Road Accident in moradabad - Sach Kahoon Hindi

Road Accident Moradabad: कैंटर ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 10 की मौत, बुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे सभी
कपिल कुमार

मुरादाबाद। स्थित भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग (Road Accident Moradabad) पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरखाता गांव के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टाटा मैजिक में कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाली दो सगे बहनें भी हैं। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के समय टाटा मैजिक सवार भोजपुर के कोरवाकू गांव से रामपुर के खेमपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं।

रविवार को मैसर जहां की बेटी सायदा की शादी थी।(Road Accident Moradabad) डॉ. इसरार के परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे। टाटा मैजिक में सोलह लोग सवार हो गए थे। अन्य लोग दूसरे वाहनों से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे टाटा मैजिक भगतपुर क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास पहुंची।

इसी दौरान दलपतपुर की ओर से तेज रफ्तार से (Road Accident Moradabad) आ रहे कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल और सीएचसी भोजपुर भेज दिया गया। भोजपुर सीएचसी पहुंचे तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे सात लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि छह को गंभीर हालत में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। एसएसपी हेमराज मीना समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को हालचाल लिया। इसके अलावा मृतकों के परिवारों से हादसे की जानकारी ली।

मृतकों के नाम | Road Accident Moradabad

आसिफा (40) पत्नी इस्तेकार

हनीफा (42) पत्नी इकरार

दानिया (14) पुत्री सुलेमान

बिलाल (3) पुत्र इस्तेकार

जुबैर (45) पुत्र मुन्नन

मुनीजा (18) पुत्री छोटे

हुकुमत (60) पुत्र शब्बीर

मुशरा (25) पुत्री अब्बास

बुशरा (7) पुत्री सुलेमान सभी निवासी कारेवाकू थाना भोजपुर

चालक मोहम्मद आलम पुत्र अहमद हसन (36) निवासी बरवाला मझरा थाना कटघर।