Dhuri News - Sach Kahoon Hindi

धूरी की संस्थाओं को पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी
धूरी (सच कहूँ/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह ने रविवार को धूरी की विभिन्न संस्थाओं को लगभग 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते समय में संस्थाओं के साथ बैठकें कर उनकी मांगों और जरूरतों को गंभीरता से सुना था। अब पंजाब सरकार ने उन मांगों को पूरा करते हुए वित्तीय सहायता जारी की है।

इस अवसर पर लेबर शेड फॉर सिटी कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन को 20 लाख रुपये, बसंत कॉलोनी धर्मशाला एंड वेलफेयर सोसाइटी को 10 लाख रुपये, स्टेप आॅन सोसाइटी को 25 लाख रुपये, सेवा समिति धूरी को 15 लाख रुपये, छठ पूजा आस्था महाप्रभ समिति को 15 लाख रुपये, बाला जी निष्काम सेवा समिति को 15 लाख रुपये और श्री राधा कृष्ण गीता भवन समिति को 10 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। महेश वृद्ध आश्रम को 15 लाख रुपये, श्री जैन सभा को 10 लाख रुपये, महावीर मंदिर ट्रस्ट को 10 लाख रुपये, संकल्प सिद्ध माता नैना देवी एवं बाबा बालक नाथ समिति को 15 लाख रुपये, प्रेस क्लब धूरी को 10 लाख रुपये, नेत्र बैंक समिति को 19 लाख रुपये और प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय को 15 लाख रुपये की सहायता दी गई।

नगर परिषद् कार्यालय धूरी को जेसीबी मशीन के लिए 35 लाख रुपये की ग्रांट दी गई। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर समिति को 5 लाख रुपये, रोटरी क्लब धूरी को 15 लाख रुपये, मंगला आश्रम गौशाला को 20 लाख रुपये, गांधी बस्ती बाल्मीकि धर्मशाला में फ्लोरिंग और बाथरूम नवीनीकरण के लिए 7 लाख रुपये, खेल उपकरणों के लिए 23 लाख रुपये, सिविल अस्पताल धूरी को डेंटल उपकरण और डायलिसिस मशीन खरीदने हेतु 16.50 लाख रुपये तथा बार एसोसिएशन धूरी को 4 लाख रुपये की ग्रांट प्रदान की गई।

धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और माता-शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र से संगरूर का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
नए अस्पताल से धूरी शहर और 70 गांवों के हजारों लोगों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं – भगवंत सिंह मान

मुफ्त इलाज और 10 लाख की स्वास्थ्य योजना के साथ ‘आप’ सरकार किसी भी परिवार को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रहने देगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी (सच कहूँ न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले सब-डिविजनल अस्पताल और 30 बिस्तरों की क्षमता वाले माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक को लोगों को समर्पित किया। यह परियोजना पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने और संगरूर जिले में स्वास्थ्य ढांचे को बड़ा बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। Dhuri News

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह परियोजना बुनियादी ढांचे को मजबूत कर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और डॉक्टरों व स्टाफ की उपलब्धता को बेहतर बनाकर सुलभ एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे न केवल धूरी शहर बल्कि आसपास के लगभग 70 गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा, जिससे हजारों लोगों को घर के नजदीक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “21.65 करोड़ रुपये की लागत से बना यह कॉम्प्लेक्स लगभग 73,000 वर्ग फुट में फैला अत्याधुनिक भवन है, जो इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। इसमें ओपीडी, इनडोर इलाज, इमरजेंसी सेवाएं, जांच सुविधाएं और विशेष सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सेकेंडरी स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।”

स्वास्थ्य सेवाओं के दोहरे ढांचे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “50 बिस्तरों वाला सब-डिविजनल अस्पताल व्यापक सेकेंडरी स्वास्थ्य सेवाएं देगा, जबकि 30 बिस्तरों वाला माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल को और मजबूत करेगा।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “यह अस्पताल वर्ष 1978 में 30 बिस्तरों के साथ स्थापित हुआ था, बाद में इसे 50 बिस्तरों तक अपग्रेड किया गया और अब इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस 80 बिस्तरों वाला अस्पताल बना दिया गया है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।” Dhuri News

बुनियादी सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा, “अस्पताल में 13 ओपीडी कमरे, इमरजेंसी ब्लॉक, दो रजिस्ट्रेशन काउंटर और बड़ी व छोटी सर्जरी के लिए 7 ऑपरेशन थिएटर हैं। इसके अलावा तीन लैबोरेट्री, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अस्पताल में 12 निजी कमरे, 6 जनरल वार्ड, एक पूर्ण रूप से कार्यशील दवा भंडार, एसएमओ कार्यालय, 11 नर्स स्टेशन और 2 लिफ्टें हैं, जो मरीजों की बेहतर देखभाल और कार्यकुशलता को सुनिश्चित करती हैं।”

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा, “अस्पताल में सर्जिकल सेवाओं के साथ घुटना प्रत्यारोपण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टर, विशेषकर कान-नाक-गला (ईएनटी) के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेंगे।”

माता-शिशु स्वास्थ्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “यह समर्पित केंद्र अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञों की निगरानी में सामान्य और सिजेरियन डिलीवरी की सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे माताओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “माताओं और बच्चों के लिए आवश्यक इलाज और जांच मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे। अस्पताल के तहत चल रही ईएसआई डिस्पेंसरी के जरिए श्रमिकों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी।”

व्यापक स्वास्थ्य सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार ने 1500 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती की है, जिनमें 600 से ज्यादा विशेषज्ञ और 900 से अधिक जनरल डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी क्लीनिकों में 800 से अधिक डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं बेहतर हुई हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने सेकेंडरी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया है और आम आदमी क्लीनिकों के नेटवर्क का विस्तार किया है। 300 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद के जरिए मुफ्त दवाइयों और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।”

वित्तीय सुरक्षा पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जा रहा है, ताकि लोगों को बिना आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज मिल सके।”

अंत में उन्होंने कहा, “इस परियोजना से धूरी के 58,000 से अधिक निवासियों और आसपास के हजारों लोगों को लाभ होगा। हम पंजाब के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Dhuri News

यह भी पढ़ें:– पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी अस्पताल में चोरी का मामला सुलझा, पांच आरोपी गिरफ्तार
18,560 गोलियां, एक कंप्यूटर सिस्टम और एक बाइक बरामद

सरकारी अस्पताल से नशीली दवाइयों की बड़ी खेप चोरी करने वाले आरोपियों से पूछताछ जारी

संगरूर (सच कहूँ /गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Dhuri Hospital Theft Case: जिला पुलिस संगरूर ने धूरी के सरकारी अस्पताल के ओट केंद्र में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 18,560 गोलियां, एक कंप्यूटर सिस्टम तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को धूरी के सरकारी अस्पताल के ओट केंद्र से बुप्रेनोर्फाइन दवा की बड़ी मात्रा चोरी कर ली गई थी। इसमें 2 मिलीग्राम की 10,130 गोलियां और 0.4 मिलीग्राम की 10,142 गोलियां शामिल थीं, जिनकी कुल संख्या 20,272 थी। इस घटना के बाद 3 मार्च 2026 को सिटी थाना धूरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। Dhuri News

जांच के दौरान 5 मार्च 2026 को पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी धर्मपुरा, अनीश ठाकुर उर्फ ईलू निवासी वार्ड नंबर 3 धर्मपुरा, सोनू चोपड़ा उर्फ डॉन निवासी माल गोदाम रोड धूरी, हरदीप सिंह उर्फ बाबू निवासी धर्मपुरा तथा प्रवीण कुमार निवासी वार्ड नंबर 10-बी पीपियां वाली गली धूरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 18,560 गोलियां, एक कंप्यूटर सिस्टम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनसे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। Dhuri News

यह भी पढ़ें:– Raipur Road Accident News: सिमगा के पास यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल

धूरी हलके के 13 गांवों के परिवारों को मुआवजा राशि के मंजूरी पत्र वितरित
बरसातों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि प्रदान

कोई भी योग्य परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा: ओ.एस.डी

धूरी (सच कहूँ/रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के 13 गांवों के 193 प्रभावित परिवारों को बरसातों के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे के रूप में कुल 1 करोड़ 7 लाख रुपये के मंजूरी पत्र सौंपे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। Dhuri News

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रति परिवार 1 लाख 20 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों वाले परिवारों को 40 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव संदीप सिंह गाढ़ा, एस.डी.एम. धूरी डॉ. इसमत विजय सिंह, ऋषभ बांसल, मुख्यमंत्री फील्ड अफसर अरविंद कुमार, पुष्पिंदर शर्मा, रमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। Dhuri News

यह भी पढ़ें:– Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

Mahashivratri: अरविंद केजरीवाल व सीएम मान ने श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
धूरी (सच कहूँ/सुरेन्द्र/रवि गुरमा)। Dhuri News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी हलके के गांव रणीके स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक सिद्ध पीठ में पूजा-अर्चना कर पंजाब और देश की शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। Dhuri News

त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अरविंद केजरीवाल ने महाशिवरात्रि को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा सांस्कृतिक पर्व बताया और प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने और प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस से लेकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तक पंजाब अपनी गौरवशाली विरासत को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाता है। Dhuri News

यह भी पढ़ें:– Chirag Yojana News: शिक्षा का नया सवेरा: निजी स्कूलों में चिराग जलाएंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र

दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों से बदली गांव जैनपुर की तस्वीर
एलईडी सोलर लाइटों से रात में जगमगाने लगा गांव, लगाए 26 सीसीटीवी कैमरे

धूरी (सच कहूँ/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत धूरी हलके के गांव जैनपुर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों ने गांव की नुहार पूरी तरह बदल दी है। गांव में एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने से अब जैनपुर रात के समय रोशनी से जगमगाता हुआ किसी शहर का आभास देने लगा है। गांव की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

साथ ही गांव जैनपुर की 100 प्रतिशत सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। गांव की फिरनी को लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से कंक्रीट से तैयार किया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है और गांव की सुंदरता में भी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने बताया कि गांव जैनपुर में अब तक लगभग दो करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं और आने वाले समय में अन्य कार्यों के लिए भी अनुदान जारी किया जाएगा। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. धूरी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पंचायत विभाग द्वारा अन्य विभागों से इतर लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गली-नालियां, स्ट्रीट लाइटें, ब्लॉक टाइलें और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी कार्य पूरे हो चुके हैं।

सरपंच ने जताया आभार | Dhuri News

गांव की सरपंच राजविंदर कौर बलिंग ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार फंड जारी किए जाने से गांव में निरंतर विकास कार्य जारी हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर ग्रामीणों को मिल रहा है।

धूरी को मिली सौगात, 4.78 करोड़ रु. के विकास प्रोजेक्ट शुरू
धूरी (रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में धूरी शहर के सर्वांगीण विकास और आधुनिक शहरी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में 4.78 करोड़ रुपये की लागत वाले सौंदर्यकरण और विकास कार्यों की शुरूआत की। सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 18 में लगभग 47 लाख रुपये और वार्ड नंबर 1 में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत की। इन कार्यों में नई ब्लॉक टाइलें लगाने और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 में सीवरेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही इस समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। Dhuri News

प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यकरण

धूरी शहर के प्रवेश द्वारों पर 3.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण परियोजनाओं की शुरूआत की गई। मलेरकोटला की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार पर 1.90 करोड़ रुपये और बागड़ियां/नाभा की ओर से प्रवेश द्वार पर 1.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइलें, नए पौधे, सड़क डिवाइडर, पाम के पेड़, फैंसी लाइटें, बैठने की कुर्सियां, साइन बोर्ड, वेलकम बोर्ड और एलईडी से बने पाम ट्री लगाए जाएंगे, जिससे शहर के प्रवेश को आकर्षक रूप दिया जाएगा। Dhuri News

इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य अनवर भसौड़, निदेशक लघु उद्योग निगम अनिल मित्तल, निदेशक शुगरफेड जसपाल भुल्लर, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– पुलिस तैनाती के बीच सनौर विधायक पठानमाजरा की कोठी करवाई खाली

3 करोड़ 10 लाख रुपये से होगा शेरपुर चौक का सौंदर्यीकरण
धूरी के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रुपये के कार्यों की शुरूआत

वाइल्ड एरीना पार्क बनेगा मनोरंजन और स्वास्थ्य का नया केंद्र

धूरी (सच कहूँ/रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: धूरी शहर को आधुनिक सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के मामले में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले महत्वपूर्ण विकास और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की शुरूआत मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने की। इन परियोजनाओं से शहर की पहचान नई होगी और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली भी मौजूद रहे। Dhuri News

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आर.ओ.बी. के अंतर्गत शेरपुर चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 309.54 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1500 फुट लंबे और 42 फुट चौड़े क्षेत्र में विकसित होने वाला यह पार्क शहरवासियों के लिए मनोरंजन, सैर और स्वस्थ जीवनशैली का केंद्र बनेगा। सुखवीर सिंह ने कहा कि इस सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल पार्क, सैर हेतु विशेष ट्रैक, स्वच्छ शौचालय और वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुल के बड़े पिलरों पर कलात्मक और आकर्षक पेंटिंगें बनाई जाएंगी, जो शहर की सुंदरता को और निखारेंगी।

ओ.एस.डी. ने 90.54 लाख रुपये की लागत से आर.ओ.बी. संगरूर साइड धूरी में बनने वाले वाइल्ड एरीना पार्क की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि यह पार्क 500 फुट लंबा और 42 फुट चौड़ा होगा। इसमें नागरिकों के लिए सैर और व्यायाम हेतु ट्रैक बनाया जाएगा, जबकि पुल के नीचे वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। वाइल्ड एरीना पार्क में बच्चों के लिए झूले, खेल सामग्री, घास से बनी विभिन्न पशु-पक्षियों की आकृतियां, सेल्फी प्वाइंट और नए शौचालय तैयार किए जाएंगे। पूरे पार्क को सुरक्षा की दृष्टि से ग्रिलों से घेरा जाएगा। Dhuri News

यह भी पढ़ें:– पनीर खरीदने को लेकर हुआ विवाद, दुकान के तोड़े शीशे, व्यापारियों में रोष

Model City: धूरी का सर्वांगीण विकास कर बनाया मॉडल शहर
साल 2025 में विकास का  ‘धुरा’ रहा विधानसभा हलका धूरी

धूरी (सच कहूँ/रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: साल 2025 विधानसभा हलका धूरी के लिए विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे की मजबूती और लोक-हितकारी पहलकदमियों के रूप में एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध हुआ है। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी विधानसभा क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से 329 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्पष्ट सुधार देखने को मिला।

धूरी विधानसभा क्षेत्र, जो पंजाब के सीएम मान का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण अपनी अलग पहचान रखता है, वहां मई 2025 में स्थापित मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र ने क्षेत्रवासियों को नागरिक-केन्द्रित शासन प्रदान करने और अपने विधायक व मुख्यमंत्री से सीधा संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यालय में जनप्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी जनता को सेवाएं प्रदान करते हुए एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

1.59 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक सार्वजनिक लाइब्रेरी जनता को की समर्पित | Dhuri News

शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में भी साल 2025 धूरी के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। 1.59 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक सार्वजनिक लाइब्रेरी जनता के लिए खोली गई, जो 3,710 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है और वाई-फाई, डिजिटल पाठक सुविधाओं व सौर ऊर्जा से सुसज्जित है। इसके साथ ही धूरी में अत्याधुनिक खेल स्टेडियम की योजना को भी धरातल पर उतारा गया तथा गांव बेनड़ा में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित जिम स्थापित किया गया। कुल मिलाकर साल 2025 के दौरान धूरी विधानसभा क्षेत्र में किए गए ये विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि धूरी का सर्वांगीण विकास कर इसे एक मॉडल शहर के रूप में तैयार किया गया है। Dhuri News

वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 10 आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं, जबकि 3 नए आम आदमी क्लीनिक बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त धूरी में लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से सब-डिवीजनल अस्पताल तथा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर भवन के नए ब्लॉक का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, वहीं शहर के सौंदर्यीकरण के तहत 3.35 करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक क्रांति चौक, एमसी पार्क, इनडोर स्पोर्ट्स हॉल और पटवारखाने का कायाकल्प किया जा रहा है। साथ ही सिनेमा रोड पर 41 लाख रुपये की लागत से 116 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं और पूरे शहर में 3550 साधारण बल्बों को एलईडी लाइटों से बदला गया है। विधानसभा क्षेत्र धूरी में सड़कों के चौड़ीकरण और गांवों की फिरनियों के नवीनीकरण का कार्य भी तेजी से किया गया है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– बीट पुलिसिंग से बेहतर हुई जनपद की सुरक्षा: जे रविंद्र गौड़

धूरी शहर की सिनेमा रोड जल्द होगी एलईडी लाइटों से रोशन, कार्य जारी
41 लाख रुपये की लागत से 116 एलईडी लाइटों से जगमगाएगी धूरी की मुख्य सड़क

धूरी (सच कहूँ/रवि गुरमा)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में विकास कार्य लगातार तेजी से चल रहे हैं। इसी कड़ी के तहत धूरी शहर की सबसे प्रमुख और व्यावसायिक महत्व वाली इंटरनल रोड (सिनेमा रोड) पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 41 लाख रुपये की लागत से 116 आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें इंटरनल रोड (सिनेमा रोड) पर लगाई जा रही हैं। इससे न केवल सड़क की रोशनी बढ़ेगी, बल्कि रात के समय यातायात भी अधिक सुरक्षित बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क शहर की आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र है और यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहद आवश्यक थी। लाइटें लगाने का कार्य आगामी 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। Dhuri News

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि नगर काउंसिल धूरी द्वारा पिछले दो वर्षों के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से 3550 सामान्य बल्बों को बदलकर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगभग 2000 बल्ब भी लगाए गए हैं, ताकि नगर काउंसिल की सीमा से बाहर के इलाकों में भी प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से नगर काउंसिल धूरी की सीमा के अंतर्गत लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र रात के समय पूरी तरह रोशन हो चुका है। यह पहल नगरवासियों की सुविधा के साथ-साथ अपराध रोकथाम और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगी। Dhuri News

ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में जनहितैषी विकास परियोजनाएं लागू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:– Mini Bus Permits Issued: गांवों के बुजुर्गों व छात्राओं को नहीं चलना पड़ेगा पैदल, उनके बेटे ने कर दिया इंतजाम: मान

संगरूर में दर्जनों स्थानों पर बिजली बिल के खिलाफ धरने
भाकियू उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर उगराहां ने चीमा में धरने को किया संबोधित

किसानों ने बिल की प्रतियां जलाकर सरकार प्रति जताया रोष, संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur News: संयुक्त किसान मोर्चे से जुड़ी विभिन्न संगठनों ने रविवार को संगरूर जिले के अलग-अलग स्थानों पर स्थित बिजली कार्यालयों के बाहर बिजली बिल 2025 के खिलाफ जोरदार रोष धरने दिए। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगरूर, सुनाम, धूरी, मूनक, लहरा, अमरगढ़, लोंगोवाल और चीमा में बड़े स्तर पर किसानों ने धरना देकर चेतावनी दी कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

अमरगढ़ से सुरेन्द्र के अनुसार बिजली कार्यालय के बाहर किसानों ने जोरदार धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार चिप वाले मीटर लगवाकर ऐसे बिजली बिल भेजेगी जो आम आदमी की पहुंच से बाहर होंगे। यदि बिल जमा नहीं किए गए तो जुर्माने के साथ तीन साल की सजा का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह कॉपोर्रेट घरानों के हित में है और जनता के खिलाफ है। Sangrur News

लहरा से राज सिंगला व नैंसी के अनुसार शहरी सब-डिवीजन के कार्यालय के बाहर किसानों, बिजली बोर्ड यूनियनों, पेंशन यूनियन और मजदूर संगठनों ने मिलकर विशाल धरना दिया। इस मौके पर बिजली बोर्ड यूनियनों और किसान संगठनों के कई नेताओं ने संबोधित किया और कहा कि बिजली बिल 2025 आम जनता और किसानों के लिए घातक साबित होगा।चीमा से जीवन गोयल के अनुसार बड़े धरने में भाकियू उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिजली सुधार के बहाने पंजाब राज्य बिजली बोर्ड को कॉपोर्रेट घरानों को बेचना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग कभी भी बिजली बोर्ड पर केंद्र का कब्जा स्वीकार नहीं करेंगे। इस मौके पर कई जिला और ब्लॉक स्तर के किसान नेता भी उपस्थित रहे।

लोंगोवाल से हरपाल व कृष्ण के अनुसार लोंगोवाल में सब-डिवीजन कार्यालय के बाहर किसानों, बिजली कर्मचारियों और मजदूरों ने विशाल रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली बिल 2025 की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। किसान नेताओं ने कहा कि यह कानून किसानों और गरीब वर्गों को पूरी तरह प्रभावित करेगा और इसे किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– लापरवाही से थार चालक ने कार में मारी टक्कर, गिरफ्तार

पावन सेवा, सच्चा सम्मान”- गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़
धूरी/संगरूर (सच कहूँ न्यूज़)। Dhuri News: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरू साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त राज्य के 142 गांवों और शहरों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। Sangrur News

आज यहां चेक वितरण समारोह के दौरान इसे पंजाब सरकार का विनम्र प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी की शहादत, महान जीवन और दर्शन के आगे ये प्रयास बहुत ही मामूली हैं, परंतु पंजाब सरकार गुरु साहिब जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान के रूप में अपना दायित्व निभा रही है। उन्होंने बताया कि इन ग्रांटों का उपयोग बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, संगत के लिये सुविधाओं, पवित्र स्थलों के आने-जाने के मार्गों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों में किया जाएगा, ताकि इन गांवों और शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास गुरु साहिब जी के पवित्र स्थलों की देखभाल, उनके प्रचार-प्रसार तथा संगत के लिए बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

आज के कार्यक्रम में मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों से गांवों और शहरों के सरपंचों, काउंसलरों तथा अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को चेक सौंपे गए

इस दौरान उन्होंने कहा कि नौवें सिख गुरु जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। गुरु जी ने मानवता की रक्षा के लिए अप्रतिम बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवन में इन महान आयोजनों का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाल पुरख ने इस महान कार्य में अपनी सेवा निभाने के लिए पंजाब सरकार पर असीम कृपा की है और सरकार इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। Sangrur News

मुख्यमंत्री ने लोगों से श्री गुरु तेग़ बहादुर जी द्वारा मानवता के लिए दिखाए गए मार्ग पर चलने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र अवसर को श्रद्धा भावना के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब जी का शांति, मानवता, प्रेम और भाईचारे का सार्वभौमिक संदेश आज के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी अत्यंत प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने नौंवे पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इन आयोजनों में संगत की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से और पंजाब के तीन शहरों, फरीदकोट, गुरदासपुर और तलवंडी साबो, से नगर कीर्तन रवाना हो चुके हैं, जो लगभग पूरे राज्य के शहरों से होकर गुजरेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर कीर्तन में शामिल होकर दर्शन करें। गुरू साहिब जी के पवित्र दिवस को समर्पित इन नगर कीर्तनों में बड़ी संख्या में संगतें श्रद्धा भाव से भाग ले रही हैं। नगर कीर्तन के साथ चल रही संगत की सुविधा हेतु एम्बुलेंस, डिजिटल म्यूज़ियम, लंगर व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध उपलब्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 नवंबर को श्रीनगर से रवाना हुआ नगर कीर्तन जम्मू, पठानकोट, दसुहा, होशियारपुर, माहिलपुर, गढ़शंकर और अन्य नगरों से गुजरता हुआ 22 नवंबर को नौवें पातशाह जी द्वारा बसाये पवित्र नगर श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा।

भगवंत सिंह मान कहा कि 20 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन सजाए गए हैं और ये चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 350वें शहीदी दिवस के पवित्र अवसर के कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्तूबर को गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली से हुई थी और इसी दिन गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए, जिनमें श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के महान जीवन और दर्शन को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पवित्र नगर में ‘चक नानकी’ नामक ‘टेंट सिटी’ स्थापित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु साहिब जी के जीवन और संदेश को उजागर करने वाली प्रदर्शिनियां और ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे और अंतर-धर्म सम्मेलन भी होगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होगा, जिसमें प्रमुख हस्तियां गुरु जी के जीवन, दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता तथा मानवाधिकारों की रक्षा हेतु उनके महान बलिदान पर विचार साझा करेंगी। इस सत्र में ऐतिहासिक निर्णय भी लिए जाएंगे। 25 नवंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जंगलात विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा और ‘सरबत दा भला एकत्रता’ कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी। Sangrur News

मुख्यमंत्री मान ने आगे बताया कि 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों को लेकर दुनिया भर के आध्यात्मिक नेताओं और संतों से सलाह-मशवरा किया गया है और उन्हें इन आयोजनों में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अपने कार्यकाल में ये ऐतिहासिक आयोजन करवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने देश-विदेश के लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें:– अहमदाबाद में क्षितिज’25 इंटरसिटी डे-2 की धूम, गेम्स और म्यूज़िक से गूँजा माहौल