Murder Case - Sach Kahoon Hindi

Aman Murder Case: रुड़की में अमन हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, दो फरार
रुड़की (एजेंसी)। Roorkee News: उत्तराखंड के रुड़की में एक कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश ने पूछताछ में कथित तौर पर कबूल किया कि पिछले दिन हुए अमन हत्याकांड को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान मौके से दो बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उसी सिलसिले में जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और रात दो बजे के आसपास नगला इमरती के नजदीक चेकिंग अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों की बाइक गिर गई। उनमें से एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। दो अन्य आरोपी अर्पित सैनी और दीप यादव दोनों फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं।

कुएं में युवक का शव मिलने से हड़कंप! हत्या आरोपी गिरफ्तार
बोकारो (एजेंसी)। झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर युवक का शव जंगल स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चंदनकियारी क्षेत्र के बरमसिया ओपी निवासी सागर कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ दिनों से लापता था। Bokaro News

परिजनों की शिकायत पर बरमसिया ओपी में कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वेदांत शंकर ने मंगलवार को बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सागर कुमार को अंतिम बार भवानीडीह निवासी 50 वर्षीय मानिक मांझी के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर मानिक मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को आगड़डीह गांव के समीप सिद्धाटांड स्थित जंगल के एक कुएं में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुएं से शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना की पूरी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। Bokaro News

Delhi Crime News: दिल्ली गौतमपुरी में खौफनाक वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9 की तीसरी मंजिल पर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या में शामिल पति को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति मुरादाबाद से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को शाम लगभग 7:32 बजे, सीलमपुर पुलिस स्टेशन को दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9, तीसरी मंजिल पर एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी मिली। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Delhi Crime News

क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बारीकी से सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच के दौरान और घटना के तुरंत बाद मृतका का पति सलीम घर से गायब पाया गया, जिससे वह मुख्य संदिग्ध बन गया।

मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी सबूतों की जांच की गई, ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली जानकारी की पुष्टि की और अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के कारण पुलिस को आरोपी सलीम (52 वर्ष) का पता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास लगाने में सफल रही, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। Delhi Crime News

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसकी पत्नी पहले एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थी और उसे लंबे समय से शक था कि उसका अपने एक साथी कर्मचारी के साथ नाजायज संबंध है। इसी शक की वजह से उनके बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे। 16 जुलाई को इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर से तीखी बहस हुई। आरोपी के मुताबिक, गुस्से में आकर उसने कैंची से अपनी पत्नी पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, उसने घर का दरवाजा बंद किया और वहां से भाग गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी जगह बदलता रहा। वह आनंद विहार, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ होते हुए वापस मुरादाबाद की ओर आया, जहां आखिरकार पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। Delhi Crime News

Delhi Kalyanpuri Murder Case: घरेलू विवाद बना जानलेवा, पुलिस कांस्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Kalyanpuri Murder Case: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की पत्नी थी। कथित तौर पर कांस्टेबल ने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या की।

शुरुआती जानकारी सामने आई कि पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके में महिला को अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंका गया था। पुलिस ने बताया कि एक डिलीवरी बॉय ने महिला को बचाने की कोशिश की और वह उसे एलबीएस अस्पताल लेकर पहुंचा था। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस की तफ्तीश के बाद जांच से पता चला है कि घरेलू झगड़े के बाद पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अक्सर अनबन चल रही थी और वे निजी मामलों को लेकर अक्सर झगड़ते रहते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच रविवार की रात को फिर से बहस हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पति और पत्नी एक साथ स्कूटर से घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में भी उनके बीच बहस जारी रही। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें कथित तौर पर वे सड़क किनारे स्कूटर रोककर उतरते हुए दिख रहे हैं। बताया गया कि फुटेज में गोली चलने से कुछ पल पहले वे तीखी बहस करते हुए दिख रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में कांस्टेबल और उनकी पत्नी स्कूटर रोककर उतरते हुए दिखाई दिए। वे बहस कर रहे थे, तभी कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल निकाली और पत्नी को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी कथित तौर पर मौके से भाग गया। टीमों ने उसे खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और वे आसपास के इलाके के साथ-साथ भागने के संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं, ताकि उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके और घटनाक्रम को ठीक से समझा जा सके।

घटना के समय आरोपी कांस्टेबल पूर्वी जिले के एंटी-थेफ्ट स्क्वाड में तैनात था। जांच के तहत, पुलिस परिवार के सदस्यों और दंपति के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि उन हालात को समझा जा सके जिनकी वजह से यह जानलेवा गोलीबारी हुई।

Aarav Murder Case: हत्यारोपी जितेंद्र पाठक को कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा
फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Firozabad News: शिकोहाबाद नगर की यादव कॉलोनी में 30 मई को दिनदहाड़े डेढ़ वर्ष के मासूम आरव की बेरहमी से सड़क पर कई बार पटक पटककर हत्या करने के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं को जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत ने आज शुक्रवार को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है।  जेल से पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच हत्यारोपी जितेन्द्र पाठक उर्फ विराज को पुलिस दोपहर करीब ढाई बजे जेल से कोर्ट लेकर पहुंची।

यहां अभियोजन और बचाव पक्ष के सामने अदालत ने आरोपी को मासूम बच्चे की हत्या का दोषी करार दिया । जिला जज बब्बू सारंग की अदालत ने कहा कि अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्य पूर्ण हैं। घटना बेहद जघन्य थी।  इस दौरान आरोपी विराज पाठक सजा सुनते ही फफक फफककर रो पड़ा । वहीं न्यायालय में मृतक आरव की नानी पिंकी शर्मा भी पहुंची थी।

शिकोहाबाद में 30 मई को यह हुई थी पूरी घटना

नगर शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में 30 मई को विराज पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने अपनी फुफेरी भाभी रति से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला था । यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।  30 मई को रति अपनी मां पिंकी देवी के साथ शिकोहाबाद आई थी।

आरोपी विराज भी वहां पहुंच गया था। मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर  सड़क पर उसने मासूम को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार पक्की सड़क पर पटका। बच्चे की मौत के बाद वह शव को दरवाजे पर फेंककर भाग गया था। विराज रति से एक तरफ इश्क करता था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को मुठभेड़ में कुछ ही घंटे में गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। थाना अरांव क्षेत्र के बामई निवासी रति की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। वह 5 महीने से मायके में रह रही थी।

कांग्रेस नेता परमिंदर हत्याकांड सुलझा, दो आरोपी बिहार से काबू
बिहार एसटीएफ और पंजाब पुलिस की मदद से मिली सफलता

जमीनी विवाद निकला हत्या का कारण

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: 29 मार्च को कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ अजय (22) और लकी (27) को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी जसकरण जीत सिंह तेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इससे पहले विजय के पिता जय सिंह, भाई रवि और अमरीश, तथा चाचा सुनील कुमार को आरोपियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण राजनीति नहीं बल्कि निजी रंजिश थी। विजय कुमार का परिवार पिछले 25-30 वर्षों से गांव खोखर (माछीवाड़ा) की पंचायत भूमि पर कब्जा कर रह रहा था। परमिंदर तिवारी लगातार उन्हें जमीन खाली करने के लिए कह रहे थे। इसी दबाव और विवाद के चलते विजय के मन में गहरी रंजिश पैदा हुई और उसने हत्या की योजना बनाई। हत्या से पहले आरोपी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नशे की हालत में कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता दिखा।

शाम 6:45 बजे उसने तिवारी के सिर पर कुल्हाड़ी से छह वार किए, जिससे उनकी खोपड़ी पूरी तरह डैमेज हो गई। हत्या के बाद आरोपी बस और ट्रेन के जरिए बिहार भाग गए और रिश्तेदारों के पास छिपे रहे। बिहार एसटीएफ की मदद से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।  डीसीपी तेजा ने बताया कि परिवार द्वारा लगाए गए सुपारी देकर हत्या के आरोप सही नहीं पाए गए। यह पूरी तरह निजी विवाद का मामला था। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार किया। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– चंडीगढ़ बीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट केस सुलझा, पांच गिरफ्तार

हैप्पी सरपंच हत्या मामले का मुख्य आरोपी लद्दाख से धरा
बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस ने बनाई विशेष टीमें

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। Moga News: जिले के कस्बा बाघापुराना में बीते शुक्रवार को पत्तो हीरा सिंह वाला गांव के सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैपी की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अब मोगा लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाघापुराना पुलिस ने जसविन्द्र सिंह के बयान के आधार पर मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह (गांव जैमलवाला), जस्करण सिंह उर्फ जश्सू शर्मा (गांव पत्तो हीरा सिंह) और छह अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह घटना 6 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे कोटकपूरा रोड पर हुई थी। स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुने गए सरपंच हैपी पर पुरानी रंजिश के चलते 10 से अधिक राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल सरपंच को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Moga News

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी मोगा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की। एसएसपी अजय गांधी ने भरोसा दिलाया था कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी दौरान चंडीगढ़ पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बलू को लद्दाख से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:– Harvinder Kalyan: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का निधन

बहुचर्चित मनीषा मर्डर मिस्ट्री को लेकर खाप पंचायतें पहुंची ज्ञापन देने
ढ़ाणी लक्ष्मण से चला जत्था ज्ञापन देने पहुंचा भिवानी, बड़ी संख्या में महिलाएं भी रही शामिल

कहा : 24 मई तक जनता के सामने तथ्य नहीं रखे तो महापंचायत कर फिर से किया जाएगा आंदोलन

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Manisha Murder Mystery: बीते वर्ष 2025 के अगस्त माह में देश भर में छाई रही बहुचर्चित मनीषा मर्डर मिस्ट्री अब तक सुलझ नहीं पाई है। इसको लेकर लगभग 7 माह बाद फिर मामला गर्म होता नजर आ रहा है। हालांकि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। लेकिन परिणाम सार्वजनिक ना होने के चलते अब फिर से सर्वमान्य न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न खाप पंचायतें, किसान संगठन व अन्य सामाजिक संगठन एकत्रित होकर मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करने लगे है। इसके चलते मनीषा के गांव ढ़ाणी लक्ष्मण से 7 मार्च को चला पैदल जत्था 9 मार्च को भिवानी पहुंचा तथा इन्होंने उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय व हरियाणा सरकार को इस मामले को सुलझाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

विभिन्न खाप नेताओं ने भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर पहुंचकर भारी पुलिस बल के बीच सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बेटी मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्धारित 90 दिनों बाद भी जांच सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में लोगों में रोष है कि मनीषा की हत्या कैसे हुई, उसके हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न खाप प्रतिनिधि ज्ञापन देते नजर आए। इस बारे में खाप नेता सुरेश कौथ, किसान नेता मेवा सिंह आर्य, कांग्रेस जिला प्रधान प्रदीप गुलिया, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने बताया कि 24 मई तक यदि सीबीआई की जांच को जनता के समक्ष नहीं रखा जाता तो एक राज्य स्तरीय आंदोलन को लेकर 24 मई को बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में सरकार के न्याय दिलाने के वायदे पर खाप ने सर्वसम्मति से मनीषा का दाह संस्कार किया था, परन्तु आज तक भी यह पता नहीं चला है कि मनीषा की हत्या कैसे हुई। Bhiwani News

ऐसे में यह सरकार बेटी को न्याय नहीं दिला पा रही, इसी बात का रोष आमजन को है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को ढ़ाणी लक्ष्मण की मनीषा घर से कॉलेज में दाखिले के लिए निकली थी, 13 अगस्त को उसका शव खेतों में बरामद हुआ था। जिसके बाद विभिन्न खाप पंचायतें हुई तथा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 2025 में 3 सितंबर को सीबीआई ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन अभी तक इस मामले में क्या प्रोगेस हुई है, इस बात का पता सीबीआई के अलावा किसी को नहीं है। अब लोग सीबीआई जांच में क्या मिला है, इस बात को जानना चाहते है।

यह भी पढ़ें:– Ranchi Bomb Threat: बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी

सोनीपत में सड़क किनारे मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या से फैली सनसनी
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। झरोठी गांव के समीप सड़क के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान ककरोई गांव के रहने वाले 29 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। मृतक सोनीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। Sonipat News

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं। इन चोटों से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि उसकी हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। जानकारी के अनुसार विजय 4 मार्च को होली के दिन दोपहर बाद से ही लापता हो गया था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उसी दिन शाम के समय उसके एक मित्र का फोन आया था। फोन आने के बाद विजय घर से बाहर चला गया और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जब काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच 7 मार्च को झरोठी गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर सीआईए टीम और एफएसएल की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विजय आखिरी बार किसके साथ देखा गया था, उसे फोन करने वाला मित्र कौन था और हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिवार के लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि जांच में मदद मिल सके और दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जा सके। Sonipat News

Gurdaspur Police Murder Case: एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार
भारत-पाक सीमा के पास हुई मुठभेड़, रणजीत की मौत, इंद्रजीत गिरफ्तार

दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gurdaspur Police Murder Case: पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी रणजीत सिंह मारा गया, जबकि उसका साथी इंद्रजीत गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ शहर के पुराना शाला इलाके के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान एसएचओ दोरांगला की गाड़ी पलट गई और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह की बांह पर गोली लगी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को एक चेक पोस्ट पर सहायक उप-निरीक्षक गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब सामने आई जब अधियान गांव के सरपंच कमलजीत सिंह चेक पोस्ट पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को मृत पाया। Gurdaspur News

जिस इलाके में शव मिले, वह क्षेत्र हेरोइन तस्करी और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने के लिए संवेदनशील माना जाता है। गुरदासपुर पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह और उसके साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि कत्ल में रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल थे। दोनों आदियां गांव के रहने वाले हैं। पुलिस जब इन्हें पकड़ने पहुंची तो रणजीत ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रणजीत घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से पुलिस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– Bribe: विजीलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Murder Case: दिल्ली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi Murder Case: दिल्ली के रोहिणी में पेट्रोल पंप के पास 16 फरवरी को हुई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रोहिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने मामले का खुलासा करते हुए बड़ी जानकारी दी है।

बता दें कि बीते सोमवार को शाम 6:56 बजे बेगमपुर पुलिस स्टेशन को सेक्टर 23, रोहिणी में पेट्रोल पंप के पास जमीन पर सीने में चाकू के घावों से घायल एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को एसजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अमरनाथ यादव के रूप में हुई थी। जिसको चाकू मारकर मोबाइल फोन लूट लिया गया था। बेगमपुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। बेगमपुर एसएचओ के नेतृत्व में एक टीम ने तीन दिन के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान, मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए। New Delhi

जांच टीम ने इलाके के आसपास के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, निगरानी योजना के सदस्यों और कबाड़ इकट्ठा करने वालों से गहन पूछताछ की। तकनीकी निगरानी और मुखबिर के जानकारी के आधार पर, टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि घटना स्थल के पास दो व्यक्तियों को एक ग्रे स्कूटी पर घूमते देखा गया था। संदिग्धों के बारे में बताया गया कि वे जीटीबी कॉलोनी (सरदार कॉलोनी), रोहिणी के पास रहने वाले नशाखोर थे और अक्सर उस इलाके में आते-जाते थे।

सूचना के आधार पर संदिग्धों का पता लगाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। 19 फरवरी गुरुवार को, 29 वर्षीय रोहित नाम के एक संदिग्ध का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी दुर्गेश उर्फ ​​दुर्गी के साथ मिलकर अपराध किया था। पुलिस ने दुर्गेश उर्फ ​​दुर्गी को भी उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर, मृतक का मोबाइल फोन, घायल चश्मदीद का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन, चाकू और दोनों आरोपियों द्वारा अपराध के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए। New Delhi

यह भी पढ़ें:– प्रख्यात अमेरिकी वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने लखनऊ में की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

सरपंच की पत्नी हत्याकांड का खुलासा, मृतका के बेटे सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने ही कर दी थी माँ की हत्या

यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: यमुनानगर की अपराध शाखा-2 की टीम ने गांव श्यामपुर में सरपंच की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले को सुलझाते हुए मृतका के बेटे गोमित राठी और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। उप पुलिस अधीक्षक आशिष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, के निदेशार्नुसार अपराध शाखा-2 की विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। 24 दिसंबर 2025 को थाना सढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव के सरपंच की पत्नी बलजिन्द्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जांच में सामने आया कि मृतका बलजिन्द्र कौर और उसके बेटे गोमित राठी के बीच पिछले काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इन्हीं विवादों के चलते करीब दो वर्ष पूर्व गोमित राठी को विदेश (इंग्लैंड) भेज दिया गया था। लेकिन फिर भी पारिवारिक कलह समाप्त नहीं हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गोमित राठी 18 दिसंबर 2025 को बिना किसी को बताए इंग्लैंड से भारत लौट आया था।

बेटे ने ही कर दी माँ की हत्या | Yamunanagar News

जांच में सामने आया कि आरोपी गोमित राठी 24 दिसंबर 2025 की रात चुपचाप अपने गांव पहुंचा और पशु घर में छिपकर बैठ गया। देर रात मौका पाकर उसने अपनी मां बलजिन्द्र कौर पर हमला किया। आरोपी ने पहले चोट मारकर और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पानी की होदी में फेंक दिया गया ताकि इसे हादसा या संदिग्ध मौत का रूप दिया जा सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:– जांच में मिलने वाली भारी नकदी की जानकारी ईडी व इनकम टैक्स विभाग से सांझा करेगी गुरुग्राम पुलिस