RR vs GT - Sach Kahoon Hindi
Youngest IPL centurion: सबसे कम उम्र के इस बल्लेबाज ने मचाया आईपीएल में कोहराम
RR vs GT IPL 2025: जयपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 35 गेंदों में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने मनीष पांडे, ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। यह आईपीएल का दूसरा सबसे तेज़ शतक और किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ शतक भी है। Youngest IPL centurion
वैभव सूर्यवंशी के रनों के तूफान में बह गई गुजरात टाइटंस
Vaibhav Suryavanshi IPL record: मैच में वैभव ने इशांत शर्मा और करीम जनत जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कुल 101 रन बनाए। वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने सबसे कम उम्र में लिस्ट-ए अर्धशतक और प्रथम श्रेणी डेब्यू का रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तेज़ टेस्ट शतक और अंडर-19 एशिया कप में भारत को फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
Youngest IPL centurion: बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे कम आयु में शतक लगाने वाले खिलाड़ी का कीर्तिमान स्थापित किया। मात्र 14 वर्ष और 32 दिन की आयु में यह उपलब्धि प्राप्त कर उन्होंने मनीष पांडे (19 वर्ष 253 दिन), ऋषभ पंत (20 वर्ष 218 दिन) तथा देवदत्त पडिक्कल (20 वर्ष 289 दिन) जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
यह पारी टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज़ शतक रहा, जो क्रिस गेल के 30 गेंदों में बने शतक से पीछे है। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है, जिससे यूसुफ पठान का 37 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड टूट गया।210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव आरंभ से ही आक्रामक रुख में दिखे। उन्होंने अनुभवी गेंदबाज़ इशांत शर्मा के एक ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाकर कुल 28 रन बटोरे। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर की गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की सहायता से अर्धशतक पूर्ण किया।
विस्फोटक पारी 101 रन पर समाप्त हुई | Youngest IPL centurion
फिर उन्होंने गुजरात के नवागंतुक करीम जनत के ओवर में तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 30 रन जुटाए, और 10वें ओवर में कुल 11 छक्के लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंततः उनकी यह विस्फोटक पारी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बोल्ड होने के साथ 101 रन पर समाप्त हुई।
वैभव आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था, जिन्होंने 2019 में 16 वर्ष की आयु में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पदार्पण किया था।पिछले वर्ष वैभव आईपीएल नीलामी में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। वर्ष 2024 के सत्र में उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार प्रदर्शन किया।
बिहार में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने जनवरी 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, जब उनकी आयु मात्र 12 वर्ष 284 दिन थी। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बड़ौदा के विरुद्ध खेलते हुए उन्होंने 42 गेंदों में 71 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चेन्नई में मात्र 58 गेंदों में शतक बनाकर सबसे तेज़ युवा टेस्ट शतक का कीर्तिमान रचा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एसीसी अंडर-19 एशिया कप में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाकर भारत को फाइनल तक पहुँचाने में भी विशेष योगदान दिया। Youngest IPL centurion
राजस्थान के खिलाफ गुजरात की नौ विकेट से आसान जीत
राशिद खान (14/3) और नूर अहमद (25/2) की घातक स्पिन से (RR vs GT) राजस्थान रॉयल्स को मात्र 118 रन पर समेटने के बाद रिद्धमान साहा (41 नाबाद), शुभमन गिल (36) और कप्तान हार्दिक पांड्या (39 नाबाद,15 गेंद) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को यहां खेला गया आईपीएल मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल इस मैच के दौरान फैंस की धड़कने उस समय बड़ी जब ट्रेंट बोल्ट का एक छक्का सीधा कैमरा मैन के जाकर लगा। हालांकि गेंद कैमरा मैन के सिर पर नहीं लगी, मगर वह काफी देर दर्द से कहराता नजर आया। इस बीच गुजरात के उप-कप्तान Rashid Khan ने अपने शानदार जेस्चर से फैंस का दिल जीता। ओवर खत्म होने के बाद फेंस को टापते हुए राशिद खान कैमरा मैन का हालचाल लेने पहुंचे। ऐसे में कैमरा मैन ने उन्हें इशारा कर बताया कि वह ठीक है जिसके बाद राशिद वापस मैदान पर लौटे।
Great gesture this from @rashidkhan_19 ???#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/zWiTjvhqoF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023
गुजरात दस मैचों में सात जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज | Rashid Khan
राशिद और नूर की अफगानी जोड़ी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज असहाय नजर आये और मेजबान टीम इस सीजन का अपना सबसे छोटा स्कोर ही बना सकी। बाद में छोटे से लक्ष्य का पीछा गुजरात ने आक्रामक अंदाज में किया। पहले विकेट के लिये 71 रन दसवें ओवर में ही आ गये थे जबकि शुभमन के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पांड्या ने राजस्थान के गेंदबाजों की निर्ममता से पिटाई की और लक्ष्य को 37 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पांड्या ने अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये। इसके साथ ही गत विजेता गुजरात दस मैचों में सात जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने टीम(Rashid Khan) को पहली सफलता दिलाते हुए दूसरे ओवर में जॉस बटलर को आठ रन पर पवेलियन लौटाया। पहला झटका लगने के बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिये 37 रन जोड़े, हालांकि यह मैच में रॉयल्स की एकमात्र महत्वपूर्ण साझेदारी थी। जायसवाल 11 गेंद पर एक चौके और एक छक्के के साथ 14 रन बनाकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में रनआउट हो गये, जबकि सैमसन 20 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रॉयल्स ने सात ओवर में 60 रन पर तीन विकेट ही गंवाये थे, हालांकि मध्य ओवरों में राशिद और नूर की जोड़ी ने मेजबान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।