Indian Olympic Association - Sach Kahoon Hindi

आईओए ने भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दी मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए देश की बोली को बुधवार को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। आज यहां आयोजित आईओए की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में यह फैसला लिया गया। भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए पहले ही रुचि पत्र जमा कर दिया था और अब उसके पास अंतिम बोली प्रस्ताव दाखिल करने के लिए 31 अगस्त तक का समय है। बैठक के बाद आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि सभी एकमत हैं और यह सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय है और हमारी तैयारियां आगे बढ़ेंगी। हम यह नहीं कह सकते कि अहमदाबाद मेजबानी शहर होगा या नहीं।

हमारे पास भुवनेश्वर और दिल्ली में भी अच्छी सुविधाएं हैं। भारत के अलावा, नाइजीरिया, कनाडा और दो अन्य देशों ने भी इस बहु-खेल आयोजन की मेजबानी में रुचि दिखाई थी। हालांकि कनाडा ने इस वर्ष जून में इस दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था। खेल निदेशक डैरेन हॉल के नेतृत्व में राष्ट्रमंडल खेलों के अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में प्रस्तावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने और गुजरात सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया। इस महीने के आखिर में एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के आने की उम्मीद है। 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अंतिम मेजबान देश का फैसला ग्लासगो में नवंबर के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रमंडल खेल की आम बैठक होगा।

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बीच भारतीय ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, उठाए ये बड़े कदम
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के धरने के बीच आज भारतीय ओलिंपिक (Wrestlers Protest) संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों को अमान्य करार दिया। आईओए के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कुश्ती संघ को आदेश जारी कर सभी पदाधिकारियों के प्रशासनिक आर्थिक कार्य पर रोक लगा दी है।

वहीं आईओए ने कुश्ती संघ के सभी दस्तावेज, एकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंटों के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा गया है। अब आईओए ने कुश्ती संघ संचालन और 45 दिन के अंदर चुनाव कराने के लिए तीन अस्थाई समिति का गठन 3 मई को किया था।

सीडीएलयू में छात्रों ने फूंका बृजभूषण का पुतला | Wrestlers Protest

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ लोगों का गुस्सा निरंतर बढ़ रहा हैं। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शुुक्रवार को यूनिवर्सिटी के गेट पर सांसद बृजभूषण का पुतला फूंका। इस दौरान उपस्थित स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए छात्र नेता प्रवीण खटक ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले और देश के लिए खेल में मेडल लाने वाले देश के सच्चे बेटे और बेटियां होती है, उनकी कोई जात, इलाका व धर्म नहीं होता। जात, इलाका, धर्म की ओट केवल वही लोग लेते हैं, जो सच को दबाना चाहते हैं।

छेड़छाड़ के कथित आरोपी बृजभूषण की तमाम कोशिशें नाकाम हो गई हैं, इसलिए सरकार ने न्याय की आवाज को कुचलने के लिए खिलाड़ी महिला पहलवानों पर दमन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी चहुंओर कड़ी निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर सांसद बृजभूषण पर शिकंजा न कसा तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। इस मौके पर विक्की प्रधान, अजय बिश्नोई, सुमित बामल, अजीज, अजब, दिव्यांशु, पुनीता, अनिता, पूनम, तलविंद्र तिलोकेवाला, रतन कुमार, पुनीत मौजूद थे।