PSPCL - Sach Kahoon Hindi

पॉवकॉम विभाग ने 137 बिजली चोरों पर ठोका 101.63 लाख का जुर्माना
बिजली चोरों को बख्शा नहीं जाएगा: एक्सईयन | Power Corporation

अमलोह (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन (Power Corporation)  के उच्च अधिकारियों द्वारा जारी हिदायतों अनुसार इंजी. हरप्रीत सिंह ओबेरॉय निगरान इंजीनियर खन्ना सर्कल के नेतृत्व में अगस्त से सितंबर 2023 दौरान विभिन्न क्षेत्रों की चैकिंग दौरान 2945 खपतकारों की बिजली चोरी संबंधी चैकिंग की गई और बिजली चोरी करने के अपराध में आरोपी खपतकारों से 101.63 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया। Amloh News

इस संबंधी जानकारी देते पॉवरकॉम अमलोह के एक्सईयन इंज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीनियर कार्यकारी इंजीनियर वंड मंडल अमलोह द्वारा 491 चैकिंग, सीनियर कार्यकारी इंजीनियर वंड मंडल खन्ना, सीनियर कार्यकारी इंजीनियर वंड मंडल मंडी गोबिन्दगढ़, सीनियर कार्यकारी इंजीनियर वंड मंडल सरहन्द द्वारा संत इन्कलेव और अन्य क्षेत्रों व सीनियर कार्यकारी इंजीनियर वंड मंडल दौराहा द्वारा 916 चैकिंग की गई। इन चैकिंगों दौरान 65 केस बिजली चौरी/गलत मीटरिंग

और 72 यूयूई के केस, कुल 137 केस पकड़े गए, जिनको पीएसपीसीएल की हिदायतों अनुसार 101.63 लाख रुपये का जुर्माना चार्ज किया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही घरेलू खपतकारों की सुविधा के लिए 600 यूनिट बिजली माफ की गई है और उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली चोरी करने से गुरेज किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:– एआईएफ स्कीम तहत 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए: जौड़ामाजरा

प्रवर्तन विंग ने बिजली चोरी के 23 मामलों में वसूला 8.93 लाख जुर्माना
बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा : एई

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। बिजली चोरी की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल), जालंधर की प्रवर्तन शाखा की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच की। चेकिंग के दौरान टीम ने बिजली चोरी के 23 मामलों में कुल 8.93 लाख रुपए जुर्माना वसूला। Jalandhar News

पीएसपीसीएल जालंधर के एसई (प्रवर्तन) पवन ने शनिवार को कहा कि जालंधर की प्रवर्तन विंग की टीमों ने शुक्रवार को रात के दौरान बंगा के पास गांव चक मैदास, मॉडल टाउन और बस्ती बावा खेल आदि क्षेत्रों में विशेष जांच की। उन्होंने बताया कि टीम ने रात 9 बजे से 10 बजे के बीच जांच की और बिजली चोरी के तीन मामले पाए। इन तीन उपभोक्ताओं में एक फिटनेस जिम सेंटर और दो घर शामिल हैं। Jalandhar News

विभाग ने उपभोक्ताओं पर कुल 1.59 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया। इस बीच, नकोदर के पास बिटलान, रायपुर अराइयां, झुग्गियां, छोले आदि गांवों में जांच के दौरान टीमों ने 20 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम को घरों में एक अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन और 19 ‘कुंडी’ कनेक्शन मिले। विभाग ने 20 उपभोक्ताओं पर कुल 7.34 लाख का जुमार्ना लगाया। उन्होंने कहा कि टीमों को चार बिजली मीटर भी मिले, जिनके साथ छेड़छाड़ का संदेह था। इन मीटरों को टीमों ने जब्त कर लिया। एसई ने कहा कि विभाग बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रखेगा। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Family ID:- परिवार पहचान पत्र फिर बना दाखिलों के बीच बाधा

पंजाब में बिजली की मांग 14000 मेगावाट से हुई पार
पिछले साल की तुलना में लगभग 3000 मेगावाट की हुई बढ़ौतरी

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आठ घंटे बिजली आपूर्ति (Power Supply) के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही सोमवार को राज्य में बिजली की मांग 14000 मेगावाट के आंकड़े को पार कर गई। दोपहर तीन बजे बिजली की मांग 14182 मेगावाट पर पहुंच गई। Punjab News

आॅल इंडिया पावर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने बताया कि पीएसपीसीएल उत्तरी ग्रिड से 8500 मेगावॉट से ज्यादा बिजली ले रहा था जबकि इसका खुद का सकल उत्पादन करीब 5600 मेगावॉट है। इसमें 1150 मेगावाट का राज्य क्षेत्र का अपना थर्मल उत्पादन, हाइड्रो उत्पादन 800 मेगावाट, निजी जनरेटर 3200 मेगावाट शामिल थे। उन्होने बताया कि राज्य क्षेत्र में उपलब्ध सभी सात तापीय इकाइयां थोड़े कम लोड पर चल रही हैं। तकनीकी खराबी के कारण गोइंदवाल (जीवीके) ताप संयत्र की एक इकाई खराब हो गई है। Punjab News

गुप्ता ने बताया कि पिछले साल इन दिनों बिजली की मांग 11025 से 11347 मेगावाट के बीच थी। राज्य में अधिकतम बिजली की मांग में पिछले साल की तुलना में लगभग 3000 मेगावाट की वृद्धि हुई है। धान की फसल के लिए बिजली आपूर्ति का अंतिम चरण 21 जून से शुरु होगा और उसके बाद अधिकतम बिजली की मांग जून अंत तक 15500 मेगावाट को पार कर जाएगी। रविवार को अधिकतम बिजली की मांग 11997 मेगावाट और पीएसपीसीएल ने 2446 लाख यूनिट की आपूर्ति की। यहां तक कि पीएसपीसीएल ने एक्सचेंज के जरिए 16.8 लाख यूनिट्स की बिक्री की।

लहरा मोहब्बत और रोपड़ थर्मल प्लांट में कोयले का स्टॉक क्रमश: 44 और 27 दिनों के लिए है। निजी क्षेत्र के थर्मल प्लांट राजपुरा में कोयले का स्टॉक 34 दिन, तलवंडी साबो में 6.5 दिन और जीवीके में केवल 2.6 दिन है। पिछले वर्ष के स्तर की तुलना में हाइड्रो प्लांट जलाशय में जल स्तर बेहतर स्थिति में है। भाखड़ा जलाशय में जल स्तर 1577 फीट है जो पिछले वर्ष के इसी दिन के 1567.5 फीट के स्तर से 19.5 फीट अधिक है। रंजीत सागर में जल स्तर 511.97 है जो पिछले वर्ष के 505.2 मीटर के स्तर से 6.7 मीटर अधिक है। Punjab News

पिछले साल 29 जून को पंजाब में 14207 मेगावाट की अधिकतम बिजली मांग ने अपने पहले के रिकॉर्ड 14056 मेगावाट को पार कर लिया था। कृषि आपूर्ति का तीसरा और चौथा चरण क्रमश: 19 और 21 जून से शुरु होगा। आम तौर पर अधिकतम मांग और आपूर्ति जून के आखिरी दिनों में आती है, जब इसके 15000 मेगावाट को पार करने की उम्मीद की जाती है। Punjab News

यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब पुलिस ने राज्य भर के धार्मिक संस्थानों में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

पंजाब ने दूसरे राज्यों को 200 करोड़ से अधिक की बिजली बेची
एसोसिएशन के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने दी जानकारी | (PSPCL)

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब बिजली बोर्ड (पीएसपीसीएल) राज्य की मांग 11 हजार मेगावाट पार होने के बावजूद अतिरिक्त करीब 200 करोड़ रुपए की 260 मिलियन यूनिट से अधिक की बिजली को पावर एक्सचेंज के जरिए दूसरे राज्यों को बेचने में सफल रहा है। (PSPCL)

पंजाब इंजीनियर एसोसिएशन के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने यहां बताया कि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद पंजाब के सात जिलों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति का दूसरा चरण शुरु होने से शुक्रवार को बिजली की मांग 11000 मेगावाट को पार कर गई। इस सीजन की अधिकतम बिजली की मांग आज करीब 11200 मेगावाट थी। कृषि आपूर्ति का तीसरा और चौथा चरण क्रमश: 19 और 21 जून से शुरु होगा। उन्होंने बताया कि इस माह से लेकर आज तक पीएसपीसीएल अपने पास उपलब्ध 260 मिलियन यूनिट से अधिक की सरप्लस बिजली को पावर एक्सचेंज के जरिए बेचने में सफल रही है।

गुप्ता ने बताया कि गोइंदवाल साहब (जीवीके) और लेहरा मोहब्बत संयंतों में एक-एक यूनिट को छोड़कर पंजाब में सभी तापीय इकाइयां काम कर रही हैं। कोयले की कमी के कारण जीवीके की एक इकाई बंद है। (PSPCL)

पीएसपीसीएल का दावा है कि राज्य के भीतर लगभग 6,400 मेगावाट उत्पादन और केंद्र क्षेत्र और बीबीएमबी संयंत्रों में राज्य की 4,800 मेगावाट हिस्सेदारी और 2,950 मेगावाट की अल्पावधि व्यवस्था के साथ, यह 14,150 मेगावाट की मांग को पूरा करने की स्थिति में है और एटीसी/टीटीसी की सीमा में वृद्धि के साथ यह 15,350 मेगावाट को पूरा करने में सक्षम होगा। राज्यों का अपना सकल उत्पादन लगभग 5200 मेगावाट है। राज्य क्षेत्र की इकाइयां कम लोड पर चल रही हैं। (PSPCL)

लहरा मोहब्बत और रोपड़ थर्मल प्लांट में कोयले का स्टॉक क्रमश: 46 और 27 दिनों के लिए है। निजी क्षेत्र के थर्मल प्लांट राजपुरा में कोयले का स्टॉक 33 दिन, तलवंडी साबो में 7 दिन और जीवीके में केवल 2 दिन का स्टाक शेष है। भाखड़ा जलाशय में जल स्तर 1575 फीट है जो पिछले वर्ष इसी दिन की तुलना में 8 फीट अधिक है। रंजीत सागर में जल स्तर 511.87 मीटर है जो इस वर्ष 6 मीटर से अधिक है।

यह भी पढ़ें:– ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात तूफान के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेल सेवाएं रहेगी रद्द

पॉवरकॉम की लापरवाही से सरकार को लग रहा लाखों का चूना
मुफ्त बिजली मिलने के बाद पॉवरकॉम का बिजली मीटरों से ध्यान हटा

कुंभकरण की नींद सो रहे पॉवरकॉम विभाग के अधिकारी

कस्बा सनौर में लम्बे समय से जले मीटरों के बक्से हुए टेढ़े, कुंडियां लगा जलाई जा रही लाईटें

सनौर। (सच कहूँ/राम सरूप पंजोला) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ट्यूबवैलों की चल रही मुफ्त बिजली स्कीम से (PSPCL) घरेलू खपतकारों को भी 300 युूनिट पर महीना बिजली मुफ्त की गई है लेकिन पॉवरकॉम के अधिकारियों ने तो कई खपतकारों को बिना मीटर से सीधी कुंडियां लगाकर बिजली बिल्कुल ही मुफ्त कर दी है, जिसके चलते पंजाब सरकार को बड़े स्तर पर लाखों रूपये का चूना लग रहा है। कस्बा सनौर में कई जगहदेखने को मिला कि लम्बे समय से जले हुए बिजली मीटरों के बक्से भी टेढे होकर खत्म हो गए हैं व बिजली सप्लाई बिजली मीटरों के बिना सीधी कुंडियों पर ही चल रही है और जिन टूटे हुए बक्सों पर मीटर लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने चिट्टी वेई प्रोजेक्ट का रखा नींव पत्थर

उनमें बारिश आने से पानी भर जाने से मीटरों के भी जलने का खतरा बना हुआ है। (PSPCL) इस तरफ पॉवरकॉम बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा। इस संबंधी जब कस्बा सनौर का दौरा किया तो देखा कि सनौर में काफी ज्यादा मीटरों के बक्से टेढे हुए पड़े हैं व इनके दरवाजे भी खुले पड़े हैं व कई बक्सों के दरवाजे तो गायब ही हो चुके हैं, जिस कारण किसी बड़े हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है। क्योंकि इन बक्सों के नजदीक से हजारों लोग गुजरते हैं व बेसहारा पशु भी इनके आसपास घूमते रहते हैं, जिस कारण कोई बड़ी घटना भी घट सकती है। इसके अलावा देखा गया कि इन बक्सों में जो मीटर जल चुके हैं।

मीटरों में कोई रीडिंग नहीं निकल रही

उन मीटरों की तारें पॉवरकॉम के अधिकारियों ने सीधी ही जोड़ी हुई हैं, जिस कारण इन मीटरों में कोई रीडिंग नहीं निकल रही, जिससे पॉवरकॉम को लाखों का चूना लग रहा है। पंजाब केघरेलू खपतकारों को मुफ्त बिजली स्कीम मिलने के बाद पॉवरकॉम लापरवाह नजर आ रहा है। शायद इनको यह लग रहा है कि लोग बिजली पॉवरकॉम से मुफ्त ले रहे हैं, जबकि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के टैक्स का पैसा सरकारी खजाने में से पॉवरकॉम को इस मुफ्त स्कीम की खपत हुई बिजली का पैसा अदा किया जाता है।

पिछले एक साल से नए मीटर कम आ रहे: निर्मल सिंह

पॉवरकॉम सब डिवीजन अधिकारी (PSPCL) सनौर निर्र्मल सिंह से फोन पर बात कर जानना चाहा तो उनका कहना था कि जो मीटर जल गए हैं। उनकी सप्लाई सीधी हो सकती है, बाकी तो ऐसा कोई केस नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले तकरीबन एक साल से विभाग द्वारा नए मीटर बहुत कम आ रहे हैं, जो नए आ रहे हैं, उनको जले हुए मीटरों की जगह रिप्लेस किया जा रहा है।