Mirapur - Sach Kahoon Hindi

मुझेड़ा टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना, कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) क्षेत्र स्थित मुझेड़ा टोल प्लाजा पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए टोल कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू नेताओं ने टोल कर्मचारियों पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कई घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान टोल संचालन प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौके पर एकत्र रहे।

भाकियू के जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बलियान ने बताया कि संगठन के जिला महासचिव मोहम्मद रफी हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों के सिलसिले में मीरापुर आए थे। आरोप है कि जब वे मुझेड़ा टोल प्लाजा पहुंचे और टोल कर्मचारियों को भारतीय किसान यूनियन का पहचान पत्र दिखाया, तो कर्मचारियों ने पहचान पत्र को फर्जी बताते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी कथित रूप से गलत व्यवहार किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। मामले से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अवगत कराया गया। इसके बाद योगेश बलियान के नेतृत्व में सतीश रॉयल, अमर सिंह, राजिंदर बलियान, अनुज, ओमप्रकाश शर्मा, धर्मबीर राठी, नरेंद्र मलिक, सुभाष धीमान, लाखन सिंह, आकाश बलियान, अश्विनी काकरान, सोनू चौधरी और कृष्णवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुझेड़ा टोल प्लाजा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने टोल को निशुल्क कराते हुए टोल प्लाजा के बीच धरना शुरू कर दिया।

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर मीरापुर और रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़े रहे।

भाकियू नेताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारी लंबे समय से क्षेत्रवासियों का शोषण कर रहे हैं तथा स्थानीय लोगों से भी अनुचित रूप से टोल वसूला जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बलियान ने चेतावनी दी कि यदि टोल प्रशासन ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो संगठन जल्द ही बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगा।

भाकियू नेता खालिद चौधरी ने बताया कि टोल कर्मचारियों द्वारा माफी मांगने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। साथ ही टोल प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि अभद्रता करने वाले कर्मचारी के खिलाफ तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो 18 जून के बाद मुझेड़ा टोल प्लाजा पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मीरापुर के भुम्मा रोड पर फलों के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) कस्बे के भुम्मा रोड स्थित एक फलों के गोदाम में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा भारी मात्रा में फल जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुम्मा रोड निवासी सावेज पुत्र नईम फल विक्रेता हैं और अपनी मारुति कार में फल रखकर बिक्री का कार्य करते हैं। बताया गया कि दिनभर फल बेचने के बाद वह शाम के समय अपनी कार को गोदाम में खड़ा कर गए थे। कार एलपीजी गैस से संचालित थी। इसी दौरान किसी कारणवश कार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार में लगे एलपीजी सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैल गई। सिलेंडर से आग भड़कने के कारण पूरा गोदाम आग की लपटों में घिर गया। गोदाम में रखे फल, प्लास्टिक क्रेट तथा अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

लोकतंत्र के दो स्तंभों पर मंथन: SSP संजय कुमार वर्मा बोले- अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)।  राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सनातन राष्ट्रीय प्रहरी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य संगोष्ठी “लोकतंत्र के दो स्तंभ : पुलिस प्रशासन और मीडिया” में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पुलिस, मीडिया और आम जनता के बीच सकारात्मक, पारदर्शी और विश्वासपूर्ण समन्वय आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित दीपक कृष्णात्रेय के संयोजन में किया गया। अपने संबोधन में एसएसपी ने राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में जनजागरण, सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी और नागरिक सुरक्षित वातावरण चाहता है और ऐसा माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश अपराधी या तो जेल में हैं या जनपद छोड़कर भाग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि न्यायपूर्ण पुलिसिंग तभी संभव है जब पुलिस जनता का विश्वास जीतने में सफल हो। इसके लिए पुलिस को संवेदनशील, जवाबदेह और जनोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाना होगा, वहीं मीडिया को तथ्यपरक और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने की, जबकि संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुज मुद्गल, ऋषिका सिंह, राजीव शर्मा, रोहित बंसल, दीपक चौधरी, मेजर सिंह तथा राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिखर शिक्षा सदन के संगीत शिक्षक जयसिंह एवं छात्रा अयात जेहरा की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद एसएसपी ने पंडित दीपक कृष्णात्रेय के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और उनके पुत्र विवस्वान को आशीर्वाद प्रदान किया।

विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल ने शोकग्रस्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
Mirapur विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल ने शोकग्रस्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) क्षेत्र में हाल ही में हुई दो दर्दनाक घटनाओं के बाद मीरापुर विधायक मिथलेश पाल के प्रतिनिधि एवं रालोद के वरिष्ठ नेता अमरनाथ पाल ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

पहली घटना मीरापुर कस्बे के सब्जी व्यापारी पंकज खुराना से जुड़ी है। बताया गया कि वह सत्संग में शामिल होने के लिए मोपेड से जा रहे थे। कुतुबपुर नहर के समीप अचानक मोपेड का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में जा गिरे। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। करीब दो दिन बाद उनका शव गंग नहर से बरामद किया गया। इस हादसे से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दूसरी दुखद घटना ग्राम सम्भलहेडा निवासी सोहनवीर पुत्र ऋषिपाल के साथ हुई। जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह वह किसी कार्य से जानसठ जा रहे थे। इसी दौरान सलारपुर के पास हुए सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन और शासन स्तर पर प्रयास कर दोनों परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर डॉ. मनोज पाल, रवि शर्मा और रूप सिंह प्रजापति भी मौजूद रहे। उन्होंने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘संघ यात्रा: संगठन व सेवा के 100 वर्ष’ विषय पर भव्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘संघ यात्रा: संगठन व सेवा के 100 वर्ष’ विषय पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों से कुल 487 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं संगठनात्मक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के नियमों और संरचना की विस्तृत जानकारी दी गई। क्विज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में योगदान, सामाजिक सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक संरचना से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन इसकी स्थापना हुई थी और आज यह संगठन 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण कर चुका है। उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा कार्य (आपदा राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य), राष्ट्रवाद एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रश्नों का स्तर अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप रखा गया, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की परीक्षाओं में भी लाभ मिल सके। संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं सेवा भावना को विकसित करते हैं और युवा पीढ़ी को संघ के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पुष्पनील वर्मा, डीन डॉ. अजय सिंह, नर्सिंग प्राचार्या डॉ. विजया डी. तथा फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. सचिन सिंहल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में इंजीनियर निकुल चौधरी, गौरव राजपूत, उदित कुमार चौहान, डॉ. शीतल राजपूत, डॉ. कावेंद्र यादव एवं महिपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध हुआ।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2025 में शिखर शिक्षा सदन का शानदार प्रदर्शन
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) हिन्दी ओलंपियाड फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित तथा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2025 में शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 1 से 12 तक के कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में कुल सात स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए, वहीं अनेक विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया गया।

कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। कक्षा 1 से दीवी और शिविका ने स्वर्ण पदक, हुमायरा और माही ने रजत पदक, जबकि आहान तोमर, गरुवाणी और अवजोत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा 2 से अमायरा खान ने स्वर्ण पदक, जबकि आरव, आरव-पाल और मिस्बाह ने रजत पदक प्राप्त किया। इस वर्ग में 11 विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थियों में लक्ष्य सिंह (कक्षा 3), आफिया (कक्षा 5), ईशानवी (कक्षा 6), इरम (कक्षा 7) और आराध्या राजवंशी (कक्षा 8) ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं अलीमा ज़हरा और आराध्या रस्तौगी ने रजत पदक अर्जित किया। इस वर्ग में सात विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट मिले।

विशेष उपलब्धि के रूप में कक्षा 6 की ईशानवी और कक्षा 8 की आराध्या राजवंशी ने द्वितीय चरण के लिए क्वालिफाई किया है, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा।

प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत, डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा और चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने हिन्दी शिक्षिका गीता शर्मा के मार्गदर्शन और प्रयासों की विशेष सराहना की।

Medical Camp: कस्बे के आयरा हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Free Medical Camp: कस्बे के बिजलीघर के निकट स्थित आयरा हॉस्पिटल में रविवार को एक फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में डॉ नवाज़िश खान एवं महिला डॉ रुबीना द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर में मीरापुर कस्बे सहित आसपास के गांव मुझेड़ा, वलीपुरा, गढ़ी रसूलपुर, चुड़ियाला कुतुबपुर, सम्भलहेड़ा, सिकंदरपुर, किथोड़ा, हाशममपुर, खेड़ी सराय, जड़वड़, कटिया एवं सालारपुर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। Mirapur

कैम्प के दौरान लगभग 225 मरीजों का फ्री चेकअप किया गया। इसके साथ ही मरीजों की खून जांच भी पूरी तरह निःशुल्क की गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। Mirapur News

इस अवसर पर डॉ रियाज़, शरफूदीन, कैफ, हिमनी सिंह, निक्की सिंह, शावेज, शायमा, सीबा एवं आयशा सहित अस्पताल के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। Mirapur

यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार सप्लाई मामले में राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में रक्षाबंधन का उल्लासपूर्ण आयोजन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति) । 8 अगस्त को सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के हाथों में राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और बहनों ने मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में स्कूल की सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। गौतम सर के रक्षाबंधन पर दिए गए प्रेरक भाषण को बच्चों ने निभाने का संकल्प लिया। रिंकी मैडम ने रक्षाबंधन के महत्व और इसे मनाने के पारंपरिक तरीके पर विशेष चर्चा की। प्रधानाचार्य साजी वर्गीस ने बच्चों व शिक्षकों को त्योहारों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में बच्चों ने गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

राखी एवं थाल सज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर
मीरांपुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur:  शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राखी एवं थाल सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। Mirapur

यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई—छोटे बच्चों ने राखी बनाने में अपनी कला दिखाई, वहीं बड़े बच्चों ने थाल सज्जा प्रतियोगिता में अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया।

निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

विजेता छात्र-छात्राएं – आरव कुमार, लक्षिका धीमान, तनुश्री, यश, अलिशा, हसमीत कौर, निधि, अदिति, अक्शा, दयम, सरल, प्रियांशी, नमन, सिया, सिमरन, तुशांत, आराध्या, आदित्य, प्रेरणा, सुभाना खान, हिफजा आदि।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारती हैं। विद्यालय निदेशक राजेश शर्मा के अनुसार, “ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।” विद्यालय प्रबन्धिका शिखा शर्मा ने कहा कि ये प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संचार करती हैं। Mirapur

प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि “यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि बच्चों ने घर की अनुपयोगी वस्तुओं से इतनी सुंदर कलाकृतियाँ बनाई हैं।”

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में अमित कुमार, राशि अरोरा, जेबा और ज्योति रस्तोगी ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया। संचालन विपिन कुमार ने किया। Mirapur

यह भी पढ़ें:– बकरियां चरा रही महिला के कानों में पहनी बालियां छीन भागे

शिवभक्तों की सेवा में शिखर शिक्षा सदन का सराहनीय योगदान
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जो पूर्णतः सेवा-भाव और धार्मिक समर्पण का प्रतीक रहा। शिविर का उदघाटन स्कूल के अध्यक्ष पं. सुशील शर्मा, प्रबंधक राजेश शर्मा व मीडिया सेंटर मीरापुर के महासचिव आफताब मेवाती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस शिविर में शिवभक्तों को विश्राम, ठंडा व स्वच्छ जल, फलाहार, शीतल पेय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं निरूशुल्क प्रदान की गईं। शिविर स्थल को पूरी तरह सुव्यवस्थित और सुविधाजनक रूप से सजाया गया था, जिससे शिवभक्तों को यात्रा में राहत और सुकून का अनुभव हो सके। चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा और धार्मिक आस्थाओं के लिए विद्यालय की सहभागिता निरंतर जारी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी हमारा उद्देश्य शिवभक्तों की यात्रा को सहज और संतोषप्रद बनाना रहा है। इस सेवा शिविर को सफल बनाने में डायरेक्टर राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत, मीडिया सेंटर के महासचिव आफताब मेवाती, और पत्रकार दीपक कृष्णात्रेय तथा कोमल प्रजापति का विशेष योगदान रहा। इनके साथ विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य और स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और उत्साह से शिवभक्तों की सेवा की। विद्यालय प्रबंधन ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में वह पूरे समर्पण के साथ सहभागी रहेगा।

शिखर शिक्षा सदन के छात्रों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखाया दम, छह पदक जीतकर किया विद्यालय का नाम रोशन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति) स्पोर्ट्स बडी सूरजकुंड द्वारा आयोजित प्रथम मेरठ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छह प्रतिभागियों ने पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

UP Bullet Train News: यूपी वालों के लिए खुशखबरी, यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये बुलेट ट्रेन, देखें स्टेशनों की सूची

कक्षा 11 के अनमोल ने अंडर-17 (48-51 किग्रा) वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि निवेश कुमार सहरावत ने अंडर-17 (41-45 किग्रा) वर्ग में रजत पदक जीतकर सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 9 के मोहम्मद नबी ने अंडर-17 (59-63 किग्रा) में और कक्षा 8 के मोहम्मद अनस ने अंडर-14 (59-63 किग्रा) वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए।वहीं कक्षा 9 के तविश नागर ने अंडर-17 (38-41 किग्रा) में तथा धनु डागर ने अंडर-17 (45-48 किग्रा) वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कोच तापेन्द्र सिंह और ट्रेनर फरहाज़ के कुशल मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना 27वें दिन भी जारी, नहीं मिला समाधान
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति)जानसठ ब्लॉक के गांव रामपुर ठकरा खादर में 2 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नत्थू सिंह ने की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। महेश कुमार को ग्राम अध्यक्ष, तेजपाल सिंह को युवा ब्लॉक अध्यक्ष, सोनू पुत्र रमेश कुमार को युवा ट्रैक्टर प्रमुख, पवन कुमार पुत्र रामपाल को मुख्य ट्रैक्टर प्रमुख तथा चंद्रशेखर पुत्र महेश को ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए किसान हितों के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान देवल गुरुद्वारे पर चल रहे धरने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे धरना 27 दिन का हो या 27 साल का, वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे और तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बैठक के दौरान नत्थू सिंह ने रामपुर ठकरा गांव की गंभीर समस्या को उठाते हुए बताया कि गांव में पिछले 10 वर्षों से बिजली नहीं है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव के बिजली खंभे उखाड़कर नीचे डाल रखे हैं, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे और भीषण गर्मी में नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द गांव में बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए।

इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, सिताब सिंह, बेगपाल, सुभाष काकरान, नरेंद्र मलिक, सोनू चौधरी, अरुण आर्य, कैलाश, लखन सिंह, परविंदर, पम्मी प्रधान, महबूब आलम, महकार सिंह, कृष्णपाल सिंह, सतबीर, सेंसर पाल, सुभाष धीमान, प्रमोद गुर्जर, ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।