यह कार्य किया है। Sirsa News

गांव के सरपंच सुरेश पूनिया ने भी गौसेवा के लिए दिए गए दान की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला को चलाने के लिए इन्होंने आज जो नेक काम किया है, उसका हम धन्यवाद करते हैं। इस दौरान रामजीलाल गोदारा, दलीप बुडानिया, हरदत पूनिया, छबीला राम ज्याणी, रामस्वरूप पूनिया, कृष्ण खालिया, सुभाष बुडानिया, अजय कुमार, ओम हरिजन और गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

कागदाना नशा मुक्त घोषित, महापंचायत ने लिए कई अहम निर्णय
Kagdana Declared Drug-free: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। कागदाना गांव में रविवार को नशा मुक्त गांव कागदाना अभियान के तहत आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव को नशा मुक्त घोषित करते हुए कई अहम निर्णय लिए। महापंचायत में सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बेनीवाल, कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा, ब्लॉक समिति सदस्य विनोद इंदौरा, जिला पार्षद राजेंद्र बैनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे। Sirsa News

बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में नशे की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक रहेगी तथा यदि कहीं भी ऐसी गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत कागदाना चौकी को सूचित किया जाएगा। साथ ही शादी-विवाह में डीजे का समय रात्रि 10 बजे तक सीमित किया गया, गांव में ट्रैक्टर पर गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया और भिखारियों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया। किन्नर समाज को केवल बधाई स्वरूप 1100 रुपये देने का निर्णय भी लिया गया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता और सामूहिक निगरानी का संकल्प लिया। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव के सहयोग और एकजुटता से ही सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सकता है। अंत में सभी ने नशामुक्त और अनुशासित गांव के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। Sirsa News

सरसा के गांव गुड़िया खेडा विद्यालय में राज्य स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता आयोजित
कक्षा 9वीं व 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सौजन्य तथा डाइट डिंग के तत्वावधान में गांव गुड़िया खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं व 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला परिषद डा.सुभाष चंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। Sirsa News

युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वच्छता, नशा, शिक्षा, स्वास्थ्य और साइबर क्राइम जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया। प्रस्तावों पर ग्राम सभा की तर्ज पर चर्चा कर आम सहमति से निर्णय लेने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। प्रतियोगिता की तैयारी इतिहास प्रवक्ता संतलाल ढुकड़ा और प्रवक्ता रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में करवाई गई। निर्णायक मंडल में कर्मवीर सिंह (प्राचार्य, झज्जर), राजेंद्र सिंह (प्राचार्य, झज्जर), ओमप्रकाश (प्रवक्ता, झज्जर) तथा पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. जितेंद्र देशवाल (डाइट झज्जर) ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सार्इं ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्राचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारियां, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिद्धार्थ स्टालिन सचदेवा, पंचायत समिति अध्यक्ष सूरजभान बुमरा, सरपंच मंजू भाटिया, विद्यालय प्राचार्य उमेद सिंह ढाका सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। Sirsa News

नाथूसरी चौपटा सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी को जान से मारने की धमकी
Nathusari Chopta CHC Medical Officer Threat: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चौपटा में तैनात चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने एक कर्मचारी पर जान से मारने की धमकी देने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगाते हुए थाना नाथूसरी चौपटा में शिकायत दी है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी नाथूसरी चौपटा के प्रभारी डॉ. सिद्वांत आहुजा ने थाना प्रभारी को दी लिखित शिकायत में बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी गांव व डाकघर मेहुवाला, जिला फतेहाबाद, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सूचना सहायक के पद पर कार्यरत हैं, अक्सर बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं। Sirsa News

संबंधित कर्मचारी लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहकर हाजिरी दर्ज करते रहे

शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत दैनिक ऑनलाइन रिपोर्टिंग अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहकर हाजिरी दर्ज करते रहे। उन्हें सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन 12 फरवरी 2026 तक कोई स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई। डॉ. आहुजा के अनुसार 12 फरवरी 2026 को उनकी नाइट ड्यूटी थी। उसी रात कर्मचारी द्वारा उनके निजी मोबाइल नंबर पर कई व्हाट्सएप संदेश भेजे गए। आरोप है कि संदेशों में अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। संदेशों की प्रतिलिपि शिकायत के साथ संलग्न बताई गई है।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि अन्य कर्मचारियों ने संबंधित कर्मचारी को 12 फरवरी को सीएचसी परिसर में नशे की हालत में घूमते देखा। आरोप है कि उसने चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ सहायक कर्मचारी रविन्द्र कुमार को भी धमकी दी। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने थाना नाथूसरी चौपटा से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य संस्था के अधिकारियों या कर्मचारियों की नहीं होगी। मामले की प्रति सिविल सर्जन, सरसा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

जोगीवाला में किसानों ने बिक्री केंद्र पर जड़ा ताला
नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta: रबी फसल की बुवाई के मौसम में डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। चोपटा खंड के जोगीवाला गांव में पैक्स बिक्री केंद्र पर किसानों ने डीएपी के साथ टीएसपी खाद के बैग थोपने से इनकार कर दिया। गुस्साए किसानों ने केंद्र पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पैक्स सेल्समैन हरपाल सिंह बिना वितरण किए लौट गए।

ग्रामीण छोटू राम, कृष्ण बेनीवाल, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, जयवीर, प्रकाश, राजाराम, सुभाष, जगदीश व बहादुर सिंह ने बताया कि 500 बैग डीएपी आने की सूचना पर सोमवार को किसान केंद्र पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने दो बैग डीएपी के साथ एक बैग टीएसपी लेने की शर्त रखी। किसानों ने साफ कहा कि उन्हें केवल डीएपी चाहिए, जिसकी कीमत 1350 रुपये है, जबकि टीएसपी 1300 रुपये का है। उनके पास अतिरिक्त खरीदने के पैसे नहीं हैं।

जबरन थोपने पर उग्र होकर उन्होंने ताला लगाया। कागदाना पैक्स प्रबंधक सतबीर सिंह ने कहा कि हाफेड ने 500 बैग डीएपी व 250 बैग टीएसपी भेजे हैं, जिनके वितरण के निर्देश हैं। किसानों की सहमति व उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही आगे वितरण होगा। यह घटना डीएपी संकट की व्यापक समस्या को उजागर करती है, जहां पूरे देश में किसान वैकल्पिक खादों से नाराज हैं। Nathusari Chopta

यह भी पढ़ें:– मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल: गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश

नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति चैयरमेन सूरजभान बुमरा की कुर्सी बची
बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में सूरजभान के पक्ष में 13 व विपक्ष में 9 सदस्य हुए शामिल

चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। एक बार पुनः चैयरमेन सूरजभान की कुर्सी बच गई। नाथूसरी चोपटा बीडीपीओ कार्यालय में एडीसी लक्षित सरीन और बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में कुल 30 सदस्यों में से 22 सदस्य बैठक में मौजूद रहे। जिनमें से 13 पंचायत समिति सदस्यों ने अध्यक्ष सूरजभान बुमरा के पक्ष में व 9 सदस्य विपक्ष में रहे। अविश्वास प्रस्ताव में जीत के बाद चैयरमेन सूरजभान बुमरा भावुक हो गए। इस दौरान सूरजभान बुमरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने जब से विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़ इनैलो का दामन थामा तभी से उनके खिलाफ अध्यक्ष पद से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा था। लेकिन पंचायत समिति सदस्यों समर्थन उनके साथ है और उनकी कुर्सी कायम है। Sirsa News

गौरतलब है कि नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के अध्यक्ष के खिलाफ 11 नवंबर को कई पंचायत समिति सदस्यों ने जिला उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के अध्यक्ष की कार्य शैली से संतुष्ट नहीं है क्योंकि वह नियमों के अनुसार उसकी सहमति के बिना कार्य कर रहा है, जो कि गलत है इस कारण हम उसके खिलाफ है विश्वास प्रस्ताव पारित करना चाहते हैं। उसके बाद जिला उपायुक्त ने 20 नवंबर को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई।

बैठक के दौरान एडीसी लक्षित सरीन और बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के 30 सदस्यों में से 22 सदस्य बैठक में पहुंचे जिसमें से 13 सदस्यों ने अध्यक्ष सूरजभान बुमरा के पक्ष में मत किया और 9 सदस्य विपक्ष में रहे । 8 सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। इस प्रकार अध्यक्ष सूरजभान बुमरा विरोध में विपक्ष द्वारा दिया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और अध्यक्ष सूरजभान बुमरा की कुर्सी सुरक्षित रह गई। Sirsa News

गौरतलब है की सूरजभान बुमरा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर इनेलो का दमन थाम लिया था। पहले सूरजभान बुमराह को मीनू बैनीवाल समर्थक माना जाता था। लेकिन विधानसभा चुनाव में इनेलो ज्वाइन करने के बाद अभय सिंह चौटाला का समर्थन माना जाता है।

कई दिनों से अध्यक्ष पद से हटाने की चल रही थी साजिश- सूरजभान बुमरा

बैठक में जीत के बाद बीडीपीओ कार्यालय से बाहर आकर अध्यक्ष सूरजभान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में जब से इनेलो ज्वाइन की थी तभी से उन्हें पद से हटाने की साजिश रची जा रही थी। उन पर कई बार राजनीतिक दबाव डाला गया। और यहां तक कि उन्हें मारने की तक की धमकियां दी गई। लेकिन पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन उनके साथ हमेशा रहा है। आज से 2 साल पहले उन्हें सर्वसम्मति से नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति का अध्यक्ष चुना गया और आज फिर उनके समर्थन में पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन दिया है जिस कारण उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Air Pollution: कैथल में वायु प्रदुषण से हल्की राहत तो जींद जिले में हालात ज्यो के त्यों

नारायण खेड़ा किसान धरने पर, 16 अगस्त को हाईवे जाम की चेतावनी
सरपंच एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल की तबीयत बिगड़ी

नारायण खेड़ा/चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। बीमा क्लेम की मांग को लेकर 102 दिन से चल रहे किसान धरने पर पिछले 10 दिन से 4 किसान 110 फुट ऊंची टंकी पर चढ़े हुए हैं और 13 किसान आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और सरकार द्वारा बीमा क्लेम जारी करने की कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है। इसी को लेकर नारायण खेड़ा किसान धरने पर किसान कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ा फैसला किया गया। Sirsa News

16 अगस्त को नेशनल हाईवे नंबर 9 पर भावदीन टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना लगाकर जाम लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के युवा अध्यक्ष रवि आजाद, सुरेश ढाका, सुभाष सरपंच माखोसरानी, सरपंच सुभाष बैनीवाल, संजय सहारण संदीप सिंवर, अमन बैनीवाल, रविन्द्र कासनियां ने कहा कि किसान पिछले 102 दिन से नाथूसरी चौपटा और नारायण खेड़ा जलघर में धरना दे रहे हैं अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे किसानों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। 13 किसान पिछले 11 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं जिनमें 77 वर्षीय नंदलाल ढिल्लों, ओमप्रकाश झुरिया, और सरपंच एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। Sirsa News

इसके अलावा पिछले 12 दिन से 4 किसान भरत सिंह झाझड़ा, दीवान सहारण, जयप्रकाश और नरेंद्र पाल सहारण 110 फीट ऊंची टंकी पर चढ़े हुए हैं। सरकार को किसी भी किसान की कोई फिक्र नहीं है । इसी को लेकर रविवार को किसान कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें फैसला किया गया कि सरकार को झुकाने और किसान आंदोलन को जीतने के लिए कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। इसी के तहत नेशनल हाईवे नंबर 9 पर भावदीन टोल प्लाजा को बंद किया जाएगा और वहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। संदीप सिंवर ने अपील कि की 16 अगस्त को भावदीन टोल प्लाजा पर ज्यादा से ज्यादा किसान पहुंचे।

16 अगस्त को भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचने के का रूट इस प्रकार रहेगा

किसान नेता सुरेश ढाका ने बताया कि 16 अगस्त को भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचने का रूट तय किया गया है। उसी के अनुसार किसान अपने ट्रैक्टर लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। रूट इस प्रकार है डिंग मोड़, शेरपुरा मोड़, बाजेकां, मोड़, डबवाली बाईपास और सिकंदरपुर मोड़ फोटो के अनुसार किसान पहुंचेंगे।

नारायण खेड़ा धरना लगातार रहेगा जारी महिलाएं संभालेंगी कमान

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश युवा अध्यक्ष रवि आजाद ने बताया कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायण खेड़ा जलघर पर चल रहे किसान धरने पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। और स्वतंत्रता दिवस यहीं मनाएंगे इसके अलावा 16 अगस्त को नारायण खेड़ा किसान धरना लगातार जारी रहेगा और देश प्रदेश व प्रदेश के कोने-कोने से किसान टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे इसके अलावा नारायण खेड़ा किसान धरने की कमान महिलाएं संभालेंगी। महिलाएं ही इस धरने का संचालन करेगी।

सरपंच एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल की तबीयत बिगड़ी एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में कराया भर्ती | Sirsa News

रविवार दोपहर बाद सरपंच संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई उन्हें एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। इसके अलावा नंदलाल ढिल्लों, ओम प्रकाश झुरिया की तबीयत भी पिछले दो दिन से खराब चल रही है उन्हें भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है की संतोष बैनीवाल, ओमप्रकाश झुरिया नंदलाल ढिल्लों सहित 13 किसान पिछले 11 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और इन की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें:– प्रदेश को लूटने के लिए भाजपा-जजपा ने किया था समझौता : दीपेंद्र हुड्डा

चौपटा तहसील कार्यालय में किसानों ने सांसद बृजभूषण का फूंका पुतला
किसानों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

चौपटा (सच कहूँ न्यूज)। तहसील कार्यालय में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के आह्वान पर वीरवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि पहलवालों को बदनाम करने के लिए सरकार घटिया हरकतों पर उतर आई है। सोशल मीडिया पर सरकार पहलवालों के अनाप- शनाप मैसेज वायरल कर रही है। यह सरकार की हताशा का ही परिणाम है।

किसानों को किया जा रहा है परेशान | (Sirsa News)

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष भरत सिंह झाझड़ा व महासचिव अमन बैनीवाल ने कहा कि किसान अपना हक मांग रहे हैं। मगर किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिस कंपनी को बीमा देना था। अभी तक कंपनी ने बीमा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। जबकि सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग 2022 का बीमा क्लैम व मुआवजा जारी किया जाए, सीएससी सेंटर के द्वारा रद्द हुए बीमे को बहाल करें, गेहूं व सरसों की समय पर खरीद व समय पर भुगतान किया जाए।

हर साल बीमा व मुआवजा देने की निश्चित तिथि तय की जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर किसान नेता दिवान सहारण, नरेंद्र सहारण, रोहताश, पूनिया, राजबीर गोदारा, राजकुमार, संदीप कासनियां, जगत चाहरवाला, नंदलाल ढिल्ल, नेहरू पूनिया, महावीर जसानिया, राकेश लुदेसर, जेपी नाथूसरी, राममुर्ति ढिल्लो, सुबे सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– इनकम का कोई सोर्स नहीं, फैमिली आईडी में इनकम 2.50 लाख

बेटियों को न्याय दिलाने के लिए किसानों ने किया ये अनूठा विरोध प्रदर्शन
ऊंट के पीछे बांधकर घसीटा सरकार का पुतला

बीमा क्लेम और मुआवजे की मांग को लेकर 25वें दिन जारी रहा प्रदर्शन

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। तहसील कार्यालय नाथूसरी चौपटा (Nathusari Chopta) में चल रहे विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के धरने के 25वें दिन किसानों ने खिलाड़ी बेटियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार का पुतला बनाकर ऊंट के पीछे बांधकर घसीटा। तहसील कार्यालय से सरसा रोड, भादरा रोड, भट्टू रोड और नोहर रोड पर सरकार के पुतले को ऊंट के पीछे घसीटते हुए चौधरी देवी लाल चौक पर ले जाकर फूंक दिया। किसानों द्वारा किए गए विरोध के अनूठे तरीके को क्षेत्र के लोगों ने सहयोग भी दिया।

यह भी पढ़ें:– किसानों के लिए आई जरूरी सूचना, इस तारीख को मिलेगी 14वीं किस्त!

गौरतलब है कि पांच मई से बीमा क्लेम और मुआवजे सहित कई मांगों को लेकर नाथूसरी चौपटा (Nathusari Chopta) क्षेत्र के किसान चोपटा तहसील कार्यालय प्रांगण में पक्का मोर्चा लगाए हुए हैं। इस दौरान हर रोज सरकार की नाकामी के खिलाफ नए-नए तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सरकार द्वारा महिला खिलाड़ियों व अन्य कई संगठनों के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ नाथूसारी चोपटा खंड के किसानों ने सरकार के विरोध विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। किसान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष भरत सिंह जाजड़ा, प्रदेश सचिव अमन बैनीवाल, दीवान सहारण, बलराम सहारण ने बताया कि तानाशाही सरकार की तानाशाही को खत्म करने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

इसी के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों के साथ जो अन्याय कर रही है उसके विरोध में उन्होंने विरोध करने का नया तरीका निकाला है। जिसके तहत मोदी सरकार का पुतला बनाकर तहसील कार्यालय प्रांगण से ऊंट के पीछे घसीटते हुए चोपटा के सभी रोड और गलियों से गुजारा गया और चौधरी देवी लाल चौक पर फूंक दिया। उन्होंने कहा कि अभी अगर सरकार नहीं जागी तो बड़ा आंदोलन हो सकता है।

मिड-डे-मील कुकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई मई
पहले सप्ताह में मार्च तक का रूका वेतन पहुंचा तो अब अप्रैल का भी मिला मानदेय

कुकों के खातों में डाली 1.26 करोड़ से अधिक की राशि

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए दोपहर का भोजन मिड-डे-मील (Midday Meal) पकाने वाली कुकों के लिए मई का महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस महीने के पहले सप्ताह में जहां विभाग ने कुक की मार्च तक का बकाया मानदेय उनके खातों में डाल दिया था। वहीं दूसरे सप्ताह में अब अपै्रल तक का मानदेय भी कुकों के खातों में भेज दिया गया है। जिले के सात ब्लॉकों में कार्यरत 1927 कुकों के खातों में अप्रैल तक का एक करोड़ 26 लाख 17 हजार 736 रुपए का बजट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:– पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

इनमें प्राइमरी विंग में कार्यरत कुक का 78 लाख 22 हजार 850 रुपए तथा अपर प्राइमरी विंग में कार्यरत कुक के लिए 47 लाख 94 हजार 880 रुपए की राशि जारी की गई है। बता दें कि मई महीने के पहले सप्ताह में ही कुकों के खातों में मार्च (March) तक के 3 करोड़ 16 लाख 27 हजार 590 रुपए की राशि डाली गई थी और अब अपै्रल तक का मानदेय जारी कर दिया है। कुक को एक साथ कई महीनों की सैलरी मिलने से उनमें खुशी देखी जा रही है।

मिड-डे-मील के नोडल अधिकारी संजय मोंगा ने बताया कि नाथूसरी चोपटा (Nathusari Chopta) ब्लॉक में 17 लाख 96 हजार 432 रुपए का बजट जारी किया गया है। जिनमें प्राइमरी कुक के लिए 11 लाख 6 हजार 3 रुपए व अपर प्राइमरी कुक के लिए 69 हजार 429 रुपए जारी किए गए हैं। इसी प्रकार सरसा-2 के लिए 25 लाख 42 हजार 999 रुपए जारी किए गए हैं, इनमें प्राइमरी के 17 लाख 5 हजार 910 रुपए व अपर प्राइमरी के लिए 8 लाख 37 हजार 89 रुपए की राशि डाली गई है। ओढां में 13 लाख 3 हजार 170 रुपए का बजट डाला गया है। इनमें 7 लाख 50 हजार 866 प्राइमरी व 5 लाख 52 हजार 304 अपर प्राइमरी के लिए जारी हुआ है। रानियां में 18 लाख 14 हजार 709 रुपए जारी किए गए है।

इनमें 11 लाख 37 हजार 721 रुपए प्राइमरी व 6 लाख 76 हजार 988 रुपए अपर प्राइमरी कुकों के खातों में डाला गया है। डबवाली ब्लॉक में 21 लाख 42 हजार 354 रुपए की राशि डाली गई है। इनमें प्राइमरी में 13 लाख 9 हजार 704 रुपए व अपर प्राइमरी में 8 लाख 32 हजार 650 रुपए जारी किया गया है। ऐलनाबाद (Ellenabad) खंड में 14 लाख 40 हजार 145 रुपए का बजट डाला गया है। इनमें 8 लाख 98 हजार 339 रुपए प्राइमरी व 5 लाख 41 हजार 806 रुपए अपर प्राइमरी कुकों के लिए राशि जारी की गई है। बड़ागुढां ब्लॉक में 15 लाख 77 हजार 927 रुपए की राशि जारी की गई है। जिनमें 9 लाख 14 हजार 313 रुपए प्राइमरी व 6 लाख 63 हजार 614 रुपए अपर प्राइमरी के लिए जारी किया गया है।