Sherpur News - Sach Kahoon Hindi

Fire: फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक्सान
धूरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देरी से पहुंचने से लोगों ने जताया रोष

शेरपुर/संगरूर (सच कहूँ/रवि गुरमा)। Sherpur News: कस्बा शेरपुर-झलूर रोड पर स्थित फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में बीती रात आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार एशियन स्टील इंडस्ट्रीज में बीती रात करीब 12 से 1 बजे के करीब भयानक आग लग गई, जिस कारण फैक्ट्री में पड़ा सामान जिसमें गद्दे, सोफे, मेज, कुर्सियां, पेटियां, ट्रंक-अलमारियां, लकड़ी के प्लाई बोर्ड, सोफे के कपड़े व अन्य कई तरह का सामान, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है, जलकर राख हो गया। Sangrur News

फैक्ट्री मालिक मनीश कुमार गंडेवाल ने बताया कि वह रात के समय करीब 11 बजे फैक्ट्री से अपने घर काम निपटाकर गए थे व उनको साढ़े 12 बजे से 1 बजे के करीब फैक्ट्री में आग लगने संबंधी पता चला, जिसके बाद वह तुरंत फैक्ट्री पहुंचे। भयानक आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, उससे पहले पास के गांव के लोगों व युवक सेवा क्लब खेड़ी कलां सहित अन्यों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई व कुछ समय बाद बरनाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व नशा रोकू कमेटी सदस्यों ने लगातार 5-6 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक फैक्ट्री में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इसमें लगभग 50 से 70 लाख से अधिक का नुक्सान होने का अनुमान है, क्योंकि अभी तक पूरे सामान की गिनती नहीं पाई है। उल्लेखनीय है कि फैक्ट्री की दीवार के साथ एक पैट्रोल पम्प होने के कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। वहीं धूरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देरी से पहुंचने पर लोगों में भारी रोष दिखाई दिया क्योंकि धूरी से सिर्फ आधे घंटे में ही गाड़ियां शेरपुर पहुंच सकती थीं।

नशा रोको कमेटी के सदस्यों की लोगों ने की प्रशंसा | Sangrur News

जैसे ही नशा रोको कमेटी के सदस्यों को आग लगने के बारे में पता चला तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व जान की परवाह किए बिना आग बुझाने में जुट गए, जिसकी क्षेत्र के लोगों ने भारी प्रशंसा की, क्योंकि यह युवा किसी भी असुखद घटना से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

फायर ब्रिगेड गाड़ी की उठी मांग

बीती रात आग लगने की घटना के बाद कस्बे में लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी लाने की मांग उठाई गई। लोगों को सरकार को कोसते कहा कि कस्बे में पिछले कुछ महीनों दौरान कई आग की घटनाएं घट चुकी हैैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं सरक रही। उन्होंने बताया कि कस्बे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी न होने से लोगों का भारी नुक्सान हो जाता है, क्योंकि बरनाला या धूरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने में देरी हो जाती है। वहीं समाज सेवी मास्टर हरबंस सिंह शेरपुर, हरप्रीत सिंह हैपी तूर, पूर्व सरपंच जसमेल सिंह ने मांग की कि कस्बे में जल्दी ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सरकार द्वारा नियुक्त की जाए। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: पुलिया से टकराई बस , 11 लोगों की मौत, 33 घायल

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा
अधूरे कागजों और बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे चलाने वालों के काटे चालान

शेरपुर (सच कहूँ/रवि गुरमा)। Sherpur News: शुक्रवार को जिला यातायात प्रभारी पवन शर्मा के नेतृत्व में शहर के कातरों चौक पर विशेष नाकाबंदी की गई। यातायात प्रभारी द्वारा नाकाबंदी के दौरान अधूरे कागजों और बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे चलाने वालों के चालान काटे गए। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जिला ट्रैफिक प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि एसएसपी संगरूर सरताज सिंह चाहल, एसपी ट्रैफिक नवरीत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह धालीवाल के आदेशों के तहत जिले भर में अधूरे दस्तावेजों वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। Sangrur News

इसी कड़ी में कस्बा शेरपुर में विशेष नाकाबंदी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों के मुताबिक छोटे बच्चों को दोपहिया और चार पहिया वाहन नहीं चलाने चाहिए अन्यथा उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Roof Collapse: मलबे में दबने से मायके आई दो बेटियों सहित छह घायल

गांव वजीदके कलां का जसवीर सिंह जम्मू में शहीद
माता-पिता का इकलौता बेटा था शहीद जवान

शेरपुर/महल कलां। (सच कहूँ/रवी गुरमा/जसवंत सिंह लाली) विधानसभा हलका महल कलां अधीन आते गांव वजीदके कलां के जमपल व 10 जैक रायफल का जवान जसवीर सिंह (Jasvir Singh) (27) पुत्र कुलदीप सिंह जम्मू में सीमा की रक्षा करते दुश्मनों से लोहा लेते देश की एकता व अखंडता के लिए शहीद हो गया। शहीद जवान जसवीर सिंह वजीदके कलां की शहीदी की खबर मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के पिता कुलदीप सिंह निवासी वजीदके कलां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका इकलौता बेटा जसवीर सिंह का जन्म 10 अक्तूबर 1995 को हुआ। उसने मैट्रिक तक की शिक्षा शहीद रहमत अली मैमोरियल सरकारी हाई स्कूल वजीदके खुर्द से प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:– अधेड़ किसान की फावड़े से वार कर हत्या

12वीं की पढ़ाई सरकारी सीनियर स्कूल ठीकरीवाल व बीए गुरू गोबिन्द सिंह कॉलेज संघेड़ा से की। इस उपरंत वह 6 साल पहले 2016 में पटियाला (Patiala) में भारतीय सेना 10 जैक रायफल में भर्ती हुआ। अब वह जम्मू में राजौरी मैदिड़ में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। बीती रात जम्मू से उसके साथियों का फोन आया कि जसवीर सिंह राजौरी मैदिड़ जम्मू में पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था और ड्यूटी दौरान दुश्मनों द्वारा किए हमले दौरान वह शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि यह खबर सुनते उसके परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद जसवीर के पिता ने बताया कि जसवीर (Jasvir Singh) का अंतिम संस्कार पार्थिव देह के गांव पहुंचने पर किया जाएगा। इस मौके सरपंच गुरमीत कौर, बीकेयू उगराहां के जनरल सचिव कुलजीत सिंह वजीदके, राजिन्द्र सिंह वजीदके, गुरचरन सिंह, गुरदीप सिंह, डॉ. जसवीर सिंह, पूर्व फौजी बहादर सिंह समरा, हरमोलक सिंह, बलजिन्द्र सिंह मिश्रा ने शहीद के परिवार के साथ मुलाकात कर दु:ख सांझा करते कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है। इस मौके शहीद की माता परमजीत कौर, चाचा मलकीत सिंह, चाची मनजीत कौर, चचेरा भाई रसवीर सिंह उपस्थित थे।