Gorakhpur News - Sach Kahoon Hindi

Yogi Adityanath: फोरलेन सड़क और ईको पार्क से गोरखपुर को नई रफ्तार
‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत भी उसी के अनुरूप हो तो परिस्थितियां बदलती हुई दिखाई देती हैं। गोरखपुर में नौ वर्षों के अंदर आया विकासपरक परिवर्तन इसका प्रमाण है। Gorakhpur News

सीएम योगी ने गुरुवार पूर्वा राप्ती नदी के एकला बंधा पर लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ रुपए की लागत वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता टूलकिट और कैलेंडर का अनावरण कर स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया।

लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अच्छा करने की इच्छाशक्ति हो तो बहुत कुछ परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने एकला बंधा पर ईको पार्क के रूप में हुए नए कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी या लखनऊ की तरफ से गोरखपुर प्रवेश करते ही सबसे पहला मुकाबला कचरे से होता था। बहुत भद्दा और बहुत बुरा लगता था, लेकिन करने की इच्छाशक्ति से धीरे-धीरे परिवर्तन होता गया। Gorakhpur News

उन्होंने कहा कि आज से 30-35 वर्ष पहले, आज जहां ट्रांसपोर्ट नगर बना है, पहले गोरखपुर का सारा कचरा वही डंप होता था। नगर निगम ने उसका समाधान किया तो आज वहां ट्रांसपोर्ट नगर है, बेहतरीन मार्केट और गोरखपुर की मंडी है। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने के बाद कचरा एकला बांध पर गिराया जाने लगा। इसका परिणाम हुआ, वायु प्रदूषण, जमीन में जहर, नदी प्रदूषण और भूजल स्तर पर भी प्रभाव। इसके चलते एनजीटी भी जुर्माना लगाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीयत से नियति को बदला गया और बेहतरीन ईको पार्क तैयार हो गया।

ईको पार्क के विकास के लिए नगर निगम की पूरी टीम की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नगर निगम ने गोरखपुर शहर के प्रवेश द्वार पर कचरे को कंचन में बदलने का काम किया है। 2.26 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर बनाया गया ईको पार्क पूरे परिवार के लिए पिकनिक स्पॉट और बेहतरीन पर्यटन स्थल बन गया है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क है। योग और ध्यान की क्रिया के लिए व्यक्ति यहां आराम से बैठ सकता है। यह जो परिवर्तन आया है, वह गोरखपुर के विकास का मजबूत विश्वास और यहां की टीम के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इच्छाशक्ति और साफ नीयत के कारण बीते नौ वर्षों में गोरखपुर में हर क्षेत्र में बदलाव हुआ है। गोरखपुर ने रोड कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, उद्योग, रोजगार सहित हरेक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। पहले जहां खेलने की सुविधा नहीं थी, आज गोरखपुर में कई मिनी स्टेडियम बने हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। गोरखपुर में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र बने हैं। यहां चार विश्वविद्यालय है। गोरखपुर में खाद कारखाने में काम शुरू हो गया है और पिपराइच में चीनी में मिल भी लग गई है। इतना ही नहीं, दक्षिणांचल सहित जिले में बाढ़ की समस्या का भी तेजी से समाधान हो रहा है।

सीएम योगी ने ईको पार्क के सामने से नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क को नौसढ़ की जाम की समस्या का समाधान करने का माध्यम बताते हुए कहा कि करीब तीन किमी लंबे इस फोरलेन से लखनऊ और वाराणसी मार्ग पर आने जाने के लिए आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नगर में जहां पहले पानी भरता था, आज वहां बेहतर नालियां है। जहां पहले अंधेरा था, आज वहां एलइडी स्ट्रीट लाइट की रोशनी है। जहां लोगों के सामने पेयजल की समस्या थी, वहां आज शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हुई है। Gorakhpur News

उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिजली नहीं मिलती थी। अब इस एकला तटबंध पर जो भी बिजली जलेगी, वह सोलर एनर्जी होगी। इसके लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं। यह भी नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किया गया एक बेहतरीन प्रयास है। यहां पर जो सिटी फॉरेस्ट लगाया गया है, यह अपने आप में पूरे क्षेत्र को अत्यंत हरियाली से युक्त करके प्रदूषण से मुक्त करने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। जहां पहले समस्या थी, आज वहां पर गोरखपुर महानगर ने समाधान दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि आज जो भी यूपी में आता है, उसको प्रदेश के अंदर कुछ बदलाव देखने को मिलता है। सेफ और स्मार्ट सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और इसी के अनुरूप प्रदेश के सभी नगर निगम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश में सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट सड़कें बन रही हैं। सभी वार्डों में ग्रीन बेल्ट एंड मिनी फॉरेस्टेशन के कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। मलिन बस्तियों का विकास किया जा रहा है। खुली नालियों को बेहतरीन तरीके से ढकने का काम किया जा रहा है। समुचित जल निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं।

लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के मंच से स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप 3 में लाने के लिए स्कूली बच्चों के विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसमें शामिल एक लाख से अधिक बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचेगा। बच्चों को आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) के बारे में बताया जाएगा। वेस्ट टू आर्ट, निबंध और रील्स प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी स्वच्छता के संदेश का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से 2000 से अधिक शिक्षकों और 1000 से ज्यादा अनुभवी अभिभावकों को जोड़कर इसे एक व्यापक जन आंदोलन बनाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर ग्रामीण के विधायक का आह्वान किया कि वे आगामी वन महोत्सव के दौरान एकला तटबंध पर कार्यकर्ताओं के साथ आकर पौधरोपण करें। इसी तरह उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में खाली भूमि और पार्कों में मिनी सिटी फॉरेस्ट फॉरेस्ट विकसित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों से बचने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण और लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।

वैदिक मंत्र उपचार के बीच फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईको पार्क का भ्रमण किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें पार्क में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से यहां के पूर्व और वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक दृश्य भी प्रस्तुत किया। पार्क का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के दस्ते में शामिल नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में पोकलेन, सीएनजी मैजिक, स्किड लोडर और डीपफ्रीजरयुक्त मोक्ष वाहन शामिल हैं। मोक्ष वाहन पार्थिव शरीर के सम्मानजनक परिवहन के काम आएगा। समारोह स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम ग्रिड (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास किया। Gorakhpur News

यह भी पढ़ें:– किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता: रविंद्र मांदड़

Gorakhpur News: गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर: मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। हर मामले की निष्पक्ष जांच करके ही उसका निस्तारण होना चाहिए। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी। Gorakhpur News

सीएम योगी ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए ये निर्देश प्रशासन व पुलिस के अफसरों को दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जनता दर्शन में कुछ मामले ऐसे भी आए थे, जिनमें यह शिकायत की गई कि प्रकरण में गलत रिपोर्ट लगा दी गई है।

इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पता लगाकर गलत रिपोर्ट लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद में शिथिलता या लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की हीलाहवाली हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है। किसी पीड़ित की समस्या के समाधान में अगर कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझ कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधिसम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों पर सीएम योगी ने अपना स्नेह बरसाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। Gorakhpur News

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गोसेवा की। गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

CM Yogi Adityanath: आर्थिक तंगी से न रुके किसी का इलाज, CM योगी का अधिकारियों को निर्देश
गोरखपुर। UP Health Support: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज निश्चिंत होकर बड़े अस्पतालों में उपचार कराएं, सरकार उपचार पर होने वाले खर्च की पूरी व्यवस्था करेगी। Gorakhpur News

मुख्यमंत्री ने अधिकारीगण को निर्देशित किया कि जिन लोगों ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है, उनके मेडिकल एस्टीमेट जल्द से जल्द तैयार कराकर शासन को भेजे जाएं, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उन्हें समय पर सहायता प्रदान की जा सके।

शुक्रवार देर रात गोरखपुर पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में वे प्रत्येक व्यक्ति से अलग-अलग बात करते रहे और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश सौंपे गए।

सीएम ने कहा कि किसी व्यक्ति को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार हर मुश्किल का समाधान करवाएगी। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि समस्याओं को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि हर पीड़ित के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार जरूरी है और किसी भी मामले में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

भूमि विवाद और दबंगई जैसे मामलों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि यदि कोई अवैध कब्जा या दमनकारी हरकत करता पाया जाए, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समाधान की कोशिश करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ दिया जाए। Gorakhpur News

जनता दर्शन में कई लोग, विशेषकर महिलाएं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लेकर पहुंची थीं। एक युवती ने अपनी मां के उपचार के लिए मदद मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। अन्य लोगों को भी उन्होंने स्नेहपूर्वक भरोसा दिलाया कि किसी भी मरीज का इलाज रुपये की कमी के कारण बाधित नहीं होने दिया जाएगा और विवेकाधीन कोष से जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Punjab: पंजाब के नरेगा में बड़ा बदलाव, अब आप घर में बैठे हो फिर भी मिलेगी पूरी मजदूरी!

Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को दी करोड़ों की सौगात
CM Yogi Adityanath’s Gorakhpur visit: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन विकास और वीरता दोनों को समर्पित कई योजनाओं की शुरुआत की। दिन की शुरुआत गीडा क्षेत्र में कोका-कोला फैक्ट्री से जुड़ी बहु-करोड़ परियोजनाओं के उद्घाटन से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखा रिक्रूटिंग डिपो परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गोरखा युद्ध स्मारक के सौंदर्यीकरण और संग्रहालय निर्माण का शिलान्यास किया। Gorakhpur News

करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रकल्प गोरखा सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान को अमर करने के साथ भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया और परिसर स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान गोरखा रेजीमेंट की वीरता पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, वहीं जवानों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहीद गोरखा सैनिकों के परिजनों की वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने गोरखा सैनिकों की वीरता को राष्ट्र की धरोहर बताया

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने गोरखा सैनिकों की वीरता को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए कहा कि “जय महाकाली, जय गोरखाली के उद्घोष के साथ जब गोरखा योद्धा रणभूमि में उतरते हैं, तो शत्रु भयभीत होकर पीछे हट जाता है।” उन्होंने 1816 के गोरखा-ब्रिटिश युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखा योद्धाओं की पराक्रम-गाथा के आगे ब्रिटिश सेना को समझौता करना पड़ा। स्वतंत्र भारत में भी गोरखा रेजीमेंट ने कई मोर्चों पर पराक्रम दिखाया है।

योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ की परंपरा का स्मरण करते हुए कहा कि मां काली की उपासना शिव-शक्ति के संतुलन का प्रतीक है और यही संतुलन गोरखा सैनिकों को निर्भीक होकर लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 100 वर्ष पुराने इस स्मारक को अब नया भव्य स्वरूप मिलेगा। बनने वाला संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र होगा, जहाँ रेजीमेंट की पुरानी वर्दियाँ, अस्त्र-शस्त्र और युद्ध कला से जुड़े दस्तावेज़ प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने शहीदों के परिवारों के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में वीरों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने पुनः दोहराया कि अग्निवीर योजना से लौटने वाले जवानों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। Gorakhpur News

किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे: योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की और सबकी समस्या सुनकर कहा कि वह किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा और सबको न्याय मिलेगा। इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी की समस्या का शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। Gorakhpur News

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमीनी विवाद की शिकायतों पर योगी ने कहा कि यदि विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों के बीच वार्ता कराई जाए और बात न बनने पर विधिक कार्रवाई की जाए। यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिसर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों को प्यार दुलार और आशीर्वाद दिया। बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को सीएम ने चॉकलेट गिफ्ट कर विदा किया। Gorakhpur News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: कैथल डिपो में आई अशोका लीलेंड की जर्जर बसों को ठीक करने के लिए अब मैकेनिक नहीं

यूपी नगर निगम के चुनाव में ‘भगवा लहर’
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav Result) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम में महापौर की 17 सीटों में से सात पर भगवा फहरा दिया है जबकि अन्य 10 में भी पार्टी प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं। अयोध्या, झांसी, बरेली, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद और सहारनपुर में भाजपा के महापौर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है हालांकि चुनाव आयोग ने विजयी उम्मीदवारों की सूची अभी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें:– टीवी, अन्य मांगों को लेकर बठिंडा जेल के कैदी भूख हड़ताल पर

सहारनपुर (Saharanpur) नगर निगम में भाजपा के महापौर उम्मीदवार डा. अजय सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार खतीजा बेगम को 7972 वोटों के अंतर से हराया। नगर निगम मथुरा वृन्दावन के मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को एक लाख से अधिक मतों से पराजित कया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को एक लाख 45 हजार 720 मत मिले जबकि बसपा के मोहतशिम अहमद को 35 हजार 191 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

मुरादाबाद (Moradabad) में नगर निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 121415 मत प्राप्त कर जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 3589 वोटों से पराजित किया। समाजवादी पार्टी के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान को छोड़कर सपा समेत सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। अयोध्या नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आशीष पाण्डेय दीपू से करीब 35625 मतों से विजय दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी को 77456 और सपा प्रत्याशी को 41831 मत प्राप्त हुए हैं।

इसी तरह नगर निगम के 60 वार्डों में 27 पार्षद भाजपा के और 17 समाजवादी पार्टी के,10 निर्दल तथा तीन बसपा, एक आम आदमी पार्टी, एक पीस पार्टी तथा एक रालोद प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। नगर निगम अयोध्या में पहली बार आम आदमी पार्टी का पार्षद विजयी हुए हैं। गोरखपुर (Gorakhpur) में भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा उम्मीदवार को 34586 वोट से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी 95205 वोट मिले जबकि सपा उम्मीदवार को 60619 मत प्राप्त हुये। झांसी नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा के बिहारी लाल आर्य विजयी हुये हैं।