Narnaund crime - Sach Kahoon Hindi

नारनौंद में पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या
पति, सास और ससुर पर हत्या का केस दर्ज | Hisar News

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar Crime News: नारनौंद क्षेत्र के कोथ खुर्द गांव में एक पुलिसकर्मी ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि महिला का पति हरियाणा पुलिस में तैनात है। उसी ने महिला की हत्या की है। क्योंकि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मायके वालों का कहना है कि जब वे अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे थे तो उनकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। Hisar News

पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों के आरोप पर महिला के पति, सास और ससुर पर हत्या का केस दर्ज किया है। नारनौंद थाना पुलिस के अनुसार बधावड़ गांव निवासी राममेहर ने कहा कि वह खेती बाड़ी करता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मंजू उर्फ सोनिया की शादी 5 दिसंबर 2020 को नारनौंद क्षेत्र के कोथ खुर्द गांव निवासी सुमित के साथ हुई थी। राममेहर ने बताया कि शादी के बाद मंजू के दो बच्चे हुए हैं। इनमें करीब सवा 2 साल की बेटी धुर्वी और करीब सवा साल का बेटा मानविक है। उन्होंने बताया कि वह अपने गांव बधावड में थे। इसी बीच मंजू देवर अंकित ने साहिल के मोबाइल पर फोन किया। उसने सूचना दी कि मंजू की मौत हो चुकी है। Hisar News

राममेहर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपने बेटे साहिल, पिता ताराचंद और अन्य परिजनों के साथ मंजू के ससुराल पहुंचे। मंजू के पिता ने बताया कि बेटी का पति सुमित शराब पीकर मंजू के साथ मारपीट करता था। वह मंजू के चरित्र पर शक करता था। राममेहर का कहना है कि उन्होंने अपने तौर पर पूरी तसल्ली कर ली है कि चरित्र के शक में ही उसकी बेटी की हत्या की गई है।पुलिस ने थाना नारनौंद में महिला के पुलिस कर्मी पति सुमित, सास बाला और ससुर रिजक राम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:– नशीली दवाइयां मिलने पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक काबू

खेत में सो रहे दो भाईयों पर हमला, 1.19 लाख रुपये लूटे
पुलिस को दी मामले की शिकायत, मामला दर्ज

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज)। गांव पूठी में खेतों में कोठे पर सो रहे (Narnaund Crime) 2 भाइयों पर हमला कर 1.19 लाख रुपए लूट लिए गए। एक को गंभीर चोटें आने पर हिसार के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह जेसीबी चलाने का काम करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिरोजपुर झिरका के गांव बलाई निवासी रिजवान ने बताया कि वह जेसीबी पर ड्राइवर है। वह और उसका छोटा भाई रिफाकत 7-8 साल से गांव पूठी निवासी प्रवीण की जेसीबी मशीन पर काम करते हैं। वे प्रवीण के खेत में कोठा के उपर बने चौबारे पर रहते हैं। बीती रात करीब 10 बजे वह व रिफाकत खाना खाकर चौबारे पर सो गए थे।

रात 12 बजे के करीब सोते समय उसकी टांग पर लाठी से (Narnaund Crime) हमला हुआ। वह एकदम से उठा तो देखा कि सामने अजय के एक हाथ में कस्सी का बिंडा व दूसरे हाथ में पिस्तौल था। उसने उसको पिस्तौल दिखाते हुए कहा कि अगर थोड़ी सी भी आवाज निकाली तो जान से मार दूंगा।

फिर उसके साथ वहीं पर रामबीर पंडित, अमित लांडा व एक अन्य ने मिलकर उनको लाठी व कस्सी के बिंडो से वार किए। उसके चिल्लाने पर छत पर सो रहा उसका भाई उठ गया। उसने बीच-बचाव (Narnaund Crime) किया तो किसी ने उसके सिर में डंडा मारा। सोते समय उसकी जेब में 1 लाख 19 हजार रुपए थे। हमलावर वे भी निकाल कर ले गए। उसने खेतों में खुदी हुई पाइप लाईन में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने में कुछ देर बाद मालिक प्रवीण खेत में आ गया। बाद में उन्हें इलाज के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत के चलते हिसार में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अजय, अमित, रामबीर पंडित व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।