Jalandhar Lok Sabha by-election - Sach Kahoon Hindi

जालंधर लोकसभा उपचुनाव कल
चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को भ्रमाने और अनैतिक लोगों को रोकने पर रहेगा विशेष ध्यान

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को बताया कि जालंधर की लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar Lok Sabha by Election) को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के लिए जरुरी सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– मन्नामाजरा गोलीकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव तंत्र शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 16,21,759 मतदाता हैं, जिनमें 8,44,904 पुरुष, 7,76,855 औरतें, 10,286 दिव्यांग व्यक्ति, 1850 सर्विस वोटर, 73 विदेशी/प्रवासी वोटर और 41 ट्रांसजैंडर हैं। उन्होंने कहा कि 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 15 पुरुष और चार महिलाएं हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 19 उम्मीदवारों में से तीन राष्ट्रीय पार्टियों के, एक प्रांतीय पार्टी से, सात गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से, जबकि आठ आजाद उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे पाँच उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। सिबिन सी ने बताया कि 1972 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं और सभी पोलिंग स्टेशनों की वैबकास्टिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन से अधिक पोलिंग स्टेशन वाले स्थानों जोकि जालंधर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 166 हैं, के पोलिंग स्टेशनों के बाहर अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 542 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 को अति-संवेदनशील और 30 को ऐक्सपैंडीचर सैंस्टिव पॉकिट्स के तौर पर दिखाया गया है। सिबिन सी ने बताया कि इन मतदान में 4839 बैलेट यूनिट, 2927 कंट्रोल यूनिट और 2973 वी.वी.पैट का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 45 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे और 9 पोलिंग स्टेशन महिलाओं द्वारा प्रबंधित होंगे।

उन्होंने कहा कि हर पोलिंग स्टेशन पर पीने वाला पानी, टैंट और कुर्सियों, कम से कम एक व्हील चेयर जैसी सुविधाएँ होना सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके अलावा हरेक पोलिंग स्टेशन पर दस्ताने, सेनिटाइजर, साबुन और मास्क समेत कोविड-19 नियमों के अंतर्गत सामग्री होगी, जबकि कोविड वेस्ट मटीरियल के निपटारे के लिए कूड़ेदान और रंगदार थैले रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग स्टाफ को खाना और रिफ्रैशमैंट मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 80 से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों और कोविड (COVID-19) के मरीजों को उनके घरों से ही वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की गई है और 888 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के द्वारा अपनी वोट डाली।

उन्होंने कहा कि ई.वी.एम. की ढुलाई के लिए 703 जी.पी.एस. आधारित वाहन इस्तेमाल किए जा रहे हैं और वेब कैमरों के जरिये 27 फ्लाइंग स्क्वेड टीम (प्रति एसी तीन) चौबीस घंटे चौकसी रख रही है। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद राष्ट्रीय शिकायत निवारण पोर्टल (एन.जी.आर.एस.) पर 1083 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 989 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 94 प्रक्रिया अधीन हैं। उन्होंने आगे बताया कि वी- विजिल ऐप पर 1381 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 1142 सही पाई गईं और उनका निर्धारित 100 मिनटों में निर्णय किया गया।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से पूरा करने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल: सिबिन सी

अमन-कानून के बारे में जानकारी देते हुए सिबिन सी ने कहा कि संसदीय हलके में तैनात पुलिस (Police) पार्टियों द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चित बनाने के लिए शराब, नशीले पदार्थों और पैसों के लेन-देन सम्बन्धी कार्यवाहियों पर रोक लगाने के लिए अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। सिबिन सी ने बताया कि मतदान से पहले के 48 घंटों सम्बन्धी स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) 8 मई, 2023 शाम 6 बजे से लागू हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के मद्देनजर जालंधर जिले को 8 मई, 2023 शाम छह बजे से वोटें डालने भाव 10 मई, 2023 तक ड्राई एरिया घोषित किया गया है और इस समय के दौरान जिले में शराब की बिक्री पर मुकम्मल पाबंदी रहेगी।

भाषणों का गिरता स्तर
कर्नाटक विधानसभा चुनाव और जालंधर लोक सभा उपचुनाव में नेताओं ने जिस प्रकार से (Election) प्रचार किया गया, उसे यदि निंदा प्रचार कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। पंजाब में केवल एक ही लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न होंगे, लेकिन यहां जिस प्रकार से निम्न स्तरीय शब्दावली का प्रयोग किया, उससे स्पष्ट है कि राजनीति पतन की ओर अग्रसर है। नेताओं के बयान में सदाचार गायब हो गया है। एक पार्टी का नेता दूसरे के खिलाफ व्यक्तिगत लांछन लगा रहा है। नेता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर चर्चा करने की बजाए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में व्यस्त हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री को भी अपशब्द कहने में कोई शर्म महसूस नहीं करते। दरअसल, अधिकतर मीडिया संस्थान नेताओं के ऐसे घटिया भाषणों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– अब Mobile App से डाल सकेंगे चुनाव में वोट | Eection

अमूमन मीडिया को ऐसी खबरें प्रकाशित करने से परहेज करना चाहिए। संवैधानिक पदों पर (Election) बिराजमान नेताओं को भी ऐसे दावे नहीं करने चाहिए, जिनका न कोई आधार व प्रमाण है। एक दूसरे पर लालच में पार्टी बदलने के आरोप लगाए जा रहे हैं, किसी को किसी मामले में सीधा दोषी ठहराया जा रहा है। अमूमन देखा जाता है कि ऐसे आरोप केवल चुनावों के समय में ही लगते हैं। जनता से जुड़े मुद्दों की बात न के बराबर ही होती है, पूरा भाषण आरोप-प्रत्यारोप तक ही सिमट कर रह जाता है। इस बार व्यक्तिगत आरोपों का दौर हावी रहा। कविता से व्यंग्य करने वाले नेताओं ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी। धर्मों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी नेताओं ने गैर-जिम्मेवार वाले बयान दिए। कौन सी पार्टी जीतकर क्या-क्या विकास कार्य करेगी, जनता ऐसी बातों का इंतजार करती रही, जिससे स्पष्ट होता है कि नेताओं में आपसी तल्खियां खत्म नहीं हुई हैं।

यदि आरोप-प्रत्यारोप ही चुनाव प्रचार है तब चुनावों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। (Election) इस माहौल में किसका फायदा होगा, यह तो चुनाव परिणामों से ही पता चलेगा। चुनाव प्रचार के तौर-तरीके व स्तर बेहद निराशाजनक रहा। उधर, राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार बनने का श्रेय दो विपक्षी दल के नेताओं को देकर सनसनी फैला दी। यह सब घटनाएं लोकतंत्र में विपक्षी की भूमिका व सार्थकता से जुड़ी हुई हैं। वास्तव में बहस तो विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि नेता पांच साल तक विकास की बजाए राजनीति में ज्यादा व्यस्त रहने लगे हैं। हमारे देश के नेताओं को अमेरिका व अन्य यूरोपीय देशों के चुनाव प्रचार के तरीकों को अपनाना चाहिए, जहां रैलियां, रोड शो की बजाए सभी दलों के नेताओं को टीवी पर अपनी बात रखने का समय दिया जाता है। लोगों को चुटकुले सुनाने व घटिया शब्दावाली की बजाए अपनी बात को लोकतांत्रिक तर्क के साथ पेश करना चाहिए।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : फीका रहा चुनाव प्रचार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत (Jalandhar Lok Sabha by-election) बड़े नेताओं के कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण और कांग्रेस के भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत केंद्रीय नेताओं के से दूर रहने से जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रचार फीका ही रहा। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जनवरी में निधन से रिक्त हुई सीट पर 10 मई को मतदान होने वाला है। कांग्रेस ने उनकी पत्नी करमजीत कौर चौधरी को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम से कांग्रेस विधायक रह चुके सुशील रिंकू को प्रत्याशी बनाया है। शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की तरफ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी चुनावी मैदान में हैं तो भारतीय जनता पार्टी ने शिअद से आये इंदर इकबाल सिंह अटवाल को टिकट दिया है।

सभी पार्टियों ने लगाया दम | Jalandhar Lok Sabha by-election

पिछले साल मार्च में विशाल बहुमत, 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटों, के साथ सरकार बनाने वाली आप को पिछले साल हुए संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अप्रत्याशित झटका लगा था। मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत सिंह मान के संसदीय सीट से इस्तीफे के कारण उपचुनाव हुआ था जिसमें अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी। इसलिए आप के लिए जालंधर उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण है और पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत भी झोंक दी। मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोडशो किये। पंजाब सरकार के तमाम मंत्री और विधायक जालंधर के विभिन्न हल्कों में जुटे हुए हैं।

प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए ह्यवारिस पंजाब देह्य प्रमुख अमृतपाल सिंह व उसके समर्थकों के खिलाफ सवा महीने से ज्यादा चले पुलिस अभियान का अमृतपाल के ‘आत्मसमर्पण’ के साथ पटाक्षेप राहत वाली बात रहा। हालांकि एक मंत्री के युवक पर कथित यौन हमले के विवादास्पद मामले ने पार्टी को थोड़ी मुश्किल में डाल दिया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने मंत्री का वीडियो राज्यपाल को दिया और मंत्री को हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने यह कहकर मंत्री का बचाव करने की कोशिश की कि उनके पास कोई वीडियो नहीं आया है लेकिन फिर प्रकरण में पीड़ित युवक की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत सामने आई जिसमें उसने आरोप लगाया है कि मंत्री ने उससे दुराचार किया है और यह 2013-14 से हो रहा है जब वह नाबालिग था। आयोग ने प्रकरण की जांच करने व कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने का आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को दिया है और इसीके साथ आयोग ने युवक को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है।

कांग्रेस भी स्थानीय नेताओं के सहारे ही…| Jalandhar Lok Sabha by-election

आप के बाद भाजपा ने भी उपचुनाव में पूरा जोर लगा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पिछले साल ही कांग्रेस से आये पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत नेता पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। संसदीय चुनाव होने के कारण भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के नाम पर ही वोट मांग रही है। प्रचार के लिए प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री नहीं आ सके हालांकि पंजाब के कदावर नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने मोदी चंडीगढ़ आये थे और शाह भी बाद में बादल गांव में हुई अंतिम अरदास में शामिल हुए थे। कांग्रेस भी स्थानीय नेताओं के सहारे ही है।

जालंधर, हालांकि कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और पार्टी को पूर्व सांसद के आकस्मिक निधन के कारण सहानुभूति वोट मिलने की भी उम्मीद है। प्रचार में सांसद के पुत्र विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परताप सिंह बाजवा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आदि समेत स्थानीय नेताओं ने ही मोर्चा संभाला केंद्र से कोई बड़ा नेता नहीं आया। कांग्रेस की तरफ से प्रचार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, जिनकी पिछले साल अप्रैल में हत्या की गई थी, के पिता बलकौर सिंह भी सामने आये हैं। उन्होंने बेटे की हत्या के मामले में जांच को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए लोगों से आप को वोट न देने की अपील की।

पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम

जहां तक शिअद – बसपा का सवाल है तो 25 अप्रैल को पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से शिअद का प्रचार प्रभावित हुआ है, हालांकि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को चुनावी प्रचार सभाओं में कहा कि शिअद-बसपा प्रत्याशी की उपचुनाव में जीत लोगों की दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि होगी। इस तरह शिअद को भी कांग्रेस की तरह सहानुभूति वोट का सहारा है।