Bus Stand - Sach Kahoon Hindi

बरनाला बस स्टैंड की दयनीय ‘कहानी’, न चल रहे पंखे, न पीने के लिए ‘ठंडा पानी’
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: नगर सुधार ट्रस्ट अधीन चल रहा बरनाला का मुख्य बस स्टैंड दूर से देखने में भले ही थोड़ा अच्छा लग रहा हो, लेकिन बस स्टैंड जमीनी हालत किसी भी सवारी को आराम देने वाली नहीं है। जिसके कारण सवारियों को अपने अगले सफर के लिए कुछ पल बस का इंतजार करना भी दुश्वार हो रहा है। एकत्रित जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट द्वारा संबंधित बस स्टैंड से कैंटीनों और अड्डा फीस आदि विभिन्न साधनों से हर माह लाखों रुपये की कमाई की जा रही है, लेकिन सवारियों को बुनियादी सुविधाएं देने के मामले में पूरी तरह से हाथ पीछे खींच रखा है। जिससे रोजाना बसों से सफर करने वाली सवारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस प्रतिनिधि द्वारा की गई पड़ताल के दौरान सामने आया कि संबंधित बस स्टैंड में सवारियों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए पंखों में से बड़ी संख्या में पंखे ही गायब हैं। जिस पर ट्रस्ट के अधिकारी अनजान हैं। कुछ पंखे जो बस स्टैंड के अंदर लटके हैं, भारी गर्मी होने के बावजूद भी बंद पड़े हैं। जिससे छाया वाली जगह पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा, बस स्टैंड के अंदर यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी का प्रबंध भी ‘गोंगलुओं से मिट्टी उतारने’ जैसा है। जिससे प्यास से तड़प रहे यात्रियों को कैंटीनों से मजबूरीवश बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इनके अलावा, सवारियों के बैठने के मौजूदा प्रबंध भी नाकाफी हैं। बस स्टैंड का पार्क भी अपनी दयनीय हालत पर आंसू बहा रहा है, जिसे अनाज मंडी वाले पास के दुकानदारों ने कूड़ा डंप बना रखा है। यही हालात बस स्टैंड की मुख्य इमारत के हैं, जहाँ डस्टबिन की कमी के कारण सफाई का भी बुरा हाल है।

जबकि ट्रस्ट अधिकारी और कर्मचारी अपने दफ्तरों में एसी की ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहे हैं। बस स्टैंड की इस दयनीय स्थिति से अनजान होते हुए ट्रस्ट के अधिकारी अपनी लापरवाही का ठीकरा अपने नीचे के कर्मचारियों के सिर फोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय बस स्टैंड लुधियाना, बठिंडा, मानसा, संगरूर आदि बड़े शहरों को जाने-आने के लिए मुख्य आवागमन का केन्द्र है, लेकिन यहाँ बुनियादी सुविधाओं की बड़ी कमी प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। इसलिए बस स्टैंड में तुरंत पंखे चलवाए जाएं, पीने के लिए ठंडे पानी और बैठने की सुविधा मुहैया करवाई जाए और सफाई का भी खास ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

तुुरंत हो हल

गाँव राजगढ़ की निवासी वीरपाल कौर ने कहा कि वह रोजाना यहाँ से बस के जरिए सफर करती हैं। जिसके लिए उन्हें सुबह-शाम बस स्टैंड में कुछ पल रुकना पड़ता है, जहाँ भारी गर्मी के बावजूद न पंखे चलते हैं और न ही बैठने के उचित प्रबंध हैं। यहाँ तक कि पीने के ठंडे पानी को भी सवारियों को तरसना पड़ता है। उन्होंने समस्याओं के जल्द हल की मांग की।

चेयरमैन मामले से अनजान

मिलकर पक्ष लेने के मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन राम तीर्थ मन्ना ने मामले से अनजानता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है, जल्द ही बस स्टैंड में सवारियों को पीने के ठंडे पानी, पंखों, बैठने और अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी।

ढ़ाई माह में बस स्टैंड पर नहीं लगी समय सारिणी
यात्रियों को हो रही भारी परेशानियां

जाखल (तरसेम सिंह)। हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा जाखल मंडी बस स्टेंड का पुर्न निर्माण कराया गया है। 1 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से बनाए गए इस भव्य बस स्टेंड का उद्घाटन बीते 10 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किया था। उद्घाटन के करीब महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक बस स्टेंड पर इसको लेकर समय सारिणी नहीं लगाई गई है। जिससे यहां पर यात्रियों को बसों की सुविधा संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। जाखल मंडी बस स्टेंड पर बसों की समय सारिणी उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बसों के समय को जानने के लिए उन्हें यहां पर नियुक्त कर्मचारियों अथवा अन्य बसों के कंडक्टर की ही मदद लेनी पड़ रही है लेकिन ऐसे में महिलाओं एवं छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। खास बात तो यह है कि बस स्टेंड के स्थानीय कर्मचारियों का इस बारे में कहना है कि वह समय सारिणी के बारे में विभाग के जिला कार्यालय में इस बारे अवगत करा चुके हैं व यहां पर चलने वाली बसों के समय को भी उपलब्ध कराकर समय सारिणी लगवाने बारे कह चुके हैं लेकिन वहीं विभाग के जीएम का कहना है कि अभी तक इस बारे में जल्द ही ध्यान दिया जाएगा।

बस स्टेंड पर तीन मुख्य व दो अतिरिक्त हैं काऊंटर

जाखल बस स्टेंड से हरियाणा व पंजाब राज्यों को जाने वाली दर्जनों बसों की सेवाएं दिनभर उपलब्ध कराई हुई हैं। बसों के लिए तीन मुख्य काऊंटरों के अलावा दो अतिरिक्त काऊंटर लगाए गए हैं। जाखल से बरेटा, बुढलाड़ा, मानसा व बठिंडा, जाखल से लैहरा, सुनाम, संगरूर के अलावा पंजाब राज्य को जाने के लिए मूनक, पातड़ां, पटियाला आदि की बसों की सेवाएं मिलती हैं वहीं जाखल से कुलां, भूना, रतिया, फतेहाबाद , जाखल से रतिया वाया साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, बब्बनपुरा, महमड़ा होते हुए रतिया की ओर जाने वाली बसों का आवागमन होता है।

समय सारिणी न होने से भारी परेशानी

यात्रियों को यहां पर समय सारिणी न लगी होने के कारण बसों के समय बारे जानकारी नहंी मिल पा रही है। यात्रियों को बस स्टेंड पर नियुक्ति कर्मचारियों अथवा अन्य बसों के परिचालकों से ही इसके बारे में जानकारी लेनी पड़ती है। ऐसे में कई बार महिलाएं, युवतियां अथवा छात्राएं पूछताछ करने में संकोच करती हैं। यात्रियों का कहना है कि विभाग बस स्टेंड पर समय सारिणी लगवाए ताकि सभी यात्रियों के बसों के समय बारे जानकारी मिल सके व उनके समय की बबार्दी न हो।

जिला कार्यालय में दे चुके हैं समय संबंधी जानकारी

बस स्टेंड इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि समय सारिणी लगवाए जाने के लिए जिला कार्यालय में कह चुुके हैं व बसों के रूट तथा उनका समय कार्यालय में दे चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही समय सारिणी लग जाएगी।

जल्द करवाएंगे उपलब्ध

हरियाणा रोडवेज के जिला महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने कहा कि जाखल बस स्टेंड पर समय सारिणी अगर नहीं है तो जल्द ही इसे लगवा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

नया बस स्टैंड बना सपना, पुराने की संभाल नहीं
अनदेखी: गंदगी व धूल मिट्टी का घर बना बस स्टैंड

भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा के लोगों को नए अधुनिक बस स्टैंड के सपने दिखा कर अधिकारियों ने पुराने बस स्टैंड को भी भूला दिया है। अब पीआरटीसी इसकी संभाल नहीं कर रही। कभी शहर की शान माना जाता यह बस स्टैंड आज गंदगी व धूल-मिट्टी का घर बन कर रह गया है। यहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

जिस कारण न सिर्फ मुसाफिरों, बल्कि ट्रांसपोर्ट स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1975 में करोड़ों रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण बेआबाद पड़ी करीब 10 एकड़ जमीन में किया गया था।

बस स्टैंड शहर के बीचो-बीच घनी आबादी में होने के कारण बसों से यातायात का बुरा हाल रहता है,जिसे देखते हुए बस स्टैंड को शहर से बाहर तबदील करने की योजना बनी थी, जो कि सिरे नहीं चढ़ सकी।

मुसाफिरों के लिए मूलभूल सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं

लोगों की मांग पर सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले इस बस स्टैंड की मुरम्मत करवा कर इसकी दशा सुधारने का फैसला किया था, जिसे चुनाव समाप्त होते ही ब्रेक लग गई। कुछ समय पहले दीवार के साथ नए शौचालय बनाने की शुरूआत की गई थी, वह भी अधर में ही लटक गई। बस स्टैंड के चारों तरफ गंदगी फैली हुई है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।

कोई भी जगह साफ सुथरी नजर नहीं आती, बल्कि चारों तरफ कूड़े कर्कट के ढेरों पर मक्खियां व मच्छर भिनकते हुए देखे जा सकते हैं। बस स्टैंड में शौचालय सेवाएं भी मौजूद नहीं, जो पुराने शौचालय हैं, उनकी स्थिति बेहद दयनीय है। सबसे अहम मामला काउंटरों वाले ग्राउंड का है, जिसे देखते ही लगता है कि इसकी सफाई को काफी वर्ष बीत चुके हैं।

जब भी कोई बस गुजरती है तो मिट्टी उड़ कर लोगों पर पड़ती रहती है। पीआरटीसी के कर्मचारियों का कहना है कि वह तो खुद परेशान हैं। संयुक्त एकशन कमेटी के कनवीनर एमएल बहल का कहना है कि रोजाना लाखों रुपये कमाने वाला भटिंडा डिपो यात्रियों को सुविधाएं देने में नाकाम रहा है।

मुरम्मत के लिए कोई प्रपोजल नहीं: एमडी

पीआरटीसी के एमडी एमएस नारंग ने कहा कि पानी के लिए हाल ही में दो वाटर कूलरों की मंजूरी दी गई है, जबकि बस स्टैंड की मुरम्मत के लिए अभी कोई प्रपोजल नहीं आई है, किन्तु भटिंडा में नया बस स्टैंड बनना है। उन्होंने इससे अधिक और टिपणी करने से मना कर दिया।

यात्रियों को पानी भी नसीब नहीं

पीआरटीसी अधिकारी कुछ भी दावा करें, किन्तु भटिंडा बस स्टैंड की असलियत यह है कि यहां पर यात्रियों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं होता। यहां लगे पानी वाले नल (टूटियां) खराब हो चुके हैं अथवा तोड़फोड़ करके उन्हें बंद कर दिया गया है,

जबकि हाथ नल में जमीन के नीचे से दूषित पानी आता है और लोग इसे ही पीने के लिए मजबूर हैं। जो लोग दूषित पानी नहीं पीना चाहते, उन्हें मजबूरीवश दुकानों से पानी खरीद कर पीना पड़ता है। एक निजी बस के कडंक्टर ने माना कि दुकानदार नहीं चाहते किए यहां पर मुसाफिरों के लिए पेयजल का प्रबंध हो, क्योंकि ऐसा होने से उनकी पानी वाली बोतलें नहीं बिकेंगी।

फीस वसूलने के बावजूद सुविधा जीरो

मिनी बस आपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष बलतेज सिंह का कहना है कि पीआरटीसी वाले बस स्टैंड फीस तो वसूलते हैं, किन्तु बस स्टैंड की मुरम्मत नहीं करवाते और न ही कोई सुविधा देते हैं। सड़कों पर गड्डे होने के कारण बसों का नुकसान हो जाता है। उन्होंने मांग की कि बस स्टैंड की चिंताजनक हालत को देखते हुए पीआरटीसी को इसका नवीनीकरण करना चाहिए।

बस स्टैंड की जमीन पर कर्ज

सूत्रों के मुताबिक भटिंडा के बस स्टैंड की जमीन पर कर्ज लेकर बसें डाली गई थी, परंतु इसकी हालत सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बसें खरीदने के पश्चात पीआरटीसी के पास कोई पैसा नहीं बचा,

जिस कारण अब इस बस स्टैंड की हालत पंजाब के सभी बस स्टैंडों से बदतर हो गई है। नए बस स्टैंड का नगर सुधार ट्रस्ट ने डिजाइन भी फाईनल कर लिया था, किन्तु पिछले काफी समय से निर्माण के लिए सैना की मंजूरी नहीं ली जा सकी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यातायात समस्या से आमजन परेशान
समस्या: ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी : अधिकारी

बस अड्डे से बाहर ठहरने से लगता है जाम

सड़क पर ही सरकारी अस्पताल का एमरजेंसी गेट होने के साथ-साथ, सब तहसील और थाने का गेट

नथाना (गुरजीवन सिद्धू)। नथाना के बस अड्डे से लेकर गोनियाना वाले मोड़ तक हर रोज बार-बार ट्रैफिक जाम होने से लोगों को यातायात में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बाजार में आए लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर चले जाते हैं,जो ट्रैफिक में बड़ी रुकावट बनते हैं। बस अड्डे के आगे ट्रैफिक जाम होने की हालत में वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण पीछे से हॉर्न का शोर ही चारों ओर सुनाई देता है।

पिछले समय से निजी बसों वालों का नथाना नगर पंचायत के साथ अड्डा फीस को लेकर झगड़ा चलता आ रहा था, जो इन दिनों चाहे बस कंपनियों का अड्डा फीस को लेकर समझौता हो गया है और सभी बसें बस अड्डे में आने-जाने लग गई हैं, परंतु निजी कंपनी की बसें अभी भी बस अड्डे के बाहर रुकने के कारण अक्सर ही ट्रैफिक में विघ्न पड़ता आ रहा है।

इस कंपनी की बसें दिन में 14 बार आवागमन करती हैं। ऐसा दिन में कई बार होता है।इस सड़क पर ही सरकारी अस्पताल का एमरजेंसी गेट होने के साथ साथ, सब तहसील और थाने का गेट भी है। यहां इलाके भर से लोग अपने कामकाज के लिए आते हैं, जिनको ट्रैफिक जाम होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन से मांग:

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों को बाइपास के द्वारा भेजने का उपयुक्त प्रबंध किया जाए। पुलिस प्रशासन बाजार में गाड़ियां रोकने वालों को ऐसा करने से सख्ती के साथ रोके जिससे गंभीर हो रही ट्रैफिक समस्या का स्थायी हल हो सके।

इस समस्या बाबत थाना नथाना प्रभारी अंग्रेज सिंह के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि एक बार वह बसों वालों को बसें बस अड्डे में रोकने के लिए कहेंगे और इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बस स्टैंड पर विजीलैंस का छापा
बसों के टाइम टेबल व अड्डा पर्ची की जांच की

तरनतारन (राहुल शर्मा)। सरकार द्वारा निजी बसों पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को जहां सारा दिन बसों के परमिटों की जांच की वहीं शाम होते ही उक्त बसों के टाईम टेबल व अड्डा पर्ची की भी जांच की गई।

डीएसपी विजीलैंस अमनदीप कौर, इंस्पैक्टर गुरजिंदर सिंह ढिल्लों, एएसआई सोमनाथ, सुखदेव सिंह के अलावा डीटीओ कार्यालय के विनोद कुमार, बलदेव सिंह, पवन कुमार, हरजिंदर सिंह के आधारित टीम ने लंबे रूट की निजी बसों को रोक उनके टाई टेबल की जांच की।

टीम ने अड्डा पर्ची का नरीक्षण करते हुए बस चालकों को आदेश दिया कि नियमों में रहकर बस अड्डो में ऐंट्री की जाए ओर अड्डा फीस में यदि कुताही पाई गई तो सख्त कारवाई की जाएगी।

10 के काटे चालान, 2 बसें बंद

शनिवार को चौकसी विभाग के एसएसपी बलजिंदर सिंह के निर्देशों अनुसार विजीलैंस टीम ने सुबह 4 बजे से स्थानीय प्रभात चौंक में विशेष नाकाबंदी करके बसों की जांच शुरु की गई। इस अवसर पर इंसपैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि चौकसी तथा ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा स्थानीय प्रभात चौंक में नाकाबंदी करके बसों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा 50 से अधिक बसों की जांच की गई जिनमें 10 बसों के चलान काटे गए जब कि 2 बसों को बंद किया गया। उन्होंने बताया कि यह चैकिंग अभियान इसी तरह जारी रहेगा। इंसपैक्टर कुलदीप सिंह चौकसी विभाग ने बताया कि किसी भी गैर कानूनी बस को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हदायतों को पूरी तरह लागू किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि सरकार की हदायतों पर चौकसी विभाग द्वारा फौरी हरकत में आते आज चैकिंग अभियान सारा दिन जारी रखा गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।