Mannamajra News - Sach Kahoon Hindi

Kairana Goat Theft Case: मन्नामाजरा से दस दिन पूर्व चोरी बकरा बरामद, दो आरोपी दबोचे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Goat Theft Case: कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दस दिन पूर्व गांव मन्नामाजरा से चोरी हुआ बकरा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। विगत आठ मार्च को क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी इरफान के घर के सामने बंधा बकरा चोरी हो गया था, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। चोरी की वारदात मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को निर्देशित किया था। Kairana News

इसी क्रम में बुधवार को जहानपुरा हलका प्रभारी एसआई अनिरुद्ध कुमार व उनकी टीम ने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना पुल से मण्डावर की ओर जाने वाले तटबंध से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से गांव मन्नामाजरा से चोरी हुआ बकरा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता राजकुमार व शिवा उर्फ चेऊ निवासीगण ग्राम मस्तगढ़ थाना झिंझाना बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Smart Meters: स्मार्ट मीटरों के ऑटोमैटिक विच्छेदन से उपभोक्ता परेशान, एसडीओ ऑफिस पर लगी कतार

गोलीकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। गांव मन्नामाजरा (Mannamajra) में विवादित जमीन पर निर्माण करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई डबल बैरल बंदूक व दो खोखे भी बरामद हुए है।

विगत सोमवार शाम गांव मन्नामाजरा (Manna Majra) के बाहर नेशनल हाइवे के किनारे स्थित विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई थी, जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के परवेज व मुनव्वर घायल हो गए थे, जबकि दूसरे पक्ष के पंकज व विनोद भी गम्भीर रूप से घायल हुए थे। पंकज और विनोद विवादित भूमि पर निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात थे। गांव में गोली चलने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

एसपी अभिषेक झा एवं एएसपी ओपीसिंह ने घटना के पश्चात कई थानों की फोर्स व पीएसी बल के साथ गांव में पहुंचकर हालात पर काबू पाया था। मामले में उदयवीर निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा शामली की ओर से कोतवाली कैराना (Kairana) पर इंतज़ार, मुनव्वर, परवेज व फरमान के विरुद्ध जानलेवा हमला करने तथा निजी सुरक्षाकर्मी विनोद की लाइसेंसी बंदूक लूटकर ले जाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। बुधवार को पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी फरमान पुत्र स्वर्गीय इरफान उर्फ जुल्फान निवासी ग्राम मन्नामाजरा को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

पुलिस (Police) ने आरोपी के कब्जे से निजी सुरक्षाकर्मी विनोद से लूटी गई डबल बैरल बंदूक व दो खोखे बरामद किए है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामले में नामजद आरोपी फरमान को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई डबल बैरल बंदूक व दो कारतूस बरामद हुए है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है।

मन्नामाजरा गोलीकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। गांव मन्नामाजरा (Mannamajra) में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर एक दिन पूर्व हुई मारपीट व फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने एक पक्ष के तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर निजी सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक लूटकर ले जाने का भी आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें:– सीआईए डबवाली पुलिस टीम की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

विगत सोमवार की शाम गांव मन्नामाजरा (Mannamajra) के बाहर नेशनल हाइवे के किनारे स्थित विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हो गई थी, जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के परवेज व मुनव्वर घायल हो गए थे, जबकि दूसरे पक्ष के पंकज व विनोद भी गम्भीर रूप से घायल हुए थे। पंकज और विनोद विवादित भूमि पर निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात है। गांव में गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। रात्रि में ही एसपी अभिषेक झा एवं एएसपी ओपीसिंह ने कई थानों की फोर्स व पीएसी बल के साथ गांव में पहुंचकर हालात पर काबू पाया था।

मामले में उदयवीर निवासी आर्यपुरी कस्बा शामली की ओर से इंतज़ार, मुनव्वर, परवेज व फरमान के विरुद्ध जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली कैराना (Kairana) पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर निजी सुरक्षाकर्मी विनोद की लाइसेंसी बंदूक लूटकर ले जाने का भी आरोप लगा है। वही, विवादित जमीन पर रात्रि से ही एतिहातन पीएसी बल तैनात है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ 394 व 307 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।