Punjab Weather Alert - Sach Kahoon Hindi

Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब में 28 से 30 मार्च तक तेज हवाओं का अलर्ट

किसानों को सलाह- फसलों की निगरानी करें, छिड़काव टालें

चंडीगढ़/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Weather Alert: मार्च के आखिरी दिनों में पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (कटऊ चंडीगढ़) ने 28 से 30 मार्च तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 28 मार्च को थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना है। 29 और 30 मार्च को यह गतिविधि और तेज हो जाएगी, जिसमें हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक और गस्टिंग 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 27 और 31 मार्च को कोई विशेष चेतावनी नहीं है। प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 मार्च को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 31 मार्च को फिर से केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जिला-वार पूवार्नुमान में 28 मार्च को गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। 29 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है, खासकर उत्तर और पूर्वी हिस्सों में गतिविधि अधिक रहेगी। 30 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना और सास नगर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। Punjab Weather Update

किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खेतों में भारी काम न करें और दवाइयों, उर्वरकों तथा कीटनाशकों का छिड़काव टाल दें। गेहूं, सरसों, रेपसीड और सब्जियों की फसलों की निगरानी करें क्योंकि तेज हवाओं से लॉजिंग का खतरा है। पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें:– Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

Punjab Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh Weather Alert: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जबकि उसके पीछे दो और पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहे हैं। इसी कारण बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वीरवार से बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। हालांकि मंगलवार सुबह राज्य के अधिकतर हिस्सों में धुंध न होने के कारण मौसम साफ रहा और लोगों को शीतलहर से भी राहत मिली। उधर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से पहले मौसम विभाग ने पांच जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। Punjab Weather News

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:– Bribe: नगर निगम लुधियाना का सीवरमैन 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Punjab Weather: पंजाब के लोगों हो जाओ सावधान, ये दो दिन होगी भारी बारिश, कहीं बाहर जा रहे हो तो ये खबर जरूर पढ़ें
पंचकुला (सच कहूँ/एम के शायना)। Punjab Weather: तापमान में लगातार गिरावट के मद्देनजर पंजाब में ठंड बढ़ने और 20 से 22 दिसंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही घना कोहरा छाये रहने के भी आसार जताये गये हैं। मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिक ठंड देखने को मिलेगी। उन्होंने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने खासकर राजमार्ग पर यात्रा करने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की हेडलाइट जलाकर रखने और फॉग लाइट अथवा चारों इंडिकेटर चालू रखने की अपील की गयी है।

ऐसा करने से दृश्यता कम होने के कारण होने वाले हादसों से बचा जा सकेगा। सुबह और शाम के समय कोहरे का असर अधिक रहने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी होना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे फसलों को आवश्यक नमी मिलेगी और फसलों को लाभ होगा। हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के आसार जताये गये हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की है। Punjab Weather

यह भी पढ़ें:– लोकसभा में भारी हंगामे के बीच वीबी-जी-राम-जी विधेयक पारित

Weather Alert: आईएमडी ने किया अलर्ट, फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
उत्तर पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन | IMD Weather Alert

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Alert: एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव व दक्षिण की ओर से उत्तर की तरफ चली हवा की वजह से उत्तर भारत के दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बेशक इन दिनों में लोगों ने यह सोच लिया हो कि अब सर्दी की विदाई हो गई है, पर ऐसा नहीं है। भारत मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में अब 28 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान जहां रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD Weather Alert

वहीं दिन का तापमान भी कम हो सकता है। पिछले तीन दिनों के दौरान तेज धूप के कारण मौसम गर्म बना हुआ है। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिल्ली एनसीआर में देखने को मिला इसकी वजह दक्षिणी हवाओं के साथ-साथ प्रदूषण भी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि यह बदलाव एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के दिल्ली तक पहुंचने के कारण हुआ है। IMD Weather Alert

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर भारत के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, दिल्ली में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा दो दिन बाद सुबह से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में अब सामान्य मौसम रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में घने कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। इस दौरान हरियाणा व पंजाब में भी देर रात्रि व सुबह के वक्त कोहरे की स्थिति बन सकती है।

हरियाणा और पंजाब में सामान्य के आसपास रहा तापमान | IMD Weather Alert

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर वीरवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा अमृतसर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस बना रहा। करनाल जिले का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले जिलों में 28 जनवरी तक अब न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। जिसकी वजह से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। अब उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध छाने की भी संभावना है।                     -डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हकृवि हिसार।

यह भी पढ़ें:– Bribe: 50,000 रुपए घूस लेते हवलदार गिरफ्तार

Haryana-Punjab Weather Alert: घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान, हरियाणा-पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा-पंजाब के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विजिबलिटी कम होने की वजह से सड़क पर कई मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में वाहन चालक सावधानी बरतें। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिसके चलते तेज सर्द हवाएं चलेंगी और मौसम में ठिठुरन देखने को मिलेगी। वहीं 18, 19 और 20 दिसंबर के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 03 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा

पंजाब में शीतलहर का प्रकोप | Haryana-Punjab Weather Alert

शीत लहर ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है और आने वाले दिनों में सर्दी पूरे जोरों पर होगी। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के 6 शहरों तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और गुरदासपुर में घने कोहने की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार तक पंजाब के 11 जिलों सहित चंडीगढ़ में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ये अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों से आ रही ठंडी बफीर्ली हवाओं के कारण लगातार तापमान गिर रहा है।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

कश्मीर घाटी में बफीर्ली ठंड का कहर जारी है और राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार देर रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10 दिसंबर को दर्ज किए गए इस मौसम के सबसे ठंडे तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से केवल एक डिग्री कम था, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर घाटी के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रहने के आसार हैं।

यहां 21 दिसंबर तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने का अनुमान है। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में 21-22 दिसम्बर की रात को हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा और रात के तापमान में और गिरावट देखी गई, मंगलवार को शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। Haryana-Punjab Weather Alert

कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई और सोमवार को शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग का तापमान और नीचे खिसक गया तथा पिछली रात के शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 4.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सीमांत कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें:– Kapde ka Thaila: गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर मशीनों से मिलेंगे कपड़े के थैले

Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिये कैसा रहेगा मौसम
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather Alert: इस बार देरी से शुरू हुई सर्दी में उत्तर भारत में अधिक कड़ाके की ठंड का पूवार्नुमान है। दरअसल अल-नीनो का प्रभाव समाप्त होने के बाद ला-नीना सक्रिय हो गया है। यही सबसे बड़ी वजह है कि इस बार सर्दी खूब सताएगी। अमूमन, “ला-नीना” प्रशांत महासागर के सतह तापमान को ठंडा कर देती है, जिससे वैश्विक जलवायु घटनाओं में परिवर्तन होता है। इस प्रभाव के कारण अनुमान है कि उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान प्रदूषण भी बढ़ सकता है और स्वास्थ्य जोखिमों में इजाफा हो सकता है।

इस परिवर्तन का असर फसलों, रोजमर्रा की जिंदगी और ऊर्जा की मांग पर भी पड़ सकता है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की आवश्यकता और संभावित रूप से बिजली की मांग बढ़ सकती है। आईएमडी के पूवार्नुमान के अनुसार आवश्यक है कि लोग इन पूवार्नुमानों के मद्देनजर तैयारी करें, ताकि ठंड के प्रभाव बचा जा सके। बच्चो और बुजुर्गों को विशेष देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही, सरकार और स्थानीय प्रशासन को भी ठंड से निपटने के लिए उचित इंतजाम करने होंगे, जैसे कि सार्वजनिक जगहों पर अलाव बनाना और साथ ही बेघरों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था करना जैसे प्रबंध शामिल है। Haryana-Punjab Weather Alert

भूगोल विभाग के असिस्टेंट एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन ने बताया कि ला-नीना के प्रभाव से उत्तर भरे के क्षेत्र में तापमान में गिरावट की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान उच्च दबाव वाली ठंडी चलने से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। ला-नीना एक जलवायु चक्र है, जो मौसम में अप्रत्याशित बदलाव लाता है,जिसका सटीक अनुमान लगाना भी मुश्किल हो जाता है। जिस प्रकार इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के दिनों में शुरूआती तौर पर बारिश पहले कम हुई, लेकिन इसके बाद ज्यादा बारिश से देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी। कुछ ऐसी ही अस्थिरता सर्दी के मौसम में देखने को मिल सकती है।

फसलों पर पड़ सकता है ठंड का असर | Haryana-Punjab Weather Alert

ला-नीना के कारण बदलने वाले ठंड के मौसम सीधा असर रबी और खरीफ की फसलों पर भी दिखाई देगा। वैसे तो ज्यादा ठंड दिसंबर व जनवरी के महीने में ही रहेगी। पर फरवरी,मार्च और अप्रैल में असामान्य ठंड और बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। अल-नीनो और ला-नीना भौगोलिक प्रक्रिया है। इनका प्रभाव न केवल मौसम बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर भी पड़ता नजर आ सकता है।

5 से 7 सालों में होती है ऐसी मौसमी घटनाएं

विश्व मौसम संगठन के मुताबिक ऐसी मौसमी घटनाएं अक्सर 5 से 7 सालों में बदलती है। अल-नीनो और ला-नीना ऐसे प्राकृतिक जलवायु चक्र हैं जो प्रशांत महासागर के तापमान परिवर्तनों के कारण उत्पन्न होते हैं। अल-नीनो के दौरान, समुद्र के सतही तापमान सामान्य से अधिक गर्म होते हैं, जबकि ला-नीना के दौरान इसके विपरीत ठंडे होते हैं। इन चक्रों का दुनिया भर में व्यापक प्रभाव होता है।

अल-नीनो के तहत, सामान्य से अधिक वर्षा, बाढ़ और गर्मी भारत के मानसून को कमजोर कर सकती है। इसके विपरीत, ला-नीना के कारण भारत में मानसून मजबूत हो सकता है, जिससे इन दिनों के कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। ये प्रभाव वैश्विक जलवायु पैटर्न को बदल सकते हैं, कृषि, पानी की आपूर्ति, और आपदा प्रबंधन पर इनकी प्रभावशीलता को समझना महत्वपूर्ण है। इनके स्पष्ट रूप से अलग-अलग पैटर्न होते हैं, और दोनों का वैश्विक मौसम पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। Haryana-Punjab Weather Alert

यह भी पढ़ें:– Kaithal Bribery Case: आरोपियों के बैंक खाते और कॉल डिटेल खंगालने की तयारी में एसीबी

Weather Update: उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश के आसार
हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व यूपी में बरसेंगे बादल | Weather Update

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Heavy Rain Likely: वेलमार्क लो प्रेशर एक बार फिर तीव्र होकर डिप्रेशन बन गया है, जो वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिमी यूपी की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, व दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून सक्रिय रहने व मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। Weather Update

बुधवार को भी कोटा,भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश तथा जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। भरतपुर, जयपुर,कोटा व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश का दौर 12-13 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है। राजस्थान राज्य में 14-15 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने व सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग ने वीरवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिल सकती है

हरियाणा में 17 तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील | Weather Update

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने तथा अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने की संभावना से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कल 12 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

जिससे 12 सितंबर रात्रि से 14 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। परंतु 15 सितंबर से फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें:– Kua Pujan: बेटी समृद्धि के जन्म पर परिवार ने किया कुआं पूजन

Weather Alert: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। IMD Alert: देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में बुधवार को भारी वर्षा होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा, ” मध्य प्रदेश में बुधवार को को भारी वर्षा होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में अगले सात दिनों के दौरान, मंगलवार तथा बुधवार को विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्र और गुजरात क्षेत्र में, 14-16 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।” इसके अलावा, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर के अलग-अलग स्थानों पर 13 सितंबर को अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पूरे सप्ताह में व्यापक रूप से हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। Weather Alert

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर 11 से 13 सितंबर और हरियाणा में गुरुवार को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार, उत्तराखंड और हरियाणा में 10-14 सितंबर, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 10-15 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 16 सितंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। Weather Alert

यह भी पढ़ें:– Haryana News Today: हरियाणा में भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, देखें किसको कहां से मिली टिकट

IMD Alert: हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
अब तक हुई कम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ी

नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। IMD Alert: मानसून ट्रफ दक्षिण की तरफ बने रहने से हरियाणा व पंजाब में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है, जो आगामी दिनों में भी जारी रह सकती है। लेकिन भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र से जारी हुए मौसम बुलेटिन के अनुसार आगामी 3 दिनों तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में भी बारिश के आसार बंद रहे हैं। इस दौरान कहीं भारी तो कहीं मध्यम व हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान बदल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं हवा में आद्रता की मात्रा ज्यादा होने के कारण ह्यूमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। वजह से ही रात्रि का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। IMD Alert

हरियाणा व पंजाब में रात्रि का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो इस मौसम में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सुनेल,झालावाड़ में 60 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के बापिनी,जोधपुर में 60 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। आगामी 3 दिनों में भी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

हरियाणा में 36 फीसदी कम हुई बारिश | IMD Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश 147.5 मिलीमीटर से अब तक 36 फीसदी कम हुई है। मानसून के प्रवेश 1 जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के किसी मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है।

इससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है। हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। IMD Alert

यह भी पढ़ें:– Telangana Weather: तेलंगाना में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार

Punjab Weather Update Today : पंजाब में 28 मई तक आंधी के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। पंजाब (Punjab Weather Update Today ) का फरीदकोट 44.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। हरियाणा के हिसार, झज्जर और जींद में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। झज्जर में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल में दिनभर धूप खिली रही। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते देर शाम अचानक बादल छा गए।

यह भी पढ़ें:– अभिनव सिवाच को यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक मिला, गोरखपुर में उत्साह का माहौल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश की संभावना जताई है। पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम में यह बदलाव पश्चिमी बदलाव के कारण भी है। उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने के बाद हवा का दबाव बढ़ रहा है। जिससे पश्चिमी परिवर्तन के कारण आज पूरे पंजाब में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश से मौसम भी सुहावना हो जाएगा।

कुल्लू की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी | Punjab Weather Update Today

तेज हवाएं चलने लगीं। हिमाचल में, लाहौल स्पीति और कुल्लू की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

28 मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर |  Punjab Weather Update Today

पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 22 मई से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने तथा पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 23 मई रात्रि व 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवायों के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु 25 मई से एक ओर पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 मई से 28 मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई तथा हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Punjab Weather Alert: मौसम विभाग का फिर अलर्ट, 5 दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल
चंडीगढ़। मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट किया है। मौसम विभाग के (Punjab Weather Alert) अनुसार 8, 9, 12 मई को बारिश की संभावना है। दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर भारत के तमाम राज्यों में बारिश का दौर खत्म हो चुका है। पिछले कुछ दिनों में काफी बरसात हुई और अब एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीप पर मोचा साइक्लोन की वजह से भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कल से अगले पांच दिनों तक बरसात होगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग (Punjab Weather Alert) ने कहा, ”8 से 12 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसमें से 8, 9 और 12 मई को बारिश की रफ्तार काफी तेज होगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति धीरे-धीरे और तेज होने की संभावना है।”

हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ओले गिरेंगे | Punjab Weather Alert

इसके अलावा, उत्तराखंड में सात और आठ मई को ओले पड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ओले गिरेंगे। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, साउथ इंटीरियर कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। इसमें से सात मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में होगी, जबकि केरल, माहे में 9-11 मई के बीच होगी। वहीं, दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक में 10 और 11 मई को भारी बरसात देखने को मिलेगी।

Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में वर्षा और तूफान के आसार
चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब (Punjab Weather Alert) में लगातार अगले दो दिन तक वर्षा और तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर, हरियाणा, पंजाब , यूपी, दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर आज बादल छाये हुए हैं। प्रदेश और जोजिला दर्रा के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिन तक वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने और साथ ही तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं।

किसानों को मौसम विभाग की सलाह | Punjab Weather Alert

उन्होंने बताया कि इन दो दिन के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और तूफानी हवाएं चलने के अनुमान हैं। बारिश के मौसम के कारण दिन के तापमान में काफी कमी आने के आसार हैं। इसी बीच, मौसम विभाग ने किसानों को आठ मई तक बगीचों में छिड़काव और फसलों की कटाई न करने की सलाह दी है। बारिश के कारण श्रीनगर जम्मू और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्गों के अवरुद्ध होने के अनुमान हैं।

Weather forecast

मौसम एजेंसी के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Punjab Weather Alert) में नौ मई से मौसम में सुधार होने के आसार हैं। इस बीच, कश्मीर में रात के तापमान में वृद्धि देखी गयी। श्रीनगर में कल रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा, पहलगाम और गुलमर्ग में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.4 और 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू में रात का तापमान 19.7, बनिहाल में 9.3, कटरा में 16.1 और भद्रवाह में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।