Bassi Pathana News - Sach Kahoon Hindi

गिरफ्तार महिला ने हैड कांस्टेबल को मारा धक्का, अदालत की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला द्वारा लाखों की ठग्गी करने का मामला

घायल महिला व घायल हैड कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया दाखिल

महिला के खिलाफ एक और मामला दर्ज

बस्सी पठाणां। (सच कहूँ/मनोज शर्मा) थाना बस्सी पठाना पुुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार की गई महिला को पेश करने के लिए माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में लाया गया, जहां उक्त महिला ने महिला हैड कांसटेबल को धक्का मारकर माननीय अदालत की तीसरी मंजिल से छलांग ला दी। महिला कांस्टेबल व उक्त महिला दोनों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। छलांग लगाने वाली महिला के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:– 15 मई से नहर बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं-कार्यकारी अभियंता

जानकारी के अनुसार थाना फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) के सब इंस्पैक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि राजिन्द्र सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी गिांव कलौड़ ने एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को शिकायत दी थी कि परमजीत कौर पत्नी हरविन्दर सिंह निवासी गांव बख्शीवाला जिला पटियाला ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है, जबकि परमजीत कौर ने इस शिकायत की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए 12 लाख 20 हजार रुपए देने का राजीनामा कर लिया था लेकिन इस फैसले से भी परमजीत कौर मुकर गई।

पीड़ित राजिन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि 7 लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर हर व्यक्ति से 5-5 लाख रूपये एडवांस लिए। परमजीत कौर ने उसके लड़के गुुरजीत सिंह को जूनियर सहायक का जाली नियुक्ति पत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि उक्त महिला ने 35 लाख रूपये लेकर 7 व्यक्तियों को जाली नियुक्ति पत्र तैयार कर दिए व कुछ दिनोंं तक ज्वाईन करवाने लारा लगाकर ठग्गी मारी। इस शिकायत पर जांच के बाद डीए लीगल से कानूनी राय ली गई व परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जब आज उसे माननीय अदालत में पेश किया गया तो परमजीत कौर ने महिला हैड कांसटेबल (Constable) सुखविन्द्र कौर को धक्का मारते हुए अदालत की तीसरी मंजिल से छंलाग लगा दी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों इलाज के लिए अस्पात में दाखिल हैं। हैड कांसटेबल सुखविन्द्र कौर के बयानों पर परमजीत कौर के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में एक और मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना बस्सी पठाणां (Bassi Pathana) के सहायक थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि परमजीत कौर निवासी बखशीवाला जिला पटियाला के खिलाफ बस्सी पठाणां को पुुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों के साथ लाखों की ठग्गी मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उक्त महिला को गिरफ्तार कर माननीय अदालत फतेहगढ़ साहिब की अदालत में पेश करने के बाद जब उसे बाहर ला रहे थे तो महिला ने अदालत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उक्त महिला अदालत के नीचे लगी तारों में फंस गई, जिससे वह घायल हो गई, जिसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया है, इसमें पंजाब पुलिस की हैड कांसटेबल सुखविन्द्र कौर भी घायल हुई है, उसे भी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।