Morna - Sach Kahoon Hindi

रातभर जमने वाले पाले ने बढ़ाई ठंड, धीराहेड़ी में खेतों ने ओढ़ी सफेद चादर
मोरना/भोपा अनु सैनी । क्षेत्र में पड़ी तेज ठंड और रातभर जमे पाले ने जन-जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। भोपा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात तापमान में भारी गिरावट के साथ पाला जम गया, जिसकी सफेद परत सुबह खेतों में साफ दिखाई दी। रातभर पाले की वजह से खेतों ने मानो सफेद चादर ओढ़ ली, जबकि सुबह ग्रामीणों और किसानों ने कड़ाके की ठंड का सामना किया। किसान बताते हैं कि बीती रात पाला जमने से ठंड और बढ़ गई है, जिससे रबी फसलों पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। गांव व आसपास क्षेत्रों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की, वहीं सुबह खेतों में घूमते पशुओं और लोगों पर भी ठंड का असर साफ दिखाई दिया। किसानों का कहना है कि लगातार गिरता तापमान और पाला फसलों के लिए चुनौती बन सकता है, यदि मौसम ऐसे ही रहा तो नुकसान की संभावना बढ़ सकती है।

शुकतीर्थ में ज्येष्ठ दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
मोरना ( राहुल कुमार प्रजापति) – तीर्थनगरी शुकतीर्थ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर दूरदराज क्षेत्रों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

तीर्थनगरी के गंगा घाट पर गुरूवार की सुबह से ही ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मुख्य स्नान को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद शुकदेव मंदिर, हनुमत धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, श्री गंगा मंदिर आदि में पूजा अर्चना कर भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया।

श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे, जय-जय गंगे के जयघोष के साथ माँ गंगा की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान संपन्न कराया तथा अन्न, वस्त्र आदि का दान किया। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांध कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगने वाले श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ लगी रही। तीन सदी के युगद्रष्टा ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि व कारगिल शहीद स्मारक पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया। एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह, तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता व सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, हरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार अजय सिंह, ब्रजेश सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। श्री सत साहेब आश्रम, मानव निर्माण योग आश्रम, सच्चा बाबा का आश्रम, रविदास आश्रम, सैन मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, सैनी मंदिर, जाटव आश्रम, तपोवन आश्रम आदि में रात भर सत्संग प्रवचन भजन कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गंगा दशहरे के मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं का लौटना शुरू हो गया था। वहीं अनेक श्रद्धालु स्नान के लिए नगरी में आ रहे थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते मोरना-भोपा शुकतीर्थ में कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहुपुरा, फिरोजपुर व भोकरहेडी बाइपास के रास्तों से श्रद्धालुओं के वाहन निकलवाए।

गंगा स्नान मेले के दौरान तैनात रहा भारी पुलिस बल

गंगा में स्नान करनेवालों की सुरक्षा के लिये भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान न करने की सलाह दी गयी। गंगा घाट पर खोया-पाया केंद्र की स्थापना की गयी थी। वहीं क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रविशंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, इं. हरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, एसआई रणवीर सिंह, राजदीप, अमित कुमार, रामप्रकाश कुन्तल आदि मौजूद रहे।

अति पिछड़ों का शोषण का करनेवालों के लिए जूता और लठ तैयार है: मोहन प्रजापति
मोरना (राहुल कुमार प्रजापति)। शुकतीर्थ स्थित कश्यप धर्मशाला में भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा का दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारम्भ किया गया, जिसमें अति पिछडा वर्ग के सैकडांे बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। शिविर में वक्ताओं ने नशामुक्ति, शिक्षा व घटती राजनीतिक ताकत पर अपने विचार रखे। वहीं एकजुट होकर अपने हकों को जूते की नोक पर लेने की बात कही गयी।

इस चाय को पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हमें अपनी ताकत दिखाकर अपने हिस्से की राजनीतिक हिस्सेदारी हासिल करनी होगी। राजनीतिक दल हमारे खिलाफ षडयंत्र रचकर हमें राजनीतिक हासिये पर पहुचांना चाहते हैं, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि हमारे समाज के गरीबों का शोषण होता है, तो उसका जवाब हम जूते से देंगे। हमें जूता और डंडा मजबूत करना होगा। अति पिछड़ा संयुक्त संघर्ष मोर्चा साल में 5 अक्टूबर को लठ पूजन करता है। वह ऐसे लोगों के लिए ही करता है, जो हमारी बहन-बेटियों या हमारे समाज के गरीबों का शोषण करते हैं। हमने उन्हें बता दिया है कि हम एकजुट हो गए हैं और हम अब शोषण सहन नहीं करेंगे। अन्य समाज के लोग आपके पास आएंगे और वोट मांगेंगे। आप सभी एकजुट होकर कार्य करें।

अति पिछड़ों का वजूद खत्म करना चाहते हैं राजनैतिक दल

कुछ पार्टियां एवं समाज के लोगों की सोच है कि अति पिछड़ी जातियां इनकी गुलाम हैं। अब गुलामी नहीं रण होगा। हम अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। भाजपा पदासीन सांसद, विधायक या मंत्री हमेशा हमारा शोषण करते रहे। जब हम अपनी हिस्सेदारी मांगने की बात करते हैं तो उनके पास अनेकों बहाने होते हैं। हक मिलने तक यह लडाई जारी रहेगी। शिविर को जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एड., कीरत पाल सैनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य, जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल, ब्लॉक अध्यक्ष महकसिंह पाल, नरेंद्र सैनी प्रधान, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल, युवा नेता संजीव प्रजापति, विनयपाल प्रमुख, महासचिव विकास कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुक्रमपाल कश्यप, श्याम कश्यप, राजेश प्रजापति,युवा नेता पवनपाल, भरत पाल, विपिन प्रजापति, पटवारी राजेश प्रजापति, धर्मेंद्र सैनी, अनिल पाल, रणवीर सैनी, राजकुमार प्रजापति, प्रभारी इन्दरमल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महावीर सिंह सैनी व संचालन प्रभारी कानूनगो सुखपाल कश्यप ने किया।

प्रसव पीड़िता की मौत पर अस्पताल में हंगामा, प्रदर्शन
Morna (राहुल कुमार प्रजापति)। प्रसव पीड़िता की मौत के बाद महिला चिकित्सक (Morna Crime) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों संग परिजनों ने जानसठ रोड़ स्थित प्राइवेट अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व गणमान्य लोगों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त किया। जिसके बाद बिना परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उसका भाई बबलू दिल्ली रेलवे सुरक्षा बल में तैनात है। बीते सोमवार की दोपहर उसकी भाभी लोकेश देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित शीला मैमोरियल क्लीनिक पर ले गए। चार बजे के लगभग महिला का उपचार शुरू किया गया तथा नार्मल डिलीवरी बताते हुए रात्रि 10 बजे प्रसव पीड़िता की जांच के लिए टेस्ट कराए गये। रात्रि 12 बजे महिला की डिलीवरी को गम्भीर बताते हुए महिला चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर रेफर कर दिया।

चिकित्सकों ने महिला की हालत देखते हुए बेगराजपुर मेडिकल रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन में रोष फैल गया और मंगलवार की सुबह अनेक ग्रामीण मोरना नर्सिंग होम पर पहुंचे तथा चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर इंस्पेक्टर रामबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। गणमान्य लोगों के समझाने के बाद परिजन चले गए तथा बिना किसी कार्रवाई के महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका से सात वर्षीय बेटी साक्षी व तीन वर्षीय पल्लवी तथा पांच वर्षीय बेटा लक्ष्य है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

अधेड़ किसान की फावड़े से वार कर हत्या
पड़ोसी युवक घटना को अन्जाम देकर हुआ फरार, परिजनों में मचा कोहराम

Morna। चीनी मिल में गन्ना डालकर आधी रात को घर लौटा किसान घर के बरामदे में सोया हुआ था कि यमराज बनकर आये पड़ोसी युवक ने अचानक किसान के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार करते हुए किसान की निर्ममतापूर्वक हत्या कर डाली। हत्यारोपी युवक घटना को अँजाम देकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गहनता से घटना की जांच की तथा हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गाँव मे दहशत व्यापत हो गयी है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी ने हत्यारोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की माँग की है।

यह भी पढ़ें:– मौत का डांस: नाचते-नाचते स्टेज पर गिरा शख्स, सोया मौत की नींद | Viral Video

राजबीर उर्फ राज्जा की हत्या से गांव में सनसनी फैल गयी | Morna

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव इलाहाबास निवासी 55 वर्षीय राजबीर पाल गुरुवार की शाम भैंसा बोगी द्वारा मोरना चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। आधी रात को राजवीर उर्फ राज्जा घर वापस लौटा तथा घर के बरामदे में चारपाई पर सो गया। सुबह सवेरे पड़ोस की ही युवती के चिल्लाने पर राजबीर के परिजन जाग उठे तो उन्होंने राजबीर को खून से लथपथ हालत में देखा तो सन्न रह गये। आनन फानन में राजबीर को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजबीर उर्फ राज्जा की हत्या से गांव में सनसनी फैल गयी।

मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक सशील कुमार सैनी ने घटना की विस्तार से जानकारी कर गहनता से जाँच की व राजबीर के शव को अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया तथा फरार हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया। मृतका की पत्नी सुदेश देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक चँकित उर्फ अंकित ने उसके पति पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा आरोपी फावड़े को पानी के ड्रम में फेंक कर फरार हो गया।

हत्यारोपी चँकित नशे का आदि बताया गया है, जो घटना को अँजाम देने के बाद घर से फरार हो गया। चँकित को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की दो टीम गठित की गयी हैं। मृतक राजबीर के परिवार में पत्नी सुदेश देवी, पुत्र अर्जुन व रोहित हैं। शादीशुदा बेटी रूबी भी फिलहाल मायके में आई हुई है। राजबीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

रहस्य बना राजबीर की हत्या का कारण

मृतक राजबीर अपनी बीस बीघा भूमि में खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार राजबीर का किसी से कोई विवाद व रंजिश भी नहीं है। 19 वर्षीय चँकित ने भोले भाले अधेड़ किसान राजबीर की निर्ममतापूर्वक हत्या क्यूँ की? यह रहस्य अभी बरकरार है।