Nangal News - Sach Kahoon Hindi

Nangal News: ब्यास नदी में उफान से सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का संकट गहराया
धान की फसल डूबी, 20 से अधिक गांव जलमग्न, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

राहत व बचाव कार्य जारी

कपूरथला/नंगल (सच कहूँ न्यूज)। Nangal News: ब्यास नदी में जलस्तर 1.16 लाख क्यूसेक पर स्थिर बने रहने से सुल्तानपुरलोधी क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। मंड इलाकों में करीब 25 से 30 हजार एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। जल निकासी विभाग के एसडीओ खुशविंदर सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 20 से अधिक गांव जलमग्न हो चुके हैं और स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समाजसेवी बलबीर सिंह सीचेवाल के अनुयायियों ने अहलीकलां गांव के पास अग्रिम बांध को बचाने हेतु एक हजार रेत की बोरियां डालीं।

किसान बलविंदर सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी लगभग 150 एकड़ फसल बचाई गई, जिसके लिए उन्होंने संत सीचेवाल का आभार जताया। वहीं राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें राहत और मुआवजे का आश्वासन दिया। संत सीचेवाल और हरभजन सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

तत्काल फॉगिंग करवाने के निर्देश | Kapurthala News

उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए तत्काल फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एसडीआरएफ के सहयोग से दवाइयों की आपूर्ति और जागरूकता अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। पशु चिकित्सा और सूखे चारे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मार्कफेड से अतिरिक्त चारा खरीदने के निर्देश भी जारी किए गए। राहत शिविरों में पेयजल, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के आदेश प्रशासन की ओर से दिए गए हैं।

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने की योजना

भाखड़ा ब्यास प्रबंधक बोर्ड (बीबीएमबी) ने भाखड़ा बांध से नियंत्रित ढंग से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर, जल विनियमन ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे से बांध के गेट क्रमश: एक, दो और तीन फुट तक खोले गए। सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 1665.06 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी सामान्य क्षमता 1680 फीट है। अधिकारियों को सुरक्षित और सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तटबंध पूरी तरह सुरक्षित

कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि धुसी बांध सहित सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। एक्सईएन ड्रेनेज सरताज सिंह ने कहा कि खिजरपुर में अग्रिम मोर्चे को मजबूत करने के लिए पत्थर के कैरेट और 20,000 रेत की बोरियां सुरक्षित रखी गई हैं। जल निकासी विभाग की ओर से रातभर गश्त जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 01822-231990 का उपयोग करने की अपील की है। Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– PRTC Bus Accident जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बस-टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत

सतलुज में डूबने से दो की मौत
नंगल (सच कहूँ न्यूज)। Sutlej River: बीबीएमबी क्रिकेट ग्राउंड के पास गुरुद्वारा घाट साहिब नजदीक सतलुज नदी में नहाते समय दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। बीबीएमबी गोताखोरों की टीम और स्थानीय प्रसिद्ध गोताखोर कमलप्रीत सैनी मौके पर पहुंचे और छात्रों के शवों को सतलुज नदी से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी जब पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ अपना दुख सांझा किया। मृतकों की पहचान हर्ष राणा (15) पुत्र बब्रीत सिंह बब्लू निवासी निक्कू नंगल और वंश कुमार (15) पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल (लड़के) के छात्र थे और दोस्तों के साथ नहाने के लिए सतलुज घाट गए थे। Nangal News

यह भी पढ़ें:– बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

भाखड़ा डैम के दौरे के बाद मुख्यमंत्री की लोगों से अपील, घबराने की जरुरत नहीं, हालात नियंत्रण में
राज्य सरकार स्थिति पर पैनी नजर रख रही और पानी का स्तर खतरे के निशान से नीचे

बीते समय में सिंचाई विभाग भ्रष्ट तंत्र के लिए ‘कमाऊ पुत्र’ होता था परन्तु अब सब कुछ सुचारु किया जा रहा

भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार करेगी प्रस्ताव तैयार

भाखड़ा डैम के निर्माण के समय पर शहादत प्राप्त करने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट

नंगल/चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान  (Bhagwant Mann) ने रविवार को कहा कि डैमों में पानी का स्तर खतरे के निशान से नीचे है और राज्य सरकार पूरी स्थिति पर निरंतर नजर रख रही है और हालात पूरी तरह काबू में हैं। बरसात के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए यहाँ पहुँचे मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बड़ी राहत की बात है कि भाखड़ा डैम में पानी का स्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे है, इसलिए डैम से पानी छोड़ने की तत्काल

जरुरत नहीं है। भगवंत मान ने आगे बताया कि भाखड़ा डैम का खतरे का निशान 1680 फुट है, जबकि 23 जुलाई को डैम में पानी का स्तर 1653 फुट था। मुख्यमंत्री ने कहा कि घबराने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि पानी का स्तर खतरे के निशान से नीचे है। उन्होंने अधिकारियों को पानी के स्तर के बारे बाकायदा लोगों को जानकारी देने के लिए कहा जिससे कोई गलतफहमी पैदा न हो। उन्होंने कहा कि यह राहत वाली बात है कि मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश न पड़ने की भविष्यवाणी की गई है, जिससे पानी का स्तर और घटेगा।

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने लोगों से अपील की कि अधिकारियों की ओर से पुष्टि किए बिना डैमों के फ्लड गेट खोलने या बाढ़ सम्बन्धी अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास न किया जाए। मुख्यमंत्री ने मीडिया से अपील की कि वह बाढ़ संबंधी फर्जी खबरें चला कर दहशत पैदा करने की जगह रचनात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 9, 10 और 11 जुलाई को इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जो पिछले एक महीने में हुई कुल बारिश की अपेक्षा कहीं अधिक थी। भगवंत मान ने कहा कि समूची स्थिति पर मुकम्मल नजर रखने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

इस गंभीर स्थिति में भी राज्यनीति करने के लिए राज्यनैतिक विरोधियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नहरों की सफाई तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में सिंचाई और ड्रेनेज विभाग भ्रष्ट नेताओं और उनकी कठपुतलियों के लिए ‘कमाऊ पुत्र’ बन कर रह गया है। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं ने ड्रेनेज और सिंचाई विभाग का पैसा अपने स्वार्थों के लिए निगल लिया। उन्होंने कहा कि विजीलैंस पहले ही इस विभाग में बड़े घपले की जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने (Bhagwant Mann) आगे कहा कि चाहे सही रकम का हिसाब लगाया जाना बाकी है परन्तु बाढ़ के कारण राज्य को लगभग एक हजार करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नुक्सान का जमीनी मूल्यांकन स्थिति पर काबू पाने के बाद किया जाएगा और लोगों के एक-एक पैसे के नुक्सान का मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि लोगों के हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और राज्य के लिए मुकम्मल राहत पैकेज की माँग की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पहले ही एक प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नहरों की चैनलाईजेशन यकीनी बनाई जाएगी और पानी के सभ्य प्रयोग के लिए नई नहर के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि पानी के कुदरती बहाव को यकीनी बनाने के साथ-साथ लबालब भरीं नहरों की सफाई को भी राज्य सरकार की तरफ से पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने (Bhagwant Mann) कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण कई खेतों में धान की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार किसानों को धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों की पनीरी मुहैया करवा रही है। भगवंत मान ने कहा कि वह पहले ही पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, पनसीड, कृषि विभाग और दूसरों को इन किस्मों की पनीरी मुहैया करवाने के निर्देश दे चुके हैं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के नंगल और तटीय क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों को विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित करने के लिए आदर्श पर्यटन स्थानों के तौर पर विकसित करने के लिए सख़्त यत्न कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इन इलाकों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की अपार संभावना है, जिसके लिए हर संभव यत्न किए जाएंगे। उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि राज्य सरकारों की लापरवाही के कारण विकास की रफ़्तार में इन क्षेत्रों को अब तक अनदेखा किया गया है।

परन्तु राज्य सरकार इन क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए अथाह कुदरती सुंदरता वाले स्थानों की तरफ सैलानियों को आकर्षित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने भाखड़ा डैम का भी दौरा किया और डैम में पानी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डैम के निर्माण के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि भेंट की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेनू प्रसाद, सचिव सिंचाई विभाग कृष्ण कुमार और अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– अगस्त में होगी अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत : मुख्यमंत्री

Breaking News: पंजाब के नंगल में फैक्ट्री में गैस लीक से 35 स्कूली बच्चो की तबियत बिगड़ी, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस घटना स्थल पर पहुंचे
नंगल। पंजाब के रूप नगर जिले के नंगल में वीरवार को बड़ा हादसा ( Nangal Gas leak) हो गया। बताया जा रहा है कि जिले में एक फैक्ट्री से गैस लीक हो गई जिससे प्राइवेट स्कूल के 30 से 35 छोटे बच्चों समेत कई लोग इसकी चपेट में आ गए है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उधर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जिस जगह यह गैस लीक हुई वहां 300 से 400 लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं। इस हादसे के बाद आसपास के गांव के लोगों ने फैक्ट्रियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਸਾਵਧਾਨੀ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਐਂਬੂਲੈਂਸਾ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਦੀ ਸਿਹਤ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਘਬਰਾਣ ਦੀ  ਜ਼ਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੈਂ ਖੁਦ ਵੀ ਜਲਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਿਹਾ ਹਾਂ।

— Harjot Singh Bains (@harjotbains) May 11, 2023