gangster - Sach Kahoon Hindi

Gangster Arrested: पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला ताजपुरिया टिल्लू गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी थाना पुलिस ने गांव साबुआना रोही में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले दिल्ली की टिल्लू ताजपुरिया गैंग (Tajpuria Tillu Gang) के सदस्य को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सागर उर्फ शंकर पुत्र मनोज उर्फ मोज्जी निवासी लाठ पीएस गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा 13 मई को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद पाण्डर ने बताया कि थाना में दर्ज मुकदमा नम्बर 211/2024 धारा 307, 353, 186 भादंसं व 3/25, 27 आम्र्स एक्ट में वांछित आरोपी सागर उर्फ शंकर को गिरफ्तार किया गया है। Hanumangarh News

आरोपी सागर उर्फ शंकर शातिर अपराधी है जो दिल्ली की आपराधिक गैंग टिल्लू ताजपुरिया से जुड़ा हुआ है। वह नई दिल्ली के अलीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई गैंगवार में हुई तरुण नामक व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में वांछित अपराधी है। उसकी तलाश क्राइम ब्रांच दिल्ली व एजीटीएफ राजस्थान की ओर से की जा रही थी। तलाश के दौरान आरोपी सागर उर्फ शंकर के हरियाणा व राजस्थान की सीमा पर हनुमानगढ़ जिले में छिपे होने की जानकारी प्राप्त होने पर 13 मई को क्राइम ब्रांच दिल्ली व जिला विशेष दल हनुमानगढ़ ने टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव साबुआना के नजदीक आरोपी सागर उर्फ शंकर को पकडऩा चाहा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जो पुलिस पार्टी के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी।

विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था

बचाव में पुलिस पार्टी ने भी आरोपी की तरफ फायर किए तो एक गोली आरोपी सागर उर्फ शंकर के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू कर इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। एनडीआर क्राइम ब्रांच दिल्ली के पुलिस निरीक्षक विनोद यादव ने टिब्बी पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करने व राजकार्य में बाधा डालने इत्यादि सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। Hanumangarh News

अनुसंधान के दौरान इलाज के बाद आरोपी सागर उर्फ शंकर को अस्पताल से डिस्चार्ज करने पर बुधवार रात्रि को गिरफ्तार किया गया। मुकदमे में आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाण्डर, हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार व रमेश कुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

PM Modi on CAA: पीएम मोदी ने INDIA गठबंधन को दी चुनौती ‘कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो…&#…

कोर्ट में हत्या : मुख्तार गैंग के शूटर संजीव पर हमलावर ने की 5-6 राउंड फायरिंग
एक बच्ची समेत 3 घायल, वकील के भेष में आया हमलावर गिरफ्तार

लखनऊ। बुधवार दोपहर लखनऊ के कैसरबाग स्थित कोर्ट में पेशी पर आए मुख्तार गैंग के शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वकील की वेशभूषा में आया था। यह वारदात दोपहर 3.50 बजे कोर्ट के अंदर की है। हमलावर ने 9 एमएम की पिस्टल से 5-6 राउंड फायरिंग कर जीवा को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान एक बच्ची और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। Lucknow News

यह भी पढ़ें:– Farmers Lathicharge: पुलिस-किसानों की झड़प, हिरासत में लिए किसान, टिकैत ने कहा, अब देश में बड़ा आंदोलन…

वारदात के बाद कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू की दी। पुलिस ने किसी तरह उसे वकीलों से छुड़ाया। हमलावर की पहचान जौनपुर निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। जीवा की हत्या के पीछे के कारणों के बारे में आरोपी ने अभी कुछ नहीं बताया है। वारदात के बाद कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं इस वारदात के बाद वकील आगबबूला हैं, जिससे उन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान वकीनों ने कई पुलिसकर्मी को गेट से बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया। Lucknow News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पता चला है कि पूरी वारदात 3.50 बजे से 3.55 बजे के बीच हुई है। बुधवार को संजीव उर्फ जीवा को पुलिस कस्टडी में लेकर एससी/एसटी कोर्ट पहुंची थी। तभी वहां पहले से ही मौजूद हमलावर ने जीवा को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। जीवा कोर्ट में जमीन पर गिर गया। यह पूरी वारदात पांच मिनट में ही हो गई। ​​​​​​Lucknow News

वारदात के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जीवा और तीन अन्य घायलों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने जीवा को मृत घोषित कर दिया। डॉ. ने बताया कि इसकी मौत पहले ही हो चुकी है। वहीं, 2 साल की बच्ची को पीछे से गोली लगी है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी तथा दूसरा भगदड़ में जख्मी हो गया है।

लॉरेन्स बिश्नोई की हिट लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन गैंग के निशाने पर
एनआईए की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने अपने दुश्मनों की बताई हिट लिस्ट

नई दिल्ली(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi ) ने केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। बिश्नोई ने बताया कि उसने गोगी गैंग को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से 2 जिगाना पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। गैंगस्टर बिश्नोई ने साथ ही केंद्रीय एजेंसी को बताया कि उसकी हिटलिस्ट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए थे। बिश्नोई इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है।

एनआईए की पूछताछ में जारी की टॉप 10  की हिट लिस्ट

बिश्नोई ने अधिकारियों की पूछताछ में अपने टॉप 10 हिट लिस्ट नामों का भी खुलासा किया। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टॉप पर हैं। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर दूसरे नंबर पर है।

बिश्नोई के टारगेट की टॉप 10  हिट लिस्ट  | (Gangster Lawrence Bishnoi)

1-सलमान खान

2-शगुनप्रीत (सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर)

3-मनदीप धालीवाल (लक्की पटियाल का गुर्गा)

4-कौशल चौधरी (गैंगस्टर)

5-अमित डागर (गैंगस्टर)

6-सुखप्रीत सिंह बुद्धा (बमबिहा गैंग का सरगना)

7-लक्की पटियाल (गैंगस्टर)

8-रम्मी मसाना (गौंडर गैंग का गुर्गा)

9-गुरप्रीत शेखो (गैंगर गैंग का गुर्गा)

10-भोलू शूटर, सनी लेफ्टी, अनिल लठ (विक्की मुद्दु खेड़ा के हत्यारे)

लॉरेंस ने एनआईए की पूछताछ में ये बातें कही | (Gangster Lawrence Bishnoi)

विक्की मद्दुखेड़ा के हत्या से लॉरेंस ग़ुस्से मे था। इस हत्या का बदला लेने के लिए अक्टूबर -2021 में मूसेवाला के गांव में तीन शूटर भेजे थे। इसी दौरान बिश्नोई  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भी संपर्क में था। मूसेवाला की हत्या के लिए बिश्नोई ने बराड़ को 50 लाख रुपये दिए थे। लॉरेंस ने एनआईए  की पूछताछ में ये बातें कही।

केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ में बिश्नोई ने इस बात का भी खुलासा भी किया कि भरतपुर, फरीदकोट और अन्य जेलों में रहने के दौरान उसने राजस्थान, चंडीगढ़ और अंबाला में कारोबारियों से पैसे भी उगाहे थे।

पूर्व में  बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वह सलमान खान को मरवाना चाहता है। राजस्थान में हिरण शिकार मामले का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने ये बात कही थी। इस दौरान बार-बार बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की बातें कही थी। उसने कहा कि अभी तक तो वह गुंडा बना ही नहीं है। जब सलमान खान की हत्या करवाएगा, तब गुंडा बनेगा। उसने यह भी कहा कि अगर सलमान खान बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल गुरु जम्भेश्वर धाम मुक्तिधाम में जाकर माफी मांग ले तो उसे माफ किया जा सकता है।

एनआईए ने यूपी के छह जिलों समेत 9 राज्यों के 324 ठिकानों पर मारे गए छापे में मिले अहम सुराग
लखनऊ (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। पंजाब के लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश (यूपी) के अंडरवर्ल्ड और माफियाओं के बीच अपनी गहरी पैठ बना ली है। हथियारों की सप्लाई, फरारी के दौरान वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक हाइडआउट हों या फिर सुपारी किलिंग और गैंगवॉर में दुश्मनों को निपटाने की बात ज्यादातर मामलों में लॉरेंस गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। गैंगस्टर लॉरेंस ने वेस्ट यूपी के कुख्यात और पूर्वांचल के बाहुबली नेता के जरिए वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक अपने हाइड आउट और सप्लाई चेन बना ली है।

यह भी पढ़ें:– बहुत ही दर्दनाक हादसा : गुयाना में सोते-सोते आग में जली 20 छात्राएं, बढ़ सकता है आंकड़ा

एनआईए ने यूपी के छह जिलों समेत 9 राज्यों के 324 ठिकानों पर मारा छापा

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर यूपी के छह जिलों समेत 9 राज्यों के 324 ठिकानों पर की गई एनआईए की छापेमारी में अहम जानकारियां सामने आई हैं। एनआईए ने यूपी के छह जिलों लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, मेरठ और बागपत में छापेमारी की थी। अयोध्या और लखनऊ में एनआईए ने जिस विकास सिंह के यहां छापेमारी की थी, वह पूर्वांचल के दो बाहुबली नेताओं का काफी करीबी है। एनआईए ने उससे पूछताछ भी की थी। दरअसल, 9 मई -2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय में हुए आरपीजी अटैक के बाद एजेंसियों की जांच में उसका अयोध्या कनेक्शन सामने आया था।

इस हमले में शामिल दो आरोपियों को अयोध्या, सुल्तानपुर में शरण देने की बात सामने आई थी। आरोपियों में से एक नाबालिग और अयोध्या का ही रहने वाला है। इसे कुछ माह पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। नाबालिग को विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कई बार अयोध्या के हिस्ट्रीशीटर औरव लोकल नेता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया था। वहीं दूसरे आरोपी दीपक रंगा को नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था।

अयोध्या में बाहुबली विधायक की हत्या के लिए डाला था डेरा

यूपी के बाहुबली विधायक  की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) के लोग कई दिनों तक विधानसभा चुनाव -2022 से पहले अयोध्या में डेरा डाले रहे थे। इनमें लॉरेंस का भतीजा सचिन बिश्नोई, मूसेवाला हत्याकांड में शामिल कपिल पंडित और अन्य लोग थे। गैंग के लोगों को अयोध्या के एक हिस्ट्रीशीटर और लोकल नेता का पूरा सपोर्ट मिला हुआ था। इन लोगों के रुकने, रहने का इंतजाम इन दोनों के द्वारा ही किया गया था। इन दोनों के अयोध्या में होने, वहां के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूद रहने, चुनाव प्रचार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साक्ष्य भी एजेंसी को मिले हैं।

अतीक-अशरफ और  अजीत हत्याकांड में  कनेक्शन!

मुख्तार गैंग के करीबी गैंगस्टर अजीत सिंह की लखनऊ में हुई सनसनीखेज हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। दरअसल हत्याकांड को अंजाम देने वालों में लॉरेंस गैंग का शूटर राजन जाट उर्फ कुणाल भी शामिल था। राजन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में भी लॉरेंस कनेक्शन सामने आ रहा है। क्योंकि हमलावरों के पास से जो जिगाना पिस्टल बरामद हुई है, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ट्रेडमार्क हथियार  है।

असलहों की सप्लाई जनपद बुलंदशहर से | (Lawrence Bishnoi)

एनआईए के अभियान के बाद ये साफ हो गया है कि लॉरेंस गैंग आपराधिक के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों में भी बड़े पैमाने पर शामिल रहा है। इससे पूर्व  भी एनआईए ने बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। शाहबाज पर लॉरेंस गैंग को हथियार, गोला बारूद सप्लाई करने का आरोप लगे है। शाहबाज के जरिए सप्लाई किए गए हथियारों से ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी की गई थी। दरअसल, शाहबाज का पिता कुर्बान अंसारी बड़ा हथियार सप्लायर था।

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते हथियार लाकर बेचता था। सिद्दू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल एके-47 शाहबाज के के जरिए ही लॉरेंस गैंग को बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह रायफल आठ लाख रुपये में बेची गई थी। कुरबान और उसके भाई रिहान को 19 अगस्त 2016 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाइयों से 10 ऑटोमेटिक विदेशी पिस्टल और 157 कारतूस बरामद हुए थे।

सहारनपुर से 2021 में गिरफ्तार हुआ था सात लाख का इनामी

सात लाख के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला पढेड़ी लॉरेंस गैंग के करीबीको भी जुलाई 2021 में यूपी के सहारनपुर के सरसावा टोल से लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवाल्वर रानी के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह सहारनपुर के बड़गांव में छिपा हुआ था। इसी तरह मेरठ में हुए प्रयाग हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनी काकरान और अतुल जाट के भी लॉरेंस गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई थी। दरअसल, प्रयाग की हत्या में इस्तेमाल कार और हथियार लॉरेंस गैंग दीपक बॉक्सर ने ही उपलब्ध कराई थी। दीपक बॉक्सर का नाम हाल ही में तिहाड़ जेल में हुए टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में भी सामने आया है।

मोहाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली
तीन गैंगस्टरों को हथियारों सहित दबोचा

गाड़ियां भी की बरामद

जीरकपुर में किसी वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

मोहाली। (सच कहूँ/एमके शायना) मोहाली पुलिस को तब एक बड़ी कामयाबी मिली जब उनके द्वारा तीन गैंगस्टरों (Gangster) को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय राजविंदर सिंह गांव मुदकी जिला फिरोजपुर, 28 वर्षीय लवप्रीत सिंह निवासी गांव ढिलवां जिला गुरदासपुर एवं 27 वर्षीय पुलकित मेहता गुड़गांव हरियाणा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:– बास्केटबाल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन

तीनों आरोपियों के पास से पंजाब नंबर (Punjab Number) की काले रंग की सफारी और चंडीगढ़ नंबर की वरना गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस की ओर से इन तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मोहाली के थाना सुहाना में मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

मोहाली (Mohali) के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग की ओर से प्रेस वार्ता कर इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना प्रेस को दी गई और साथ ही में उनके आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जानकारी दी गई मोहाली के एसएसपी ने बताया की तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो करते थे और अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे, जिसके चलते वह एक बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होते उससे पहले ही मुखबिर की ओर से मिली सूचना के आधार पर इन तीनों आरोपियों को जीरकपुर से मोहाली की ओर आते हुए एयरपोर्ट रोड पेट्रोल पंप के पास से नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी पेशेवर अपराधी है और इनके ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं जिसमें से राजविंदर सिंह पर 2018 में कत्ल का मामला चल रहा है और उस पर मुकदमा नंबर 387 गुड़गांव हरियाणा में 302 के तहत दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। राजस्थान के गंगानगर में भी इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी लवप्रीत सिंह पर भी कोटली जिला गुरदासपुर में मामला दर्ज हो रखा है पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी जीरकपुर रह रहे थे और आसपास के इलाकों में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे इन तीनों से मिली गाड़ियों की जांच भी की जा रही है कि वह कहीं चोरी की तो नहीं है और वे इनका इस्तेमाल कितने आपराधिक मामलों में कर चुके है।

किसी गैंगस्टर को फॉलो करते हैं तो सावधान, सीधा जेल में डाल रही पुलिस
अजमेर (एजेंसी) राजस्थान में अजमेर जिले की मदनगंज थाना पुलिस ने आॅपरेशन वृज प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने तथा हथियार के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सत्तार खान (32) व इमरान (32) निवासी पुलिस थाना गांधीनगर किशनगढ़ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा का हिमांशु भाऊ पुलिस रडार पर, बाल सुधार गृह से हुआ फरार
30 ठिकानों पर छापेमारी, 17 मामले दर्ज

रोहतक। इन दिनों हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पुलिस की (Gangster Himanshu Bhau) रडार पर है। गत दिवस उसके 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई। जहां से मोबाइल, कैश और अन्य सामान मिला। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पर रोहतक व झज्जर में 17 एफआईआर दर्ज हैं। वह रोहतक के गांव रिटौली का रहने वाला है। उसने बाल अवस्था में ही पढ़ाई के साथ अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। पहली बार उसने गांव के ही एक युवक पर गोली चलाकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे बाल सुधार गृह में भी भेजा, लेकिन वहां से फरार हो गया। हिमांशु नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से भी संबंध रखता है। जिसके बाद उसने खुद की गैंग खड़ी की। अब इस गैंग के गुर्गे पिछले कुछ दिनों से फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया।

17 मामले दर्ज | Gangster Himanshu Bhau

आरोपी हिमांशु उर्फ भाऊ पर हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधड़ी, फिरौती आदि के कुल 17 मामले दर्ज हैं। जिनमें से जिला रोहतक में 10 व जिला झज्जर में 7 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी ने हाल ही में गांव मोखरा के सरपंच से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।

स्कूली दिनों से ही रखा अपराध की दुनिया में कदम

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हिमांशु उर्फ भाऊ पढ़ाई के समय से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसने 2020 में गांव के युवक पर फायरिंग की थी। इस वारदात के बाद हिमांशु को काबू किया गया था। इसके बाद उसे हिसार बाल सुधार गृह में भेजा गया, लेकिन यहां से वह फरार हो गया और अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इनामी गैंगस्टर है भाऊ | Gangster Himanshu Bhau

हिमांशु उर्फ भाऊ को पकड़ने के लिए पुलिस ने 1 लाख 55 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। जिला रोहतक पुलिस ने हिमांशु पर एक लाख रुपए का इनाम और झज्जर पुलिस ने 55 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से रखता है संबंध

हिमांशुी नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग दिल्ली से संबंध रखता है। उसने साल 2022 में उत्तर प्रदेश के पते पर फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया हुआ है। वह अब अपराध की दुनिया में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। उसने अपनी गैंग में गुर्गों को शामिल करके अपनी पैठ को जमाना शुरू कर रखा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की 1.45 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
फरूर्खाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में फरूर्खाबाद जिले के तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की 1 करोड़ 45 लाख 80 हजार 26 रुपए मूल्य की चल-अचल सम्पत्ति को जब्त कर कुर्क किया गया है।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को बताया कि फरूर्खाबाद जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह के आदेश पर थाना मऊदरवाजा में गैंगस्टर एक्ट के अपराधी अभियुक्त विजयपाल सिंह निवासी ग्राम बघौना थाना नवाबगंज जनपद फरूर्खाबाद की 1 करोड़ 18 लाख 95 हजार 243 रुपए की कीमती चल-अचल सम्पत्ति तथा इसी क्रम में मोहम्म्दाबाद कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के अपराधी अभियुक्त शिवेन्द्र निवासी ग्राम बरारिख कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फरूर्खाबाद की 26 लाख 44 हजार 500 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति एवं राजेपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के अपराधी अभियुक्त इन्द्रपाल निवासी ग्रामधनसुआ कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फरूर्खाबाद की 44,283 रुपए की कीमती चल-अचल सम्पत्ति पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जब्त कर कुर्क की। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने धारा 14 (1) उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अन्तर्गत उक्त अपराधियों अभियुक्तों की सम्पत्तियां जब्त कर कुर्क करने के आदेश पारित किया। इसी आदेश के अनुपालन में उपरोक्त सम्पत्तियां जब्त कर कुर्क की गईं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Rajasthan में गैंगवार: गैंगस्टर राजू ठेहट को गोलियों से भूना
सीकर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सीकर जिले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की आज सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर के पिपराली रोड़ पर इस दौरान बदमाशों की गोली से एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। एक बदमाश ने पीले रंग की कोचिंग ड्रेस पहनी रखी थी और राजू ठेहट को अपने साथ फोटो खींचने के लिए बाहर बुलाया और साथ फोटो खिंचाने के बहाने गोली मार दी। हमलावर चार लोग बताया जा रहे हैं और गोली मारने के बाद कुछ कदम चलने के पश्चात दौड़कर वापस आये और फिर गोलिया दागी गई। इस दौरान नागौर जिले के एक व्यक्ति के भी गोली लगने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

कैसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने सीकर सहित उससे लगते अन्य जिलों में नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंखाल कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। सीकर, झुंझुनूं, चुरु, श्रीगंगानगर सहित सीकर से लगते जिलों में पुलिस की कड़ी नाकाबंदी की गई हैं। इस घटना के बाद वीर तेजा सेना ने सीकर बंद का आह्वान किया हैं और अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भीड़ जमा हो गई हैं। लोगों की भीड़ के बाजार घूमकर दूकाने बंद कराने पर बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। इसके मद्देनजर पुलिस ने शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं और पुलिस के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उधर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आज सीकर में जो घटनाक्रम हुआ,उससे एक बार पुन: सरकार का तंत्र और पुलिस का इंटेलिजेंस नाकाम साबित हुआ, दिन दहाड़े सरे आम सीकर शहर के कोचिंग क्षेत्र में जहां हजारों बच्चों का आना जाना रहता है, ऐसे घटनाक्रम में बच्चों की जान भी जा सकती थी। बेनीवाल ने कहा कि पूरे मामले में जो वीडियो फुटेज सामने आए उससे यह जाहिर है की अपराधियों में किसी का कोई खौफ नहीं रहा, क्योंकि अपराधी अपना चेहरा दिखाते हुए और फायरिंग करते हुए बेखौफ जा रहे है उससे वो संदेश दे रहे है की हम सरकार और पुलिस के तंत्र से बड़े है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक ने राज्य के पूरे पुलिस तंत्र को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा में लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना वक्तव्य देना चाहिए।

राजस्थान में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट का दिन-दहाड़े मर्डर: सीकर में उसके घर के बाहर ही गोलियों से भूना; आनंदपाल गैंग से थी दुश्मनी#rajutheth pic.twitter.com/E1ZsJaNV4I

— dayakrishan (@dayakrishan3) December 3, 2022

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग, 2 गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। अमृतसर और गैंगस्टरों के बीच कई राउंड की फायरिंग हुई है। मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक घर में जाकर छिप गए। इसके बाद पुलिस ने सर्च आॅप्रेशन चलाकर दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायगणगढ़ में 40 फीट रोड पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, क्योंकि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ गैंगस्टर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।

नाके पर तैनात पुलिसवालों ने कार को रूकने के लिए कहा तो उसमे मौजूद गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सड़क पर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई और पुलिसवालों ने अपनी जान बचाई। इसी का फायदा उठाकर गैंगस्टर गाड़ी में भाग निकले। बाद में पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। गैंगस्टर आस पास के इलाके के घर में छिप गए। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गैंगस्टर फरार मामला : मानसा सीआईए इंचार्ज का मिला पांच दिन का पुलिस रिमांड
गैंगस्टर दीपक टीनूं फरार होने के मामले में सीआईए इंचार्ज को किया गया था गिरफ्तार

मानसा। (सच कहूँ/सुखजीत मान) सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनूं के फरार होने के मामले में गिरफ्तार सीआईए मानसा के इंचार्ज को सोमवार को पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विवरणों अनुसार मानसा सीआईए के इंचार्ज प्रितपाल सिंह गैंगस्टर दीपक टीनूं को रात के समय कस्बा झुनीर में लेकर गए थे, जहां वह रात को फरार हो गया। टीनूं के फरार होन के मामले में लापरवाही बरतने वाले के आरोप के तहत सीआईए इंचार्ज को बीते कल ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। आज मानसा पुलिस ने उसका मैडीकल करवाकर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गैंगस्टर के फरार होने के इस मामले में कई उलझी परतें भी खुलनी शुरू हो गई हैं लेकिन पुलिस खुलकर कुछ भी नहीं बता रही।

यह भी पढ़ें:– पंजाब विधानसभा: भगवंत मान सरकार का विश्वास प्रस्ताव ध्यनिमत से पास

पता चला है कि दीपक टीनूं को एक बार नहीं पहले भी एक-दो बार झुनीर प्राईवेट गड्डी गाड़ी से ले जाया गया था, जिस संबंधी सीआईए इंचार्ज ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी, जिस रात दीपक टीनूं फरार हुआ है, उस समय भी सीआईए इंचार्ज किसी भी सीनियर अधिकारी को बिना बताया ही गया था। टीनूं को जब सीआईए इंचार्ज अपनी गाड़ी से बाहर लेकर गया तो वहां लगे कैमरे भी बंद करवा दिए गए। इस संबंधी भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पता चला है कि सीआईए के कुछ स्टाफ की भी पुलिस ने अन्दरखाते जांच शुरू कर दी है क्योंकि गैंगस्टर को बिना किसी सुरक्षा के बाहर लेजाने के बारे में किसी भी कर्मचारी ने सीनियर अधिकारियों को सूचित करना उचित नहीं समझा।

उल्लेखनीय है कि लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप से संबंधित ए -कैटागिरी के गैंगस्टर दीपक टीनूं को सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन मानसा पुलिस अब उसे सरदूलगढ़ के एक हत्या मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद रिमांड दौरान पूछताछ कर रही थी। रिमांड दौरान टीनूं को सीआई की हिरासत में रखा गया था।

सिद्धू मूसेवाला दी मां चरन कौर ने देखी सीसीटीवी फुटेज

कस्बा झुनीर के जिस बैंक के ऊपर बनी इमारत में से गैंगस्टर दीपक टीनूं के फरार होने का संदेह जताया जा रहा है, उस बैंक में आज मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर पहुंचे। उन्होंने बैंक केसीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। मूसेवाला के अभिभावकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं कि किस तरह एक गैंगस्टर सुरक्षा में से फरार हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: गुरलाल हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज गिरफ्तार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने गुरलाल हत्याकांड सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर नीरज उर्फ चस्का को गिरफ्तार (Gangster Neeraj) करने में सफलता हासिल की है। नीरज विदेश में रहने वाले वांछित गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल का नजदीकी है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे पंजाब पुलिस के अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फरार चल रहे शूटर नीरज को गिरफ्तार किया है। नीरज कई हत्याओं के मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके पास के दो विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं।

क्या है मामला

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद पुलिस ने गैंगस्टरों की शुरू की धरपकड़ में अब तक कई गैंगस्टरों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पहले ही पंजाब पुलिस को इनपुट दे चुकी हैं कि गैंगस्टर पंजाब के माहौल को बिगाड़ सकते हैं। उनके निशाने पर नेता और धार्मिक संगठनों के लोग हैं। गत सप्ताह पुलिस ने पांच आतंकवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस ने अमृतसर में तैनात पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल परमिंदर सिंह को 30 बोर के पिस्टल और चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था।

उसने बताया कि उसके साथ हरियाणा के मुकेश कुमार (गांव जंबा, थाना नीलो खेड़ी, करनाल) के अलावा दो और लोग जुड़े हुए हैं। इसी तरह जालंधर के काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने दो आतंकियों को फिरोजपुर से एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें फिरोजपुर के जोगेवाल का बलजीत सिंह मल्ली व फिरोजपुर के ही गांव बुह गुजरां के गुरबखश सिंह संधू शामिल हैं। दोनों ने लोहियां के पास एक खेत में एके-56 चलाने की ट्रेनिंग भी ली थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।