KKR vs PBKS - Sach Kahoon Hindi

KKR vs PBKS IPL 2025: कोलकाता और पंजाब के मैच में प्राकृतिक आपदा बनी मुसीबत, पंजाब का 201 रनों का विशाल स्कोर गया ख़राब
KKR vs PBKS IPL 2025: कोलकाता। पंजाब किंग्स की शानदार ओपनिंग साझेदारी और बड़ा स्कोर बारिश की भेंट चढ़ गया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अंतर्गत शनिवार रात ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बिना किसी परिणाम के रद्द कर दिया गया। KKR vs PBKS

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य और आक्रामक प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। दोनों ने धीमी बताई जा रही पिच पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन जब कोलकाता के सलामी बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरे, तभी तेज हवाओं के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके चलते महज एक ओवर के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा।

ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर मैच को बचाने की कोशिश की | KKR vs PBKS

ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर मैच को बचाने की कोशिश की, किंतु एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बाद मुकाबले को रद्द करना पड़ा। परिणामस्वरूप दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर पंजाब किंग्स जहां प्रसन्न नजर आई, वहीं मुकाबला पूरा न हो पाने की निराशा भी साफ दिखी।

पंजाब किंग्स की पारी में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे। आर्य ने शुरू से ही बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए आकर्षक कवर ड्राइव लगाए, जबकि प्रभसिमरन ने भी दमदार शॉट्स खेलकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

दोनों ने मिलकर केवल चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन जोड़ लिए और पावरप्ले के अंत तक स्कोर 56/0 पर पहुंचा दिया। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों ने रनगति थोड़ी धीमी की, और अगले चार ओवर में केवल 21 रन बने। लेकिन आर्य ने धैर्य और समझदारी दिखाते हुए तेजी से रन बनाना जारी रखा और महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रहे, जबकि स्पिनरों के खिलाफ संयम दिखाया। KKR vs PBKS

‘मेरे तो आंसू आ गए’ आईपीएल मैच के बाद माँ से गले लगा खिलाड़ी, वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए भावुक
रसल की आतिशबाजी से जगमगाया ईडन, केकेआर पांच विकेट से जीती

कोलकाता (एजेंसी)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान Nitish Rana (51) के शानदार अर्द्धशतक के बाद आंद्रे रसल की 42 रन की आतिशी पारी की बदौलत सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांच से भरे मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से मात दी। पंजाब ने शिखर धवन (57) के अर्द्धशतक की मदद से केकेआर के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। केकेआर ने करो या मरो मुकाबले में यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित राणा अपनी माँ से गले मिलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 12 सेंकेड का नीतीश राणा का यह वीडियो देख कई ट्विटर यूजर्स इमोशनल हो गए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि पता नहीं क्यों, पर मेरी आंखों में आंसू आ गए। KKR vs PBKS

Best way to end the night – Maa ka pyaar! ??#KKRvPBKS | #AmiKKR | @NitishRana_27 pic.twitter.com/6SMu1VGFdt

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 8, 2023

धवन ने 47 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के के साथ 57 रन बनाकर (Nitish Rana) पंजाब को अच्छी शुरूआत दी, जबकि शाहरुख खान और हरप्रीत बराड़ ने आखिरी 16 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी करके पंजाब की पारी को विस्फोटक अंत दिया। केकेआर के कप्तान नीतीश ने 38 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के के साथ 51 रन बनाये, हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद भी केकेआर लक्ष्य से काफी दूर थी। केकेआर को जब चार ओवर में 51 रन चाहिये थे तब रसल ने रिंकु सिंह के साथ मिलकर ईडन गार्डन का पारा बढ़ा दिया। दोनों ने अगले तीन ओवरों में 45 रन जोड़े, लेकिन केकेआर को जब दो गेंद पर दो रन की जरूरत थी तब रसल रनआउट हो गये। आखिरी गेंद पर दो रन बनाने की जिम्मेदारी रिंकु की थी और उन्होंने चौका जड़कर केकेआर को रोमांचक जीत दिला दी।

पंजाब एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंची | KKR vs PBKS

केकेआर इस जीत के बाद अंक तालिका में छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर आ गयी है, जबकि पंजाब एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। केकेआर और पंजाब सहित कुल पांच टीमें तालिका में 10 अंकों के साथ हैं और प्लेआॅफ की जंग रोमांचक होती जा रही है। पंजाब ने लक्ष्य की रक्षा करते हुए शुरूआती दो ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन तीसरे ओवर में जेसन रॉय ने दो चौकों के साथ हाथ खोल लिये। दूसरे छोर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी अर्शदीप सिंह को एक चौका और एक छक्का लगाकर चौथे ओवर में 19 रन बटोरे। केकेआर ने इस आक्रामक अंदाज की मदद से गुरबाज का विकेट गिरने के बावजूद पावरप्ले में 52 रन जोड़ लिये।

पावरप्ले के बाद हालांकि रॉय (24 गेंद, आठ चौके, 38 रन) भी पवेलियन लौट गये और नीतीश राणा के प्रयासों के बावजूद केकेआर आवश्यक रनगति बरकरार नहीं रख सकी। (Nitish Rana) वेंकटेश अय्यर (13 गेंद, 11 रन) कुछ देर संघर्ष करने के बाद राहुल चाहर की गेंद पर आउट हुए। बढ़ते रनरेट के कारण नीतीश भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चाहर का शिकार हो गये। चाहर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अपना चार ओवर का स्पेल मात्र 23 रन देकर समाप्त किया। केकेआर को आखिरी चार ओवर में 51 रन की जरूरत थी, हालांकि पंजाब के सभी स्पिनर अपने ओवर फेंक चुके थे और रिंकु-रसल की विस्फोटक जोड़ी क्रीज पर मौजूद थी। रसल ने 17वें ओवर में एलिस को एक चौका और एक छक्का जड़ा, जबकि अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने मात्र 10 रन दिये। रसल ने 19वें ओवर में तीन छक्के जमाकर एक बार फिर मैच को केकेआर की ओर झुकाया।

आखिरी ओवर में छह रन की बचाने की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को दी गयी। उन्होंने शुरूआती चार गेंद पर सिर्फ चार रन दिये, जबकि पांचवीं गेंद पर रसल (23 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के, 42 रन) रनआउट हो गये। अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने भले ही इस मैच को रोमांचक बनाया लेकिन रिंकु (10 गेंद, दो चौके, एक छक्का, 21 रन) ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर केकेआर को जीत दिला दी।

सुयष और नीतीश को एक-एक विकेट हासिल हुआ | KKR vs PBKS

इससे पूर्व, पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहले ओवर में तीन चौके जड़ने वाले प्रभसिमरन आठ गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गये। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे भानुका राजपक्षे भी शून्य रन ही बना सके। पंजाब ने पावरप्ले में 58 रन बनाये, हालांकि लायम लिविंगस्टन (नौ गेंद, 15 रन) के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया। लगातार गिरते विकेटों के बीच पंजाब को एक साझेदारी की जरूरत थी, जो उसे शिखर और जितेश शर्मा ने दी। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 53 रन की साझेदारी की, जिसमें जितेश ने 18 गेंद पर 21 रन का योगदान दिया। इससे पहले कि पंजाब की पारी रफ्तार पकड़ती, केकेआर ने स्पिनरों की मदद से मैच में वापसी की। वरुण चक्रवर्ती ने जितेश को पवेलियन लौटा दिया, जबकि नीतीश राणा ने धवन का विकेट चटकाकर कप्तानों की लड़ाई जीती।

ऋषि धवन ने 11 गेंद पर एक चौका और एक छक्का (Nitish Rana) लगाकर 19 रन बनाये लेकिन वह भी चक्रवर्ती का शिकार हो गये। सुयष शर्मा की गेंद पर सैम करेन (नौ गेंद, चार रन) का विकेट गिरने के बाद पंजाब का स्कोर 17.2 ओवर में 139/7 हो गया। केकेआर पंजाब को 160 के स्कोर तक रोक सकती थी, लेकिन शाहरुख और हरप्रीत ने ऐसा नहीं होने दिया। शाहरुख ने 18वें ओवर में पिच पर उतरने के बाद आठ गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 21 रन बनाये, जबकि हरप्रीत ने नौ गेंद पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 17 रन की पारी खेली। केकेआर की ओर से चक्रवर्ती ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि हर्षित राणा ने तीन ओवर में 33 रन देकर दो विकेट चटकाये। सुयष और नीतीश को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

RR vs GT: ट्रेंट बोल्ट के छक्के से घायल हुआ कैमरामैन, Rashid Khan ने जीता फैंस का दिल, खूब हो रहा ये वीडियो वायरल…