Mehal Kalan News - Sach Kahoon Hindi

अनदेखी: सरकारी हाई स्कूल गहल के 150 विद्यार्थी भविष्य को लेकर चिंतित
स्कूल में स्वीकृत मुख्य अध्यापक सहित 18 पदों में से 10 खाली

महल कलां/बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Mehal Kalan News: जिला बरनाला के ऐतिहासिक गांव गहल के सरकारी हाई स्कूल में अध्यापकों की कमी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिसके कारण स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्कूल में दो एसएसटी, एक गणित और एक हिंदी अध्यापक के पद के अलावा क्लर्क, सेवादार, स्वीपर और चौकीदार के पद भी खाली हैं। इस समय 150 से अधिक विद्यार्थियों को केवल 8 अध्यापक पढ़ा रहे हैं, जिससे पाठ्यक्रम समय पर पूरा करना मुश्किल हो गया है। Barnala News

विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि कक्षाएँ नियमित न लगने के कारण उन्हें विभिन्न विषयों की निजी ट्यूशन लगवानी पड़ रही है। कई अभिभावकों ने चिंता जताई है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में करवाना पड़ेगा। Barnala News

वहीं दूसरी ओर अध्यापकों पर पढ़ाने के अलावा विभिन्न सरकारी ड्यूटियां भी लगाई जा रही हैं। बीएलओ, सर्वे और अन्य डाटा संग्रह संबंधी कार्यों के कारण वे परीक्षा के समय भी पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे। साथ ही टीईटी परीक्षा की तैयारी भी अध्यापकों के लिए अतिरिक्त दबाव बन रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की तैयारी पर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि स्कूल में तुरंत अध्यापकों की भर्ती कर तैनाती की जाए तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए, ताकि सरकारी स्कूलों पर लोगों का विश्वास कायम रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य अध्यापक सहित स्कूल में कुल 18 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 10 पद लंबे समय से खाली हैं। वर्तमान में केवल 8 अध्यापक 150 विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीतइन्द्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कर अध्यापकों की कमी जल्द पूरी करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और शीघ्र ही आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। Barnala News

यह भी पढ़ें:– 6 किलो हेरोइन बरामद, एक काबू

छह वर्षों से बिना डॉक्टर के चल रही गांव बीहला की सरकारी डिस्पेंसरी
पांच हजार की आबादी निजी अस्पतालों में महंगे इलाज को मजबूर

महल कलां/बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Mehal Kalan News: जिला बरनाला के गांव बीहला स्थित सरकारी स्वास्थ्य डिस्पेंसरी पिछले कई वर्षों से भारी स्टाफ की कमी के कारण ‘सफेद हाथी’ साबित हो रही है। लगभग पांच हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी निजी क्लीनिकों या दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार डिस्पेंसरी में स्वीकृत पद होने के बावजूद दवा वितरक कर्मचारी लंबे समय से सरकारी अस्पताल बरनाला से अटैच है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चन्ननवाल अस्पताल में तैनात है। केन्द्र सरकार की योजना के तहत नियुक्त कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर भी एक माह पूर्व भेजा गया था, लेकिन वह केवल एक-दो बार ही उपस्थित हुआ। वर्तमान में पूरा स्वास्थ्य केन्द्र केवल एक एएनएम के सहारे चल रहा है, जो प्रसूति, टीकाकरण और सीमित रूटीन जांच तक ही सेवाएं दे पा रही है। Barnala News

वहीं भारतीय किसान यूनियन डकौंदा धनेर इकाई के प्रधान अविदीप सिंह, कैशियर गुरलाल सिंह, खुश गिल सिंह और गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार भर्तियों के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में अस्पताल खाली पड़े हैं। मजबूरन लोगों को महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बीहला के सब-स्टेशन को मोहल्ला क्लीनिक का दर्जा देकर डॉक्टर, स्टाफ और जांच मशीनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

मौजूद एएनएम करमजीत कौर ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले डॉक्टर का तबादला होने के बाद आज तक कोई नया डॉक्टर नियुक्त नहीं किया गया। लैब जांच सुविधा न होने के कारण मरीजों को महल कलां, चन्ननवाल या बरनाला जाना पड़ता है। भवन की हालत भी जर्जर हो चुकी है। Barnala News

गांव की सरपंच सरबजीत कौर के पति किरनजीत सिंह मिंटू ने बताया कि पंचायत द्वारा कई बार स्वास्थ्य विभाग और सरकार से स्टाफ पूरा करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें:–  Rojgar Mela: रोजगार मेले में हुआ 190 युवाओं का चयन

माता कौशल्य देवी नाईवाला की पांचवीं देहदानी बनीं
ब्लॉक महल कलां के 56वें देहदानी होने का गौरव प्राप्त हुआ

साध-संगत ने काफिले के रूप में में शरीरदानी को अंतिम विदाई दी | Body Donation

महल कलां (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Mehal Kalan News: गर्व की बात है कि पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं की बदौलत समाज में देहदान करने के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है और मृत्यु के बाद यह नश्वर शरीर किसी ना किसी रूप में काम आए, पूज्य गुरु जी की ऐसी नि:स्वार्थ सोच से देहदान करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी के तहत बुधवार को ब्लॉक महल कलां के गांव नाईवाला में बुजुर्ग माता कौशल्य देवी इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया। Body Donation

यह ब्लॉक महल कलां का 56वां और गांव नाईवाला का पांचवां शरीरदान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नाईवाला की माता कौशल्या देवी का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके बेटे बलराज इन्सां ने बताया कि माता जी ने जीवित अवस्था में ही कहा था कि मरणोपरांत उनका शरीर दान किया जाए। उनकी इसी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिवार ने शरीरदान करने का फैसला किया। जिसके बाद माता कौशल्या देवी की पार्थिव देह को मेडिकल रिसर्च के लिए अमृता स्कूल आॅफ मेडिसन, फरीदाबाद (हरियाणा) को दान किया गया।

बुधवार को अंतिम विदाई के दौरान माता कौशल्या देवी के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी गाड़ी में रख गांव में घुमाया गया। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ब्लॉक की साध-संगत और पारिवारिक सदस्य शामिल हुए और ‘शरीरदानी माता कौशल्या देवी इन्सां अमर रहे’ के नारे लगाए गए। Body Donation

इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक महल कलां हजूरा सिंह इन्सां, 85 मेंबर सुखपाल सिंह, 85 मेंबर संजीव कुमार इन्सां, बलराज इन्सां, मक्खन इन्सां, शिन्दरपाल, जसविन्दर सिंह बीहला, बलविन्दर सिंह चन्नणवाल, प्रेमी सेवक सुरजीत सिंह इन्सां, गुरदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह व बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित थी। Body Donation

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का में एक किलो हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

पेट्रोल की बोतल लेकर विवाहिता महिला पानी वाली टैंकी पर चढ़ी
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा, एम्बुलैंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई

बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। गांव ठुल्लीवाल में घरेलू झगड़े से परेशान विवाहिता महिला सुबह पैट्रोल (Petrol) की बोतल और माचिस लेकर पानी वाली टंकी पर जा चढ़ी। दिन उगते ही ग्राम पंचायत, पुलिस प्रशासन और गणमान्य लोगों द्वारा उक्त महिला को नीचे उतारने की बार-बार कोशिश की गई परंतु वह टस से मस नहीं हुई। (Barnala News)

इस बात का पता चलते ही सब डिवीजन महल कलां (Mehal Kalan) के डीएसपी गमदूर सिंह चहल और थाना ठुल्लीवाल के मुख्य अधिकारी नाहर सिंह पुलिस पार्टी सहित वाटर वर्क्स पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर टैंकी पर चढ़ी महिला के पति गुरतेज सिंह पुत्र बहादर सिंह निवासी ठुल्लीवाल ने बताया कि उसका विवाह चार वर्ष पहले परमजीत कौर के साथ हुआ था। विवाह से कुछ समय बाद वह परिजनों से अलग हो गया। पहले तो परिजनों द्वारा उसे जमीन और घर में से बनता हिस्सा नहीं दिया गया। अब उसे ग्राम पंचायत, किसान संगठनों और गणमान्य जनों द्वारा उसे घर और जमीन का हिस्सा दिलवा दिया गया है। वह अपने घर के तीसरे हिस्से में दीवार बना रहा था कि उसके परिजनों द्वारा उसकी पत्नी परमजीत कौर से मारपीट की गई। परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा इंसाफ न दिए जाने के कारण मजबूरीवश उसे पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा। (Barnala News)

वहीं दूसरी तरफ बहादुर सिंह पुत्र साधू निवासी ठुल्लीवाल (Thuliwal) और उसकी पत्नी सुखदेव कौर ने कहा कि उनकी पुत्रवधू परमजीत कौर द्वारा उन्हें जान-बूझकर तंग-परेशान किया जा रहा है। वह अपने पुत्र गुरतेज सिंह को ग्राम पंचायत, किसान संगठनों और गणमान्यजनों द्वारा किए गए फैसले अनुसार जमीन पर घर में से उसका बनता हिस्सा दे चुके हैं। परमजीत कौर हमें पहले भी मरने की धमकियां दे चुकी हैं, जिस कारण वह बेहद परेशान हैं। समाचार लिखे जाने तक महिला पानी वाली टैंकी पर चढ़ी हुई थी, किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर प्रशासन द्वारा एम्बुलैंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां टैंकी के निकट बुला ली गई थी। इस मौके पर एसएचएच नाहर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले को हल करने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रह है।

यह भी पढ़ें:– आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी

गांव वजीदके कलां का जसवीर सिंह जम्मू में शहीद
माता-पिता का इकलौता बेटा था शहीद जवान

शेरपुर/महल कलां। (सच कहूँ/रवी गुरमा/जसवंत सिंह लाली) विधानसभा हलका महल कलां अधीन आते गांव वजीदके कलां के जमपल व 10 जैक रायफल का जवान जसवीर सिंह (Jasvir Singh) (27) पुत्र कुलदीप सिंह जम्मू में सीमा की रक्षा करते दुश्मनों से लोहा लेते देश की एकता व अखंडता के लिए शहीद हो गया। शहीद जवान जसवीर सिंह वजीदके कलां की शहीदी की खबर मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता कुलदीप सिंह निवासी वजीदके कलां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका इकलौता बेटा जसवीर सिंह का जन्म 10 अक्तूबर 1995 को हुआ। उसने मैट्रिक तक की शिक्षा शहीद रहमत अली मैमोरियल सरकारी हाई स्कूल वजीदके खुर्द से प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:– अधेड़ किसान की फावड़े से वार कर हत्या

12वीं की पढ़ाई सरकारी सीनियर स्कूल ठीकरीवाल व बीए गुरू गोबिन्द सिंह कॉलेज संघेड़ा से की। इस उपरंत वह 6 साल पहले 2016 में पटियाला (Patiala) में भारतीय सेना 10 जैक रायफल में भर्ती हुआ। अब वह जम्मू में राजौरी मैदिड़ में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। बीती रात जम्मू से उसके साथियों का फोन आया कि जसवीर सिंह राजौरी मैदिड़ जम्मू में पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था और ड्यूटी दौरान दुश्मनों द्वारा किए हमले दौरान वह शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि यह खबर सुनते उसके परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद जसवीर के पिता ने बताया कि जसवीर (Jasvir Singh) का अंतिम संस्कार पार्थिव देह के गांव पहुंचने पर किया जाएगा। इस मौके सरपंच गुरमीत कौर, बीकेयू उगराहां के जनरल सचिव कुलजीत सिंह वजीदके, राजिन्द्र सिंह वजीदके, गुरचरन सिंह, गुरदीप सिंह, डॉ. जसवीर सिंह, पूर्व फौजी बहादर सिंह समरा, हरमोलक सिंह, बलजिन्द्र सिंह मिश्रा ने शहीद के परिवार के साथ मुलाकात कर दु:ख सांझा करते कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है। इस मौके शहीद की माता परमजीत कौर, चाचा मलकीत सिंह, चाची मनजीत कौर, चचेरा भाई रसवीर सिंह उपस्थित थे।