Ludhiana - Sach Kahoon Hindi

बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला
लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हैबोवाल में 65 करोड़ रुपये की लागत वाले कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट की आधारशिला रखी, जिससे बुड्ढे नाले में कूड़ा-कचरा जाने से रोकने में मदद मिलेगी और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके साथ ही यह प्लांट सीवरेज जाम होने की समस्या के समाधान और बुड्ढे नाले में प्रदूषण कम करने में भी मदद करेगा। यह परियोजना 2.5 एकड़ में बनाई जा रही है और सितंबर 2027 तक इसके चालू होने की संभावना है। इस प्लांट में ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ मिशन के तहत डेयरी कॉम्प्लेक्स से प्रतिदिन पैदा होने वाले 300 टन पशुओं के गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा और 435 डेयरी मालिकों को सीधे लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लांट प्रतिदिन लगभग पांच टन सीबीजी और जैविक बायो-खाद का उत्पादन करेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने के लिए पूरे राज्य में ऐसे और प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज हैबोवाल, लुधियाना में 65 करोड़ रुपये की लागत वाले कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट की आधारशिला रखी, जो सितंबर 2027 तक चालू हो जाएगा। ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ मिशन के तहत यह प्लांट प्रतिदिन पशुओं के 300 टन गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करेगा। यह कूड़े-कचरे को बुड्ढे नाले में जाने से रोकेगा, सीवरेज जाम होने की समस्या को हल करने में मदद करेगा और इससे 435 डेयरी मालिकों को सीधा लाभ होगा। पंजाब के जल स्रोतों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार की जनहितैषी सोच हमारे किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी रहेगी।”

हैबोवाल में सीबीजी प्लांट की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यहां कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी जा रही है। मैं इस परियोजना को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं। यह पहल बुड्ढे नाले के पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। यह परियोजना 65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी और सितंबर 2027 तक इसके चालू होने की संभावना है।”

इस परियोजना के क्रियान्वयन में पंजाब सरकार की भूमिका को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 2.5 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई गई है और हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन पैदा होने वाले लगभग 300 टन पशुओं के गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस और निस्तारित किया जाएगा। यह परियोजना बुड्ढे नाले में बिना उपचारित गोबर और कचरे को जाने से रोकेगी, जिससे जल प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण में सुधार आएगा। यह परियोजना डेयरी कॉम्प्लेक्स और इसके आसपास स्वच्छता में भी बड़े स्तर पर सुधार करेगी।”

परियोजना के आर्थिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “इस परियोजना से ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ के तहत क्षेत्र के लगभग 435 डेयरी मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा। पशुओं के गोबर के वैज्ञानिक उपयोग से डेयरी किसानों के लिए आय के नए स्रोत पैदा होंगे। यह प्लांट जैविक बायो-खाद भी तैयार करेगा, जिससे रासायनिक खादों पर निर्भरता कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और जैविक खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। प्लांट प्रतिदिन लगभग पांच टन कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन करेगा और युवाओं के लिए प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।”

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार पंजाब को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह परियोजना पंजाब में पर्यावरण अनुकूल निवेश को भी बड़ा प्रोत्साहन देगी। यह सिर्फ एक गैस प्लांट नहीं है; यह पंजाब को प्रदूषण मुक्त, हरा-भरा और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण के खतरे को रोकने के लिए पंजाब भर में ऐसे और प्लांट लगाए जाएंगे। मैं लोगों से यह भी अपील करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि राज्य के जल स्रोतों में गंदा पानी न डाला जाए, ताकि मानव कल्याण के लिए इन स्रोतों की शुद्धता बरकरार रखी जा सके।”

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य का पानी अब पीने योग्य नहीं रहा और अधिकांश क्षेत्र डार्क जोन में जा रहे हैं। जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब राज्य में सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी इस्तेमाल किया जा रहा था, लेकिन आज यह 88 प्रतिशत से अधिक हो गया है।”

नहरी सिंचाई के विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई हैं, जो कनाडा और बाघापुराना के बीच की दूरी के बराबर है। इसके अलावा, इस वर्ष के अंत तक और 7,000 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। हमने राज्य के हर कोने में किसानों की सुविधा के लिए पाइपलाइनें बिछाई हैं और खालों को बहाल किया है। इससे किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतें पूरी हो रही हैं, जिससे उन्हें बहुत लाभ मिल रहा है। नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं, ताकि पानी का स्तर बढ़ाया जा सके। इन प्वाइंट्स के माध्यम से 21 लाख क्यूसेक पानी रिचार्ज किया गया है, जिससे जल स्तर में दो से चार मीटर तक वृद्धि हुई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया, “हमारी सरकार द्वारा 43,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, जिनके रखरखाव के लिए ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।”

राज्य सरकार द्वारा पैदा किए जा रहे रोजगार के व्यापक अवसरों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने पंजाब के युवाओं को बिना किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के पूरी तरह योग्यता के आधार पर 69,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं। ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से पैदा हुई है और आम लोगों को सशक्त बनाने के लिए अथक मेहनत कर रही है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है और बदले की राजनीति या लोगों अथवा विपक्ष के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाने में विश्वास नहीं रखती।”

लोगों के पैसे के उचित इस्तेमाल के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए कर रही है। पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और आज किसानों को भी दिन के समय बिजली मिल रही है, जो राज्य सरकार की क्रांतिकारी पहल है। लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और हम इसे पूरी समझदारी के साथ उनकी भलाई पर खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों तक वापस पहुंच रहा है।”

लोगों द्वारा सरकार की पहलों को मिल रहे भरपूर समर्थन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “राज्य सरकार द्वारा की गई शानदार पहलों के कारण पंजाब भर के लोग मुझे प्यार दे रहे हैं, जबकि वे विपक्षी नेताओं से हाथ मिलाने से भी परहेज कर रहे हैं। लुधियाना मेरी कर्मभूमि है, क्योंकि मैं 1992 में पहली बार यहां आया था।”

मावां-धीयां सत्कार योजना पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार ने अपनी तरह की पहली मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू की है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पंजाब की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के योग्य हैं। अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिल रहे हैं, जबकि बाकी वर्गों की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिल रहे हैं। एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है और 72.13 लाख लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के तहत 97 प्रतिशत से अधिक महिलाएं लाभ ले रही हैं, जिससे यह योजना देश की सबसे व्यापक महिला-केंद्रित सामाजिक सुरक्षा पहलों में शामिल हो गई है।”

मुख्यमंत्री सेहत योजना के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह योजना पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। यह बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए जनता पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम किया है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है और इसके तहत लोगों ने अब तक 937 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त किया है।”

आप’ सरकार 2027 में फिर सत्ता पर काबिज होगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारें केवल ऐसी परियोजनाओं की योजना बनाती रहीं, लेकिन विकास के लिए पैसा खर्च करने के बजाय उन्होंने इस पैसे को अपनी जेब में डाल लिया, जिससे राज्य के विकास को नुकसान पहुंचा। आम आदमी पार्टी (आप) 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी और विपक्ष की जमानतें जब्त हो जाएंगी।” इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वागत करते हुए और परियोजना के लाभों के बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हैबोवाल सीबीजी प्लांट डेयरी कॉम्प्लेक्स में पैदा होने वाले पशुओं के गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करेगा और पर्यावरण संरक्षण तथा बुड्ढे नाले के पुनर्जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां, राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

65 करोड़ रुपये का सीबीजी प्लांट प्रतिदिन 300 टन पशु गोबर करेगा प्रोसेस, 5 टन सीबीजी का होगा उत्पादन

65 करोड़ रुपये की लागत वाला यह कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट पंजाब सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए 2.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और यह प्लांट हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन पैदा होने वाले लगभग 300 टन पशुओं के गोबर को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करेगा। इस प्लांट के सितंबर 2027 तक चालू होने की संभावना है। यह प्लांट प्रतिदिन लगभग पांच टन सीबीजी और जैविक बायो-खाद का उत्पादन करेगा। इससे बिना उपचारित गोबर और कचरा बुड्ढे नाले में नहीं जाएगा, जिससे डेयरी कॉम्प्लेक्स और इसके आसपास स्वच्छता में भी बड़े स्तर पर सुधार होगा।

इस परियोजना से पशुओं के गोबर का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जाएगा, जिससे लगभग 435 डेयरी मालिकों को सीधे लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आय के नए अवसर पैदा होंगे, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से सीएम बनने का आशीर्वाद मिला- केजरीवाल*
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुधियाना में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के साथ भगवान शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिला है। भगवंत सिंह मान के करिश्माई नेतृत्व पर पंजाब की जनता का भरोसा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही है। सनातन धर्म के लिए आजतक कभी इतना काम नहीं हुआ, जितना भगवंत मान सरकार ने किया। यही कारण है कि राज्य के 23 शहरों में हो रहा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भजन संध्या को सुनने उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन माताओं-बहनों के फोन में पैसे आने के मैसेज आ गए हैं, वे बहुत खुश हैं। जिनके पास अभी मैसेज नहीं आए हैं, उनके खाते में भी बहुत जल्द पैसे आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक गरीब परिवार की बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। उसने अपने पिता से हेयर ड्रायर मांगा, लेकिन पिता के पास पैसे नहीं थे। उसी वक्त उसके खाते में भगवंत मान सरकार की तरफ से पैसे आ गए और वह अपने पैसों से हेयर ड्रायर ले आई। इस योजना से माताएं, बहनें और बच्चियां बहुत खुश हैं। इसके अलावा, पंजाब में अब लोगों का बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है। लोग भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनाना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का बहुत शानदार आयोजन किया है। पंजाब के 23 शहरों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है और बड़ी तादात में लोग कैलाश खेर के साथ भजन गाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अभी तक केवल दो रूट होते थे। पहले रूट पर तीर्थयात्री दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और वाघा बॉर्डर जाते थे, जबकि दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी जाते थे। अब सरकार ने इसमें खाटू श्याम-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के तीन नए रूट और जोड़ दिए हैं। तीर्थयात्रियों का आना- जाना, खाना-पीना और रहना सब कुछ बिल्कुल फ्री है। एसी लग्जरी बसों से यात्रा करवाई जाती है और एसी होटलों में रुकने का शानदार इंतजाम किया जाता है। सनातन के लिए आज तक किसी भी सरकार या पार्टी ने इतना काम नहीं किया है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पटियाला स्थित माता काली मंदिर की बहुत मान्यता है। वहां जो मांगो, वह मिलता है। भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके उस मंदिर का पुनर्विकास कर रहे हैं, जो 10 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद भक्त मंदिर में एक बार माथा टेकने जरूर जाएं। इसके अलावा, पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘हमारे राम’ नामक शानदार नाटक भी करवा रही है। जिसने भी यह नाटक देखा है, उसे यकीन नहीं होता कि भगवान राम का ऐसा नाटक भी हो सकता है। जल्द ही यह नाटक लुधियाना में भी आएगा, जिसकी टिकटें बिल्कुल फ्री हैं। दिल्ली में इस नाटक की टिकट 8,000 रुपए की थी, लेकिन भगवंत मान ने इसे पंजाब के लोगों के लिए फ्री कर दिया है। सनातन के लिए जितना काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को मजबूत करने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और शिक्षकों के प्रशिक्षण में लगातार किए जा रहे निवेश ने राज्य को स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य बना दिया है।

यहाँ सरकारी प्राथमिक स्कूल, लोहारा में पाँच करोड़ रुपये की लागत से बने ‘वर्धमान ब्लॉक’ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट, जे.ई.ई. और पंजाब राज्य टैलेंट सर्च परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शानदार सफलता सरकार के शिक्षा सुधारों के दूरगामी प्रभाव को दर्शाती है। उन्होंने दोहराया कि गरीबी समाप्त करने और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही सबसे शक्तिशाली साधन है।

सरकारी प्राथमिक स्कूल में नए ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह नया ब्लॉक पाँच करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका पूरा खर्च वर्धमान टेक्सटाइल समूह ने वहन किया है, जिसके लिए मैं समूह के नेतृत्व का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। इस नए ब्लॉक में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर सहित 18 कक्षाएँ तथा शिक्षकों के लिए तीन कमरे बनाए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्धमान टेक्सटाइल समूह विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस समूह ने लोहारा, ग्यासपुरा, कासाबाद, लाडोवाल, सेखेवाल और अन्य सरकारी स्कूलों में भी भवनों का निर्माण कराया है। कोई भी मुफ्त सुविधा या रियायत राज्य से गरीबी अथवा अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकती, बल्कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाकर उन्हें गरीबी के दलदल से बाहर निकाल सकती है।”

उन्होंने कहा, “सरकार के अथक प्रयासों के कारण पंजाब प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुँच गया है। राज्य सरकार ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाया है, व्यवस्था को मजबूत किया है, स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए हैं और शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहा है और भारत सरकार की प्रमुख संस्था नीति आयोग द्वारा जारी नवीनतम आँकड़े दर्शाते हैं कि पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले चार वर्षों से राज्य सरकार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और स्मार्ट क्लासरूम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है और आज पंजाब शीर्ष पर खड़ा है। पहले केरल पहले स्थान पर था, लेकिन अब पंजाब ने बड़े अंतर से नंबर एक का दर्जा हासिल किया है। आने वाले समय में भी ऐसे और प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा वह प्रकाश है, जो अंधकार को दूर कर दुनिया को रोशन करता है, इसलिए राज्य सरकार इस पर विशेष जोर दे रही है।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों में लगभग तीन लाख विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, जहाँ 16 स्कूल ऑफ एमिनेंस, 11 स्कूल ऑफ ब्रिलियंस और 35 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस हैं। मिलरगंज और डिवीजन नंबर-3, लुधियाना में दो अन्य स्कूल ऑफ एमिनेंस बनकर तैयार हो चुके हैं और शीघ्र ही जनता को समर्पित किए जाएंगे। 146 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा, 33 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन परीक्षा, 9 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. एडवांस्ड परीक्षा तथा 47 विद्यार्थियों ने पी.एस.टी.एस.ई. परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मनीष सिसोदिया ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए युवाओं को सामाजिक और आर्थिक असमानता खत्म करने का दिया न्यौता
लुधियाना। पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए जो समारोह घोषित किए हैं, उनके तहत सोमवार को सीटी यूनिवर्सिटी में श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर एक खास सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए, दिल्ली के पूर्व उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया, जो इस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए, ने युवाओं से समानता, विश्वव्यापी भाईचारे और सामाजिक न्याय के समर्थक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करके समाज से सामाजिक और आर्थिक असमानता को खत्म करने अगुवाई करने का न्यौता दिया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और आर्थिकता समेत कई क्षेत्रों में भेदभाव और असमानता अभी तक जारी है।

आर्थिक असमानता को उजागर करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत की आबादी 140 करोड़ है और देश की लगभग 40 प्रतिशत दौलत सिर्फ़ 1.5 करोड़ लोगों के हाथों में है, जबकि 50 प्रतिशत आबादी के पास देश की सिर्फ़ 6 प्रतिशत संपत्ति है। उन्होंने आगे कहा कि देश का शिक्षा प्रणाली "पूरी तरह से खराब" है और युवाओं के भविष्य के लिए देश को तैयार करने के लिए बड़े सुधारों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

युवाओं से असमानता और भेदभाव के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की अपील करते हुए, सिसोदिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी के सपने के मुताबिक, सभी तरह के भेदभाव से मुक्त एक बराबरी वाला समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जो सामाजिक बंटवारे और अन्याय से मुक्त हो। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार, गुरु साहिब के संदेश और दर्शन का प्रचार करने के लिए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पूरे साल ऐसे समारोह कर रही है। उन्होंने हर पंजाबी के लिए अच्छी सर्विस पक्का करने के लिए शिक्षा और हेल्थकेयर सेक्टर को मज़बूत करने पर पंजाब सरकार के फोकस पर भी ज़ोर दिया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं के लिए एक मिस्ड-कॉल मुहिम (9090029090) भी शुरू की।

इसी प्रकार, पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री के सलाहकार दीपक बाली ने भी लोगों को संबोधित किया और बताया कि ये समारोह युवाओं को श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और फिलॉसफी से जोड़ने के मकसद से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गुरु साहिब के आदर्शों के अनुसार एक सबको साथ लेकर चलने वाला समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सेमिनार और चर्चाओं से युवा विद्यार्थियों के मन में आर्थिक असमानता, भेदभाव और सामाजिक अन्याय के बारे में उठने वाले सवालों के जवाब देने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर श्री खुरालगढ़ साहिब से संत केवल सिंह भी मौजूद थे और उन्होंने युवा पीढ़ी से गुरु जी की शिक्षाओं पर चलने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सभी को 650 साल पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए बराबरी और समान मौकों के सिद्धांतों को अपनी असल ज़िंदगी में अपनाना चाहिए।

इस मौके पर सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो. चांसलर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, एसडीएम लुधियाना वेस्ट कुलदीप बावा और अन्य भी मौजूद थे।

'आप' के 'ट्रेड विंग' ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया
। इस मौके पर विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, चेयरमैन अनिल ठाकुर, साहिल अग्रवाल, जिला इंचार्ज जतिंदर खंगूडा, मीडियम सीनियर वाइस इंडस्ट्री चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़, महिला आयोग की सदस्य अजिंदरपाल कौर के अलावा सैकड़ों आप वॉलंटियर्स शामिल हुए। उन्होंने एक सुर में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार आम आदमी के लिए लाचार और रसोई के लिए गुनहगार साबित हुई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 993 रुपये महंगा हो गया है। वेस्ट एशिया संकट के कारण दुनिया भर में एनर्जी की कीमतों में उछाल के कारण यह अब तक की सबसे बड़ी और लगातार तीसरी महीने की बढ़ोतरी है। 19 किलोग्राम का कमर्शियल LPG सिलेंडर आमतौर पर होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होता है।

इससे पहले, 1 अप्रैल को कीमतों में 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर और 1 मार्च को 114.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इन तीन बढ़ोतरी के साथ, कमर्शियल LPG की कुल कीमत 1303 रुपये बढ़ गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 7 मार्च को 14.2 kg वाले सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई थी। दिल्ली में एक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को इंटरनेशनल बेंचमार्क और एक्सचेंज रेट के आधार पर ATF और LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। वेस्ट एशियन युद्ध के कारण एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावटों की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें लगभग 50 परसेंट बढ़ गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आप नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को सिर्फ़ चुनावों के दौरान आम भारतीयों की तकलीफ़ों की परवाह होती है और फिर उन्हें उनके हाल पर छोड़ देती है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध को तीन महीने हो गए हैं और सरकार को आम लोगों पर पैसे का बोझ डालने के बजाय उन्हें बचाने के लिए कोई ठोस प्लान बनाना चाहिए था, जबकि उसने सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी करके लोगों की कमर और तोड़ दी है। इस विरोध प्रदर्शन में मनप्रीत बंटी, काका माछीवाड़ा, विपुल सेठी, राकेश कुमार, राज कुमार अग्रवाल मेंबर जी ऐसा, रविंदर पाल सिंह पाली, दविंदर वर्मा और सैकड़ों अन्य साथी मौजूद थे।

पंजाब को आगे ले जाने के लिए बेटियों की भागीदारी जरूरी: भगवंत मान
मेरिट के आधार पर दी 63 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों में बहुमत बेटियों को मिला

महिलाएं राजनीति में आकर लोकतंत्र को मजबूत करें: मुख्यमंत्री

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने बेटियों से अपील की है कि वे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में बराबरी की भागीदारी निभाएं, क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भूमिका के बिना पंजाब को देश का अग्रणी राज्य नहीं बनाया जा सकता। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर 63 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने (Bhagwant Mann) कहा कि राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और मेरिट के आधार पर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं और यह राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया के रूप में उन्हें बेहद खुशी होती है जब वे देखते हैं कि बेटियां शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:– Capital Subsidy: पंजाब में पहली बार ‘कैपिटल सब्सिडी’ की शुरूआत: सीएम मान

Raod Accident: अचानक कार की खिड़की खुलने से बाईक सवार युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत
पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर कार सवार व्यक्तियों को किया काबू

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana Raod Accident: औद्योगिक शहर लुधियाना के साहनेवाल मेन चौंक में कार में सवार व्यक्ति द्वारा अचानक कार की खिड़की खोले जाने से एक बाईक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिसकी ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के वारिसों के बयानों पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में अमित्त गोयल पुत्र रौशन लाल, निवासी साहनेवाल ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में मेन चौंक साहनेवाल में मौजूद था, जहां एक स्विफ्ट कार सड़क पर खड़ी थी व इसमें दो व्यक्ति बैठे थे। अमित्त गोयल के मुताबिक उसका भतीजा निखिल गोयल अपने बाईक पर कोहाड़ा की तरफ को मुड़ने लगा तो कार में सवार व्यक्तियों ने एकदम कार की खिड़की खोल दी, जिस कारण कार की खुली खिड़की से टकराकर उसके भतीजे के बाईक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाईक सहित कोहाड़ा की तरफ से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। Ludhiana

ट्रक से टकराते ही निखिल ट्रक के नीचे आ गया व उसके सिर से ट्रक का पिछला टायर निकल गया, जिसमें 12वीं पास निखिल (19) की मौके पर ही मौत हो गई व पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले के जांचकर्त्ता अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल की पुलिस ने जांच दौरान पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की, जिसके आधार पर कार सवार अमरजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह, निवासी अजनौद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार बरामद कर ली है। Ludhiana

यह भी पढ़ें:– School News: स्कूल फीस मोटी पर सुरक्षा की गारंटी जीरो, यह हाल है क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के

Punjab News: पंजाब के इस छात्र की हर जगह हो रही चर्चा, जिसे सुनकर आप भी कहोगे, वाह क्या बात है
Punjab News: लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के शहर लुधियाना में रहने वाले 11वीं के छात्र की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस छात्र ने ऐसा कमाल कर दिया है जिससे हर कोई कह रहा है वाह क्या बात है। दरअसल, लुधियाना शहर का छात्र तनीशप्रीत सिंह ने वेस्ट सामग्री जिसे लोग कूड़ा समझकर फैंक देते है, उसका उपयोग करके विमान बनाते है। मीडिया को जानकारी देते हुए तनीशप्रीत ने कहा कि उसकी विमान बनाने में रूची छठी कक्षा में शुरू हुई और अब धीरे-धीरे उसने इस पर काम शुरू कर नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

तनीशप्रीत सिंह ने कहा कि वह बचपन से ही उेस टेक्नोलॉजी का शौंक था व यूट्यूब से वीडियो देख कर उसने विमाना बना शुरू किया था। शुरू में तो उसे सफलता नहीं मिली पर हिम्मत नहीं छोड़ी व लगातार मेहनत करता रहा। उसके बाद फिर 9वीं कक्षा में विमान बनाने में सफल हुआ पर वह उड़ान भरने से कुछ दर बाद ही क्रेश हो जाता था। उसके बाद उसने मेहनत करनी शुरू की और विमान के लिए मोटर पार्ट्स आॅनलाइन मंगवाता है। उसने कहा कि वह आगे भी इस क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहता है।

लुधियाना में साढ़े 8 करोड़ की लूट सुलझी, पांच लुटेरे गिरफ्तार
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana robbery case: पंजाब के लुधियाना में राजगुरु नगर के समीप सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के कार्यालय में 10 जून को हुई 8.49 करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 10 आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि एक बड़ी सफलता में काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा समर्थित लुधियाना पुलिस ने 60 घंटे से भी कम समय में लूट के मामले को सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि योजना में शामिल 10 आरोपियों में से पांच मुख्य संदिग्धों को पकड़ा गया है और एक बड़ी बरामदगी की गई है। मामले में जांच चल रही है।

लुधियाना में लूट, करोड़ों रुपयों से भरी वैन लेकर लुटेरे फरार
हथियारबंद लुटेरों ने सिक्युरिटी गार्डों को बंधक बनाकर 7 करोड़ रुपये लूट लिए

लुधियाना (जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana Crime लुधियाना में देर रात 10 हथियारबंद लुटेरों ने सीएमएस सिक्युरिटी कंपनी के आॅफिस से करोड़ों रुपये लूट लिए। लुटेरों ने कंपनी के दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कंपनी की वैन में बैठकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस को मुल्लांपुर के पास एक वैन मिली है, जिसमें से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद की हैं। जबकि कैश गायब है। लुटेरे आॅफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उड़ा ले गए। Ludhiana Crime

घटना लुधियाना के राजगुरु नगर इलाके की है, जहां शुक्रवार व शनिवार के बीच की रात्रि करीब दो बजे हथियारबंद 10 लुटेरों ने सीएमएस सिक्युरिटी कंपनी के आॅफिस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो लुटेरे पीछे के दरवाजे से और 8 मुख्य गेट से आॅफिस में दाखिल हुए, जहां उन्होंने कार्यालय में मौजूद 5 कैशियरों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और कार्यालय में पड़ी 4 करोड़ की नकदी लूट ली। Ludhiana Crime

घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कंपनी की वैन में सवार होकर मौके से फरार हो गए, जिसमें पहले से ही तीन करोड़ रुपये नकद थे। लुटेरों के जाने के बाद बंधक कंपनी कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जब इस बात का पता चला कि जिस वैन में लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हुए थे, वो मुल्लांपुर के पास खड़ी है, तो तुरंत पुलिस ने जाकर देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी लेकिन उसमें 2 पिस्टल बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि सीएमएस सिक्युरिटी कंपनी एटीएम में पैसा जमा करती है। लुटेरों ने आज उनके कार्यालय से करोड़ों रुपये की चोरी की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।Ludhiana Crime

पाकिस्तान की बड़ी साजिश हुई नाकाम

Ludhiana: लुधियाना कोर्ट में बलास्ट, मचा हड़कंप
Ludhiana:  पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के नई कचहरी में ब्लॉस्ट की खबर है । रोजाना की तरह गुरुवार सुबह मुलाजिमों ने सफाई की और पूरा कूड़ा एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया। इसी दौरान कूड़े को आग लगा दी गई।

लुधियाना में नई कचहरी में बने मालखाने के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कूड़े के ढेर में लगी आग से कांच की बोतल फट गई और कांच बिखर गया जिससे वहां खड़ा एक नौजवान घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा कचहरी परिसर गूंज गया। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

तेज रफ्तार कार ने ले ली दो जिंदगियां
सड़क किनारे बेंच पर बैठे युवकों पर चढ़ी कार, दो की मौत, तीसरा घायल

खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। एक तेज रफ्तार कार ने शहर के समराला (Samrala) रोड पर सड़क किनारे बेंच पर बैठे दो युवकों की जान ले ली। तेज रफ्तारी में कार दोनों युवकों पर जा चढ़ी। मृतक युवकों की उम्र 25 से 30 साल की बीच है। चश्मदीदों के अनुसार कार में सवार युवक नशे में धुत्त थे। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बेंच पर सवार तीसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढील बरतने के आरोप के साथ देर रात सिविल अस्पताल में हंगामा किया।

यह भी पढ़ें:– प्रोत्साहन: एनएमएमएस का परीक्षा शुल्क माफ, छात्रवृति के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जरूरी

मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरुनदीप सिंह के रूप में हुई है। चश्मदीद ने बताया कि तीन युवक बेंच पर बैठे थे तभी एक तेज रफ्तार कार समराला (Samrala) की तरफ से आई। कार ने ब्रेक नहीं लगाई और बैंच के पास आकर बेकाबू हो गई। वह पेड़ से टकराती हुई आटा चक्की के बाहर रखे एक बड़े पत्थर से जा टकराई। कार व पत्थर युवकों पर जा चढ़े। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा घायल (मालविंद्र सिंह) हो गया।

डीएसपी करनैल सिंह ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार बहुत तेज रफ्तार में थी और कार सवार युवक नशे में थे। एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। तीसरे युवक को चंडीगढ़ रेफर किया गया हैं। कार चालक को भी चोटें आई हैं। वह भी उपचाराधीन है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। होश आने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।