Mehngai Rahat Camp - Sach Kahoon Hindi

घग्घर नदी में पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट मोड पर
घग्घर नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मानसून की बारिश को देखते हुए पानी निकासी की सुचारू व्यवस्थाओं, घग्घर नदी (Ghaggar River) के बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपाय करने, महंगाई राहत कैंप में 100 फीसदी परिवारो का पंजीयन हो, बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने सहित विभिन्न विभागों के बिजली, पानी से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक ली। बिजली, पानी मौसमी बीमारियों समेत विभिन्ना विभागों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। Hanumangarh News

जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि घग्घर नदी की क्षमता पांच हजार क्यूसेक पानी बहाव की है, इसके ऊपर बहाव में बाढ़ की स्थित बनती है। इस बार जिस तरह से घग्घर नदी के इलाकों में अत्यधिक बारिश हो रही है, ज्यादा पानी के बहाव की संभावना है। अत्यधिक बहाव की संभावना के मद्देनजर नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थलों पर जाने की सलाह दी जाती है। Hanumangarh News

उन्होंने सिंचाई विभाग को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा पानी भरने के स्थलों को चिह्नित करने तथा अपडेट करने के निर्देश दिए। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नगर परिषद, डीएसओ, एसडीआरएफ, लोकल टीम को अलर्ट मोड पर रहने तथा जरूरत के सामान को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सूचना के बाद 10 घंटे का रिस्पांस टाइम मिलेगा, विपरीत परिस्थितियों के लिए सुरक्षित जगह, खाने की व्यवस्था इत्यादि पहले से चाक-चौबंद रखे। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरपालिका अपने पंपसेटो को खंगाले, अतिरिक्त पंपसेट की जरूरत पड़ती है तो यह सुनिश्चित करें कि किस विभाग से सहयोग लिया जाएगा, ड्रेनेज को साफ रखें, गहरे गड्ढों की बैरिकेडिंग करें ताकि अधिक जलभराव की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो।

जिला कलक्टर कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम की मीटिंग में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। निर्वाचन विभाग के कार्य शुरू हो चुके हैं तथा सभी कार्यों के लिए नोडल नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को समझें तथा जयपुर से दी जा रही ट्रेनिंग में हिस्सा लें। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत 21 विभागों को अलग-अलग गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है, जिसे समयानुसार पूरा करें। 181 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पर जिला कलक्टर ने गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए, संबंधित विभागाध्यक्ष अगले 7 दिन में सभी प्रकरणों को निस्तारित कर रिपोर्ट पेश करें। जनसुनवाई के तहत आने वाले प्रकरणों पर संवेदना पूर्वक कार्रवाई करें।

बैठक में एडीएम प्रतिभा देवठिया, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, डीएफओ वीरेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, डीईओ हंसराज जाजेवाल, एसीईओ सुनील छाबड़ा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, कृषि संयुक्त निदेशक दानाराम गोदारा, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, डीटीओ संजीव चौधरी, नगर परिषद एक्सईएन सुभाष बंसल, सीएडी एसई रामनारायण चौधरी, एएमई एससी अग्रवाल, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, हार्टिकल्चर सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, डीएमडब्ल्यूओ अक्षित बिश्नोई, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया मौजूद थे।

जोधपुर डिस्कॉम देगा सहायता राशि | Hanumangarh News

जिले के चंदूरवाली जीएसएस के पास हुए हादसे में 40 भेड़ और बकरियों के मरने पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता केके कस्वां ने बताया कि विभागीय सहायता राशि अनुसार बकरी के लिए तीन हजार तथा भेड़ के लिए दो हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, विद्युत लाइन का निरीक्षण किया गया है, जो बिल्कुल सही है। बीकानेर से भी एक टीम जांच हेतु बुलाई गई है जो जांच करेंगी कि कहीं कोई फॉल्ट तो नहीं है।

जिस पर कलक्टर ने नियमानुसार सहायता राशि के लिए निर्देश दिए। गंदा पानी पीने से बीमारियां फैलती है, संबंधित अधिकारी मौके पर ही जाकर प्रभावी कार्रवाई करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए, जिला कलक्टर ने कहा कि जेजेएम में कोई भी कार्य ऐसा ना हो, जिसका अभी तक वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ हो, समय पर सभी कार्य पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:– हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबी, सड़कें जलमग्न, गांवों से टूटा संपर्क

राजस्थान सरकार के महंगाई राहत शिविरों की देशभर में होने लगी चर्चा
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए राज्य सरकार के अभिनव अभियान महंगाई राहत शिविरों (Mehngai Rahat Camp) में बढ़ता जनता का रुझान एवं लगातार बढ़ रही लाभान्वित परिवारों की संख्या से इन शिविरों की चर्चा अब देशभर में होने लगी हैं। इन शिविरों में राज्य सरकार की दस प्रमुख योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और लोगों में शिविरों के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा है और पिछले सवा महीने में ही लाभान्वित परिवारों की संख्या एक करोड़ 39 लाख 50 हजार से अधिक पहुंच गई। इसी तरह इस दौरान 6 करोड़ 29 लाख 29 हजार 420 गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

81 लाख 81 हजार 90 गारंटी कार्ड वितरित किए | (Mehngai Rahat Camp)

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दौरान सर्वाधिक एक करोड़ नौ लाख नौ हजार 947 गारंटी कार्ड मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में जारी किए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 88 लाख 79 हजार 336 गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत 81 लाख 81 हजार 90 गारंटी कार्ड वितरित किए गए हैं।

इसी प्रकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 47 लाख 70 हजार 504, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 79 लाख 31 हजार 581, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में नौ लाख 17 हजार 186, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 55 लाख 94 हजार 464 , इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में चार लाख पांच हजार 960 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 44 लाख 29 हजार 405 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इन शिविरों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अपने परिवार को महंगाई से राहत दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:– अपनाएँ खेती में पटड़ा विधि, अच्छे मुनाफे के साथ बढ़ाएँ निधि

दिव्यांग जानकी को मिला राहत का बड़ा सहारा
6 योजनाओ की गारंटी से हुआ जीवन सरल

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटा की गोबरिया बावड़ी की रहने वाली जानकीबाई अग्निशमन कार्यालय में नगर निगम कोटा (Kota) दक्षिण द्वारा संचालित स्थाई महंगाई राहत शिविर में पहुंची। जानकी को इस शिविर में अपने जनाधार से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, दिव्यांग पेंशन, 100 यूनिट घरेलू मुफ्त बिजली एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का लाभ मिला।

यह भी पढ़ें:– RBSE 12th Arts Result 2023: 12वीं आर्ट्स में 92.35% पास, बेटियों ने बाजी मारी

शिविर पर पहुंचकर 6 योजनाओं के लाभ मिलने पर जानकी का कहना हैं कि वह दिव्यांग है एवं महंगाई के इस दौर में उनकी चुनौतियां और बढ़ गई है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा अब उसे रोजगार, राशन, स्वास्थ्य एवं पेंशन की गारंटी उनके जीवन को सही मायने में संबल प्रदान करेंगी। जानकी सरकार को धन्यवाद देती हुई कहती हैं कि सरकार ने हर वर्ग का जिस मजबूती से हाथ थामा है वह सरकार का सराहनीय कदम साबित होगा। निःशक्तजनों के लिए सरकार का यह कदम आने वाले समय में किसी वरदान से कम नहीं होगा।

कलक्टर ने किया प्रेरित तो हटाया घूंघट
जिला कलक्टर ने नोहर और भादरा के महंगाई राहत कैंपों का किया निरीक्षण

नोहर/भादरा (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग लगातार जिले में (Mehngai Rahat Camp) महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिला कलक्टर उपखंड नोहर और भादरा के महंगाई राहत कैंपों का अवलोकन करने पहुंची। उन्होंने उपखंड नोहर नगर पालिका, रामसरा तथा भादरा नगर पालिका के महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग शिविर का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:– चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त एक बुजुर्ग महिला फिसली, देखें महिला कांस्टेबल की बहादुरी

इस दौरान जिला कलक्टर ने मौजूद लाभार्थियों गुलाब देवी, चन्द्र कंवर, जुलै खां और छोटूराम से बातचीत की और उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। जिला कलक्टर ने महिलाओं से बातचीत में उन्हें योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, उनको अधिक से अधिक योजनाओं में पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया। रामसरा ग्राम पंचायत में आयोजित राहत कैंप में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग जब लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित कर रही थी, तब एक महिला घूंघट निकाल गारंटी कार्ड प्राप्त करने आई, जिसे देख कलक्टर ने उन्हें घूंघट न निकालने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि देश आजाद हुए आज 70 साल से ऊपर (Mehngai Rahat Camp) हो गए हैं और हमें चाहिए कि दासता से बाहर निकलें। इस पर कलावती ने घूंघट हटाकर जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग, एडीएम चंचल वर्मा, एसडीएम सत्यनारायण सुथार से गारंटी कार्ड लेते हुए फोटो खिंचवाई।

एकसाथ मिले 8 योजना के गारंटी कार्ड

जिला कलक्टर ने भादरा नगर पालिका में निरीक्षण दौरान वंचित रहे परिवारों के घर-घर जाकर उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। (Mehngai Rahat Camp) स्थाई महंगाई राहत कैंप की टीम की हौसला अफजाई की और उनकी ओर से किए जा रहे बेहतरीन कार्य की तारीफ की। रामसरा ग्राम पंचायत में लाजो को जब 8 योजनाओं के गारंटी कार्ड जिला कलक्टर से प्राप्त हुए, तो वह बहुत खुश हुईं और सरकार को धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला कलक्टर की ओर से मुझे 8 योजनाओं के गारंटी कार्ड मिले, जिससे उनका 8 योजनाओं में लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित हो गया है।

भादरा नगर पालिका के महंगाई राहत कैंप के निरीक्षण दौरान एक लाभार्थी ने मुख्यमत्री अशोक गहलोत की ओर से घोषित लंपी डिजीज से मृत्यु पर सहायता राशि के बारे में पूछा। सहायता राशि से संबंधित प्रकरणों के बारे में जिला कलक्टर ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे और सहायता राशि आपको प्रदान की जाएगी। इस मौके पर भादरा विधायक बलवान पूनिया, एडीएम चंचल वर्मा, नोहर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, भादरा एसडीएम शकुंतला चौधरी, नोहर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील, राजेंद्र चाचाण, श्रवण तंवर आदि मौजूद रहे।