murder with scissors - Sach Kahoon Hindi

फतेहाबाद में कैंची से करतूत, पत्नी को मारकर खुद थाने गिरफ्तारी देने पहुंचा आरोपी
बाथरूम में खून से सना मिला पत्नी का शव | Fatehabad News

फतेहाबाद। आजकल इंसान के मन में घर कर रही नेगेटिविटी के कारण आए दिन रिश्तों का कत्ल हो रहा है। ऐसा ही एक वाक्या जिले के गांव बीघड़ में शनिवार देर रात सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने शक की बुनियाद पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला करके पत्नी की हत्या कर दी और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पत्नी का खून से सना शव बाथरूम में पड़ा मिला, जहां की दीवारें भी खून से सनी पड़ी थी। घटना के बाद से बीघड़ में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:– इन चीजों को दोबारा गर्म करके ना खाना, वर्ना पड़ेगा भुगतना बड़ा हर्जाना, पड़ सकता है डॉ के पास जाना

पति से अलग एक किराए के मकान में रह रही थी मृतका | Fatehabad Crime

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी नगर निवासी 32 वर्षीय ममता और उसके (Fatehabad News) पति छिंदा का संदेह के कारण आपसी मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते ममता अपने पति छिंदा से अलग होकर कुछ दिन पहले गांव बीघड़ में एक किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार रात छिंदा अपनी पत्नी से मिलने आया और इस दौरान उनमें फिर कहासुनी हो गई। झगड़ा इस नौबत तक पहुंच गया कि छिंदा ने अपनी पत्नी पर कैंची से वार करके उसे मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस के अनुसार ममता की लाश घर के बाथरूम में खून से सनी हुई पड़ी मिली और बाहर फर्श पर भी खून के छींटे पाए गए। इतना ही नहीं घर का सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था, जिससे ऐसा लगा रहा था कि दोनों में पहले खूब झगड़ा हुआ हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने घटना के बाद खुद सदर थाना फतेहाबाद आकर सरेंडर किया है। दूसरी ओर पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फेली हुई है।