CM Di Yogshala - Sach Kahoon Hindi

Punjab News: पंजाब की इस योजना ने रचा इतिहास, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। CM Di Yogshala: पंजाब सरकार की अनूठी पहल ‘सीएम दी योगशाला’ ने न केवल राज्य के स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल दिया है, बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार की जन-केंद्रित नीतियों का एक चमकदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता से प्रेरित यह प्रयास योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली बना रहा है, जो तनाव, मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी आधुनिक बीमारियों से लड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है। यह योजना पंजाब को नशा-मुक्त और फिट बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। Punjab News

इस योजना की सफलता का एक बड़ा प्रमाण इसका अभूतपूर्व विस्तार है। सरकार ने इसे मात्र एक साल में चार चरणों में लागू किया। अप्रैल 2023 में 4 बड़े शहरों से शुरू हुई यह पहल, जहाँ 100 से अधिक प्रशिक्षकों ने 500 से ज्यादा कक्षाएं शुरू कीं, जल्द ही जून 2023 तक 9 शहरों तक पहुँच गई और 50,000 से अधिक लोग इससे जुड़ गए। जनवरी 2024 में तीसरे चरण में 1,500 प्रशिक्षकों के साथ सभी शहरी क्षेत्रों को कवर किया गया और मार्च 2024 से चौथा चरण इसे गाँवों और ब्लॉकों तक ले गया। आज, यह पहल पंजाब के सभी 23 जिलों और 146 ब्लॉकों में पहुँच चुकी है, जो सरकार की ज़मीनी स्तर पर मज़बूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति और कुशल कार्यान्वयन का प्रतीक है।

आज इस पहल की लोकप्रियता का आलम यह है कि पूरे पंजाब में लगभग 2 लाख नागरिक इन मुफ्त योग कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं—यह संख्या मार्च 2025 में 1 लाख थी। राज्य भर में 4,581 से अधिक योगशालाएँ प्रतिदिन सुबह और शाम आयोजित की जा रही हैं। यह विशाल भागीदारी दर्शाती है कि लोगों ने इस पहल को खुले दिल से अपनाया है और यह कार्यक्रम सही मायने में एक “जन लहर” बन चुका है, जो पंजाब के लोगों को एक स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर ले जा रहा है। Punjab News

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता इस योजना के दोहरे उद्देश्य में स्पष्ट झलकती है। यह पहल न केवल नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत कर रही है, बल्कि यह युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा कर रही है। सरकार ने इस कार्यक्रम को चलाने के लिए 2,630 प्रमाणित योग प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है, जिससे पंजाब के युवाओं को एक सम्मानित करियर मिला है और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है।

सरकार ने इस योजना को आम लोगों के लिए बेहद सरल और सुलभ बनाया है। कोई भी नागरिक आसानी से एक समूह बनाकर सरकार से अपने पड़ोस में ही एक मुफ़्त योग प्रशिक्षक की मांग कर सकता है। सरकार तुरंत एक प्रशिक्षित ट्रेनर नियुक्त करती है, जो पार्कों, सामुदायिक हॉलों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कक्षाएं संचालित करता है। यह ‘स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार’ का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो पूरी तरह से निःशुल्क है।

‘सीएम दी योगशाला’ का सबसे बड़ा प्रभाव पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। हज़ारों प्रतिभागी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि योग से उन्हें चमत्कारी लाभ मिले हैं। लोगों ने पुरानी पीठ दर्द, सर्वाइकल पेन, घुटनों के दर्द, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के प्रबंधन में महत्वपूर्ण सुधार की सूचना दी है। इसके अलावा, बेहतर नींद, बढ़ी हुई ऊर्जा, तनाव और अवसाद में कमी जैसे मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी व्यापक रूप से रिपोर्ट किए गए हैं। Punjab News

यह योजना पंजाब के सामाजिक ताने-बाने को भी मजबूत कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी पहुँच ने विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाया है, जो अब अपने घर के पास ही स्वास्थ्य लाभ ले पा रहे हैं। इस पहल को राज्य के ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ अभियान से भी जोड़ा गया है, जहाँ योग युवाओं को मानसिक मज़बूती देकर एक सकारात्मक और स्वस्थ विकल्प प्रदान कर रहा है, जिससे समाज अधिक सामंजस्यपूर्ण बन रहा है।

भगवंत मान सरकार की ‘सीएम दी योगशाला’ योजना पंजाब के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। यह एक “निवारक स्वास्थ्य क्रांति” है जो स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक एकता को एक साथ बढ़ावा दे रही है। यह योजना न केवल पंजाबियों के जीवन को बेहतर बना रही है, बल्कि पूरे देश के लिए एक सफल जन-स्वास्थ्य मॉडल पेश कर रही है। इस शानदार और दूरदर्शी प्रयास के लिए पंजाब सरकार बधाई की पात्र है।

यह भी पढ़ें:– प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट से मिलेगी वैश्विक पहचान: विक्रमादित्य सिंह मलिक

फाजिल्का वासियों के लिए वरदान बनी ‘सीएम की योगशाला मुहिम’, अनेकों बीमारियों से मिला छुटकारा
145 जगहों पर 26 ट्रैनर योगा से लोगों को कर रहे सेहतमन्द

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। CM Di Yogshala: पंजाब सरकार की सीएम की योगशाला मुहिम फाजिल्का वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। फाजिल्का के हर आयु के लोगों द्वारा इस मुहिम में अपनी स्वैच्छा से उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाते हुए हिस्सा लिया जा रहा है। 6000 से अधिक लोगों ने सीएम की योगशाला मुहिम में रजिस्ट्रेशन करवाते हुए योगा क्लास में उपस्थिति यकीनी बनाई है और यह सिलसिला लगातार जारी है। Fazilka News

उपरोक्त जानकारी देते प्रॉजैक्ट के जिला नोडल अधिकारी एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत ने बताया कि जिले में 145 जगहों पर 26 ट्रेनरों द्वारा योगा से लोगों को तन्दरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग विधी पुरातन समय से चली आ रही है व इसका लाभ जैसे पहले मिलता था, उसी तरह अब भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित सभी के लिए सीएम की योगशाला मुहिम चलाई है, जिसका हर नागरिक को फायदा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि योगा करने के बाद लोगों को काफी राहत महसूस हुई है व अनेकों बीमारियों से छुटकारा मिला है। उन्होंंने कहा कि योगा सिखने के चाह्वानों के लिए पंजाब सरकार ने हैल्पलाईन नम्बर 76694-00500 स्थापित किया है, जिस पर मुफ्त योग कक्षाएं मौहल्ले में लगवाने के लिए मिस कॉल कर सकते हैं। Fazilka News

सीनियर स्कूल ब्वॉयज फाजिल्का में लगाई जा रही योग डिप्लोमा की क्लास

जिला कोआर्डीनेटर राधे श्याम ने बताया कि सीएम की योगशाला प्रॉजैक्ट को अच्छा रिस्पांस मिलने पर योग डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़के फाजिल्का में सप्ताह में 5 दिनों की क्लास लगाई जा रही है जिसमें प्रैक्टिकल के साथ-साथ किताबी ज्ञान भी दिया जा रहा है।

इस योग डिप्लोमा के पहले बैच दौरान 80 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है और यह एक वर्ष का कोर्स है। उन्होेंने कहा कि 12वीं पास विद्यार्थियों को इस कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वह तन्दरुस्त रहने के साथ-साथ भविष्य में दूसरों को भी योग सिखा सकें। उन्होंले कहा कि कोर्स दौरान विद्यार्थियों को योग की महत्तता व फायदों संबंधी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:– कैराना से आगरा के लिए परिवहन निगम की बस सेवा पुनः शुरू

सीएम मान की अध्यक्षता में 20 जून को होगा ‘योगशाला’ का आयोजन
उपायुक्त विशेष सारंगल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। उपायुक्त विशेष सारंगल ने शनिवार को पीएपी ग्राउंड, जालंधर (Jalandhar) में 20 जून को होने वाले मुख्यमंत्री के योगशाला कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन अनोखे तरीके से किया जाएगा, जिसमें हजारों स्वयंसेवक विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की भारी सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को उत्साह से काम करना चाहिए। CM Di Yogshala

सारंगल ने अधिकारियों/कर्मचारियों से यह भी कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री इस मेगा इवेंट में शामिल होंगे, इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए कि समारोह फुलप्रूफ तरीके से आयोजित किया जाए, जो पूरी प्रशासन टीम द्वारा समन्वित और ठोस प्रयासों से संभव है। CM Di Yogshala

इस दौरान उपायुक्त ने भी कार्यक्रम के ब्लूप्रिंट की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को इस कार्यक्रम की व्यवस्था के संबंध में उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों से अच्छी तरह वाकिफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को फिट और ठीक रहने के लिए प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए और कहा कि जीवन का यह प्राचीन तरीका हम सभी के लिए एक वरदान के रुप में कार्य कर सकता है।

उन्होंने जालंधर के लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया ताकि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संबंध में लोगों में अधिकाधिक जागरुकता पैदा की जा सके। उपायुक्त ने स्वयंसेवकों के लिए जलपान, पार्किंग, सुचारु प्रवेश और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा टीमों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। CM Di Yogshala

यह भी पढ़ें:– सर्च अभियान: नशा तस्कर की झुग्गी में मिले 12.80 लाख नकद और गहने

‘सीएम की योगशाला’: पटियाला के पार्कों में सुबह लगने लगी रौनकें
योगशाला में आने से स्वास्थ्य सुधार के साथ साथ आपसी भाईचारक सांझ भी बढ़ी: शहरवासी

सुबह 5:30 बजे से शुरू होती है सीएम की योगशाला: रजनी

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। पटियालावासियों को पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुधार के लिए दिए सीएम की योगशाला के तोहफे ने पटियाला शहर (CM Di Yogshala) के पार्कों में सुबह के समय रौनकें लगा दी हैं व अब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इन योगशालाओं का लाभ उठाते सहज ही पार्कों में देखे जा सकते हैं। पटियाला के किला मुबारक में चल रही सीएम की योगशाला ने लम्बे समय से बे-रौनक हुए किले को दोबारा से लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना दिया है।

यह भी पढ़ें:– अमृतपाल सिंह का सरेंडर या गिरफ्तारी? सीएम भगवंत मान ने पहली बार दिया जवाब

यहां सुबह के समय योग करने वाले शहरवासी बाजार की भीड़ भरी गलियों में रहते अपनी सेहत को तन्दरुस्त रखने के लिए बहुत कुछ नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब योगशाला शुरू होने से उन्होंने भी इसमें दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है, खास तौर पर महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में सुबह के समय योगशाला में शिरकत की जा रही है।

किला मुबारक में योग करने आने वाली महिलाओं (CM Di Yogshala) ने कहा कि इससे जहां स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, वहीं सालों से पड़ोस में रहने के बावजूद अनजान की तरह रह रहे पड़ोसियों में भी आपसी भाईचारक सांझ बढ़ी है। उन्होंने पंजाब सरकार के इस प्रयास की दिल से प्रशंसा की। योगशाला की ट्रेनर रजनी ने बताया कि किला मुबारक में सुबह 5:30 बजे से सीएम की योगशाला शुरू होती है व पहले बैच में 30 महिलाएं पहुंच रही हैं व अब संख्या बढ़ने से अगला बैच 6:30 बजे से शुरू किया गया है।