Defeating - Sach Kahoon Hindi

मुम्बई को 5-2 से हराकर शीर्ष पर पहुंचा गोवा
मुम्बई ने 18वें मिनट में रॉवलिन बॉर्जेस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली (FC Goa)

फातोर्दा (गोवा) (एजेंसी)। एफसी गोवा को अपने घर का शेर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बीते सीजन का फाइनल खेलने वाली इस टीम ने बुधवार रात अपने घर में लगातार छठी जीत के साथ हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन की अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गोवा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी को 5-2 से हराया। गोवा के लिए फेरान कोरोमिनास ने 20वें और 80वें मिनट में गोल किए जबकि हुगो बोउमोस ने 38वें तथा जैकीचंद सिंह ने 39वें मिनट में गोल दागा।

मुम्बई के मोहम्मद रफीक (87वें मिनट) का एक आत्मघाती गोल भी गोवा के खाते में जुड़ा।

गोवा के लिए रावलिन बार्जेस ने 18वें और बिपिन सिंह ने 57वें मिनट में गोल किए।

गोवा की इस सीजन में 17 मैचों में यह 11वीं जीत है

वह 36 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान हो गया है। मुम्बई के 17 मैचों से 26 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर ही बना हुआ है। मुम्बई की हार ने ओडिशा एफसी को प्लेआफ की दौड़ से बाहर होने से बचा लिया। मैच में पहले 15 मिनट बीत जाने के बाद अगले पांच मिनट में एक के बाद एक दो गोल देखने को मिले। पहले मुम्बई ने 18वें मिनट में रॉवलिन बॉर्जेस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन गोवा ने दो मिनट बाद ही शानदार वापसी करते हुए कोरोमिनास के गोल के दम पर मुकाबले में 1-1 की बराबरी कायम कर ली। गोवा के इस गोल में बोउमोस का असिस्ट रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जर्मनी के खिलाफ जीत से हमारा मनोबल बढ़ा हैः हरेंद्र सिंह
बेंगलुरू:  भारतीय जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले महीने वेलेंसिया में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में जर्मनी की मजबूत टीम के खिलाफ मिली दो जीत से भारतीय टीम का आगामी एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ा है। भारतीय जूनियर हाकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मनी को 5-2 के अच्छे अंतर से हराया था। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में भी जर्मनी को 3-1 से परजित किया था। हरेंद्र ने कहा, जर्मनी को हराने से टीम के आत्मविश्वास में काफी अंतर आया। जूनियर विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में इससे पहले तक हम किसी यूरोपीय टीम से नहीं खेले थे। उन्होंने कहा, हमने स्पेन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया जहां हमने लीग मैच में उसे 3-1 और सेमीफाइनल में 1-0 से हराया। हमें बेल्जियम के हाथों हार झेलनी पड़ी। लेकिन खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और यहां बेंगलुरू में दो सप्ताह का शिविर काफी महत्वपूर्ण होगा। हरेंद्र ने इसके साथ ही बताया कि जूनियर विश्व कप के लिये आखिरी चयन ट्रायल यहां शुक्रवार को होगा। भारतीय जूनियर टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत आठ दिसंबर को कनाडा के खिलाफ करेगी। एजेंसी