Haryana Political - Sach Kahoon Hindi

Haryana Political: हरियाणा में सियासी सरगर्मियां हुई तेज, भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर भी हुई बातचीत
13 से 15 मई तक सरसा दौरे पर रहेंगे सीएम मनोहर लाल

सच कहूँ/अश्वनी चावला

चंडीगढ़/नई दिल्ली । हरियाणा Chief Minister Manohar Lal ने मंगलवार (Haryana Political) को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और पार्टी प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा-जजपा गठबंधन के साथ ही पहलवानों को लेकर काफी चर्चा हुई। शाह ने चर्चा के दौरान सीएम मनोहर लाल को पूरी टीम के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। हरियाणा कैबिनेट मीटिंग के बाद ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली रवाना हो गए थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 45 मिनट की मुलाकात में महिला पहलवानों का विवाद छाया रहा। इसकी वजह यह रही कि अब यह मुद्दा ने हरियाणा सहित देश के दूसरे राज्यों में भी राजनीतिक मुद्दा बन रहा है। ऐसे में हरियाणा में पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हाल ही में कुछ पार्टी नेता भी सार्वजनिक मंच से रेसलर्स का Haryana Political समर्थन किए जाने की वकालत भी कर चुके हैं। जिसके बाद भाजपा भी अब चाहती है कि इस आंदोलन पर विराम लगना चाहिए। इन दिनों हरियाणा में गठबंधन पर भी तकरार चल रही है। मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर जजपा के नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला नाराज चल रहे हैं। हाल ही में जजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

हालांकि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से गठबंधन पर चर्चा Haryana Political सकारात्मक बताई जा रही है।नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब से भी चर्चा हुई। सरकार और संगठन के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों, सांसदों के प्रवास, प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी के दौरों पर विस्तार से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री अब लोकसभा स्तर की बैठकें भी ले रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सरसा के हलोपा विधायक एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री 13 से 15 मई तक सरसा जिले के दौरे पर हैं।

शहरी निकायों में बीसी-ए वर्ग को आरक्षण पर शाह खुश

केंद्रीय गृहमंत्री से मनोहर लाल की मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें जन्म न लें, ऐसा हो नहीं सकता। चर्चा है कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री को मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही नई विकास परियोजनाओं के साथ ही पंचायतों की तरह शहरी निकायों में भी बीसी-ए वर्ग को आरक्षण देने के फैसले की जानकारी दी। अमित शाह ने मनोहर लाल को फ्रीहेंड देते हुए सांसदों, मंत्रियों व विधायकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश देने को कहा है।