Attack of stray dogs - Sach Kahoon Hindi

Stray Dog ​​Attack: कुत्ते ने साढ़े 4 वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से नोंचा, पांव पर गंभीर जख्म
क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रहा है हड्डारोड़ी में रहने वाले खुंखार कुत्तों का आतंक

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: आवारा कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला फूलकां गांव में सामने आया है, जहां एक खुंखार कुत्ते ने साढ़े 4 वर्षीय मासूम को बुरी तरह से नोंच डाला। गनीमत रही कि यह वारदात गांव के गेट पर हुई, जिसके चलते घरवालों ने तत्काल शोर मचाते हुए बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया। मासूम के शरीर पर कई गहरे घाव देखने को मिले हैं। परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फूलकां निवासी इंद्रपाल कुलड़िया ने बताया कि गत दिवस उसका साढ़े चार वर्षीय बेटा हर्षित घर के मुख्य द्वार पर अपनी दादी के साथ खेल रहा था।

जैसे ही दादी घर में आई तो उसी दरमियान एक खुंखार कुत्तिया ने बच्चे पर हमला बोल दिया। कुत्तिया ने पहले उसके हाथ पर काटा, जिसके बाद टांग पर दांतों से इस कदर जकड़ लिया कि बच्चे को घसीटते हुए पास के खेतों की ओर जाने लगी। घर वालों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पास में बनी चौपाल पर बैठे लोग भी दौड़कर वहां पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद कुत्तिया के मुंह से बच्चे की टांग छुड़वाई। इंद्रपाल ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई गहरे घाव हैं। परिजनों ने बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

हड्डारोड़ी बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत | Sirsa News

बता दें कि फूलकां में पिछले करीब 15 वर्षों में आबादी बढ़ने के चलते गांव का काफी फैलाव हो चुका है। गांव की पूर्व दिशा में बनी हड्डारोडी अब आबादी एरिया को टच करने लगी है, जिससे हड्डारोडी में रहने वाले खुंखार कुत्ते अकसर लोगों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ताजा वारदात में भी हड्डारोडी की कुत्तिया थी, जो घटना के बाद इसी दिशा में भाग निकली थी। बेशक सरसा नगरपालिका द्वारा शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है, किंतु ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी कोई पहल अभी तक नजर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:– Fatehgarh Sahib Police: फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने चोरी और गुम हुए 300 मोबाइल फोन असल मालिकों को सौंपे

Stray Dog Attack: खैरपुर निवासी पर बड़ोपल में आवारा कुत्ते का हमला, गंभीर
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Stray Dog Attack: गांव बड़ोपल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा कुत्ते ने राह चलते एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान खैरपुर निवासी कैलाश पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है, जो किसी कार्य से गांव आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैलाश जैसे ही गांव के मुख्य रास्ते से गुजर रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे काट लिया। Fatehabad News

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायल को संभालते हुए प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरतलब है कि बड़ोपल गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी ऐसे कई मामूली घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Fatehabad News

अबोहर में आवारा कुत्तों का आंतक, सात लोगों को काटा
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar News: अबोहर में आवाराा कुत्ते गंभीर समस्या बनी हुई हैं। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में आवाराा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कुत्तों के काटने के बाद जख्मी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार को अबोहर में सात लोगों को आवारा कुत्तों ने काट खाया। इन सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें रेबीज के टीके लगाए गए हैं। आवाराा कुत्तों का शिकार हुई 74 वर्षीय माया देवी बठिंडा से अबोहर अपने रिश्तेदार के घर रामदेव नगरी में आई थी। यहां उसे आवाराा कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा अजीमगढ़ निवासी 16 साल के विशाल को भी कुत्ते ने नोच लिया।शशीपाल निवासी नई आबादी को भी कुत्ते ने काट लिया। Abohar News

16 साल के हिमत्त निवासी जीवन नगर को भी आवाराा कुत्तों ने अपना निशाना बना लिया। गांव सप्पांवाली निवासी 3 वर्षीय मासूम बच्ची हरनुर घर के बाहर खेल रही थी। गली में घूम रहे आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। बच्ची के घरवालों ने जैसे-तैसे उसे कुत्तों से छुड़वाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके अलावा तारा चंद निवासी डंगरखेड़ा और अमित निवासी जंडवाला हनुमंता को आवाराा कुत्तों ने काट है। सभी को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां सभी को रेबीज के टीके लगाकर घर भेज दिया गया।

प्रशासन चलाएगा नसबंदी का अभियान | Abohar News

उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर करतार सिंह ने बताया कि कमिश्नर कम डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल के आदेशों पर हाउस की मीटिंग में शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इसका जल्द निर्माण कर आवाराा कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया जाएगा। कुत्तों को रेबीज के बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। गर्मी के कारण यह अभियान बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से इसे शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें:– आप ने कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे पर लगाए जमीन घोटाले के आरोप

आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोचा, मौत
सुबह सैर करने के लिए घर से निकली थी | Gurdaspur News

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: गुरदासपुर के गांव किशनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को बुरी तरह से नोंच डाला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतका इन दिनों अपने मायके में आई हुई थी। वह सैर के लिए घर से निकली थी, इस दौरान उसे कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। 25 वर्षीय विवाहिता हरजीत कौर पुत्री प्रीतम सिंह के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ में नौकरी करता है। Gurdaspur News

उसका एक आठ और एक चार साल के दो बेटे हैं। हरजीत कौर पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में आई हुई थी। वह वीरवार सुबह करीब पांच बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव जागोवाल बेट के श्मशान घाट के पास उसका शव पड़ा मिला। वहीं पास ही कुत्तों का झुंड भी बैठा हुआ था। थाना भैणी मियां खां पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि कोई और इनका शिकार न होने पाए। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– लुधियाना की रबड़ फैक्टरी में फटा बॉयलर, दो मजदूरों की मौत

लावारिस कुत्तों ने व्यक्ति को नोच-नोचकर मार डाला
मायके गई पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ गया था | Ludhiana News

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: घरेलू विवाद में लड़कर मायके गई अपनी पत्नी को मनाने पहुंचे व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलासिया भाईका के रूप में हुई है। मृतक की मां स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका बेटा हरदीप मजदूरी करता है, जो शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद रहता था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। रविवार को उसका बेटा अपनी पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ गए थे, वहां पर पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। Jagraon News

उसकी मां ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें हरदीप की मौत हो जाने की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक को लावारिस कुत्तों ने नोचने के साथ-साथ उसकी दोनों बाजुओं व टांगों से मास नोच कर खा लिया था। ऐसा लगता था कि शराब के नशे में बेसुध हुए युवक को पता ही नहीं चला कि उसको कुत्ते खा रहे है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार से शव बरामद

Stray Dogs: कई स्थानों पर आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार
ग्रामीणों में भय का माहौल, लोगों ने बचाव के लिए प्रशासन से की मांग | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Stray Dogs: तहसील अबोहर के गांव बाजितपुर कटियांवाली में आज खूंखार आवारा कुत्ते ने 2 मासूम बच्चों को बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुत्ता पिछले कुछ दिनों में गांव के आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। Abohar News

जानकारी के मुताबिक, दीवान चंद की आठ साल की बेटी अनु आज जब गली में जा रही थी तो उस पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उस पर इतनी जोर से हमला किया कि उसकी जांघ का मांस फाड़ दिया, जिससे उसकी चीखें सुनाई दीं। लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। जिस पर परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया गया और रेबीज का टीका लगाया गया। Abohar News

इस घटना के कुछ ही समय बाद उक्त कुत्ते ने गांव में जा रहे 13 साल के खेताराम पुत्र प्रवेश कुमार पर हमला बोलकर उसे भी काट लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। दिवानचंद ने बताया कि पूरा गांव इस हलकाए कुत्ते से परेशान है पिछले तीन चार दिनों में आधा दर्जन लोगों को काट चुका है उन्होंने प्रशासन एवं पशु पालन विभाग से इस कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। Abohar News

इसी प्रकार से आज आवारा कुत्ते ने गांव कर्मपट्टी निवासी जगदीप पुत्र हरकेवल सिंह, अबोहर के तनेजा कॉलोनी निवासी जशनदीप, कान्वेंट स्कूल के निकट निवासी ग्लोरियस, अबोहर के ही प्रेम नगर निवासी दीपक पुत्र शाम लाल को भी हमला कर घायल कर दिया जो कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। Abohar News

यह भी पढ़ें:– स्टे के बावजूद प्लाट पर अवैध निर्माण किये जाने का आरोप

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन लोगों को किया घायल
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बावजूद भी इनका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक आधा दर्जन लोगों को कुत्तों ने काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। इधर नगर निगम ने आवारा कुत्तों को रैबीज के टीके लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। Abohar News

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बुर्जमुहार निवासी करीब 2 वर्षीय अरमान पुत्र राजकुमार आज सुबह घर के बाहर ही खेल रहा था कि अचानक किसी के पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया। जिसे परिजनों ने तुरंत ही सरकारी अस्प्ताल में दाखिल करवाया। इसी प्रकार के दूसरी घटना आनंद नगरी निवासी करीब 58 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र सरदारी लाल आज सुबह गली में जा रहा था तो आवारा कुत्तों के झुड़ ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।

स्थानीय बस स्टेंड के पीछे निवासी करीब 72 वर्षीय मदन लाल पुत्र रामकुमार आज सुबह पार्क में सैर करने जा रहे थे तो इसी दौरान पीछे से आए गए कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वहीं कंधवाला रोड़ उत्तम विहार कॉलोनी निवासी करीब 10 वर्षीय अभिनव पुत्र अतुल कुमार आज सुबह अपने घर के बाहर ही खड़ा था कि अचानक एक कुत्ते ने उसे काट लिया। वहीं मोहल्ला प्रेम नगर निवासी करीब 61 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र चेताराम शनिवार सांय घर के नजदीक ही जा रहा था कि आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। इसी प्रकार से नई आबादी गली नं. 8 निवासी खुशदीप पुत्र लखविंद्र अपने घर के बाहर ही खड़ा था कि आवारा कुत्ते ने उसके पैर में काट कर उसे घायल कर दिया। कल सांय से आज सुबह तक कुत्तों के काटने से घायल हुए आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें टीके लगाकर उन्हें नियमित तौर पर टीकाकरण करवाने की हिदायत दी है। Abohar News

इधर नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी ने बताया कि जिला उपायुक्त के दिशा निदेर्शों पर करवाए गए सर्वे के अनुसार शहर में करीब 300 आवारा कुत्ते हैं। जिनके लिए शैल्टर होम बनाने की योजना पर विचार चल रहा है वहीं इनकी नसबंदी करवाने की प्रपोजल विभाग को भेजी गई है जबकि इन्हें रैबीजनाशक टीके लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत अब तक 500 कुत्तों का टीकाकरण हो चुका है। इधर आंकड़ों के अनुसार प्रति दिन 3 से 4 लोगों को कुत्ते काटने की घटनाएं सामने आ रही है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– सिलेंडर को लगी भयानक आग, बड़ा हादसा टला

कुत्तों के काटने की समस्याओं पर हड़कंप, एक दूसरे पर टूट पड़ी महिलाएं, फिर बरसने लगे चांटे, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कुत्तों के काटने की ( New Delhi Police) बढ़ती घटनाओं की समस्या पर विजय गोयल की ओर से बुलाई गई संगोष्ठी में भारी हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगोष्ठी आयोजकों में हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख बीचबचाव किया।

क्या है मामला

आपको बता दें कि विजय गोयल ने लोक अभियान संस्था की तरफ से आरडब्ल्यूए की बैठक बुलाई थी। इसमें दिल्ली-एनसीआर समेत बंगलूरू, मुंबई व देश के दूसरे हिस्सों से प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे थे। कुत्तों की समस्या का समाधान निकालने के लिए कांस्टीट्यूशन क्लब में पशु प्रेमियों के एक समूह की महिला ने माइक छीनकर बोलने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों गुट एक दूसरे पर ऐसे बेकाबू हुए कि दोनों तरफ की दो महिलाओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ भी जड़ दिए। बाद में पुलिस ने बीचबचाव किया।