Rajasthan State Open Board - Sach Kahoon Hindi

ओपन बोर्ड: जेल सहवासियों को 10वीं-12वीं में नि:शुल्क पढ़ाई का मौका, छात्राओं और महिलाओं के लिए फीस 30 रुपए
लेट फीस के साथ 4 महीने तक भरे जायेंगे फॉर्म

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (Rajasthan State Open School) जयपुर द्वारा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है। इसके तहत किसी भी आयु वर्ग तक के विद्यार्थी या पढ़ाई बीच में छोड़ चुके कामकाजी महिला व पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जेल सहवासियों को बिना किसी शुल्क के आवेदन भरने की सुविधा प्रदान की है जिसके तहत अब जेल सहवासी भी जेल में रहकर ही मुफ्त में 10वीं या 12वीं के पढ़ाई कर सकेंगे।

गौरतलब है कि ये आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग लेट फीस के साथ करीब 4 माह तक चलेगी। इसके साथ ही इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण और कौशल संवर्धन योजना शिक्षा सेतु के तहत शिक्षा सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं से प्रवेश शुल्क, पुनः प्रवेश शुल्क, आंशिक प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क, प्रायोगिक विषय शुल्क, अग्रेषण शुल्क, सैद्धांतिक शुल्क और प्रायोगिक परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है। उल्लेखनीय है कि हर साल जिलेभर से करीब 25 सौ से ज्यादा विद्यार्थी ओपन बोर्ड के लिए पंजीकरण करवाते हैं। Rajasthan State Open School

आरबीएसई और सीबीएसई बोर्ड में फेल विद्यार्थियों को फायदा

यदि किसी छात्र-छात्रा ने अन्य किसी बोर्ड से 10वीं और 12वीं में कुछ विषय पास किए हैं तो वह शेष विषयों की परीक्षा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से दे सकता है। लेकिन इसके लिए उसे 100 रुपए प्रति विषय टीओसी शुल्क देना होगा। इसमें आरबीएसई और सीबीएसई दोनों बोर्ड से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है।

अधिकतम आयु की कोई बाध्यता नहीं | Rajasthan State Open School

स्टेट ओपन बोर्ड से दसवीं में प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष तथा 12वीं में परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। दसवीं के लिए सामान्यतः 1450 व 12वीं के लिए 1700 रुपए पंजीयन शुल्क लिया जाता है। जबकि प्रायोगिक विषय लेने पर प्रति विषय 120 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना होता है।

ये हैं आवेदन की तिथियां

स्ट्रीम-2 के फार्म

1. 15 जून से 15 जुलाई – बिना विलंब शुल्क प्रवेश

2. 16 जुलाई से 16 अगस्त – 250 रुपए विलंब शुल्क

स्ट्रीम-1 के फार्म

1. 1 जुलाई से 31 अगस्त – बिना विलंब शुल्क प्रवेश

2. 1 सितंबर से 15 सितंबर – 250 रुपए विलंब शुल्क

3. 16 सितंबर से 30 सितंबर – 350 रुपए विलंब शुल्क

4. 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक – 500 रुपए विलंब शुल्क

दिव्यांग विद्यार्थियों को फीस में रियायत

“आरएसओएस की अप्रेल-मई 2024 में होने वाली मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। फीस में एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को 225 रुपए की छूट है। विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करने के अलावा किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना है।” -भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– Weather News: पहाड़ों की यात्रा रोक दें! बारिश मचाने जा रही तबाही? मौसम विभाग का अलर्ट

राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की परीक्षाएं 31 मई से, 10वीं-12वीं के 1.25 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेशभर में आरबीएसई और सीबीएसई से सम्बद्ध सभी स्कूलों की बोर्ड और स्थानीय परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड (Rajasthan State Open Board) जयपुर ने भी 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार गर्मी की छुट्टियों में आयोजित होने वाली ओपन बोर्ड की माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 31 मई से शुरू होकर 24 जून तक चलेंगी। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।

यह भी पढ़ें:– वीटा ने घी के 26 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम

उल्लेखनीय है कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए राज्य भर में करीबन सवा लाख जबकि जिले भर में तकरीबन 2 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। ये वे विद्यार्थी हैं जिन्होंने विभिन्न कारणों से पढ़ाई छोड़ दी है। अब ओपन बोर्ड इन्हें घर रह कर 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने का अवसर प्रदान करवा रहा है। बता दें कि दोनों कक्षाओं के लिए सभी पेपर ग्रीष्मावकाश की अवधि में रखे गए हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र है, उन स्कूलों के शिक्षकों की जरूरत के हिसाब से वीक्षक के रूप में ड्यूटिया केद्राधीक्षक लगाएंगे। ऐसे शिक्षकों को इसके बदले नियमानुसार उपार्जित अवकाश भी देय होगा।

एक बार पंजीकरण से मिलते हैं 9 अवसर | (Rajasthan State Open Board)

ओपन बोर्ड से परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को कुल 9 अवसर दिए जाते हैं। परीक्षार्थी एक बार में भी परीक्षा पास कर सकता है और एक-एक विषय को पास कर भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर सकता है। ये परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जाती हैं। पहली मार्च से मई की अवधि में तथा दूसरी अक्तूबर से दिसंबर की अवधि में कराई जाती है।

फैक्ट फाइल

परीक्षा शुरू होने की तिथि – 31 मई,2023

परीक्षा समापन तिथि- 24 जून,2023

परीक्षा का समय- सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक

“स्टेट ओपन बोर्ड जयपुर (Jaipur) की मुख्य परीक्षा 31 मई से शुरू होंगी। इसमें 10वीं के पेपर 20 जून जबकि 12वीं के पेपर 24 जून तक चलेंगे। बोर्ड की तरफ से प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के अलावा सभी संदर्भ केंद्रों पर भी भिजवा जायेंगे। प्रवेश पत्र आदि की सूचना हेतु विद्यार्थी बोर्ड वेबसाइट पर अपडेट रहें।”-भूपेश शर्मा,जिला समन्वयक,विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर