BSNL News | - Sach Kahoon Hindi

BSNL News: सावधान, बीएसएनएल ये सर्विस बंद करने जा रही है, करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा प्रभाव
BSNL News: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही अपनी 3G सर्विस को पूरी तरह बंद करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के कई सर्किलों में 3G नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा सकता है। इसकी वजह BSNL का लगभग पूरा हो चुका 4G नेटवर्क रोलआउट है।

क्यों बंद की जा रही है BSNL की 3G सर्विस? BSNL News

BSNL पिछले काफी समय से देशभर में 4G नेटवर्क स्थापित करने में जुटी हुई है। अब जब 4G की कवरेज लगभग पूरी हो चुकी है, तो कंपनी पुराने 3G नेटवर्क को बंद करने का फैसला ले रही है। इसी सिलसिले में BSNL ने सभी सर्किलों के जनरल मैनेजर को पत्र भेजकर कहा है कि जहां 4G कवरेज उपलब्ध है, वहां 3G सर्विस बंद की जा सकती है।

करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा असर

TRAI के आंकड़ों के अनुसार, BSNL के कई करोड़ यूजर्स अभी भी 2G और 3G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के हजारों शहरों और कस्बों में BSNL की 3G सेवा अब भी सक्रिय है। ऐसे में 3G बंद होने का सीधा असर इन यूजर्स पर पड़ेगा। अगर आप भी BSNL का 3G सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपनी सिम को 4G में अपग्रेड कराना होगा।

अगर आपका मोबाइल फोन 4G या 5G सपोर्टेड नहीं है, तो नया फोन खरीदने की जरूरत पड़ सकती है।

कहां तक पहुंची BSNL की 4G कवरेज?

BSNL ने इस साल के अंत तक देशभर में 1 लाख 4G टावर लगाने का लक्ष्य रखा था। ताजा जानकारी के अनुसार, इनमें से करीब 97,000 टावर पहले ही लगाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।

BSNL का यह 4G नेटवर्क

पूरी तरह 5G रेडी है

भविष्य में बिना ज्यादा बदलाव के 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा

जल्द शुरू होगी BSNL की 5G सर्विस?

4G नेटवर्क का काम पूरा होते ही BSNL 5G कनेक्टिविटी पर काम शुरू करेगी। माना जा रहा है कि अगले साल BSNL की 5G सर्विस भी देश में लॉन्च हो सकती है, जिससे ग्राहकों को तेज़ इंटरनेट और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिलेगा।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

नजदीकी BSNL सर्विस सेंटर पर जाकर 4G सिम में अपग्रेड कराएं

सुनिश्चित करें कि आपका फोन 4G/5G सपोर्टेड हो

BSNL की आधिकारिक जानकारी और नोटिस पर नजर बनाए रखें

Bsnl News: बीएसएनएल को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान, शेयरों पर रखें नजर
Bsnl News:  नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5,347 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया जो लक्ष्य का 93 प्रतिशत है। सरकार ने तिमाही के लिए कंपनी को 5,740 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया था। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के दूसरी तिमाही के प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीने में सितंबर तक कंपनी का कुल राजस्व 11,134 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय पहली तिमाही में 6,000 करोड़ रुपये रही थी।

दूसरी तिमाही में प्रति यूजर बीएसएनएल का औसत राजस्व (एआरपीयू) 91 रुपये रहा जो पहली तिमाही में 81 रुपये था। महाराष्ट्र सर्किल में सबसे अधिक 214 रुपये एआरपीयू रहा। केरल में एआरपीयू 30 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, मध्य प्रदेश, झारखंड और कोलकाता सर्किलों में प्रति यूजर औसत राजस्व 60 रुपये से कम दर्ज किया गया। सिंधिया ने कहा कि सेवा की गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिये। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी सर्किल में परिचालन में नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी सर्किल को राजस्व बढ़ाने के लिए नये उत्पादों की पेशकश करनी चाहिये। बैठक में संचार राज्य मंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी, दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल और विभाग के अतिरिक्त सचिव गुलजार नटराजन के अलावा दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी तथा कंपनी के सभी सर्किलों के मुख्य महाप्रबंधक मौजूद थे।

बीएसएनएल (BSNL) का भूचाल, प्लान कमाल, मचा रहा धमाल
2.6 रुपये कुल और सुविधाएं फुल | BSNL News

स्मार्टफोन तो है लेकिन उसमें रिचार्ज नहीं, क्या करें कंपनियों के प्लान ही इतने महंगे हैं कि जल्दी ही खत्म हो जाते हैं और बैनिफिट बहुत कम हैं। लेकिन अब आपको टैंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि बीएसएनएल आपके लिए लाया है टैंशन फ्री रखने वाला कमाल का प्लान। जो यूजर्स के दिलों पर मचा रहा है धमाल।

(BSNL News) के ऐसे कई प्लान लोगों के दिलों पर धमाल मचा रहे हैं। आपको हम एक ऐसे आॅफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारी सुविधाएं मिल रही हैं, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको बहुत सस्ते प्रीपेड प्लान की खासियत बता रहे हैं, जिसकी कीमत 400 रुपये से कम है। इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी प्रदान की जा रही है। आपने रिचार्ज कराने का अवसर हाथ से निकाला तो फिर पछताना पड़ेगा।

397 रुपये कीमत वाला प्लान यूजर्स को 2जीबी डेटा के साथ बंपर सुविधाएं दे रहा है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से मिल रहा है। प्रीपेड प्लान में 100 मुफ्त एसएमएस और फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का भी बेनिफिट दिया जाएगा। प्लान में 5 महीने यानि 150 दिन तक बंपर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। प्लान में अगर रोज का खर्च निकाले तो करीब 2.6 रुपये आएगा।

एयरटेल की भी धूम

देश की जबरदस्त टेलीकॉम कंपनियों में गिने जाने वाली एयरटेल के प्लान की कीमत 359 रुपये दर्ज की जा रही है। प्लान की वैधता 28 दिन तय की गई है। प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाता है।

जियो जीत रहा दिल

जियो का प्रीपेड प्लान यूजर्स के दिल और दिमाग पर राज कर रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो 28 दिन तय की गई है। प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा + 40 जीबी वॉयस अनलिमिटिड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान की रही है।